Step-by-Step Textbook Solutions for Class 7 Hindi Chapter 13 एक तिनका कविता
Review structured textbook solutions for Class 7 Hindi Chapter 13 एक तिनका कविता. Built according to NCERT guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Download Chapter 13 एक तिनका कविता Textbook Solutions PDF
Access the complete solution PDF for Class 7 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
NCERT Solutions for Class 7 Hindi for Vasant 2 Chapter 13 एक तिनका कविता
(क) एक दिन जब था मुंडेरे पर खड़ा -
(ख) लाल होकर आँख भी दुखने लगी -
(ग) ऐंठ बेचारी दबे पाँवों भगी -
(घ) जब किसी ढब से निकल तिनका गया -
उत्तर
(क) एक दिन जब मैं अपनी छत की मुंडेर पर खड़ा था।
(ख) आँख में तिनका चले जाने के कारण आँख लाल होकर दुखने लगी।
(ग) बेचारी ऐंठ दबे पावों भागी।
(घ) किसी तरीके से आँख से तिनका निकाला गया।
Question 2. 'एक तिनका' कविता में किस घटना की चर्चा की गई है, जिससे घमंड नहीं करने का संदेश मिलता है?
उत्तर
'एक तिनका' कविता में कवि ने उस दिन की घटना की चर्चा की है जब उसे अपने ऊपर घमंड हो गया और वह अपने को श्रेष्ठ समझने लगा। तभी एक तिनका उसके आँख में घुस गया जिससे उसकी आँखे लाल हो गयीं। बड़े प्रयास करने पर जब तिनका निकला तब लेखक को समझ आई की उसके घमंड को चूर करने के लिए तिनका है। इससे घटना से यह संदेश मिलता है की हमें घमंड नही करना चाहिए।
Question 3. आँख में तिनका पड़ने के बाद घमंडी की क्या दशा हुई?
उत्तर
आँख में तिनका पड़ने के बाद घमंडी की आँखे लाल हो गयीं और दर्द करने लगीं। वह बैचैन हो उठा और कराहने लगा।
Question 4. घमंडी की आँख से तिनका निकालने के लिए उसके आसपास लोगों ने क्या किया?
उत्तर
घमंडी की आँख से तिनका निकालने के लिए उसके आसपास लोगों ने कपड़े की मूँठ बनाकर उसकी आँख पर लगाकर तिनका निकालने का प्रयास किया।
Question 5. 'एक तिनका' कविता में घमंडी को उसकी 'समझ' ने चेतावनी दी -
ऐंठता तू किसलिए इतना रहा,
एक तिनका है बहुत तेरे लिए।
इसी प्रकार की चेतावनी कबीर ने भी दी है -
तिनका कबहूँ न निंदिए, पाँव तले जो होय।
कबहूँ उड़ि आँखिन परै, पीर घनेरी होय।।
• इन दोनों में क्या समानता है और क्या अंतर? लिखिए।
उत्तर
तिनके का प्रयोग दोनों काव्यांश में उदहारण देने के लिए किया गया है। यह समानता है।
पहले काव्यांश में कवि हरिऔधजी जी ने हमें घमंड न करने की सीख दी है तथा दूसरे काव्यांश में कबीरजी ने हमें किसी को भी तुच्छ न समझने की सीख दी है। यह दोनों में अंतर है।
भाषा की बात
Question 1. 'किसी ढब से निकलना' का अर्थ है किसी ढंग से निकलना। 'ढब से' जैसे कई वाक्यांशों से आप परिचित होंगे, जैसे - धम से वाक्यांश है लेकिन ध्वनियों में समानता होने के बाद भी ढब से और धम से जैसे वाक्यांशों के प्रयोग में अंतर है। 'धम से', 'छप से', इत्यादि का प्रयोग ध्वनि द्वारा क्रिया को सूचित करने के लिए किया जाता है। नीचे कुछ ध्वनि द्वारा क्रिया को सूचित करने वाले वाक्यांश और कुछ अधूरे वाक्य दिए गए हैं।
उचित वाक्यांश चुनकर वाक्यों के खाली स्थान भरिए -
छप से, टप से, थर्र से, फुर्र से, सन् से
क) मेढ़क पानी में......कूद गया।
ख) नल बंद होने के बाद पानी की एक बूँद......चू गई।
ग) शोर होते ही चिड़िया......उड़ी।
घ) ठंडी हवा.......गुजरी, मैं ठंड में..... काँप गया।
उत्तर
क) मेढ़क पानी में छप से कूद गया।
ख) नल बंद होने के बाद पानी की एक बूँद टप से चू गई।
ग) शोर होते ही चिड़िया फुर्र से उड़ी।
घ) ठंडी हवा सन् से गुजरी, मैं ठंड में थर्र से काँप गया।
NCERT Solutions for Class 7 Hindi Chapter 13 एक तिनका कविता
Textbook Solutions for Class 7 Hindi Chapter 13 एक तिनका कविता
Explore reliable textbook solutions for Chapter 13 एक तिनका कविता tailored for Class 7 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official NCERT standards for Hindi.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 7 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Effective Self-Study and Homework Assistance
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 13 एक तिनका कविता with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 13 एक तिनका कविता is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 7 Hindi are as per latest NCERT curriculum.
Yes, our experts have revised the NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 13 एक तिनका कविता as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using NCERT language because NCERT marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 13 एक तिनका कविता will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 7 Hindi. You can access NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 13 एक तिनका कविता in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 13 एक तिनका कविता in printable PDF format for offline study on any device.