Download NCERT Solutions for Class 7 Hindi Chapter 06 रक्त और हमारा शरीर निबंध
Review structured textbook solutions for Class 7 Hindi Chapter 06 रक्त और हमारा शरीर निबंध. Built according to NCERT guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Access NCERT Solutions and Answers
Access the complete solution PDF for Class 7 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
NCERT Solutions for Class 7 Hindi for Vasant 2 Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर निबंध
प्रश्न अभ्यास
पाठ से
Question 1. रक्त के बहाव को रोकने के लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर
रक्त के बहाव को रोकने लिए उस स्थान पर कसकर एक साफ़ कपड़ा बाँध देना चाहिए चूँकि दबाव पड़ने पर रक्त का बहना कम हो जाता है, जो व्यक्ति के लिए लाभप्रद सिद्ध होता है फिर तुरंत हमें उस व्यक्ति को डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए।
Question 2. खून को 'भानुमती का पिटारा' क्यों कहा जाता है?
उत्तर
जिस तरह भानुमति के पिटारे में कई तरह की वस्तुएँ मौजूद होती हैं उसी तरह अगर हम खून की एक बून्द को भी सूक्ष्मदर्शी द्वारा देखें तो उसमें लाखों की संख्या में लाल रक्त कण मौजूद मिलेंगें। इसके अलावा कुछ कण सफ़ेद तथा कुछ रंगहीन होते हैं। तरल भाग प्लाज्मा होता है रंगहीन कण प्लाज्मा में तैरते रहते हैं। इन्हीं विविधताओं के कारण खून को भानुमती का पिटारा कहा जाता है।
Question 3. एनीमिया से बचने के लिए हमें क्या-क्या खाना चाहिए?
उत्तर
एनीमिया से बचने के लिए हमें पौष्टिक और संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। हमें प्रोटीन, विटामिन और लौह-तत्व युक्त भोजन जैसे हरी सब्जी, फल, दूध, अंडें आदि खाने चाहिए।
Question 4. पेट में कीड़े क्यों हो जाते हैं? इनसे कैसे बचा जा सकता है?
उत्तर
पेट में कीड़े प्रायः दूषित जल पीने और दूषित खाना खाने से होते हैं। कुछ ऐसे किस्म के भी कीड़े होते हैं जिनके अंडे जमीन की ऊपरी सतह में होते हैं और उनसे निकले लार्वे त्वचा के रास्ते हमारे पीट में चले जाते हैं।
इनसे बचने के लिए हमें सफाई से बनाये गए खाद्य पदार्थों को खाना चाहिए। भोजन करने से पहले और बाद में हाथ अच्छी तरह से धोना चाहिए और साफ़ पानी पीना चाहिए। ख़ास किस्म के कीड़ों से बचने के लिए हमें शौच के लिए शौचालय का प्रयोग करना चाहिए तथा नंगे पैर इधर-उधर घूमने से बचना चाहिए।
Question 5. रक्त के सफ़ेद कणों को 'वीर सिपाही' क्यों कहा गया है?
उत्तर
जब रोगाणु शरीर पर हमला करते हैं तो रक्त के सफ़ेद कण उनसे डटकर मुकाबला करते हैं और जहाँ तक संभव होता है वह रोगाणुओं को हमारे शरीर के भीतर घर करने नही देते इसलिए इन्हें वीर सिपाही कहा गया है।
Question 6. ब्लड-बैंक में रक्तदान से क्या लाभ हैं?
उत्तर
ब्लड-बैंक में रक्दान से हम खून की आवश्यकता वाले मरीजों की जान बचा सकते हैं। किसी आवश्यक मरीज को किसी भी रक्त-समूह का रक्त ब्लड-बैंक से दिया जा सकता है।
Question 7. साँस लेने पर साफ़ हवा से ऑक्सीजन प्राप्त होती है, उसे शरीर के हर हिस्से निम्न में से कौन पहुँचाता है? सफ़ेद कण, लालकण, साँस नाली, फेफड़े
उत्तर
साँस लेने पर साफ़ हवा से जो ऑक्सीजन प्राप्त होती है, उसे शरीर के हर हिस्से में लाल रक्त कण पहुँचाते हैं।
पाठ से आगे
Question 1. रक्त में हीमोग्लोबिन के लिए किस खनिज की आवश्यकता पड़ती है - जस्ता, शीशा, लोहा, प्लैटिनम
उत्तर
Question 2. बिम्बाणु (प्लेटलैट कण) की कमी किस बीमारी में पाई जाती है - टाइफायड, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया
उत्तर
डेंगू
भाषा की बात
Question 1. (क) चार महीने के होते-होते ये नष्ट हो जाते हैं -
इस वाक्य को ध्यान से पढ़िए।इस वाक्य में 'होते-होते' के प्रयोग से यह बताया गया है कि चार महीने से पूर्व ही ये नष्ट हो जाते हैं। इस तरह के पाँच वाक्य बनाइए जिनमें इन शब्दों का प्रयोग हो -
बनते-बनते, पहुँचते-पहुँचते, लेते-लेते, करते-करते
उत्तर
बात बनते-बनते बिगड़ गयी।
स्टेशन पर पहुँचते-पहुँचते हमारी ट्रेन खुल गयी।
वह अपना सामान लेते-लेते रह गयी।
मैं अपना होमवर्क करते-करते थक गया।
Question 1. (ख) इन प्रयोगों को पढ़िए -
सड़क के किनारे-किनारे पेड़ लगे हैं।
आज दूर-दूर तक वर्षा होगी।
इन वाक्यों में 'होते-होते' की तरह 'किनारे-किनारे' और 'दूर-दूर' शब्द दोहराए गए हैं। पर हर वाक्य में अर्थ भिन्न है।
किनारे-किनारे का अर्थ है - किनारे से लगा हुआ और दूर-दूर का-बहुत दूर तक।
आप भी निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइए और उनके अर्थ लिखिए -
ठीक-ठीक, घड़ी-घड़ी, कहीं-कहीं, घर-घर, क्या-क्या
उत्तर
ठीक-ठीक (ठीक से) - उसने क्या बोला यह मुझे ठीक-ठीक याद नही है।
घडी-घडी (हर समय) - तुम घडी-घडी खेलते मत रहो।
कहीं-कहीं (कहीं पर) - यहाँ कहीं-कहीं पर आपको मोर देखने को मिल जाएँगे।
घर-घर (हर घर में) - यहाँ घर-घर कंप्यूटर है।
क्या-क्या (क्या) - बाजार से क्या-क्या लाना है।
Question 2. इस पाठ में दिए गए मुहावरों और कहावतों को पढ़िए और वाक्यों में प्रयोग कीजिए - 'भानुमती का पिटारा', 'दस्तक देना', 'धावा बोलना', 'घर करना', 'पीठ ठोकना'।
हमारा संदूक भानुमति का पिटारा बन गया है।
लगता है किसी ने दरवाजे पर दस्तक दी।
जैसे ही उसने कुत्ते को पत्थर मारा उसने धावा बोल दिया।
यह शंका तुम्हारे दिमाग में घर कर गयी हैं।
अध्यक्ष द्वारा पुरस्कृत होने पर सबने उसकी पीठ ठोकी।
NCERT Solutions for Class 7 Hindi Chapter 06 रक्त और हमारा शरीर निबंध
Official NCERT Solutions for Chapter 06 रक्त और हमारा शरीर निबंध
Access structured NCERT textbook solutions for Chapter 06 रक्त और हमारा शरीर निबंध. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 7 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Step-by-Step Explanations for Chapter 06 रक्त और हमारा शरीर निबंध
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 7 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Next Steps in Your Hindi Revision
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 7 Hindi.
FAQs
The complete and updated NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर निबंध is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 7 Hindi are as per latest NCERT curriculum.
Yes, our experts have revised the NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर निबंध as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using NCERT language because NCERT marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर निबंध will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 7 Hindi. You can access NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर निबंध in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर निबंध in printable PDF format for offline study on any device.