CBSE Class 10 Hindi

Download Class 10 Hindi NCERT Solutions, latest Sample Papers with solutions, NCERT Books, chapter notes and guides, past year board question paper with answers, latest syllabus and other study material in pdf format for free download prepared based on latest guidelines, term examination pattern and blueprint issued by CBSE and NCERT

खंड – क: अपठित बोध (14 Marks)

  • एक अपठित गद्यांश लगभग 250 शब्दों का इसके आधार पर एक अंकीय तीन बहुविकल्पी प्रश्न (1x3=3), अतिलघूत्तरात्मक एवं लघूत्तरात्मक प्रश्न (2×2=4) पूछे जाएँगे।
  • एक अपठित काव्यांश लगभग 120 शब्दों का इसके आधार पर एक अंकीय तीन बहुविकल्पी प्रश्न (1x3=3), अतिलघूत्तरात्मक एवं लघूत्तरात्मक प्रश्न (2×2=4) पूछे जाएँगे।

Note for Students: This section evaluates comprehension, analysis, and appreciation skills through unseen prose and poetry passages.


खंड – ख: व्यावहारिक व्याकरण (16 Marks)

  • रचना के आधार पर वाक्य भेद (1x4=4) (5 में से 4 प्रश्न करने होंगे)।
  • वाच्य (1x4=4) (5 में से 4 प्रश्न करने होंगे)।
  • पद परिचय (1x4=4) (5 में से 4 प्रश्न करने होंगे)।
  • अलंकार- (अर्थालंकार : उपमा, रूपक, उत्प्रेक्षा, अतिशयोक्ति, मानवीकरण) (1x4=4) (5 में से 4 प्रश्न करने होंगे)।

Note for Students: Practical grammar topics focus on sentence structure, voice, word analysis, and specific figurative language techniques.


खंड – ग: पाठ्यपुस्तक एवं पूरक पाठ्यपुस्तक (30 Marks)

  • गद्य खंड पाठ्यपुस्तक (क्षितिज भाग 2): निर्धारित पाठों में से गद्यांश के आधार पर विषयवस्तु का ज्ञान, बोध, अभिव्यक्ति आदि पर एक अंकीय पाँच बहुविकल्पी प्रश्न (1x5) और विषयवस्तु का ज्ञान, बोध, अभिव्यक्ति आदि पर तीन प्रश्न (2x3) पूछे जाएँगे।
  • काव्य खंड (क्षितिज भाग 2): निर्धारित कविताओं में से काव्यांश के आधार पर एक अंकीय पाँच बहुविकल्पी प्रश्न (1x5) और विद्यार्थियों का काव्यबोध परखने हेतु तीन प्रश्न (2x3) पूछे जाएँगे।
  • पूरक पाठ्यपुस्तक (कृतिका भाग – 2): निर्धारित पाठों पर आधारित दो प्रश्न पूछे जाएँगे (4x2) (विकल्प सहित 50-60 शब्द-सीमा वाले 3 में से 2 प्रश्न करने होंगे)।

Note for Students: Comprehensive study of the prescribed chapters from the Kshitij and Kritika textbooks is required for both objective and subjective questions.


खंड – घ: रचनात्मक लेखन (20 Marks)

  • अनुच्छेद लेखन: विभिन्न विषयों और संदर्भों पर विद्यार्थियों के तर्कसंगत विचार प्रकट करने की क्षमता को परखने के लिए संकेत-बिंदुओं पर आधारित समसामयिक एवं व्यावहारिक जीवन से जुड़े हुए तीन विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में अनुच्छेद लेखन।
  • पत्र लेखन: अभिव्यक्ति की क्षमता पर केंद्रित औपचारिक अथवा अनौपचारिक विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र।
  • स्ववृत्त लेखन अथवा ई-मेल लेखन: रोजगार से संबंधित रिक्तियों के लिए लगभग 80 शब्दों में स्ववृत्त लेखन अथवा विविध विषयों पर आधारित लगभग 80 शब्दों में ई-मेल लेखन।
  • विज्ञापन लेखन अथवा संदेश लेखन: विषय से संबंधित लगभग 40 शब्दों के अंतर्गत विज्ञापन लेखन अथवा संदेश लेखन लगभग 40 शब्दों में (शुभकामना, पर्व-त्योहारों एवं विशेष अवसरों पर दिए जाने वाले संदेश)।

Note for Students: Creative writing tasks aim to test your ability to express thoughts logically and clearly in various professional and social formats.