NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 10 अपूर्व अनुभव संस्मरण-जापानी

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 7 Hindi Chapter 10 अपूर्व अनुभव संस्मरण-जापानी

Explore reliable textbook solutions for Chapter 10 अपूर्व अनुभव संस्मरण-जापानी tailored for Class 7 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final NCERT evaluations.

Download Chapter 10 अपूर्व अनुभव संस्मरण-जापानी Textbook Solutions PDF

View or download the dedicated Chapter 10 अपूर्व अनुभव संस्मरण-जापानी solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.

NCERT Solutions for Class 7 Hindi for Vasant 2 Chapter 10 अपूर्व अनुभव संस्मरण-जापानी

प्रश्न अभ्यास

पाठ से

Question 1. यासुकी-चान को अपने पेड़ पर चढ़ाने के लिए तोत्तो-चान ने अथक प्रयास क्यों किया? लिखिए।

उत्तर


जापान के शहर तोमोए में हर एक बच्चे का एक निजी पेड़ था। चूँकि यासुकी-चान को पोलियो था, इसलिए वह न तो किसी पेड़ पर चढ़ पाता था और न किसी पेड़ को निजी संपत्ति मानता था। तोत्तो-चान जानती थी कि यासुकी-चान आम बालक की तरह पेड़ पर चढ़ने की इच्छा रखता है इसलिए उसकी इस इच्छा को पूरा करने के लिए तोत्तो-चान ने यासुकी-चान को अपने पेड़ पर चढ़ाने का अथक प्रयास किया।

Question 2. दृढ़ निश्चय और अथक परिश्रम से सफलता पाने के बाद तोत्तो-चान और यासुकी-चान को अपूर्व अनुभव मिला, इन दोनों के अपूर्व अनुभव कुछ अलग-अलग थे। दोनों में क्या अंतर रहे? लिखिए।

उत्तर


तोत्तो-चान रोज अपने निजी पेड़ पर चढ़ती थी परन्तु इस बार अथक परिश्रम से पोलियोग्रस्त अपने मित्र यासुकी-चान को पेड़ की द्विशाखा तक पहुँचाने से उसे आज ख़ुशी के साथ आत्म संतुष्टि भी मिली जो उसके लिए अपूर्व अनुभव था। वहीँ दूसरी तरफ यासुकी-चान पहली बार पेड़ पर चढ़ पाया जिससे उसके मन की इच्छा पूरी हुई जो उसके लिए अपूर्व अनुभव था।

Question 3. पाठ में खोजकर देखिए - 
कब सूरज का ताप यासुकी-चान और तोत्तो-चान पर पड़ रहा था, वे दोनों पसीने से तरबतर हो रहे थे और कब बादल का एक टुकड़ा उन्हें छाया देकर कड़कती धूप से बचाने लगा था। आपके अनुसार इस प्रकार परिस्थिति के बदलने का कारण क्या हो सकता है?

उत्तर


जब तोत्तो-चान और यासुकी-चान एक तिपाई-सीढ़ी के द्वारा पेड़ की द्विशाखा तक पहुँच रहे थे तब सूरज का ताप उनपर पड़ रहा था, वे दोनों पसीने से तरबतर हो रहे थे। जब तोत्तो-चान अपनी पूरी ताकत से यासुकी-चान को पेड़ की ओर खींच रही थी तब बादल का एक टुकड़ा उन्हें छाया देकर कड़कती धूप से बचाने लगा था। मेरे अनुसार इस प्रकार परिस्थिति के बदलने का कारण उन दो मित्रों को सहयोग उनके भले काम में सहयोग देना था।

Question 4. 'यासुकी-चान को लिए पेड़ पर चढ़ने का यह . . . . . अंतिम मौका था' - इस अधूरे वाक्य को पूरा कीजिये और लिखकर बताइए कि लेखिका ने ऐसा क्यों लिखा होगा। 

उत्तर


यासुकी-चान को लिए पेड़ पर चढ़ने का यह पहला अंतिम मौका था। लेखिका ने ऐसा इसलिए कहा होगा क्योंकि यासुकी-चान पोलियो से ग्रस्त था इसलिए स्वयं पेड़ पर चढ़ने में असमर्थ था और तोत्तो-चान सबसे झूठ बोलकर इतनी मेहनत हमेशा नही कर सकती थी।

अनुमान और कल्पना

Question 1. अपनी माँ से झूठ बोलते समय तोत्तो-चान की नज़रें नीचे क्यों थीं?

उत्तर


तोत्तो-चान हमेशा झूठ बोलने की आदत नहीं थी। उसे लग रहा था की कहीं उसका झूठ पकड़ा नही जाए इसलिए अपनी माँ से झूठ बोलते समय तोत्तो-चान की नज़रें नीचें थीं।


Question 2. यासुकी-चान जैसे शारीरिक चुनौतियों से गुज़रनेवाले व्यक्तियों के लिए चढ़ने-उतरने की सुविधाएँ हर जगह नहीं होतीं। लेकिन कुछ जगहों पर ऐसी सुविधाएँ दिखाई देती हैं। उन सुविधावाली जगहों की सूची बनाइए। 

उत्तर


शारीरिक चुनौतियों से गुज़रनेवाले व्यक्तियों के लिए चढ़ने-उतरने की सुविधाएँ सुविधावाली जगहों कई हैं जैसे - अस्पताल, मेट्रो स्टेशन, शॉपिंग मॉल आदि।

भाषा की बात

Question 1. पाठ में 'ठिठियाकर हँसने लगी', 'पीछे से धकियाने लगी' जैसे वाक्य आए हैं। ठिठियाकर हँसने के मतलब का आप अवश्य अनुमान लगा सकते हैं। ठी-ठी-ठी हँसना या ठठा मारकर हँसना बोलचाल में प्रयोग होता है। इनमें हँसने की ध्वनि के एक खास अंदाज़ को हँसी का विशेषण बना दिया गया है। साथ ही ठिठियाना और धकियाना शब्द में 'आना'प्रत्यय का प्रयोग हुआ है। इस प्रत्यय से फ़िल्माना शब्द भी बन जाता है। 'आना' प्रत्यय से बननेवाले चार सार्थक शब्द लिखिए। 

 

उत्तर

लड़वाना, रोजाना, ठिकाना, घबराना
 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 7 Hindi Chapter 10 अपूर्व अनुभव संस्मरण-जापानी

Accessing Chapter 10 अपूर्व अनुभव संस्मरण-जापानी Solutions

Access structured NCERT textbook solutions for Chapter 10 अपूर्व अनुभव संस्मरण-जापानी. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 7 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Concept-Driven Answers for Class 7 Hindi

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 7 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Maximizing Study Efficiency

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 10 अपूर्व अनुभव संस्मरण-जापानी with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 10 अपूर्व अनुभव संस्मरण-जापानी for the 2026-27 session?

The complete and updated NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 10 अपूर्व अनुभव संस्मरण-जापानी is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 7 Hindi are as per latest NCERT curriculum.

Are the Hindi NCERT solutions for Class 7 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 10 अपूर्व अनुभव संस्मरण-जापानी as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 7 NCERT solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using NCERT language because NCERT marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 10 अपूर्व अनुभव संस्मरण-जापानी will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 10 अपूर्व अनुभव संस्मरण-जापानी in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 7 Hindi. You can access NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 10 अपूर्व अनुभव संस्मरण-जापानी in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi NCERT solutions for Class 7 as a PDF?

Yes, you can download the entire NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 10 अपूर्व अनुभव संस्मरण-जापानी in printable PDF format for offline study on any device.