Official NCERT Solutions for Class 7 Hindi: Chapter 08 शाम एक किसान कविता
Review structured textbook solutions for Class 7 Hindi Chapter 08 शाम एक किसान कविता. Built according to NCERT guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Chapter-wise Solutions for Hindi: Chapter 08 शाम एक किसान कविता
View or download the dedicated Chapter 08 शाम एक किसान कविता solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.
NCERT Solutions for Class 7 Hindi for Vasant 2 Chapter 8 शाम एक किसान कविता
प्रश्न अभ्यास
कविता से
Question 1. इस कविता में शाम के दृश्य को किसान के रूप में दिखाया गया है - यह एक रूपक है। इसे बनाने के लिए पाँच एकरूपताओं की जोड़ी बनाई गई है। उन्हें उपमा कहते हैं। पहली एकरूपता आकाश और साफ़े में दिखाते हुए कविता में 'आकाश का साफ़ा' वाक्यांश आया है। इसी तरह तीसरी एकरूपता नदी और चादर में दिखाई गई है, मानो नदी चादर-सी हो। अब आप दूसरी, चौथी और पाँचवी एकरूपताओं को खोजकर लिखिए।
उत्तर
दूसरी एकरूपता - चिलम सूरज-सी
चौथी एकरूपता - अँगीठी पलाश के फूलों-सी
पाँचवी एकरूपता - अंधकार भेड़ों के गल्ले-सा
Question 2. शाम का दृश्य अपने घर की छत या खिड़की से देखकर बताइए -
क) शाम कब से शुरू हुई?
ग) इस बीच आसमान में क्या-क्या परिवर्तन आए?
उत्तर
क) शाम छः बजे से शुरू हुई।
ख) सूरज को डूबने में करीब एक घंटा लगा।
ग) इस बीच आसमान का रंग लाल और कुछ देर बाद पीले रंग में परिवर्तित हो गया और कुछ देर बाद सूरज आसमान से गायब हो गया और चारों ओर अँधेरा छा गया।
Question 3. मोर के बोलने पर कवि को लगा जैसे किसी ने कहा हो - 'सुनते हो'। नीचे दिए गए पक्षियों की बोली सुनकर उन्हें भी एक या दो शब्दों में बाँधिए -
कबूतर कौआ मैना
उत्तर
कबूतर - भाई, ख़त ले लो।
कौआ - सुनते हो, घर में मेहमान आने वाले हैं।
मैना - कैसे हो?
चील - अरे,वह देखो नीचे क्या पड़ा है।
हंस - मेरी तरह शांत और स्वच्छ रहो।
कविता से आगे
Question 1. इस कविता को चित्रित करने के लिए किन-किन रंगों का प्रयोग करना होगा?
उत्तर
इस कविता को चित्रित करने के लिए हमें पीला, भूरा, लाल, सफ़ेद, काला, हरा, आदि अनेक रंगों का प्रयोग करना पड़ेगा।
Question 3. हिन्दी के एक प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत ने संध्या का वर्णन इस प्रकार किया है -
संध्या का झुटपुट-
बाँसों का झुरमुट-
है चहक रहीं चिडि़याँ
टी-वी-टी--टुट्-टुट्
• ऊपर दी गई कविता और सर्वेश्वरदयाल जी की कविता में आपको क्या मुख्य अंतर लगा? लिखिए।
उत्तर
सुमित्रानंदन पंत ने अपनी कविता में संध्या का दृश्य चिड़ियों के माध्यम से दिखाया है वहीं सर्वेश्वरदयाल जी ने संध्या का दृश्य किसान के माध्यम से प्रस्तुत किया है। यही इन दोनों की कविताओं में मुख्य अंतर है।
भाषा की बात
Question 1. लिखी पंक्तियों में रेखांकित शब्दों को ध्यान से देखिए-
(क) घुटनों पर पड़ी है नदी चादर-सी
(ख) सिमटा बैठा है भेड़ों के गल्ले-सा
(ग) पानी का परदा-सा मेरे आसपास था हिल रहा
(घ) मँडराता रहता था एक मरियल-सा कुत्ता आस-पास
(ड) दिल है छोटा-सा छोटी-सी आशा
(च) घास पर फुदकती नन्ही-सी चिडि़या
• इन पंक्तियों में सा/सी का प्रयोग व्याकरण की दृष्टि से कैसे शब्दों के साथ हो रहा है?
उत्तर
इन पंक्तियों में सा/सी का प्रयोग उन शब्दों के साथ किया जा रहा है जिनकी उपमा दी जा रही है। जैसे-नदी चादर-सी अर्थात् नदी चादर के समान। इससे इनमें तुलना और समानता प्रकट की जा रही है।
Question 2. निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग आप किन संदर्भों में करेंगे? प्रत्येक शब्द के लिए दो-दो संदर्भ (वाक्य) रचिए। आँधी दहक सिमटा
उत्तर
आँधी - इस वक़्त मेरे मन में आशंकाओं की आँधी चल रही है।
कल रात में आई आँधी ने सब कुछ तबाह कर दिया।
दहक - उसे देखते ही मेरे मन में एक ज्वाला दहक उठा।
चूल्हे की आग अब तक दहक रही है।
सिमटा - डाँट खाने के बाद वो कोने में सिमटा बैठा है।
उसका कारोबार धीरे-धीरे सिमट रहा है।
Step-by-Step Textbook Answers: Class 7 Hindi Chapter 08 शाम एक किसान कविता
Official NCERT Solutions for Chapter 08 शाम एक किसान कविता
Review comprehensive exercise answers for Class 7 Hindi Chapter 08 शाम एक किसान कविता. Fully updated to match current NCERT syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Step-by-Step Explanations for Chapter 08 शाम एक किसान कविता
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 7 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Next Steps in Your Hindi Revision
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 7 Hindi.
FAQs
The complete and updated NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 8 शाम एक किसान कविता is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 7 Hindi are as per latest NCERT curriculum.
Yes, our experts have revised the NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 8 शाम एक किसान कविता as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using NCERT language because NCERT marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 8 शाम एक किसान कविता will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 7 Hindi. You can access NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 8 शाम एक किसान कविता in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 8 शाम एक किसान कविता in printable PDF format for offline study on any device.