CBSE Class 11 Hindi Elective Letter Writing Questions

Official CBSE Assignments for Class 11 Hindi

Review targeted academic assignments with the CBSE Class 11 Hindi Elective Letter Writing Questions. Built according to official CBSE standards for the 2026-27 term, these downloadable Class 11 Hindi worksheets support effective daily practice for Elective Letter Writing.

Solved Practice Assignments for Hindi

View or download the dedicated CBSE Class 11 Hindi Elective Letter Writing Questions resource below. Engaging with these assignments under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum.

पत्र-लेखन

पत्र का प्रारूप-

1. सर्वप्रथम पत्र के बाईं तरफ 'सेवा में' लिखा जाता (वर्तमान समय में धीरे-धीरे 'सेवा में' का प्रचलन कम होता जा रहा है)।
2. तत्पश्चात् 'विषय' शीर्षक के अंतर्गत संक्षेप में पत्र का प्रयोजन लिखा जाता है।
3. 'महोदय' संबोधन के पश्चात् सरल, स्पष्ट भाषा में अपनी बात कही जाती है।
4. पत्र के समापन में पत्र के बाईं तरफ भवदीय लिखा जाता है, जिसके नीचे पत्र लिखने वाले के हस्ताक्षर होते हैं। हस्ताक्षर के ठीक नीचे कोष्ठक में पत्र लिखने वाले का नाम लिखा जाता है। नाम के नीचे पता एवं दिनांक अंकित करें।

स्मरणీయ बिंदु-

1. 'सेवा में' के पश्चात् अल्पविराम (,) का प्रयोग न करें।
2. 'विषय' शीर्षक के अंतर्गत विषय का निरूपण करने के पश्चात् 'के लिए पत्र' का प्रयोग न करें।
उदाहरण- अगर बिजली की समस्या के लिए पत्र लिख रहे हैं तो विषय होगा- 'बिजली की समस्या के संदर्भ में' न कि 'बिजली की समस्या के लिए पत्र'।
3. एक पत्र एक ही उद्देश्य या एक संदर्भ में लिखा जाना चाहिए।
4. भाषा सरल और शिष्ट हो, बनावटीपन न हो।
5. कम शब्दों में अधिक बात कहने की क्षमता हो।
6. यदि किसी दैनिक समाचारपत्र के संपादक को पत्र लिखना हो तो छात्र किसी भी समाचारपत्र के नाम का प्रयोग कर सकते हैं जैसे- अमर उजाला, जनसत्ता, नवभारत टाइम्स, दैनिक जागरण आदि। छात्र, सेवा में संपादक, दैनिक समाचारपत्र का प्रयोग बिल्कुल न करें।
7. संपादक, स्वास्थ्य अधिकारी, डाकपाल, पुलिस अधीक्षक, कार्यपालक अभियंता इत्यादि को पत्र लिखते समय प्रथम एक दो पंक्तियों में अपना परिचय दें, तत्पश्चात् अगले अनुच्छेद में विषय का निरूपण तथा अंतिम अनुच्छेद में विषय से संबंधित समस्या का निराकरण करने का आग्रह करें।
8. संपादक से समस्या का निराकरण करने का आग्रह न करके जनहित में पत्र प्रकाशित करने का आग्रह करें।
9. अपने नाम की जगह 'क ख ग' तथा पते के स्थान पर 'परीक्षा भवन' लिखने का अभ्यास करें अथवा प्रश्नपत्र में दिए गए नाम और पते का प्रयोग करें।
10. दिनांक लिखते समय महीने का नाम शब्दों में लिखें जैसे 10.04.2011 न लिखकर 10 अप्रैल, 2011 लिखें।
11. रोज़गारपरक आवेदन पत्र लिखते समय संबंधित विज्ञापन का उल्लेख अवश्य करें तथा स्ववृत्त अवश्य संलग्न करें।
12. पद के साथ श्री/श्रीमती न लगाएं (जैसे- श्री स्वास्थ्य अधिकारी, श्रीमती प्रधानाचार्य)।

 

उदाहरण- (1) अपने क्षेत्र में बिजली संकट से उत्पन्न कठिनाइयों का वर्णन करते हुए किसी समाचार पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।
Answer:
सेवा में
संपादक
नवभारत टाइम्स
बहादुरशाह जफर मार्ग
नई दिल्ली-110001

विषय- "बिजली संकट के संदर्भ में"

महोदय
मैं मध्य दिल्ली के दरियागंज क्षेत्र का निवासी हूँ। मध्य दिल्ली में विद्युत की कमी एक गंभीर समस्या है। इससे सारा क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित है। पिछले कुछ महीनों में बिजली की आपूर्ति माँग के अनुरूप नहीं रही। गर्मियों में क्या स्थिति रही होगी, इसकी कल्पना सहज ही की जा सकती है। आजकल दिन में छह-सात घंटे का 'कट' लगता है। उसके बाद भी जो बिजली आती है, उसका वोल्टेज बहुत कम होता है। बिजली की आँख-मिचौली से सभी परेशान हैं। विद्यार्थी तो विशेष रूप से परेशान हैं।
बाजारों में दुकानदारों ने बिजली के अभाव में बड़े-बड़े जनरेटर सेट्ज़ लगा दिए हैं जो अत्यधिक प्रदूषण फैलाते हैं। उनके पास से गुजरना कठिन होता है। रात्रि के समय गलियों में प्रकाश की व्यवस्था ठीक न होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका रहती है। इसके अलावा, चोरी की घटनाएँ भी बढ़ रही हैं।
आज राष्ट्र को आजाद हुए पचास साल से ज्यादा हो चुके हैं। दिल्ली देश की राजधानी है, परंतु फिर भी यहाँ बिजली की कमी है। सरकार बिजली उत्पादन बढ़ाने की घोषणा करती है, परंतु नतीजा वही रहता है।
मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप जनहित में मेरा यह पत्र अवश्य प्रकाशित करेंगे।
भवदीय
क, ख ग
परीक्षा भवन
नई दिल्ली-110002
दिनांक- 7 अगस्त, 2011
In simple words: यह पत्र बिजली की अनियमित आपूर्ति से हो रही परेशानियों को उजागर करने के लिए संपादक को लिखा गया है।

Exam Tip: संपादक के नाम पत्र लिखते समय प्रेषक का पता बाईं ओर सबसे ऊपर लिखें और अंत में 'जनहित में प्रकाशनार्थ' का भाव स्पष्ट करें।

 

उदाहरण- (2) अपने क्षेत्र की अनियमित डाक वितरण समस्या के संदर्भ में डाकपाल को एक पत्र लिखिए।
Answer:
सेवा में
डाकपाल
मुख्य डाकघर, गोल मार्केट
नई दिल्ली-110001

विषय- "अनियमित डाक वितरण के संदर्भ में"

महोदय
मैं इस पत्र के माध्यम से आपका ध्यान इस क्षेत्र में डाक-वितरण में हो रही अनियमितताओं की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ। गत दो माह से हमारे गोल मार्केट क्षेत्र में डाक-वितरण सुचारू रूप से नहीं हो रहा है। इस क्षेत्र में कार्यरत डाकिए अपने कर्तव्य का पालन ठीक ढंग से नहीं कर रहा है। वह कई-कई दिन की डाक एक साथ वितरित कर रहा है। कभी-कभी अत्यंत आवश्यक पत्र मिल ही नहीं पाते। किसी व्यक्ति का पत्र किसी दूसरे व्यक्ति के घर में डाल देता है। कभी वह गली में खेलते हुए बच्चों के हाथ में पत्र दे जाता है या फिर खुले बरामदे में फेंक ैकता है। प्रायः इस क्षेत्र के प्रत्येक घर पर लैटर-बाक्स लगे हुए हैं, फिर भी वह पत्रों को बाहर फेंक जाता है और पत्र पानी आदि में पड़कर खराब हो हो जाते हैं।
आजकल पत्रों का अत्यधिक महत्व है। समय पर पत्र न मिलने से कई बार अनर्थ हो जाता है। किसी की साक्षात्कार की तिथि निकल जाती है तो किसी का विवाह में सम्मिलित होने का अवसर निकल जाता है, जिससे संबंधियों में परस्पर मन मुटाव हो जाता है। प्रत्येक त्योहार पर डाकिए कुछ इनाम देने के लिए बाध्य करता है। ऐसा न करने पर पत्र इधर-उधर डाल जाता है। सभी क्षेत्रवासी इस समस्या से परेशान हैं।
अतः आपसे निवेदन है कि संबंधित डाकिए को यथोचित निर्देश देकर, इस क्षेत्र में डाक वितरण को सुचारू बनाने का कष्ट करें।
भवदीय
क, ख ग
परीक्षा भवन
नई दिल्ली-110002
दिनांक- 7 अप्रैल, 2011
In simple words: यह पत्र डाक वितरण में हो रही लापरवाही और विलंब के खिलाफ डाकपाल को शिकायत दर्ज कराने हेतु है।

Exam Tip: औपचारिक पत्र में विषय स्पष्ट और संक्षिप्त होना चाहिए तथा समस्या का समाधान सविनय मांगना चाहिए।

 

उदाहरण- (3) 'इंडिया केमिकल्स लिमिटेड' 36, न्यूलिंक रोड, मुंबई में रिक्त मार्केटिंग एक्ज़ेक्यूटिव के पद हेतु आवेदन पत्र लिखिए।
Answer:
सेवा में
महाप्रबंधक (मानव संसाधन)
मानव संसाधन विभाग
इंडिया केमिकल्स लिमिटेड
36, न्यू लिंक रोड
अंधेरी, मुंबई-400053

विषय- "मार्केटिंग एक्ज़ेक्यूटिव पद के लिए आवेदन"

महोदय
आज दिनांक 16 अप्रैल, 2006 को दिल्ली से प्रकाशित नवभारत टाइम्स के प्रातः संस्करण में प्रकाशित विज्ञापन से ज्ञात हुआ है कि आपकी कंपनी को मार्केटिंग एक्ज़ेक्यूटिव की आवश्यकता है। मैं इस पद के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत कर रहा हूँ।
मेरा स्ववृत्त इस आवेदन के साथ संलग्न है।

स्ववृत्त
नाम : नरेंद्र कुमार
पिता : सुरेश कुमार
माँ का नाम : शबनम
जन्म तिथि : 18 नवंबर, 1982
वर्तमान पता : डी 72, पैकेट चार, मयूर विहार (फेज़ एक), दिल्ली-110092
स्थायी पता : वही
телефоन नं. : 011-22718296
मोबाइल नं. : 9868234859
ई-मेल : 85narendra@yahoo.com

शैक्षणिक योग्यताएं

क्र. सं.परीक्षा/डिग्री/डिप्लोमावर्षविद्यालय/बोर्ड/महाविद्यालय/विश्वविद्यालयविषयश्रेणीप्रतिशत
1.दसवों कक्षा1997राजकीय विद्यालय, सीबीएसईअंग्रेज़ी, हिंदी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञानप्रथम93%
2.बारहवीं1999वही, सीबीएसईअंग्रेज़ी, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणितप्रथम95%
3.बी.एस.सी. (आनर्स)2002हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्लीकम्प्यूटर साइंसप्रथम84%
4.एम.बी.ए.2004आदर्श इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंटमैनेजमेंटप्रथम85%


अन्य संबंधित योग्यताएँ
- कम्प्यूटर का अच्छा ज्ञान और अभ्यास (एम.एस. ऑफिस तथा इंटरनेट)।
- फ्रांसीसी भाषा का कार्य योग्य ज्ञान।

उपलब्धियाँ
- अखिल भारतीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ष 2001) में प्रथम पुरस्कार
- राजीव गांधी स्मारक निबंध प्रतियोगिता (2002) में प्रथम पुरस्कार
- विद्यालय और महाविद्यालय क्रिकेट टीमों का कप्तान

कार्यतर्र गतिविधियाँ और अभिरुचियाँ
- उद्योग व्यापार संबंधी पत्रिकाओं और अखबारों का नियमित पाठन
- देश भ्रमण का शौक
- इंटरनेट सर्फिंग
- फुटबाल और क्रिकेट में अभिरुचि

निवेदक/आवेदक
क, ख ग
परीक्षा भवन
नई दिल्ली-110001
दिनांक- 5 मई, 2011
In simple words: यह आवेदन पत्र योग्यता और स्ववृत्त के साथ किसी कंपनी में रिक्ति के लिए भेजा गया है।

 

Exam Tip: नौकरी के आवेदन पत्र के साथ हमेशा बायोडाटा (स्ववृत्त) संलग्न करना अनिवार्य होता है।

 

अभ्यास कार्य

Question 1. बढ़ती महंगाई पर चिंता व्यक्त करते हुए किसी दैनिक समाचार पत्र के संपादक को पत्र लिखिए एवं सुझाव भी दीजिए।
Answer:
सेवा में
संपादक
दैनिक जागरण
बहादुरशाह जफर मार्ग
नई दिल्ली-110001

विषय- "बढ़ती महंगाई के संदर्भ में"

महोदय
आपके लोकप्रिय समाचार पत्र के माध्यम से मैं देश और महानगरों में निरंतर बढ़ती महंगाई की समस्या की ओर संबंधित अधिकारियों एवं आम जनता का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ। आज रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं जैसे दालें, तेल, सब्जियां, दूध और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। मध्यम वर्ग और गरीब परिवार इस महंगाई के बोझ से बुरी तरह पिस रहे हैं। जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों पर नियंत्रण न होने के कारण कीमतें बेलगाम हो रही हैं।
अतः सरकार को चाहिए कि वह जमाखोरी पर सख्त कानूनी कार्रवाई करे, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाए और आवश्यक वस्तुओं के दाम नियंत्रित करे।
आशा है आप जनहित में इसे अपने पत्र में स्थान देंगे।
भवदीय
क, ख ग
परीक्षा भवन
नई दिल्ली-110002
दिनांक- 15 अक्टूबर, 2011
In simple words: यह पत्र बढ़ती महंगाई से जनता की परेशानियों और उसके नियंत्रण के उपायों पर प्रकाश डालता है।

Exam Tip: संपादक के पत्र में समस्या के वर्णन के साथ-साथ रचनात्मक सुझाव देना भी आवश्यक होता है।

 

Question 2. आपके क्षेत्र में आभूषण झपटमारी की घटनाएँ दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। इसकी शिकायत करते हुए अपने क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखिए।
Answer:
सेवा में
पुलिस अधीक्षक
जिला पुलिस कार्यालय
नई दिल्ली-110001

विषय- "आभूषण झपटमारी की बढ़ती घटनाओं के संबंध में"

महोदय
मैं मयूर विहार क्षेत्र का निवासी हूँ। पिछले कुछ हफ्तों से हमारे इलाके में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा महिलाओं के गले से चेन और आभूषण झपट लेने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शाम के समय बुजुर्गों और महिलाओं का घर से निकलना दूभर हो गया है। पुलिस गश्त न होने के कारण बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि इस क्षेत्र में संध्या के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
भवदीय
क, ख ग
परीक्षा भवन
नई दिल्ली-110002
दिनांक- 15 अक्टूबर, 2011
In simple words: यह पत्र पुलिस अधिकारी को क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और झपटमारी रोकने के लिए लिखा गया है।

Exam Tip: पुलिस अधिकारी को लिखे जाने वाले पत्र में घटना की गंभीरता और सुरक्षा की मांग स्पष्ट रूप से लिखनी चाहिए।

 

Question 3. आपके घर का पानी का मीटर बंद हो गया है। शिकायत करने पर भी अभी तक ठीक नहीं हुआ है। इस संदर्भ में 'दिल्ली जल बोर्ड' के संबंधित अधिकारी को एक पत्र लिखिए।
Answer:
सेवा में
संबंधित अधिकारी
दिल्ली जल बोर्ड
जल सदन, वरुण विहार
नई दिल्ली-110001

विषय- "खराब पड़े पानी के मीटर को ठीक कराने के संबंध में"

महोदय
मैं आपके क्षेत्र का नियमित उपभोक्ता हूँ और मेरा उपभोक्ता संख्या 458923 है। हमारे घर का पानी का मीटर पिछले एक महीने से बंद पड़ा है। इसकी शिकायत मैंने स्थानीय जल बोर्ड कार्यालय में दर्ज कराई थी, किंतु अभी तक किसी भी कर्मचारी ने आकर इसकी जांच या मरम्मत नहीं की है। मीटर बंद होने के कारण मनमाना औसत बिल आने की आशंका बनी हुई है।
अतः आपसे अनुरोध है कि शीघ्र ही तकनीशियन भेजकर इस मीटर की जांच व मरम्मत करवाने की कृपा करें।
भवदीय
क, ख ग
परीक्षा भवन
नई दिल्ली-110002
दिनांक- 15 अक्टूबर, 2011
In simple words: यह पत्र जल बोर्ड के अधिकारी को खराब मीटर ठीक कराने के लिए लिखा गया है।

Exam Tip: शिकायत पत्र में उपभोक्ता संख्या और पिछली शिकायतों का संदर्भ अवश्य देना चाहिए।

 

Question 4. बस कंडक्टर (सह-चालक) के साहसिक कार्य के कारण कई यात्रियों की जान बची। इस संदर्भ में उसे पुरस्कृत करने का अनुरोध करते हुए दिल्ली परिवहन निगम के महाप्रबंधक को पत्र लिखिए।
Answer:
सेवा में
महाप्रबंधक
दिल्ली परिवहन निगम (DTC)
मुख्यालय, आई.पी. एस्टेट
नई दिल्ली-110002

विषय- "साहसिक और कर्तव्यनिष्ठ बस कंडक्टर को पुरस्कृत करने के संबंध में"

महोदय
मैं गत 10 अक्टूबर को डी.टी.सी. की बस संख्या DL-1PA-4521 से यात्रा कर रहा था। मार्ग में अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए और स्टीयरिंग लॉक हो गया। बस में सवार सभी यात्री घबरा गए। ऐसे संकटपूर्ण समय में बस के कंडक्टर श्री रमेश कुमार ने असाधारण सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए तुरंत यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला तथा अपनी जान की परवाह न किए बिना चालक की सहायता से बस को सुरक्षित स्थान पर रुकवाया। उनके इस साहसिक कार्य से बड़ा हादसा टल गया और दर्जनों यात्रियों की जान बच गई।
अतः आपसे सविनय अनुरोध है कि ऐसे कर्तव्यनिष्ठ और साहसी कर्मचारी को उचित पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाए ताकि अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिल सके।
भवदीय
क, ख ग
परीक्षा भवन
नई दिल्ली-110002
दिनांक- 15 अक्टूबर, 2011
In simple words: यह पत्र निगम के महाप्रबंधक को एक साहसी कर्मचारी के सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा और पुरस्कार हेतु लिखा गया है।

Exam Tip: प्रशंसा पत्र में घटना की तारीख, बस संख्या और कर्मचारी का विवरण स्पष्ट रूप से दें।

 

Question 5. सार्वजनिक सूचना-पट्टों पर लिखी अशुद्ध हिन्दी की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए किसी दैनिक समाचार पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।
Answer:
सेवा में
संपादक
अमर उजाला
बहादुरशाह जफर मार्ग
नई दिल्ली-110001

विषय- "सार्वजनिक सूचना-पट्टों पर अशुद्ध हिन्दी के प्रयोग के संदर्भ में"

महोदय
आपके लोकप्रिय समाचार पत्र के माध्यम से मैं महानगरों और सार्वजनिक स्थलों पर लगे सूचना-पट्टों, साइनबोर्डों तथा विज्ञापनों में बढ़ती वर्तनी और व्याकरण संबंधी अशुद्धियों की ओर संबंधित अधिकारियों तथा जनता का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ। आज नगर के विभिन्न भागों में सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों के बोर्डों पर हिन्दी के शब्दों का अत्यंत गलत और भद्दा प्रयोग किया जा रहा है। इससे हमारी राजभाषा की गरिमा को ठेस पहुँचती है और नई पीढ़ी पर इसका गलत प्रभाव पड़ता है।
अतः मेरा अनुरोध है कि इस पत्र के माध्यम से सरकार और नगर निगम को निर्देश दिए जाएं कि वे सभी सार्वजनिक पट्टों पर शुद्ध हिन्दी का प्रयोग सुनिश्चित करें।
भवदीय
क, ख ग
परीक्षा भवन
नई दिल्ली-110002
दिनांक- 15 अक्टूबर, 2011
In simple words: यह पत्र सार्वजनिक स्थानों पर हो रही हिंदी की वर्तनी की अशुद्धियों को सुधारने के लिए संपादक को लिखा गया है।

Exam Tip: भाषा संबंधी मुद्दों पर लिखते समय हिंदी की गरिमा और शुद्धता के महत्व को दर्शाना चाहिए।

 

Question 6. 'सर्वोदय बाल विद्यालय राउज ऐवन्यू' में शारीरिक शिक्षक का एक पद रिक्त है। विज्ञापन के अनुसार अपनी योग्यता का विवरण प्रस्तुत करते हुए शिक्षा-निदेशक को आवेदन पत्र प्रस्तुत कीजिए।
Answer:
सेवा में
शिक्षा-निदेशक
शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार
ओल्ड सचिवालय
दिल्ली-110054

विषय- "शारीरिक शिक्षक (Physical Education Teacher) के पद हेतु आवेदन"

महोदय
आपके द्वारा दिनांक 12 अक्टूबर, 2011 के 'हिन्दुस्तान टाइम्स' समाचार पत्र में प्रकाशित विज्ञापन के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि 'सर्वोदय बाल विद्यालय, राउज ऐवन्यू' में शारीरिक शिक्षक का एक पद रिक्त है। मैं इस पद के लिए अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत कर रहा हूँ। मेरा संपूर्ण स्ववृत्त निम्नलिखित है:

स्ववृत्त
नाम : अमित कुमार शर्मा
पिता का नाम : श्री मोहन लाल शर्मा
माता का नाम : श्रीमती कृष्णा शर्मा
जन्म तिथि : 12 जुलाई, 1983
वर्तमान पता : 45, ब्लॉक सी, उत्तम नगर, नई दिल्ली-110059
संपर्क नंबर : 9811223344
ई-मेल : amit.sharma@gmail.com

शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यताएँ:

क्र. सं.परीक्षा/डिग्रीबोर्ड/विश्वविद्यालयवर्षप्रतिशत
1.दसवींसीबीएसई199988%
2.बारहवींसीबीएसई200185%
3.बी.पी.एड. (B.P.Ed.)दिल्ली विश्वविद्यालय200582%


अनुभव:
- सेंट मार्क्स स्कूल में 3 वर्ष तक शारीरिक शिक्षक के रूप में कार्य करने का अनुभव।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मेरे आवेदन पर विचार करते हुए मुझे सेवा का अवसर प्रदान करें।
भवदीय
अमित कुमार शर्मा
परीक्षा भवन
नई दिल्ली-110002
दिनांक- 15 अक्टूबर, 2011
In simple words: यह आवेदन पत्र शारीरिक शिक्षक के पद हेतु अपनी योग्यताओं और अनुभवों का विवरण देते हुए प्रस्तुत किया गया है।

 

Exam Tip: नौकरी के आवेदन में विज्ञापन संख्या, दिनांक और अपनी शैक्षणिक योग्यताओं की तालिका स्पष्ट रूप से दर्शाएं।

 

Chapter Assignment & Practice Material for Class 11 Hindi Elective Letter Writing

Class 11 Hindi Elective Letter Writing Printable Assignments

Review targeted chapter assignments for Class 11 Hindi Elective Letter Writing. Built according to official CBSE guidelines, these downloadable problem sets help students build accuracy and prepare effectively for school tests.

Key Advantages of Solving Elective Letter Writing Assignments

  • Curriculum Standards: Assignments match modern CBSE sample formats to ensure relevant preparation.
  • Thorough Revision: Detailed problem sets reinforce core concepts and eliminate conceptual weak spots.
  • Execution Speed: Timed practice with assignment sets sharpens overall response timing.

Steps to Complete Elective Letter Writing Assignments Successfully

  1. Initial Reading: Begin by reading the NCERT book for Class 11 Hindi to build a baseline understanding.
  2. Independent Testing: Attempt assignment questions unassisted, then verify work using provided answer keys.
  3. Supplementary Aids: Leverage revision notes and worksheets whenever you encounter difficult topics.

FAQs

Where can I download the latest CBSE Class 11 Hindi Elective Letter Writing assignments?

You can download free PDF assignments for Class 11 Hindi Elective Letter Writing from StudiesToday.com. These practice sheets have been updated for the 2026-27 session covering all concepts from latest NCERT textbook.

Do these Hindi Elective Letter Writing assignments include solved questions?

Yes, our teachers have given solutions for all questions in the Class 11 Hindi Elective Letter Writing assignments. This will help you to understand step-by-step methodology to get full marks in school tests and exams.

Are the assignments for Class 11 Hindi Elective Letter Writing based on the 2026 exam pattern?

Yes. These assignments are designed as per the latest CBSE syllabus for 2026. We have included huge variety of question formats such as MCQs, Case-study based questions and important diagram-based problems found in Elective Letter Writing.

How can practicing Elective Letter Writing assignments help in Hindi preparation?

Practicing topicw wise assignments will help Class 11 students understand every sub-topic of Elective Letter Writing. Daily practice will improve speed, accuracy and answering competency-based questions.

Can I download Hindi Elective Letter Writing assignments for free on mobile?

Yes, all printable assignments for Class 11 Hindi Elective Letter Writing are available for free download in mobile-friendly PDF format.