Step-by-Step Textbook Solutions for Class 7 Hindi Chapter 05 मिठाईवाला
Review structured textbook solutions for Class 7 Hindi Chapter 05 मिठाईवाला. Built according to NCERT guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Download Chapter 05 मिठाईवाला Textbook Solutions PDF
View or download the dedicated Chapter 05 मिठाईवाला solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.
NCERT Solutions for Class 7 Hindi for Vasanth 2 Chapter 5 मिठाईवाला
प्रश्न अभ्यास
कहानी से
Question 1. मिठाईवाला अलग-अलग चीज़ें क्यों बेचता था और वह महीनों बाद क्यों आता था?
उत्तर
मिठाईवाला अलग-अलग चीज़ें इसलिए बेचता ताकि एक ही चीज़ बार-बार मिलने से बच्चे ऊब ना जाएँ और वह महीनों बाद इसलिए आता था क्योंकि उसे सभी बच्चों के लिए चीज़ें इंतजाम करनी होती थीं। इससे बच्चों में उत्सुकता भी बनी रहती थी।
Question 2. मिठाईवाले में वे कौन से गुण थे जिनकी वजह से बच्चे तो बच्चे, बड़े भी उसकी ओर खीचें चले आते थे?
उत्तर
मिठाईवाला मादक-मधुर ढंग से गाकर अपनी चीज़ें बेचता था तथा वह चीज़ों के दाम भी कम लेता था। उसे बच्चों से बड़ा स्नेह था और कभी गुस्सा नही करता। इन कारणों से बच्चे तो बच्चे, बड़े भी उसकी ओर खीचें चले आते थे।
Question 3. विजय बाबू एक ग्राहक थे और मुरलीवाला एक विक्रेता। दोनों अपने-अपने पक्ष के समर्थन में क्या तर्क पेश करते हैं?
उत्तर
विजय बाबू एक ग्राहक के तौर पर तर्क देते हैं कि दुकानदार को झूठ बोलने की आदत होती है। सबको सामान एक ही भाव में देते हैं पर ग्राहक को दाम ज्यादा बताकर बाद में कम कर देते हो पर अहसान का बोझ डाल देते हो।
Question 4. खिलौनेवाले के आने पर बच्चों की क्या प्रतिक्रिया होती थी?
उत्तर
खिलौनेवाले के आने पर उसके मधुर आवाज़ से निकट के मकानों में हलचल मच जाती। बच्चे पुलकित हो उठते। वे पैसे लेकर मोलभाव करने लग जाते और खिलौने लेकर फिर उछल-कूद करने लगते।
Question 5. रोहिणी को मुरलीवाले के स्वर से खिलौनेवाले का स्मरण क्यों हो गया?
उत्तर
मुरलीवाले का स्वर रोहिणी को जानी पहचानी से लगी। उसे याद आया कि खिलौनेवाला भी इसी प्रकार मधुर कंठ से गाकर खिलौने बेचा करता था इसलिए उसे खिलौनेवाले का स्मरण हो गया।
Question 6. किसकी बात सुनकर मिठाईवाला भावुक हो गया था? उसने इन व्यवसायों को अपनाने का क्या कारण बताया?
उत्तर
रोहिणी की बात सुनकर मिठाईवाला भावुक हो गया था। उसने बताया कि उसके भी दो बच्चे थे जो की अब इस दुनिया में नही रहे इसलिए उसने इस व्यवसाय को अपना लिया क्योंकि उसे अपने बच्चों झलक दूसरों के बच्चों में मिल जाती है।
Question 7. 'अब इस बार ये पैसे न लूँगा' - कहानी के अंत में मिठाईवाले ने ऐसा क्यों कहा?
उत्तर
कहानी के अंत में मिठाईवाले ने पैसे लेने से इसलिए मन कर दिया क्योंकि पहली बार किसी ने उसके दुःख को समझने का प्रयास किया साथ ही उसे चुन्नू-मुन्नु में अपने ही बच्चे नज़र आए। उसे लगा की वह अपने बच्चों को मिठाई दे रहा है।
Question 8. इस कहानी में रोहिणी चिक के पीछे से बात करती है। क्या आज भी औरतें चिक के पीछे से बात करती हैं? यदि करती हैं तो क्यों? आपकी राय में क्या यह सही है?
उत्तर
शहरों में स्त्रियाँ चिक के पीछे से बात नही करतीं परन्तु आज भी गाँवों में तथा रूढ़िवादी परिवारों में इनका पालन होता है क्योंकि ऐसा करना संस्कार के साथ-साथ सम्मान के तौर पर भी लिया जाता है।
मेरी राय में यह बिलकुल भी उचित नही है चूँकि स्त्रियों के स्वतंत्रता के हनन करने जैसा है। ये उनके प्रगति को तो रोकता ही साथ देश की प्रगति में भी संकट पैदा करता है।
Question9. हाट-मेले, शादी आदि आयोजनों में कौन-कौन सी चीज़ें आपको सबसे ज्यादा आकर्षित करती हैं? उनको सजाने-बनाने में किसका हाथ होगा? उन चेहरों के बारे में लिखिए।
उत्तर
हाट-मेले की सभी चीजें मन को आकर्षित करती हैं जैसे खाने पीने की चटपटी चीजें (चाट-पकौड़ी, दही भल्ले, गोलगप्पे), नमकीन (सेव, पापड़ी, नमकपारे) और मिठाइयाँ (जलेबी, मालपुए, आइसक्रीम, बर्फ के गोले), खिलौने, रंग-बिरंगे गुब्बारे, झूले और जादुई तमाशे आदि।
इन हाट-मेले को सजाने में कारीगरों, मजदूरों और उनके घर की महिलाओं और बच्चों का भी समान रूप से हाथ होता है। इन सभी चेहरों के पीछे उनकी मेहनत, थकान, कार्यकुशलता, कारीगरी, व्यस्तता और कुछ आर्थिक लाभ पाने की छिपी इच्छा रहती है।
भाषा की बात
Question 1. मिठाईवाला बोलनेवाली गुडि़या
ऊपर 'वाला' का प्रयोग है।अब बताइए कि-
(ख) ऊपर लिखे वाक्यांशों में उनका क्या प्रयोग है?
उत्तर
(क) वाला से पहले आने वाला शब्द संज्ञा है जैसे - मिठाई, बोलना आदि।
(ख) ऊपर वाले वाक्यांश में उनका प्रयोग किसी व्यक्ति और वस्तु के लिए हुआ है।
Question11. 1.”वे भी, जान पड़ता है, पार्क में खेलने निकल गए हैं।”
2.”क्यों भई, किस तरह देते हो मुरली?”
3.”दादी, चुन्नू-मुन्नू के लिए मिठाई लेनी है। जरा कमरे में चलकर ठहराओ।”
भाषा के ये प्रयोग आजकल पढ़ने-सुनने में नहीं आते। आप ये बातें कैसे कहेंगे?
उत्तर
हम ये बातें इस प्रकार कहेंगे –
1.प्रतीत होता है, वे भी पार्क में खेलने निकल गए हैं।
2.क्यों भाई मुरली किस भाव बेचते हो?
3.”दादी, चुन्नू-मुन्नू के लिए मिठाई लेनी है। जरा कमरे में चलकर भाव तो कीजिए।”
Question8. कविता की भाषा में लय या तालमेल बनाने के लिए प्रचलित शब्दों और वाक्यों में बदलाव होता है। जैसे -आगे-पीछे अधिक प्रचलित शब्दों की जोड़ी है,लेकिन कविता में ‘पीछे-आगे’ का प्रयोग हुआ है। यहाँ ‘आगे’ का ‘…बोली ये धागे’ से ध्वनि का तालमेल है। इस प्रकार के शब्दों की जोड़ियों में आप भी परिवर्तन कीजिए – दुबला-पतला, इधर-उधर, ऊपर-नीचे, दाएँ-बाएँ, गोरा-काला, लाल-पीला आदि।
उत्तर
पतला-दुबला
उधर-इधर
नीचे-ऊपर
बाएँ-दाएँ
काला-गोरा
पीला-लाल
Hindi Class 7 Curriculum Solutions: Chapter 05 मिठाईवाला
Official NCERT Solutions for Chapter 05 मिठाईवाला
Review comprehensive exercise answers for Class 7 Hindi Chapter 05 मिठाईवाला. Fully updated to match current NCERT syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Step-by-Step Explanations for Chapter 05 मिठाईवाला
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 7 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for NCERT exams.
Next Steps in Your Hindi Revision
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 05 मिठाईवाला with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 5 मिठाईवाला is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 7 Hindi are as per latest NCERT curriculum.
Yes, our experts have revised the NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 5 मिठाईवाला as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using NCERT language because NCERT marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 5 मिठाईवाला will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 7 Hindi. You can access NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 5 मिठाईवाला in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 5 मिठाईवाला in printable PDF format for offline study on any device.