NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 7 पापा खो गए नाटक

NCERT Solutions for Class 7 Hindi: Chapter 07 पापा खो गए नाटक

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 07 पापा खो गए नाटक using the official curriculum guides for Class 7 Hindi. Designed to align with the 2026-27 NCERT standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Practice Class 7 Hindi Solutions: Chapter 07 पापा खो गए नाटक

Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

NCERT Solutions for Class 7 Hindi for Vasant 2 Chapter 7 पापा खो गए नाटक

प्रश्न अभ्यास

नाटक से

Question 1. नाटक में आपको सबसे बुद्धिमान पात्र कौन लगा और क्यों?
 
उत्तर

नाटक में सबसे बुद्धिमान पात्र मुझे कौआ लगा क्योंकि उसने ही लड़की के पापा को खोजने का उपाय बताया। उसी की योजना के कारण लैटरबक्स सन्देश लिख पाता है।

Question 2. पेड़ और खंभे में दोस्ती कैसे हुई?

उत्तर

एक बार जोरों की आँधी आने के कारण खंभा पेड़ के ऊपर गिर जाता है, उस समय पेड़ उसे सँभाल लेता है और इस प्रयास में वह ज़ख्मी भी हो जाता है। इस घटना से खंभें में जो गुरुर होता है, वह खत्म हो जाता है और अंत में दोनों की दोस्ती हो जाती है। 

Question 3. लैटरबक्स को सभी लाल ताऊ कहकर क्यों पुकारते थे?

उत्तर

लैटरबक्स ऊपर से नीचे पूरा लाल रंग में रँगा था साथ ही वह बड़ों की तरह बातें भी करता था इसलिए सभी उसे लाल ताऊ कहकर पुकारते थे।

Question 4. लाल ताऊ किस प्रकार बाकी पात्रों से भिन्न है?

उत्तर

लाल ताऊ को पढ़ना-लिखना आता है इसलिए वो नाटक के अन्य पात्रों से भिन्न है। उसे दोहे भजन भी गाना आता है।

Question 5. नाटक में बच्ची को बचानेवाले पात्रों में एक ही सजीव पात्र है। उसकी कौन-कौन सी बातें आपको मजेदार लगीं? लिखिए। 

उत्तर

नाटक में बच्ची को बचानेवाले पात्रों में एक ही सजीव पात्र कौआ है। उसकी कुछ मजेदार बातें हैं - 
• "ताऊ एक जगह बैठकर यह कैसे जान सकोगे? उसके लिए तो मेरी तरह रोज चारों दिशाओं में गश्त लगानी पड़ेगी, तब जान पाओगे यह सब।" 
• "वह दुष्ट कौन है? पहले उसे नज़र तो आने दीजिए।"
• "सुबह जब हो जाए तो पेड़ राजा, आप अपनी घनी छाया इस पर किये रहें। वह आराम से देर तक सोई रहेगी।"

Question 6. क्या वजह थी कि सभी पात्र मिलकर भी लड़की को उसके घर नहीं पहुँचा पा रहे थे?

उत्तर

सभी पात्र मिलकर भी लड़की को उसके घर नहीं पहुँचा पा रहे थे क्योंकि लड़की बहुत छोटी थी उसे अपने घर का पता, यहाँ तक कि अपने पापा के नाम भी मालूम नही था जिस कारण उसे घर पहुँचाना बहुत कठिन था।

Question 2. मराठी से अनूदित इस नाटक का शीर्षक 'पापा खो गए' क्यों रखा गया होगा? अगर आपके मन में कोई दूसरा शीर्षक हो तो सुझाइए और साथ में कारण भी बताइए।

उत्तर

इस नाटक का शीर्षक 'पापा खो गए' इसलिए रखा गया होगा क्योंकि लड़की को अपने पापा का नाम-पता कुछ भी मालूम नहीं था। नाटक के सभी पात्र मिलकर उसके पापा को खोजने की योजना बनाते हैं। इस नाटक का दूसरा शीर्षक 'लापता बच्ची' भी रखा जा सकता है चूँकि पूरे नाटक बच्ची के घर का पता लगाने का प्रयास किया जाता है। 

भाषा की बात

Question 1. आपने देखा होगा कि नाटक के बीच-बीच में कुछ निर्देश दिए गए हैं। ऐसे निर्देशों से नाटक के दृश्य स्पष्ट होते हैं, जिन्हें नाटक खेलते हुए मंच पर दिखाया जाता है, जैसे - 'सड़क / रात का समय...दूर कहीं कुत्तों के भौंकने की आवाज।' यदि आपको रात का दृश्य मंच पर दिखाना हो तो क्या-क्या करेंगे, सोचकर लिखिए।

उत्तर

रात का दृश्य दिखाने के लिए हम निम्नलिखित निर्देशों का प्रयोग कर सकते हैं -
• चाँदनी रात का दृश्य है। आसमान में तारे दिख रहे हैं।
• अँधेरी रात होने के कारण सड़कें सुनसान हैं। कुत्तों के भौंकने की आवाज़ आ रही है।

Question 2. पाठ को पढ़ते हुए आपका ध्यान कई तरह के विराम चिहन की ओर गया होगा। 
अगले पृष्ठ पर दिए गए अंश से विराम चिह्नों को हटा दिया गया है। 
ध्यानपूर्वक पढि़ए तथा उपयुक्त चिहन लगाइए - मुझ पर भी एक रात आसमान से गड़गड़ाती बिजली आकर पड़ी थी अरे बाप रे वो बिजली थी या आफ़त याद आते ही अब भी दिल धक-धक करने लगता है और बिजली जहाँ गिरी थी वहाँ खड्डा कितना गहरा पड़ गया था खंभे महाराज अब जब कभी बारिश होती है तो मुझे उस रात की याद हो आती है, अंग थरथर काँपने लगते हैं

उत्तर

मुझ पर भी एक रात आसमान से गड़गड़ाती बिजली आकर पड़ी थी। अरे, बाप रे ! वो बिजली थी या आफ़त ! याद आते ही अब भी दिल धक-धक करने लगता है और बिजली जहाँ गिरी थी वहाँ खड्डा कितना गहरा पड़ गया था, खंभे महाराज ! अब जब कभी बारिश होती है तो मुझे उस रात की याद हो आती है। अंग थरथर काँपने लगते हैं।

Free NCERT Textbook Explanations: Class 7 Hindi Chapter 07 पापा खो गए नाटक

Official NCERT Solutions for Chapter 07 पापा खो गए नाटक

Access structured NCERT textbook solutions for Chapter 07 पापा खो गए नाटक. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 7 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Step-by-Step Explanations for Chapter 07 पापा खो गए नाटक

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 7 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Next Steps in Your Hindi Revision

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 07 पापा खो गए नाटक with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 7 पापा खो गए नाटक for the 2026-27 session?

The complete and updated NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 7 पापा खो गए नाटक is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 7 Hindi are as per latest NCERT curriculum.

Are the Hindi NCERT solutions for Class 7 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 7 पापा खो गए नाटक as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 7 NCERT solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using NCERT language because NCERT marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 7 पापा खो गए नाटक will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 7 पापा खो गए नाटक in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 7 Hindi. You can access NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 7 पापा खो गए नाटक in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi NCERT solutions for Class 7 as a PDF?

Yes, you can download the entire NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 7 पापा खो गए नाटक in printable PDF format for offline study on any device.