CBSE Class 11 Hindi Core Conventions Questions Set 02

Official CBSE Assignments for Class 11 Hindi

Explore structured practice materials through the CBSE Class 11 Hindi Core Conventions Questions Set 02. Tailored for Class 11 learners, utilizing these Hindi assignments ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final CBSE evaluations.

Solved Practice Assignments for Hindi

View or download the dedicated CBSE Class 11 Hindi Core Conventions Questions Set 02 resource below. Engaging with these assignments under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum.

खण्ड - ख
 

रचनात्मक लेखन (कामकाजी हिंदी और रचनात्मक लेखन)

जनसंचार माध्यम

Question 1. संचार क्या है ?
Answer: दो या दो से अधिक व्यक्तियों के बीच सूचनाओं व भावनाओं का आदान-प्रदान ही संचार है। अथवा अनुभवों की साझेदारी ही संचार है।
In simple words: विचारों और सूचनाओं का आपस में लेन-देन संचार कहलाता है।

Exam Tip: संचार की परिभाषा देते समय 'सूचनाओं और भावनाओं का आदान-प्रदान' मुख्य कीवर्ड के रूप में प्रयोग करें।

 

Question 2. संचार माध्यम क्या है ?
Answer: संचार की प्रक्रिया को अंजाम देने वाले साधन संचार माध्यम कहलाते हैं।
In simple words: जिन उपकरणों या साधनों के जरिए बात आगे पहुंचाई जाती है, उन्हें संचार माध्यम कहते हैं।

Exam Tip: 'साधन' शब्द पर विशेष ध्यान दें क्योंकि माध्यम का अर्थ ही साधन होता है।

 

Question 3. संचार के प्रमुख तत्त्व कौन-कौन से हैं ?
Answer: संचार की प्रक्रिया में कई चरण या तत्त्व सम्मिलित होते हैं। वे निम्नांकित हैं -
(क) स्रोत या संचारक - संचार प्रक्रिया को प्रारम्भ करनेवाला / बात कहनेवाला।
(ख) कूटकरण/एनकोडिंग - भावों को भाषा में / शब्दों में बदलने की प्रक्रिया।
(ग) संदेश - कथ्य
(घ) माध्यम (चैनल) - मौखिक शब्द, टेलीफोन, समाचार पत्र, रेडियो, टेलीविजन, इन्टरनेट व फिल्म आदि।
(ङ) प्राप्तकर्त्ता (रसीवर) - संदेश प्राप्तकर्त्ता, जो कूट भाषा की डी-कोडिंग करता है अर्थात् कथ्य को समझने का प्रयास करता है।
(च) फीडबैक - संदेश प्राप्तकर्त्ता की अच्छी/बुरी प्रतिक्रिया।
In simple words: संचार प्रक्रिया को पूरा करने के लिए भेजने वाला, संदेश, माध्यम और प्राप्त करने वाला प्रमुख हिस्से होते हैं।

Exam Tip: संचार के तत्त्वों को क्रमबद्ध रूप में (स्रोत से फीडबैक तक) लिखना अति आवश्यक है।

 

Question 4. संचार के प्रमुख प्रकार बताइए।
Answer: वर्गीकरण का प्रथम प्रकार - (02 भेद) मौखिक तथा अमौखिक संचार।
वर्गीकरण का दूसरा प्रकार - (04 भेद)
1. अंतःवैयक्तिक संचार - जहाँ संचारक व प्राप्तकर्त्ता एक ही होता है। जैसे सोचना/विचारना आदि।
2. अंतरवैयक्तिक संचार - जब दो व्यक्ति आमने-सामने संचार करते हैं।
3. समूह संचार - जब हमारा कथन किसी एक व्यक्ति के लिए न होकर एक पूरे समूह के लिए होता है। जैसे - सभा/पंचायत/संसद आदि।
4. जनसंचार - जब समूह से प्रत्यक्ष संवाद की बजाय किसी यांत्रिक साधन/तकनीकी के माध्यम से संवाद स्थापित किया जाता है। जैसे अखबार, टेलीविजन, रेडियो, सिनेमा, इन्टरनेट आदि।
In simple words: संचार को व्यक्ति की संख्या और साधनों के आधार पर अलग-अलग प्रकारों में बाँटा गया है।

Exam Tip: जनसंचार और समूह संचार के अंतर को उदाहरण सहित स्पष्ट करें।

 

Question 5. जनसंचार की प्रमुख विशेषताएँ बताइए।
Answer:
1. जनसंचार का फीडबैक तुरन्त नहीं मिलता।
2. उसमें श्रोताओं/पाठकों/दर्शकों का दायरा बहुत बड़ा पंचमेल (विविधता भरा) होता है।
3. उसमें प्रसारित संदेश की प्रकृति सार्वजनिक होती है।
4. जनसंचार के लिए औपचारिक संगठन - रेडियो/टीवी चैनल/अखबार की आवश्यकता होती है।
5. इसमें प्रचारित-प्रसारित सामग्री को नियंत्रित व निर्धारित करने के लिए कई द्वारपाल होते हैं। जैसे संपादक/उपसंपादक आदि।
In simple words: जनसंचार का दायरा बहुत बड़ा होता है और यह तकनीक के माध्यम से जनता तक पहुँचता है।

Exam Tip: 'द्वारपाल' (Gatekeeper) शब्द का उल्लेख जनसंचार की विशेषता में अवश्य करें।

 

Question 6. जनसंचार के प्रमुख कार्य बताइए।
Answer:
1. सूचना देना
2. शिक्षित करना
3. मनोरंजन करना
4. एजेंडा तय करना
5. निगरानी करना
6. विचार-विमर्श के लिए मंच उपलब्ध कराना।
In simple words: जनसंचार समाज को जागरूक करने, सूचना देने और मनोरंजन के साथ-साथ दिशा दिखाने का काम करता है।

Exam Tip: सभी छह कार्यों के मुख्य बिन्दुओं को सही क्रम में लिखें।

 

Question 7. भारत में पत्रकारिता का प्रारम्भ कब हुआ ?
Answer: सन् 1870 में जेम्स ऑगस्ट हिकी के 'बंगाल गजट' से।
In simple words: भारत में पत्रकारिता की शुरुआत सन् 1870 में 'बंगाल गजट' अखबार से हुई थी।

Exam Tip: सन और संस्थापक का नाम परीक्षा में जरूर लिखें।

 

Question 8. हिंदी का पहला पत्र कौन-सा था ?
Answer: हिंदी का पहला पत्र 'उदंत मार्तण्ड' सन् 1826 में कलकत्ता से पंडित जुगल किशोर केसंपादन में प्रकाशित हुआ।
In simple words: पंडित जुगल किशोर द्वारा 1826 में निकाला गया 'उदंत मार्तण्ड' हिंदी का पहला समाचार पत्र था।

Exam Tip: 'उदंत मार्तण्ड', '1826', और 'पंडित जुगल किशोर' परीक्षा की दृष्टि से अति महत्त्वपूर्ण हैं।

 

Question 9. आजादी के पूर्व के प्रमुख समाचार पत्र/पत्रिकाओं के नाम बताइए।
Answer: केसरी, हिन्दुस्तान, हंस, कर्मवीर, आज, प्रताप, प्रदीप और विशाल भारत आदि।
In simple words: स्वतंत्रता से पहले देश में अनेक राष्ट्रवादी समाचार पत्र प्रकाशित होते थे।

Exam Tip: कम से कम 4-5 पत्र-पत्रिकाओं के नाम याद रखें।

 

Question 10. आजादी के पूर्व के प्रमुख पत्रकार कौन-कौन से थे ?
Answer: गांधीजी, भारतेन्दु हरिश्चन्द्र, लोकमान्य तिलक, मदनमोहन मालवीय, गणेश शंकर विद्यार्थी, माखनलाल चतुर्वेदी, महावीर प्रसाद द्विवेदी, बाबूराव-विष्णुराव पराड़कर, प्रताप नारायण मिश्र, शिवपूजन सहाय, रामवृक्ष बेनीपुरी आदि।
In simple words: स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई महान साहित्यकारों और विचारकों ने पत्रकारिता में योगदान दिया।

Exam Tip: गणेश शंकर विद्यार्थी और माखनलाल चतुर्वेदी का नाम मुख्य रूप से उल्लेखित करें।

 

Question 11. आजादी के बाद के भारत के प्रमुख हिंदी अखबारों के नाम बताइए।
Answer: नवभारत टाइम्स, जनसत्ता, नई दुनिया, राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण आदि एवं पत्रिकाओं में धर्मयुग, साप्ताहिक हिन्दुस्तान, दिनमान, रविवार, इंडिया टुडे व आउट लुक आदि।
In simple words: स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् देश में अनेक लोकप्रिय हिंदी समाचार पत्र और पत्रिकाएँ शुरू हुईं।

Exam Tip: दैनिक अखबारों और पत्रिकाओं के नाम अलग-अलग या मिलाकर स्पष्ट रूप से लिखें।

 

Question 12. आजादी के बाद के प्रमुख हिंदी पत्रकारों के नाम बताइए।
Answer: अज्ञेय, रघुवीर सहाय, धर्मवीर भारती, भयाम मनोहर जोशी, राजेन्द्र माथुर, प्रभाष जोशी, सर्वेश्वर दयाल सक्सेना, सुरेन्द्र प्रताप सिंह आदि।
In simple words: आधुनिक हिंदी पत्रकारिता को समृद्ध करने में कई वरिष्ठ पत्रकारों का योगदान रहा है।

Exam Tip: राजेन्द्र माथुर और प्रभाष जोशी आधुनिक पत्रकारिता के जाने-माने स्तंभ हैं।

 

Question 13. रेडियो का आविष्कार कब और किसने किया ?
Answer: 1895 में इटली के जी. मार्कोनी ने।
In simple words: रेडियो की खोज मार्कोनी ने सन 1895 में की थी।

Exam Tip: वैज्ञानिक का नाम और सन दोनों एक-एक नंबर के प्रश्न में पूछे जाते हैं।

 

Question 14. ऑल इंडिया रेडिया (आकाशवाणी) की स्थापना कब हुई। इसकी व्यापकता बताइए।
Answer: सन् 1936 में। 24 भाषाओं और 146 बोलियों में प्रसारित कार्यक्रमों का लाभ देश की 96 प्रतिशत आबादी उठाती है।
In simple words: आकाशवाणी की स्थापना 1936 में हुई थी और इसकी पहुँच देश के कोने-कोने तक है।

Exam Tip: 24 भाषाएँ, 146 बोलियाँ और 96 प्रतिशत आबादी के आँकड़े सटीक याद रखें।

 

Question 15. एफ.एम. रेडियो की शुरुआत भारत में कब हुई ?
Answer: सन् 1993 में
In simple words: भारत में एफ.एम. रेडियो सेवा की शुरुआत 1993 में हुई।

Exam Tip: वर्ष 1993 को याद रखें।

 

Question 16. वर्तमान में आकाशवाणी और दूरदर्शन पर किसका नियंत्रण है ?
Answer: 'प्रसार भारती' नामक स्वायत्तशासी निकाय का।
In simple words: प्रसार भारती संस्थान आकाशवाणी और दूरदर्शन का संचालन करता है।

Exam Tip: 'प्रसार भारती' शब्द मुख्य उत्तर है।

 

Question 17. भारत में टेलीविजन की शुरुआत कब हुई ?
Answer: 15 सितम्बर 1959 में (युनेस्को की एक परियोजना के अंतर्गत प्रायोगिक रूप में)। 15 अगस्त 1965 से आकाशवाणी के ही अंतर्गत विधिवत रूप से टेलीविजन सेवा प्रारंभ हुई।
In simple words: भारत में टीवी की शुरुआत 1959 में प्रायोगिक तौर पर और 1965 से नियमित रूप से हुई।

Exam Tip: दोनों तिथियों (1959 और 1965) का अंतर स्पष्ट रखें।

 

Question 18. दूरदर्शन पृथक् विभाग कब बना ?
Answer: 01 अप्रैल 1976 से।
In simple words: 1976 में दूरदर्शन को आकाशवाणी से अलग कर दिया गया था।

Exam Tip: वर्ष 1976 याद रखें।

 

Question 19. सिनेमा का आविष्कार किसने व कब किया ?
Answer: थॉमस अल्वा एडीसन के द्वारा सन् 1883 में 'मिनेटिस्कोप की खोज' के साथ ही सिनेमा अस्तित्व में आया। विश्व की पहली फिल्म 'द अरायवल ऑफ ट्रेन' 1894 में फ्रांस में बनी।
In simple words: थॉमस अल्वा एडीसन ने तकनीक की खोज की और पहली फिल्म फ्रांस में 1894 में बनी।

Exam Tip: फिल्म का नाम और वर्ष परीक्षा में महत्वपूर्ण है।

 

Question 20. भारत की पहली फिल्म कौन-सी थी व कब बनी ?
Answer: राजा हरिश्चंद्र 1913 में बनी। यह मूक फिल्म थी।
In simple words: दादा साहब फाल्के द्वारा बनाई गई 'राजा हरिश्चंद्र' भारत की पहली मूक फिल्म थी।

Exam Tip: 'राजा हरिश्चंद्र' और वर्ष '1913' अवश्य लिखें।

 

Question 21. भारत की पहली बोलती फिल्म कौन-सी थी ? व कब बनी ?
Answer: सन् 1931 में निर्मित 'आलमआरा' (ारदेशिर ईरानी द्वारा निर्देशित)।
In simple words: 'आलमआरा' भारत की पहली सवाक् (बोलती) फिल्म थी जो 1931 में आई।

Exam Tip: निर्देशक का नाम (ारदेशिर ईरानी) लिखना न भूलें।

 

Question 22. इन्टरनेट की विशेषताएँ बताइए।
Answer: इंटरनेट में प्रिंट मीडिया, रेडियो, टेलीविजन, किताब, सिनेमा यहाँ तक कि पुस्तकालय के भी सारे गुण मौजूद हैं। यह एक 'अन्तर क्रियात्मक' (इंटरैक्टिव) माध्यम है। इसमें आप मूक दर्शक / श्रोता नहीं हैं।
In simple words: इंटरनेट एक ऐसा माध्यम है जिसमें बाकी सभी संचार माध्यमों की खूबियाँ एक साथ मिलती हैं और उपयोगकर्ता सक्रिय रहता है।

Exam Tip: 'इंटरैक्टिव माध्यम' शब्द का प्रयोग उत्तर में जरूर करें।

 

पत्रकारिता के विविध आयाम

Question 1. 'पत्रकारिता' क्या है ?
Answer: सूचनाओं को संकलित और संपादित करके आम पाठकों तक पहुँचाने का कार्य ही पत्रकारिता है।
In simple words: खबरों को इकट्ठा कर उन्हें पाठकों तक पहुँचाना पत्रकारिता कहलाता है।

Exam Tip: 'संकलन' और 'संपादन' दो मुख्य चरण हैं।

 

Question 2. किसी घटना के 'समाचार' बनने के लिए उसमें कौन-कौन से तत्त्व आवश्यक हैं ?
Answer: नवीनता, जनरुचि, निकटता, प्रभाव, टकराव या संघर्ष, महत्त्वपूर्ण लोग उपयोगी जानकारी, अनोखापन, पाठकवर्ग व नीतिगत ढाँचा आदि बातें निश्चित करती हैं कि कोई घटना समाचार है या नहीं।
In simple words: किसी भी घटना को समाचार बनने के लिए उसमें जनता की रुचि, नवीनता और प्रभाव जैसे गुण होने चाहिए।

Exam Tip: मुख्य तत्त्वों जैसे नवीनता, निकटता और प्रभाव के नाम याद रखें।

 

Question 3. समाचारों के संपादन में किन प्रमुख सिद्धान्तों का पालन जरूरी है ?
Answer: तथ्यपरकता, वस्तुपरकता, निष्पक्षता, संतुलन व स्रोत की जानकारी जैसे सिद्धांतों का पालन संपादन में जरूरी है।
In simple words: समाचारों को सही, निष्पक्ष और संतुलित रूप से प्रस्तुत करना संपादन के नियम हैं।

Exam Tip: 'निष्पक्षता' और 'तथ्यपरकता' प्रमुख सिद्धांत हैं।

 

Question 4. पत्रकारिता के प्रमुख प्रकारों के नाम बताइए।
Answer: खोजपरक, वॉचडॉग, एडवोकेसी आदि।
In simple words: पत्रकारिता कई प्रकार की होती है जैसे खोजपरक और वॉचडॉग पत्रकारिता।

Exam Tip: प्रकारों के नाम सीधे और स्पष्ट रूप से लिखें।

 

Question 5. 'डेडलाइन' क्या है ?
Answer: किसी समाचार माध्यम में समाचार को प्रकाशित/प्रसारित होने के लिए प्राप्त होने की आखिरी समय-सीमा डेडलाइन कहलाती है। आमतौर पर डेडलाइन के बाद प्राप्त समाचार के प्रकाशित/प्रसारित होने की संभावना कम ही होती है।
In simple words: खबर भेजने की अंतिम समय-सीमा को डेडलाइन कहते हैं।

Exam Tip: 'आखिरी समय-सीमा' मुख्य कीवर्ड है।

 

Question 6. पत्रकारिता के विविध आयाम कौन-कौन से हैं ?
Answer: समाचारों के अतिरिक्त समाचार पत्रों में अन्य विविध सामग्री भी प्रकाशित होती है। वे ही उसके विविध आयाम हैं। जैसे संपादकीय पृष्ठ (संपादकीय अग्रलेख पाठकों के पत्र आदि), फोटो पत्रकारिता, कार्टून कोना रेखांकन व कार्टोग्राफ आदि।
In simple words: अखबार में खबरों के अलावा लेख, फोटो, कार्टून और संपादकीय भी होते हैं जो इसके विभिन्न आयाम हैं।

Exam Tip: संपादकीय और फोटो पत्रकारिता का उल्लेख जरूर करें।

 

Question 7. पेज-थ्री पत्रकारिता से क्या आशय है ?
Answer: फैशन, अमीरों की पार्टियों व जाने माने लोगों (सेलिब्रिटीज़) के निजी-जीवन से संबंधित सामग्री का प्रकाशन पेज-थ्री पत्रकारिता है।
In simple words: मशहूर हस्तियों और पार्टियों की जीवनशैली छापने वाली पत्रकारिता को पेज-थ्री कहा जाता है।

Exam Tip: 'सेलिब्रिटीज और निजी जीवन' की खबरें इसका मुख्य भाग हैं।

 

Question 8. पीत-पत्रकारिता क्या है ?
Answer: पाठकों को लुभाने के लिए झूठी अफ़वाहों, व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोपों, प्रेम-संबंधों, भंडाफोड़ और फिल्मी गपशप जैसी सामग्री के प्रकाशन को पीत-पत्रकारिता कहते हैं।
In simple words: सनसनीखेज खबरें और झूठी अफवाहें छापने को पीत पत्रकारिता कहा जाता है।

Exam Tip: 'सनसनीखेज और झूठी अफवाहें' इसके मुख्य लक्षण हैं।

 

डायरी लिखने की कला

Question 1. डायरी क्या है ?
Answer: नितांत निजी स्तर पर घटित घटनाओं और तत्संसंबंधी बौद्धिक व भावनात्मक प्रतिक्रियाओं का लेखा-जोखा, जिसे लेखक स्वयं अपने लिए ही हाबद्ध करता है - डायरी कहलाता है।
In simple words: दिनभर के खास अनुभवों और भावनाओं को खुद के लिए लिखना डायरी है।

Exam Tip: 'निजी स्तर पर घटित घटनाओं का लेखा-जोखा' मुख्य परिभाषा है।

 

Question 2. डायरी लेखन की क्या उपयोगिता है ?
Answer: किसी बात/घटना/विचार/अनुभव को हम डायरी में हाबद्ध करके यह सुनिश्चित करते हैं कि वह विस्मृति का शिकार न हो।
In simple words: डायरी लिखने से पुरानी बातें और यादें सुरक्षित रहती हैं और वे भूलती नहीं हैं।

Exam Tip: 'विस्मृति (भूलना) से बचाना' इसका मुख्य लाभ है।

 

Question 3. द्वितीय विश्वयुद्ध के नाजी अत्याचारों के ऐतिहासिक दस्तावेज के रूप में किसकी डायरी प्रसिद्ध है ?
Answer: एनी फ्रैंक एक यहूदी किशोरी की डायरी, जिसमें 1942-44 के दरम्यान नाजी अत्याचारों का एक किशोर मन द्वारा दर्ज विवरण रोंगटे खड़े कर देना वाला है।
In simple words: एनी फ्रैंक की डायरी नाजी अत्याचारों का एक भयानक और सच्चा ऐतिहासिक दस्तावेज है।

Exam Tip: 'एनी फ्रैंक' का नाम और युद्ध का संदर्भ याद रखें।

 

Question 4. कुछ प्रसिद्ध भारतीय/हिंदी डायरी लेखकों के बारे में बताइए।
Answer: मोहन राकेश की डायरी, रमेशचंद्र शाह की डायरी के अतिरिक्त रामवृक्ष बेनीपुरी की 'पैरों में पंख बाँधकर' राहुल सांस्कृत्यायन के 'रूस में पच्चीस मास' सेठ गोविन्ददास की सुदूर दक्षिण-पूर्व, कर्नल सज्जन सिंह की 'लद्दाखा यात्रा की डायरी' व मुक्तिबोध की एक साहित्यिक की डायरी' आदि कृतियाँ प्रसिद्ध हैं।
In simple words: हिंदी साहित्य में मोहन राकेश, मुक्तिबोध और राहुल सांकृत्यायन की डायरियाँ बहुत प्रसिद्ध हैं।

Exam Tip: कम से कम दो-तीन लेखकों और उनकी रचनाओं के नाम अवश्य याद रखें।

 

कथा-पटकथा लेखन

Question 1. 'पटकथा' क्या है ?
Answer: पर्दे (टीवी/सिनेमा) पर दिखाई जाने वाली वह कथा, जिसमें अभिनेताओं को संवादों के साथ-साथ अपनी-अपनी भूमिका की बारीकियों की जानकारी तथा कैमरे के पीछे काम करने वाले तकनीशियनों व सहायकों को भी अपने-अपने विभागों के लिए महत्त्वपूर्ण सूचनाएँ मिलती हैं।
In simple words: जिस लिखित कथा के आधार पर फिल्म या नाटक बनाया जाता है, उसे पटकथा कहते हैं।

Exam Tip: 'पर्दे पर दिखाई जाने वाली कथा' और 'तकनीशियनों के लिए निर्देश' मुख्य बिंदु हैं।

 

Question 2. 'फ्लैशबैक' किसे कहते हैं ?
Answer: वह तकनीक, जिसमें आप वर्तमान घटनाक्रम को बीच में ही छोड़कर अतीत में घटी घटना को दिखाते हैं और फिर वर्तमान में लौट आते हैं।
In simple words: कहानी या फिल्म में पुरानी या बीती हुई घटना को दिखाना फ्लैशबैक कहलाता है।

Exam Tip: 'वर्तमान से अतीत में जाना और वापस आना' इसकी परिभाषा है।

 

Question 3. 'फ्लैश फॉरवर्ड' किसे कहते हैं ?
Answer: 'फ्लैश फॉरवर्ड' में हम भविष्य में होने वाली घटना को वर्तमान में ही (हादसा होने से पहले ही) दिखा देते हैं और फिर वर्तमान में लौट आते हैं।
In simple words: कहानी में भविष्य की घटना को पहले ही दिखा देना फ्लैश फॉरवर्ड है।

Exam Tip: फ्लैशबैक का उल्टा यानी भविष्य की घटना दिखाना इसमें होता है।

 

कार्यालयী लेखन और प्रक्रिया

पाठ की कुछ महत्त्वपूर्ण बातें

1. प्रत्येक विषय से संबंधित एक फाइल होती है।

2. विषय से संबंधित जो पत्र या प्रस्ताव बाहरी व्यक्तियों या दूसरे कार्यालयों से प्राप्त होता है उसे फाइल की दाहिनी ओर रखा जाता है। तथा उस विषय या प्रस्ताव पर जो टिप्पणियाँ/मन्तव्य किस कार्यालय में लिखे जाते हैं वे बाईं और लगे पृष्ठों पर लिखे जाते हैं अर्थात् फाइल के बाईं ओर का हिस्सा टिप्पण के लिए तथा दाहिनी ओर का पत्र-व्यवहार के लिए होता है।

Question 1. कार्यालयी लेखन के विविध प्रकारों के नाम बताइए-
Answer:
1. औपचारिक पत्र
2. मुख्य टिप्पण
3. आनुषंगिक टिप्पण
4. अनुस्मारक/स्मरण पत्र
5. अर्द्धसरकारी पत्र (डी ओ लेटर)
6. कार्यसूची (एजेंडा)
7. कार्यवृत्त (मिनिट्स)
8. प्रेस विज्ञप्ति
In simple words: कार्यालयों में कामकाज के लिए विभिन्न प्रकार के पत्रों और प्रपत्रों का प्रयोग होता है।

Exam Tip: सभी प्रकारों के नाम अच्छी तरह याद कर लें, परीक्षा में अक्सर सूची पूछी जाती है।

 

Question 2. औपचारिक पत्र से क्या तात्पर्य है ?
Answer: जो पत्र प्रायः एक कार्यालय, विभाग अथवा मंत्रालय से दूसरे कार्यालय, विभाग अथवा मंत्रालय को भेजे जाते हैं, औपचारिक पत्र कहलाते हैं।
In simple words: कार्यालयों या अधिकारियों के बीच लिखे जाने वाले सरकारी पत्र औपचारिक पत्र होते हैं।

Exam Tip: एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय के बीच पत्राचार इसका मुख्य आधार है।

 

Question 3. टिप्पण किसे कहते हैं ? यह कितने प्रकार की होती है ?
Answer: किसी विचाराधीन पत्र अथवा प्रकरण को निपटाने के लिए उस पर जो राय, मन्तव्य, आदेश अथवा निर्देश दिया जाता है वह टिप्पण कहलाता है। यह दो प्रकार की होती है - मुख्य टिप्पण व आनुषंगिक टिप्पण।
In simple words: किसी फाइल पर अधिकारियों द्वारा लिखी गई राय या आदेश को टिप्पण कहते हैं।

Exam Tip: टिप्पण के दोनों प्रकारों के नाम याद रखें।

 

Question 4. मुख्य टिप्पण किसे कहते हैं ?
Answer: प्रारंभिक टिप्पण मुख्य टिप्पण कहलाता है, जिसे प्रायः सहायक स्तर पर लिखा जाता है।
In simple words: फाइल पर सबसे पहले लिखी जाने वाली टिप्पणी मुख्य टिप्पण होती है।

Exam Tip: इसे 'सहायक स्तर पर लिखा जाता है' - यह मुख्य बिंदु है।

 

Question 5. आनुषंगिक टिप्पण किसे कहते हैं ?
Answer: सहायक द्वारा लिखे टिप्पणी जब अधिकारी के पास पहुँचती है तो वह अधिकारी उसे पढ़कर अपना मन्तव्य लिखता है वह आनुषंगिक टिप्पणी कहलाती है।
In simple words: मुख्य टिप्पणी के बाद बड़े अधिकारी द्वारा लिखी गई राय आनुषंगिक टिप्पणी होती है।

Exam Tip: अधिकारी द्वारा आगे की गई टिप्पणी आनुषंगिक होती है।

 

Question 6. स्मरण पत्र/अनुस्मारक पत्र किसे कहते हैं ? ?
Answer: जब किसी पत्र/ज्ञापन इत्यादि का उत्तर समय पर प्राप्त नहीं होता तो याद दिलाने के लिए अनुस्मारक भेजा जाता है।
In simple words: पहले भेजे गए पत्र की याद दिलाने के लिए अनुस्मारक भेजा जाता है।

Exam Tip: 'याद दिलाने के लिए' भेजा जाने वाला पत्र अनुस्मारक कहलाता है।

 

Question 7. अर्द्धसरकारी पत्र (डी ओ लेटर) किसे कहते हैं ?
Answer: जब कोई एक अधिकारी दूसरे संबंधित अधिकारी को व्यक्तिगत स्तर पर जानता हो तब मैत्री भाव व अनौपचारिकता से युक्त जो पत्र कार्यालय से संबंधित विषय पर लिखा जाता है उसे अर्द्धसरकारी पत्र कहते हैं।
In simple words: जब दो अधिकारी व्यक्तिगत पहचान के आधार पर अर्ध-औपचारिक रूप से पत्र लिखते हैं, तो वह अर्द्धसरकारी पत्र होता है।

Exam Tip: इसमें व्यक्तिगत स्तर और अनौपचारिकता मुख्य विशेषताएँ हैं।

 

Question 8. कार्यसूची या एजेंडा क्या है ?
Answer: किसी भी संस्था की औपचारिक बैठक में चर्चा के लिए निर्धारित विषयों की अग्रिम जानकारी देने वाला दस्तावेज कार्यसूची कहलाता है। इसे बैठक की सूचना के साथ ही सदस्यों को भेजा जाता है ताकि वे पूरी तैयारी से आ सकें।
In simple words: बैठक में किन विषयों पर बात होगी, इसकी पहले से दी गई सूची कार्यसूची कहलाती है।

Exam Tip: बैठक से पहले विषयों की जानकारी देना इसका मुख्य उद्देश्य है।

 

Question 9. कार्यवृत्त या मिनिट्स किसे कहते हैं ?
Answer: किसी बैठक की कार्यसूची में रेखांकित विषयों पर हुए विचार-विमर्श व निर्णयों के विवरण को कार्यवृत्त कहा जाता है।
In simple words: बैठक में जो फैसले लिए जाते हैं और जो चर्चा होती है, उसका लिखित रिकॉर्ड कार्यवृत्त होता है।

Exam Tip: 'निर्णयों और चर्चा का लिखित विवरण' याद रखें।

 

Question 10. प्रेस-विज्ञप्ति किसे कहते हैं ?
Answer: कोई संस्थान या व्यक्ति जब किसी विषय या बैठक में लिए गए निर्णयों को जन-सामान्य तक पहुँचाना चाहता है तो वह 'प्रेस विज्ञप्ति' जारी करता है।
In simple words: आम जनता तक सूचना पहुँचाने के लिए मीडिया को दी जाने वाली आधिकारिक सूचना प्रेस विज्ञप्ति है।

Exam Tip: जन-सामान्य तक सूचना पहुँचाना इसका मुख्य उद्देश्य है।

 

Question 11. परिपत्र या सर्कुलर किसे कहते हैं ?
Answer: संस्थान/कार्यालयों द्वारा लिए गए महत्त्वपूर्ण निर्णयों को कार्यान्वित करने के लिए 'परिपत्र' जारी किया जाता है, जिसमें निर्णय को कार्यान्वित करने के निर्देश होते हैं।
In simple words: एक ही सूचना जब कई कार्यालयों या कर्मचारियों को भेजी जाती है, तो उसे परिपत्र कहते हैं।

Exam Tip: बहुधा एक साथ कई लोगों या विभागों को भेजे जाने वाला निर्देश परिपत्र होता है।

 

स्ववृत्त (बायोडाटा) लेखन तथा रोजगार संबंधी आवेदन पत्र

Question 1. स्ववृत्त क्या है ? उसमें क्या विशेषताएँ होनी चाहिए ?
Answer: किसी व्यक्ति विशेष द्वारा अपने बारे में सूचनाओं का सिलसिलेवार संकलन ही स्ववृत्त कहलाता है। इसमें व्यक्ति अपने व्यक्तित्व, ज्ञान और अनुभव के सबल पक्ष को इस प्रकार प्रस्तुत करता है जो नियोक्ता के मन में उम्मीदवार के प्रति अच्छी व सकारात्मक छवि प्रस्तुत करता है।
In simple words: अपनी योग्यता और अनुभवों की व्यवस्थित सूची को स्ववृत्त या बायोडाटा कहते हैं।

Exam Tip: 'सिलसिलेवार संकलन' और 'सकारात्मक छवि' इसके मुख्य बिंदु हैं।

 

Question 2. स्ववृत्त में किन-किन बातों का समावेश होना चाहिए ?
Answer: स्ववृत्त में अपनी पूरा परिचय, पता, सम्पर्क सूत्र (टेलीफोन, मोबाइल, ई-मेल आदि), भौक्षणिक व व्यावसायिक योग्यताओं के सिलसिलेवार विवरण के साथ-साथ अन्य संबंधित योग्यताओं, विशेष उपलब्धियों, कार्योत्तर गतिविधियों व अभिरुचियों का उल्लेख होना चाहिए।
In simple words: बायोडाटा में नाम, पता, शिक्षा, अनुभव और योग्यताओं की पूरी जानकारी होनी चाहिए।

Exam Tip: शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के साथ संपर्क विवरण जरूरी है।

 

भाब्दकोश, संदर्भ ग्रंथों की उपयोगिता की विधि और परिचय

भाब्दकोश देखने की विधि - भाब्दकोश में सम्मिलित भाब्द वर्णमाला के वर्णों के क्रम में व्यवस्थित रहते हैं। अतः भाब्दकोश देखने के पूर्व हमें वर्णमाला के ज्ञान के साथ-साथ भाब्द का वर्ण-विच्छेद करना सीखना आवश्यक है।

भाब्दकोश में भाब्दों को इस वर्ण-अनुक्रम में दिया जाता है - अं, अ, आं, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ, अं, अः। इसके पश्चात् क से ह तक के वर्ण क्रम के अनुसार।

संयुक्ताक्षरों के विषय में यह बात विशेष ध्यान रखने योग्य है कि यदि मिले हुए वर्ण ऊपर-नीचे लिखे हैं तो ऊपर वाला वर्ण पहले स्थान पाएगा तथा नीचे वाला वर्ण बाद में स्थान पाएगा। एवं संयुक्ताक्षर की मात्रा नीचे वाले वर्ण की मानी जाएगी। जैसे -

1. बुद्धि = (भ्+उ) + (द्+ध+इ)
2. प्रार्थना = (प्+र्+आ) + (थ+अ) + (न्+आ)
3. द्युति = (द्+य+उ) + (त्+इ)

वर्ण -विच्छेद में मात्रा वाला स्वर सदा ही उस व्यंजन के बाद आता है जिस पर मात्रा लगी हो (भले ही मात्रा पीछे से लगी हो)।

जैसे - सि = स् + इ
सी = स् + ई

आधे अक्षरों से पूर्व लिखी 'इ' की मात्रा उस अक्षर की न होकर अगले व्यंजन की होती है। जैसे - स्थिति = स् थि ति

यदि मिले हुए वर्ण (संयुक्ताक्षर) ऊपर नीचे न होकर बराबर ऊँचाई पर लिखे हैं तो वर्णों का क्रम वही होगा जो दिखाई दे रहा है।
जैसे - भाब्द = भ+आ+ब्+द, पम्प = प+म्+प, द्वार = द+्वा+र (न कि ' व+दा+र)

निम्नांकित संयुक्ताक्षरों के वर्ण विच्छेद पर विशेष ध्यान दें -
क्ष = क्+ष्+अ
त्र = त्+र+अ
ज्ञ = ज+ञ+अ
द्य = द+य+अ
ऋ = द+म्+अ
ह्य = ह+्य+अ
क्र = क्+र+अ
र्क = र्+क्+अ

अं तथा अः को स्वरों में नहीं गिना जाता है। अतः भाब्दकोश में इनके लिए ओ, औ के बाद अलग से खंड नहीं होता। अनुस्वार (बिंदु) तथा अनुनासिक (चंद्रबिंदु) वाले वर्ण भाब्द कोश में सबसे पहले आएँगे। जैसे - 'अंकुर' तथा 'अकुलाहट' में से अंकुर पहले स्थान पाएगा, जबकि अकुलाहट बाद में आएगा। इसी प्रकार 'इ' तथा 'ई' में से इ से प्रारम्भ होने वाले भाब्द पहले आएँगे तथा ई से प्रारम्भ होने वाले भाब्द बाद में। जैसे - इंक व इकहसरा में से इंक पहले आएगा तथा इकहसरा बाद में।

Chapter Assignment & Practice Material for Class 11 Hindi Core Conventions Questions

Download Assignment: Core Conventions Questions (Class 11 Hindi)

Review targeted chapter assignments for Class 11 Hindi Core Conventions Questions. Built according to official CBSE guidelines, these downloadable problem sets help students build accuracy and prepare effectively for school tests.

Key Advantages of Solving Core Conventions Questions Assignments

  • Curriculum Standards: Assignments match modern CBSE sample formats to ensure relevant preparation.
  • Thorough Revision: Detailed problem sets reinforce core concepts and eliminate conceptual weak spots.
  • Execution Speed: Timed practice with assignment sets sharpens overall response timing.

Steps to Complete Core Conventions Questions Assignments Successfully

  1. Concept Foundation: Review the NCERT book for Class 11 Hindi thoroughly before diving into assignment tasks.
  2. Self-Evaluation: Solve exercises independently before inspecting professional answer guides.
  3. Progress Monitoring: Note down complex formulas or concepts, clearing them up using available online practice aids.

FAQs

Where can I download the latest CBSE Class 11 Hindi Core Conventions Questions assignments?

You can download free PDF assignments for Class 11 Hindi Core Conventions Questions from StudiesToday.com. These practice sheets have been updated for the 2026-27 session covering all concepts from latest NCERT textbook.

Do these Hindi Core Conventions Questions assignments include solved questions?

Yes, our teachers have given solutions for all questions in the Class 11 Hindi Core Conventions Questions assignments. This will help you to understand step-by-step methodology to get full marks in school tests and exams.

Are the assignments for Class 11 Hindi Core Conventions Questions based on the 2026 exam pattern?

Yes. These assignments are designed as per the latest CBSE syllabus for 2026. We have included huge variety of question formats such as MCQs, Case-study based questions and important diagram-based problems found in Core Conventions Questions.

How can practicing Core Conventions Questions assignments help in Hindi preparation?

Practicing topicw wise assignments will help Class 11 students understand every sub-topic of Core Conventions Questions. Daily practice will improve speed, accuracy and answering competency-based questions.

Can I download Hindi Core Conventions Questions assignments for free on mobile?

Yes, all printable assignments for Class 11 Hindi Core Conventions Questions are available for free download in mobile-friendly PDF format.