CBSE Class 12 Hindi Elective Question Paper 2026 Solved Code 29-1-3

Class 12 Hindi Elective Solved Question Papers: CBSE Class 12 Hindi Elective Question Paper 2026 Solved Code 29-1-3

Explore authentic exam materials through the CBSE Class 12 Hindi Elective Question Paper 2026 Solved Code 29-1-3. Tailored for Class 12 learners, utilizing these Hindi Elective previous year papers ensures thorough preparation and strengthens time management skills before final CBSE evaluations.

Download Class 12 Hindi Elective Question Paper PDF

Navigate directly to the solved Hindi Elective question papers using the digital viewer below. Each practice set includes detailed solutions, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

SECTION अ

(अपठित बोध)

 

1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : [10 Marks]

मोटापा भारत समेत दुनिया के विभिन्न देशों में बढ़ती हुई एक स्वास्थ्य समस्या का विषय है। यह सभी आयु, वर्ग और पृष्ठभूमि के व्यक्तियों को प्रभावित करता है। इसे शरीर में अतिरिक्त चर्बी के रूप में परिभाषित किया जाता है और आमतौर पर इसे 'बॉडी मास इंडेक्स' द्वारा मापा जाता है। मोटापा और अधिक वजन की समस्या समय के साथ बढ़ती जाती है। इसका खतरा सिर्फ इसी बात से तय नहीं होता कि कितना खाया जा रहा है, बल्कि किस तरह के खाद्य या पेय पदार्थों का सेवन किया जा रहा है, कितनी और किस तरह की शारीरिक गतिविधियाँ की जा रही हैं, रात में कितनी अच्छी नींद ली जा रही है, इन सबसे भी यह निर्धारित होता है।
मोटापे का सामाजिक माहौल और विभिन्न तनावों से भी गहरा रिश्ता है। संक्षेप में कहें तो व्यवहार और जीवन-शैली, आसपास का माहौल, पारिवारिक इतिहास और अंदरूनी शारीरिक बदलाव मोटापे के कारण हैं। अधिक वजन और मोटापा टाइप-2 मधुमेह, हृदय संबंधी रोग, कई तरह के कैंसर और अन्य समस्याओं को जन्म दे सकता है। ऐसे में, इस समस्या से पार पाने के लिए 'सार्वजनिक स्वास्थ्य' में संजीदगी दिखानी होगी।
आमतौर पर खान-पान की आदतों में बदलाव करके, अपनी शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाकर और सुस्त जीवन-शैली से दूरी बनाकर हम मोटापे को काफी हद तक रोक सकते हैं। डिब्बाबंद या पैकेट बंद खाद्य पदार्थों का सेवन बंद करके, पोषक तत्त्वों की जानकारी देखकर, पैकेट बंद खाद्य पदार्थों की खरीददारी करके, खाद्य पदार्थों के विज्ञापनों के प्रलोभनों से बचकर इस समस्या से बचाव की शुरुआत की जा सकती है। नौजवानों और वयस्कों को पार्कों और उन स्थानों पर समय बिताना चाहिए, जहाँ उनकी शारीरिक गतिविधियाँ हो सकें या उनमें चलने की आदत विकसित हो सके। छोटे-छोटे कदम बढ़ाकर ही इस समस्या को हराया जा सकता है।

 

(i) 'मोटापा सभी आयु, वर्ग और पृष्ठभूमि के व्यक्तियों को प्रभावित करता है।' - कथन में 'पृष्ठभूमि' से क्या अभिप्राय है? [1 Mark]
(A) पीछे की भूमि
(B) आसपास का वातावरण
(C) शहरी-ग्रामीण क्षेत्र
(D) पीछे का संदर्भ

Answer: (C) शहरी-ग्रामीण क्षेत्र

Teacher's Note:
a) गद्यांश में प्रयुक्त शब्द का प्रसंगानुकूल अर्थ समझें।
b) शाब्दिक अर्थ के स्थान पर सही संदर्भगत अर्थ चुनना जरूरी है।

 

(ii) गद्यांश के संदर्भ में आधुनिक जीवन-शैली का कौन सा घटक मोटापे की समस्या का कारक नहीं है? [1 Mark]
(A) विश्राम की मानसिकता
(B) अत्यधिक सक्रियता
(C) पैकेट बंद खाद्य पदार्थों का सेवन
(D) शारीरिक गतिविधियों में कमी

Answer: (B) अत्यधिक सक्रियता

Teacher's Note:
a) 'नहीं' शब्द वाले प्रश्नों में विलोम विकल्प खोजें।
b) सक्रियता मोटापा रोकती है, बढ़ाती नहीं।

 

(iii) 'पारिवारिक इतिहास' से आशय है - [1 Mark]
(A) आनुवंशिक प्रवृत्ति
(B) पारिवारिक परंपरा
(C) पारिवारिक समृद्धि
(D) वंशानुगत पृष्ठभूमि

Answer: (D) वंशानुगत पृष्ठभूमि

Teacher's Note:
a) 'इतिहास' शब्द को पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही पृष्ठभूमि से जोड़ें।
b) अंकशास्त्रीय शब्दावली में भ्रमित न हों।

 

(iv) मोटापे से क्या आशय है? [1 Mark]

Answer: मोटापा शरीर में जमा अतिरिक्त वसा/चर्बी से उत्पन्न एक स्वास्थ्य समस्या है, जिसे आमतौर पर 'बॉडी मास इंडेक्स' द्वारा मापा जाता है।

Teacher's Note:
a) परिभाषा में 'अतिरिक्त वसा' और 'बॉडी मास इंडेक्स' दोनों शब्द अवश्य लिखें।
b) उत्तर संक्षिप्त और सटीक होना चाहिए।

 

(v) मोटापे की समस्या को किस प्रकार नियंत्रित किया जा सकता है? [2 Marks]

Answer:
1. खान-पान की आदतों में बदलाव करके तथा शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाकर।
2. सुस्त जीवन-शैली और डिब्बाबंद/पैकेट बंद खाद्य पदार्थों से दूरी बनाकर।

Teacher's Note:
a) कोई भी दो सुझाव देना पर्याप्त है।
b) गद्यांश के अंतिम पैराग्राफ से बिंदु उठाएँ।

 

(vi) सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वास्थ्य के बीच का अंतर स्पष्ट कीजिए। [2 Marks]

Answer:
1. सार्वजनिक स्वास्थ्य - समस्त जनसमुदाय का स्वास्थ्य और उसकी रक्षा से संबंधित है।
2. स्वास्थ्य - व्यक्ति विशेष का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना है।

Teacher's Note:
a) दोनों शब्दों की परिभाषा अलग-अलग स्पष्ट करें।
b) व्यक्तिगत बनाम सामूहिक स्तर का अंतर रेखांकित करें।

 

(vii) मोटापे को एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या क्यों माना गया है? [2 Marks]

Answer: मोटापा अनेक प्रकार की शारीरिक और मानसिक बीमारियों का कारण बनता है, जैसे मधुमेह, हृदय संबंधी रोग, कैंसर, अवसाद और तनाव आदि, इसीलिए इसे गंभीर स्वास्थ्य समस्या माना गया है।

Teacher's Note:
a) कम से कम दो रोगों का नाम अवश्य लिखें।
b) कारण के साथ परिणाम भी जोड़ें।

 

2. निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : [8 Marks]

हरी बिछली घास।
दोलती कलगी छरहरे बाजरे की।
अगर मैं तुम को ललाती साँझ के नभ की अकेली तारिका
अब नहीं कहता,
या शरद के भोर की नीहार-न्हायी कुंई,
टटकी कली चम्पे की, वगैरह, तो
नहीं कारण कि मेरा हृदय उथला या कि सूना है
या कि मेरा प्यार मैला है।
बल्कि केवल यही : ये उपमान मैले हो गये हैं।
देवता इन प्रतीकों के कर गये हैं कूच।
आज हम शहरातियों को
पालतु मालेच पर सँवरी जूही के फूल से
सृष्टि के विस्तार का - ऐश्वर्य का - औदार्य का -
कहीं सच्चा, कहीं प्यारा एक प्रतीक बिछली घास है,
या शरद की साँझ के सूने गगन की पीठिका पर दोलती कलगी
अकेली
बाजरे की।
और सचमुच, इन्हें जब-जब देखता हूँ
यह खुला वीरान संसृति का घना हो सिमट आता है -
और मैं एकान्त होता हूँ समर्पित
शब्द जादू हैं -
मगर क्या समर्पण कुछ नहीं है?

 

(i) 'उपमान मैले हो गए हैं' से अभिप्राय है - [1 Mark]
(A) उपमानों का प्राचीन होना
(B) उपमानों का समझ न आना
(C) संप्रेषण-शक्ति का अभाव होना
(D) आकर्षण शक्ति का अभाव होना

Answer: (C) संप्रेषण-शक्ति का अभाव होना

Teacher's Note:
a) 'मैले' शब्द का अर्थ यहाँ 'अप्रभावी' है।
b) पुराने प्रतीक अब भाव संप्रेषित नहीं कर पाते।

 

(ii) काव्यांश के मूल भाव को व्यक्त करने वाला कथन नहीं है [1 Mark]
(A) प्रकृति के प्रति प्रेम भाव
(B) कवि की गहन सौंदर्य-चेतना
(C) ग्रामीण संस्कृति का वर्णन
(D) पुराने प्रतीकों का खंडन

Answer: (C) ग्रामीण संस्कृति का वर्णन

Teacher's Note:
a) कविता का केंद्रीय भाव नए उपमानों की खोज है, ग्रामीण संस्कृति नहीं।
b) 'नहीं' शब्द पर विशेष ध्यान दें।

 

(iii) काव्यांश में नायिका के सौंदर्य की तुलना की गई है [1 Mark]
(A) नभ की तारिका से
(B) बाजरे की कलगी से
(C) चम्पे की कली से
(D) ओस से भीगी कुमुदिनी से

Answer: (B) बाजरे की कलगी से

Teacher's Note:
a) कवि नए, ग्राम्य प्रतीकों से तुलना करता है।
b) पारंपरिक उपमान (तारिका, कली) कवि द्वारा अस्वीकृत हैं।

 

(iv) कवि अपनी प्रेमिका से क्या प्रश्न करता है? [1 Mark]

Answer: कवि पूछता है - "शब्द जादू हैं, मगर क्या समर्पण (मौन की अभिव्यंजना) कुछ नहीं है?"

Teacher's Note:
a) पंक्ति को उद्धृत करके उत्तर दें।
b) 'समर्पण' शब्द अवश्य शामिल करें।

 

(v) कवि परंपरागत उपमानों से प्रेयसी के सौंदर्य की तुलना क्यों नहीं करता? [2 Marks]

Answer:
1. परंपरागत उपमान कवि के प्रेम-भाव को संप्रेषित करने में अक्षम हो गए हैं।
2. उनमें अब नवीनता और आकर्षण का अभाव है।

Teacher's Note:
a) दोनों कारण अलग-अलग पंक्ति में लिखें।
b) 'मैले उपमान' वाले भाव से जोड़ें।

 

(vi) 'शब्द जादू हैं'
क्या यह समर्पण कुछ नहीं है?' - पंक्तियों के आधार पर कवि के मनोभावों को व्यक्त कीजिए। [2 Marks]

Answer:
1. कवि मानता है कि शब्दों में आकर्षित करने की अद्भुत शक्ति होती है।
2. परंतु कवि के अनुसार मौन समर्पण मुखर अभिव्यक्ति से भी अधिक मूल्यवान है।

Teacher's Note:
a) 'जादू' और 'समर्पण' दोनों शब्दों की व्याख्या करें।
b) भावों को सरल भाषा में व्यक्त करें।

 

SECTION ख

(अभिव्यक्ति और माध्यम पुस्तक के आधार पर)

 

3. निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए : [5 Marks]
(i) स्वचित्र (सेल्फी) की बढ़ती प्रवृत्ति
(ii) क्यों नहीं बंद हो रहा प्लास्टिक प्रयोग
(iii) जब पिताजी की पदोन्नति हुई

Answer: (i) स्वचित्र (सेल्फी) की बढ़ती प्रवृत्ति - आजकल सेल्फी लेने की प्रवृत्ति तेज़ी से बढ़ रही है। स्मार्टफोन हर हाथ में पहुँचने से युवा वर्ग हर पल की तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर साझा करने में व्यस्त रहता है। यह प्रवृत्ति मनोरंजन और आत्म-अभिव्यक्ति का साधन तो है, परंतु इसके दुष्परिणाम भी सामने आए हैं। खतरनाक स्थानों पर सेल्फी लेते समय कई लोगों की जान जा चुकी है। साथ ही, यह प्रवृत्ति आत्ममुग्धता और वास्तविक संबंधों से दूरी बढ़ाती है। आवश्यकता है कि हम सेल्फी को सीमित और सुरक्षित रूप से उपयोग करें तथा वास्तविक जीवन के अनुभवों और रिश्तों को अधिक महत्त्व दें। तकनीक का संतुलित उपयोग ही सुखी जीवन की कुंजी है।

Teacher's Note:
a) विषयवस्तु 3 अंक, भाषा 1 अंक और प्रस्तुति 1 अंक के लिए दी जाती है।
b) लेख में उदाहरण और अपने विचार अवश्य शामिल करें।
c) शब्द सीमा (100 शब्द) का पालन करें।

 

4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए :

(i) इंटरनेट से आप क्या समझते हैं? (शब्द सीमा - लगभग 20 शब्द) [1 Mark]

Answer: इंटरनेट सूचना, मनोरंजन, ज्ञान तथा व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक संवादों के आदान-प्रदान के लिए प्रयुक्त जनसंचार का एक सशक्त माध्यम/औज़ार है।

Teacher's Note:
a) परिभाषा में 'सूचना' और 'संवाद' शब्द शामिल करें।
b) उत्तर शब्द सीमा में रहे।

(ii) लोकतांत्रिक समाज में अखबारों की भूमिका स्पष्ट कीजिए। (शब्द सीमा - लगभग 40 शब्द) [2 Marks]

Answer:
1. अखबार सूचना देकर तथा जागरूक व शिक्षित करके लोकतंत्र को मजबूत बनाते हैं।
2. वे पहरेदार व शिक्षक की भूमिका निभाते हुए जनमत निर्माण में सहायक होते हैं।

Teacher's Note:
a) कोई दो भूमिकाएँ लिखना पर्याप्त है।
b) 'जनमत निर्माण' शब्द अवश्य प्रयोग करें।

(iii) मुद्रित और इलैक्ट्रॉनिक माध्यमों में सामान्य समाचारों के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों या विषयों की जानकारी भी क्यों दी जाती है? (शब्द सीमा - लगभग 40 शब्द) [2 Marks]

Answer:
1. पाठकों, श्रोताओं और दर्शकों की विविधतापूर्ण रुचि और आवश्यकता को पूरा करने हेतु।
2. विषयों की विविधता एवं व्यापकता बनाए रखने के लिए।

Teacher's Note:
a) पाठक-रुचि केंद्र में रखकर उत्तर लिखें।
b) उदाहरण के रूप में खेल, मनोरंजन आदि का उल्लेख कर सकते हैं।

 

5. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए : [2 x 3 = 6 Marks]

(i) मुद्रित माध्यमों के पाठकों को वो कौन सी सुविधाएँ प्राप्त हैं, जो श्रव्य माध्यम के श्रोताओं को नहीं हैं? [3 Marks]

Answer:
1. शब्दों के स्थायित्व की सुविधा - लिखित सामग्री सुरक्षित रहती है।
2. खबरों को कभी भी, कहीं भी पढ़ने की सुविधा।
3. सुरक्षित संग्रहण तथा साक्ष्य के रूप में प्रयोग की सुविधा।

Teacher's Note:
a) तीन अलग-अलग सुविधाएँ अंकित करें।
b) श्रव्य माध्यम की सीमाओं से तुलना करें।

(ii) विचारपरक लेखन से क्या अभिप्राय है? समाचार पत्र-पत्रिकाओं में इनका क्या महत्त्व है? [3 Marks]

Answer:
1. विचारपरक लेखन - अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर प्रकाशित संपादकीय, अग्रलेख, लेख, फीचर आदि।
2. इससे समाचार पत्र-पत्रिकाओं की छवि का निर्माण होता है और अखबार का वैचारिक रुझान पता चलता है।
3. इससे अखबार की लोकप्रियता भी बढ़ती है।

Teacher's Note:
a) परिभाषा और महत्त्व दोनों अलग-अलग लिखें।
b) उदाहरणस्वरूप संपादकीय का नाम लें।

(iii) संचार का कोई भी माध्यम खेलों की खबर के बिना पूरा क्यों नहीं होता? स्पष्ट कीजिए। [3 Marks]

Answer:
1. खेल मनोरंजन का सशक्त माध्यम है और करोड़ों दर्शकों-पाठकों को जोड़ता है।
2. खेल प्रसारण एवं समाचार से कंपनियों को भारी लाभ होता है।
3. खेल शिक्षा, प्रेरणा और सामाजिक जुड़ाव का सशक्त माध्यम है।

Teacher's Note:
a) खेल के आर्थिक और सामाजिक महत्त्व दोनों बताएँ।
b) कोई तीन बिंदु स्पष्ट रूप से लिखें।

 

6. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए : [2 x 3 = 6 Marks]

(i) एक सशक्त नाटक को कमजोर नाटक से अलग करने वाले तत्त्व को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए। [3 Marks]

Answer:
1. सशक्त नाटक के तत्त्व - शब्द, कथानक, संवाद, पात्र एवं चरित्र-चित्रण, द्वंद्व, रंगमंचीयता, ध्वनि-प्रकाश, समय का बंधन तथा उद्देश्य।
2. इनमें से किसी भी तत्त्व का कमज़ोर होना नाटक को सशक्त बनने में बाधक बनता है।
3. उपयुक्त उदाहरण सहित स्पष्ट करने पर उत्तर पूर्ण माना जाता है।

Teacher's Note:
a) कम से कम तीन तत्त्वों का उल्लेख अनिवार्य है।
b) उदाहरण देना अंक बढ़ाता है।

(ii) सुमित्रानंदन पंत ने कविता के लिए चित्रभाषा की आवश्यकता पर बल क्यों दिया है? उदाहरण सहित लिखिए। [3 Marks]

Answer:
1. चित्रों या बिंबों का मन पर अधिक प्रभाव पड़ता है।
2. दृश्य बिंब अधिक बोधगम्य और प्रभावशाली होते हैं तथा शब्द-चित्र इंद्रियों द्वारा ग्राह्य और स्थायी होते हैं।
3. उदाहरण - 'संध्या के बाद' कविता में 'तट पर बगुलों-सी वृद्धाएँ...' पढ़ते ही स्मृति में बगुले का आकार, उसकी सफेदी और वृद्धा विधवाओं के घुटे सिर एकाकार हो जाते हैं।

Teacher's Note:
a) पंत की कविता से संबंधित उदाहरण देना आवश्यक है।
b) 'चित्रभाषा' शब्द की स्पष्ट व्याख्या करें।

(iii) 'संवदिया' कहानी में लेखक ने चरित्र-चित्रण के किन-किन तरीकों का इस्तेमाल किया है? 'कैसे लिखें कहानी' पाठ के संदर्भ में लिखिए। [3 Marks]

Answer:
1. पात्रों का आत्मकथन तथा संवाद एवं अंतर्द्वंद्व द्वारा चरित्र-चित्रण।
2. पात्रों के व्यवहार और क्रियाकलाप, घटनाक्रम व दृश्य के माध्यम से।
3. अन्य पात्रों के कथन/संवाद तथा लेखक के स्वगत कथन द्वारा भी चरित्र-चित्रण किया गया है।

Teacher's Note:
a) किन्हीं तीन तरीकों का विस्तार से वर्णन करें।
b) 'कैसे लिखें कहानी' पाठ के सिद्धांतों से जोड़ें।

 

SECTION ग

(पाठ्यपुस्तकों अंतरा, अंतराल के आधार पर)

 

7. काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए : [2 x 2 = 4 Marks]

(i) 'लौटा लो यह अपनी थाती' - 'देवसेना का गीत' से उद्धृत इस पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए। [2 Marks]

Answer:
1. इस पंक्ति में देवसेना की निराश एवं हताश मन:स्थिति का परिचय मिलता है।
2. देवसेना के हृदय में स्कंदगुप्त के प्रति प्रेम से उत्पन्न पीड़ा से मुक्ति की चाह व्यक्त हुई है।

Teacher's Note:
a) 'थाती' शब्द का अर्थ - अमानत/धरोहर समझाएँ।
b) देवसेना की मनोदशा को स्पष्ट करें।

(ii) दीप के शक्तिशाली होते हुए भी अज्ञेय जी उसे समाज में शामिल करने की बात क्यों करते हैं? [2 Marks]

Answer:
1. व्यक्ति और समाज अन्योन्याश्रित हैं, समाज के बिना व्यक्ति की ऊर्जा-शक्ति निरर्थक हो जाती है।
2. व्यक्ति के समाज में विलय से ही समाज व राष्ट्र मजबूत बनते हैं।

Teacher's Note:
a) 'दीप' का प्रतीकार्थ - सक्षम व्यक्ति समझाएँ।
b) व्यक्ति-समाज संबंध को स्पष्ट करें।

(iii) 'वसंत आया' कविता के कवि की चिंता है कि आज का मनुष्य प्रकृति से दूर हो रहा है, मनुष्य की प्रकृति से बढ़ती दूरी के दो कारणों का उल्लेख कीजिए। [2 Marks]

Answer:
1. आधुनिक व्यस्त जीवन-शैली।
2. बढ़ता शहरीकरण और प्रकृति के प्रति उदासीनता।

Teacher's Note:
a) दो अलग-अलग कारण स्पष्ट रूप से लिखें।
b) समसामयिक उदाहरण भी दे सकते हैं।

 

8. निम्नलिखित पठित काव्यांश को पढ़कर प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कर लिखिए : [5 x 1 = 5 Marks]

पूस जाड़ थरथर तन काँपा। सुरुज जड़ाइ लंक दिसि तापा।।
बिरह बाढ़ि भा दारुन सीऊ। कँपि कँपि मरौं लेहि हरि जीऊ।।
कंत कहाँ हौं लागौं हियरैं। पंथ अपार सूझ नहिं नियरैं।।
सौर सुपेती आवै जूड़ी। जानहुँ सेज हिवंचल बूड़ी।।
चकई निसि बिछुरैं दिन मिला। हौं निसि बासर बिरह कोकिला।।
रैनि अकेलि साथ नहिं सखी। कैसें जिऔं बिछोही पँखी।।
बिरह सचान भँवै तन चाँड़ा। जीयत खाइ मुएँ नहिं छाँड़ा।।
रकत ढरा माँसू गरु, हाड़ भए सब संख।
धनि सारस होइ रिर मुई, आइ समेटहु पंख।।

 

(i) रानी नागमती का शरीर थर-थर क्यों काँप रहा था? [1 Mark]
(A) पौष मास की हड्डियाँ कँपा देने वाली सर्दी के कारण
(B) पौष मास में राजा रत्नसेन की अनुपस्थिति के कारण
(C) सखी-सहेलियों की अनुपस्थिति के कारण
(D) सेज के हिवंचल में डूब जाने के कारण

Answer: (B) पौष मास में राजा रत्नसेन की अनुपस्थिति के कारण

Teacher's Note:
a) यह वियोग-वेदना का संकेत है, केवल सर्दी नहीं।
b) संदर्भ में विरह-भाव को समझें।

 

(ii) 'कैसें जिऔं बिछोही पँखी' - पंक्ति में 'बिछोही पँखी' प्रयुक्त हुआ है - [1 Mark]
(A) चकवी के लिए
(B) नागमती के लिए
(C) कोकिला के लिए
(D) पद्मावती के लिए

Answer: (B) नागमती के लिए

Teacher's Note:
a) नागमती स्वयं को विरही पक्षी बताती है।
b) प्रतीकात्मक तुलना पर ध्यान दें।

 

(iii) चकवी पक्षी का उल्लेख यहाँ किस उद्देश्य से किया गया है? [1 Mark]
(A) चकवा-चकवी कथा के कवि-सत्य से परिचित कराने हेतु
(B) रानी नागमती की विरह व्यथा का उल्लेख करने हेतु
(C) नागमती की विरह वेदना को चकवी के समान बताने हेतु
(D) नागमती की स्थिति को चकवी से हीन बताने हेतु

Answer: (D) नागमती की स्थिति को चकवी से हीन बताने हेतु

Teacher's Note:
a) चकवी रात में बिछुड़ती है, दिन में मिलती है, नागमती को यह सुख भी नहीं।
b) तुलनात्मक विश्लेषण से उत्तर स्पष्ट होगा।

 

(iv) उपरोक्त काव्यांश में प्रधान रूप से किस रस की प्रधानता है? [1 Mark]
(A) शृंगार रस
(B) करुण रस
(C) वीभत्स रस
(D) शांत रस

Answer: (A) शृंगार रस

Teacher's Note:
a) विप्रलंभ (वियोग) शृंगार रस यहाँ प्रधान है।
b) करुण रस से भ्रमित न हों।

 

(v) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उचित विकल्प का चयन कीजिए :
कथन : राजा रत्नसेन की अनुपस्थिति में रानी नागमती मरणासन्न स्थिति में पहुँच गई है।
कारण : विरहिणी नायिका को प्रिय तक पहुँचने का मार्ग नहीं मालूम।
विकल्प : [1 Mark]

(A) कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
(B) कारण सही है, लेकिन कथन गलत है।
(C) कथन सही है, लेकिन कारण कथन की गलत व्याख्या करता है।
(D) कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।

Answer: (C) कथन सही है, लेकिन कारण कथन की गलत व्याख्या करता है।

Teacher's Note:
a) कथन-कारण प्रश्न में दोनों की सत्यता अलग-अलग जाँचें।
b) यहाँ मार्ग न जानना नहीं, बल्कि विरह-वेदना मुख्य कारण है।

 

9. निम्नलिखित काव्यांशों में से किसी एक की सप्रसंग व्याख्या लगभग 100 शब्दों में कीजिए : [6 Marks]

(i) तोड़ो तोड़ो तोड़ो
ये ऊसर बंजर तोड़ो
ये चरती परती तोड़ो
सब खेत बनाकर छोड़ो
मिट्टी में रस होगा ही जब वह पोसेगी बीज को
हम इसको क्या कर डालें इस अपने मन की खीज को?
गोड़ो गोड़ो गोड़ो

Answer:
संदर्भ - प्रस्तुत पंक्तियाँ कवि रघुवीर सहाय द्वारा रचित कविता 'तोड़ो' से ली गई हैं।
प्रसंग - इसमें कवि ऊसर-बंजर भूमि को कृषि योग्य बनाने की प्रेरणा देता है।
व्याख्या - कवि किसानों को ऊसर, बंजर और चरागाही भूमि को तोड़कर खेत बनाने का आह्वान करता है। उसका विश्वास है कि जुताई-गुड़ाई से मिट्टी में रस उत्पन्न होगा और वह बीज को पोषण देगी। मन की खीज और निराशा को दूर करने का एकमात्र उपाय निरंतर परिश्रम और भूमि को जोतना-गोड़ना है। कवि श्रम और सक्रियता के माध्यम से बंजर भूमि को उर्वर बनाने तथा नई सृष्टि रचने का संदेश देता है।
विशेष - भाषा सरल और ओजपूर्ण है; दोहरात्मक शैली में बल दिया गया है; कर्मठता और आशावाद की भावना व्यक्त हुई है।

Teacher's Note:
a) संदर्भ, प्रसंग, व्याख्या और विशेष चारों भाग अलग-अलग लिखें।
b) कवि व कविता का नाम अवश्य लिखें, अन्यथा अंक कटते हैं।
c) दोहराव वाले शब्दों (तोड़ो, गोड़ो) का महत्त्व स्पष्ट करें।

OR

(ii) राधौ! एक बार फिरि आवौ।
ए बर बाजि बिलोकि आपने बहुरो बनहिं सिधावौ।।
जे पय प्याइ पोखि कर-पंकज वार वार चुचुकारे।
क्यों जीवहिं, मेरे राम लाडिले! ते अब निपट बिसारे।।
भरत सौगुनि सार करत हैं अति प्रिय जानि तिहारे।
तदपि दिनहिं दिन होत झाँवरे मनहुँ कमल हिममारे।।
सुनहु पथिक! जो राम मिलहिं बन कहियो मातु संदेसो।
तुलसी मोहिं और सबहिन तें इन्हको बड़ो अंदेसो।। [6 Marks]

Answer:
संदर्भ - प्रस्तुत पंक्तियाँ तुलसीदास द्वारा रचित 'पद' से ली गई हैं।
प्रसंग - इसमें कौशल्या राम के वियोग में विलाप करते हुए उन्हें वन से लौट आने के लिए पुकारती हैं।
व्याख्या - कौशल्या राम से एक बार फिर लौट आने की प्रार्थना करती हैं ताकि वह इस सुंदर घोड़े (राज्याभिषेक के अवसर) को देखकर वापस बन को न जाएँ। वह याद करती हैं कि कैसे उन्होंने अपने हाथों से दूध पिलाकर राम का पालन किया था, पर अब राम ने उन्हें पूरी तरह भुला दिया है। भरत राम की अनुपस्थिति में उनकी वस्तुओं की देखभाल पूरे मन से करते हैं, फिर भी वे दिन-प्रतिदिन मुरझाते कमल के समान क्षीण होते जा रहे हैं। कौशल्या पथिक से अनुरोध करती हैं कि यदि वन में राम मिलें तो उन्हें माँ का संदेश अवश्य पहुँचा दें, क्योंकि उन्हें भरत की चिंता सबसे अधिक है।
विशेष - वात्सल्य और विरह भाव की मार्मिक अभिव्यक्ति; ब्रजभाषा का सहज-सरल प्रयोग; उपमा अलंकार (कमल-मुख) का सुंदर प्रयोग।

Teacher's Note:
a) कौशल्या की मातृ-वेदना को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें।
b) कवि तुलसीदास और पद का नाम अवश्य लिखें।
c) उपमा और भावों का सुंदर संयोजन अंक दिलाता है।

 

10. गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए : [2 x 2 = 4 Marks]

(i) 'प्रेमघन की छाया स्मृति' पाठ में आचार्य शुक्ल के व्यक्तित्व पर प्रेमघन के प्रभाव का वर्णन हुआ है, आप किस साहित्यकार से प्रभावित हैं? उनकी दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। [2 Marks]

Answer: यह छात्रों की निजी रुचि पर आधारित स्वतंत्र उत्तर है। किसी भी साहित्यकार का नाम लेकर उसकी दो विशेषताओं का उल्लेख करना अपेक्षित है, जैसे - सरल भाषा-शैली और गहन सामाजिक चिंतन।

Teacher's Note:
a) साहित्यकार का नाम स्पष्ट रूप से लिखें।
b) दोनों विशेषताएँ अलग-अलग वाक्य में लिखें।

(ii) 'बालक बच गया' प्रसंग में लेखक ने 'बालक और उसके वार्षिकोत्सव वाला' उदाहरण किस उद्देश्य से दिया है? स्पष्ट कीजिए। [2 Marks]

Answer:
1. शिक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर करना तथा रटंत शिक्षा प्रणाली पर व्यंग्य करना।
2. विद्यार्थियों को कृत्रिम बनाने की प्रवृत्ति का विरोध करना।

Teacher's Note:
a) 'रटंत विद्या' पर व्यंग्य स्पष्ट करें।
b) कृत्रिमता बनाम स्वाभाविकता का अंतर बताएँ।

(iii) सिंगरौली क्षेत्र में खेतों में काम करती स्त्रियों को देखकर लेखक चिंता में क्यों पड़ गया? पाठ के आधार पर लिखिए। [2 Marks]

Answer:
1. खेतों में हँसती-मुसकराती इन औरतों को भविष्य में सड़कों पर विस्थापितों का जीवन बिताने को मजबूर होना पड़ेगा।
2. आने वाले कुछ वर्षों में समूचा दृश्य आधुनिक औद्योगिक विकास की भेंट चढ़ जाएगा।

Teacher's Note:
a) विकास और विस्थापन के द्वंद्व को स्पष्ट करें।
b) पाठ के मूल भाव से जोड़ें।

 

11. निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर दिए गए बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : [5 x 1 = 5 Marks]

भीड़ लड़के ने दिल्ली में भी देखी थी, बल्कि रोज देखता था। दफ़्तर जाती भीड़, खरीद फ़रोख्त करती भीड़, तमाशा देखती भीड़, सड़क क्रॉस करती भीड़। लेकिन इस भीड़ का अंदाज़ निराला था। इस भीड़ में एकसूत्रता थी। न यहाँ जाति का महत्त्व था, न भाषा का; महत्त्व उद्देश्य का था और वह सबका समान था; जीवन के प्रति कल्याण की कामना। इस भीड़ में दौड़ नहीं थी, अतिक्रमण नहीं था और अनोखी बात यह थी कि कोई भी स्नानार्थी किसी सैलानी आनंद में डुबकी नहीं लगा रहा था। बल्कि स्नान से ज्यादा समय ध्यान ले रहा था। दूर जलधारा के बीच एक आदमी सूर्य की ओर उन्मुख हाथ जोड़े खड़े था। उसके चेहरे पर इतना विभोर, विनीत भाव था मानो उसने अपना सारा अहम त्याग दिया है, उसके अंदर 'स्व' से जनित कुंठा शेष नहीं है, वह शुद्ध रूप से चेतन स्वरूप, आत्माराम और निर्मलानंद है।

 

(i) हरिद्वार की भीड़ की विशेषता को प्रकट करने वाला विकल्प है
i. एकसूत्रता
ii. समान उद्देश्य
iii. भाषायी भिन्नता
iv. आर्थिक समानता [1 Mark]

(A) i और ii दोनों
(B) i और iii दोनों
(C) i, ii और iii
(D) ii, iii और iv

Answer: (A) i और ii दोनों

Teacher's Note:
a) गद्यांश में केवल एकसूत्रता और समान उद्देश्य का उल्लेख है।
b) भाषायी भिन्नता को महत्त्वहीन बताया गया है, विशेषता नहीं।

 

(ii) 'कोई भी स्नानार्थी किसी सैलानी आनंद में डुबकी नहीं लगा रहा था।' - का आशय है [1 Mark]
(A) लोग आत्म-कल्याण की भावना से स्नान कर रहे थे, मनोरंजन के लिए नहीं।
(B) पर्यटकों को गंगा में स्नान कर आनंद की अनुभूति हो रही थी।
(C) गंगा में लोग सैलानियों की तरह स्नान नहीं कर रहे थे।
(D) गंगा में भक्त बिना किसी भय के डुबकी लगा रहे थे।

Answer: (A) लोग आत्म-कल्याण की भावना से स्नान कर रहे थे, मनोरंजन के लिए नहीं।

Teacher's Note:
a) 'सैलानी आनंद' शब्द को मनोरंजन से जोड़ें।
b) आशय पूर्ण वाक्य में स्पष्ट करें।

 

(iii) हर की पौड़ी पर स्नान करने वाले भक्त गंगा में _______ डुबकी लगा रहे थे। [1 Mark]
(A) सैलानियों की तरह
(B) भक्ति भाव से
(C) आनंद से
(D) अहं भाव से

Answer: (B) भक्ति भाव से

Teacher's Note:
a) रिक्त स्थान भरते समय गद्यांश के भाव से मेल खाता विकल्प चुनें।
b) 'अहं त्याग' वाले भाव से यह विकल्प जुड़ता है।

 

(iv) गंगा में स्नान से ज्यादा समय लोग ध्यान पर क्यों लगा रहे थे? [1 Mark]
(A) जन कल्याण हेतु
(B) पापों से मुक्ति हेतु
(C) आत्म कल्याण हेतु
(D) मोक्ष प्राप्ति हेतु

Answer: (C) आत्म कल्याण हेतु

Teacher's Note:
a) गद्यांश में 'कल्याण की कामना' शब्द पर ध्यान दें।
b) मोक्ष और पाप-मुक्ति गद्यांश में सीधे उल्लिखित नहीं हैं।

 

(v) जलधारा के बीच सूर्य नमस्कार करते व्यक्ति के चेहरे पर लड़के को कौन सा भाव नहीं दिखाई दिया? [1 Mark]
(A) विनम्रता का
(B) संतुष्टि का
(C) आनंद का
(D) कुंठा का

Answer: (D) कुंठा का

Teacher's Note:
a) गद्यांश में स्पष्ट लिखा है कि उसके अंदर कुंठा शेष नहीं थी।
b) 'नहीं' शब्द वाले प्रश्नों में सावधानी बरतें।

 

12. निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक की सप्रसंग व्याख्या लगभग 100 शब्दों में कीजिए : [6 Marks]

(i) हरगोबिन होश में आया। ........ बड़ी बहुरिया का पैर पकड़ लिया, "बड़ी बहुरिया! ........ मुझे माफ़ करो। मैं तुम्हारा संवाद नह कह सका। ........ तुम गाँव छोड़कर मत जाओ। तुमको कोई कष्ट नहीं होने दूँगा। मैं तुम्हारा बेटा! बड़ी बहुरिया, तुम मेरी माँ, सारे गाँव की माँ हो! मैं अब निठल्ला बैठा नहीं रहूँगा। तुम्हारा सब काम करूँगा। ........ बोलो, बड़ी माँ, तुम ........ तुम छोड़कर चली तो नहीं जाओगी?"
बड़ी बहुरिया गरम दूध में एक मुट्ठी बासमती चूड़ा डालकर मसकने लगी। ........ संवाद भेजने के बाद से ही वह अपनी गलती पर पछता रही थी।

Answer:
संदर्भ - यह गद्यांश फणीश्वरनाथ 'रेणु' द्वारा रचित पाठ 'संवदिया' से लिया गया है।
प्रसंग - इसमें संवाद पहुँचाने वाला हरगोबिन बड़ी बहुरिया से अपनी भूल के लिए क्षमा माँगता है।
व्याख्या - होश आने पर हरगोबिन पश्चाताप से भर उठता है और बड़ी बहुरिया के पैर पकड़कर क्षमा माँगता है। वह स्वीकार करता है कि उसने ठीक ढंग से संदेश नहीं पहुँचाया, जिससे बड़ी बहुरिया को कष्ट हुआ। वह उससे गाँव न छोड़ने का अनुरोध करता है और वचन देता है कि वह अब निठल्ला नहीं बैठेगा, बल्कि उसका सारा काम करेगा। वह बड़ी बहुरिया को माँ के समान सम्मान देता है। बड़ी बहुरिया भी अपनी भूल पर पछता रही थी, इसलिए भावुक होकर दूध में चूड़ा डालकर मसकने लगती है।
विशेष - संवाद शैली में मार्मिकता; ग्रामीण जीवन का यथार्थ चित्रण; पात्रों की आत्मग्लानि और मानवीय संवेदना का सजीव चित्रण।

Teacher's Note:
a) पाठ और लेखक का नाम अवश्य लिखें।
b) हरगोबिन की आत्मग्लानि और पश्चाताप स्पष्ट करें।
c) संदर्भ, प्रसंग, व्याख्या और विशेष सभी भाग शामिल करें।

OR

(ii) जो समझता है कि वह दूसरों का उपकार कर रहा है वह अबोध है, जो समझता है कि दूसरे उसका अपकार कर रहे हैं वह भी बुद्धिहीन है। कौन किसका उपकार करता है, कौन किसका अपकार कर रहा है? मनुष्य जी रहा है, केवल जी रहा है; अपनी इच्छा से नहीं, इतिहास-विधाता की योजना के अनुसार। किसी को उससे सुख मिल जाए, बहुत अच्छी बात है; नहीं मिल सका, कोई बात नहीं, परंतु उसे अभिमान नहीं होना चाहिए। सुख पहुँचाने का अभिमान यदि गलत है तो दुख पहुँचाने का अभिमान तो नितरां गलत है। [6 Marks]

Answer:
संदर्भ - यह गद्यांश हजारी प्रसाद द्विवेदी द्वारा रचित पाठ 'कुटज' से लिया गया है।
प्रसंग - इसमें लेखक मानव-जीवन में उपकार और अपकार के अभिमान की व्यर्थता पर विचार व्यक्त करते हैं।
व्याख्या - लेखक कहते हैं कि जो व्यक्ति यह सोचता है कि वह दूसरों का उपकार कर रहा है, वह वास्तव में अज्ञानी है, और जो यह सोचता है कि दूसरे उसका अपकार कर रहे हैं, वह भी नासमझ है। मनुष्य अपनी इच्छा से नहीं बल्कि प्रकृति और इतिहास की व्यवस्था के अनुसार जीवन जीता है। यदि किसी को उससे सुख मिले तो अच्छी बात है, न मिले तो भी कोई बात नहीं, परंतु उसे इसका अभिमान नहीं होना चाहिए। लेखक स्पष्ट करते हैं कि सुख देने का अभिमान भी उचित नहीं है, तो दुख पहुँचाने का अभिमान करना तो और भी अधिक अनुचित और गलत है।
विशेष - दार्शनिक और चिंतनपरक शैली; सरल किंतु गंभीर भाषा; निरहंकार और निष्काम कर्म का संदेश।

Teacher's Note:
a) पाठ और लेखक का नाम अवश्य लिखें।
b) 'अभिमान की व्यर्थता' वाले दार्शनिक भाव को स्पष्ट करें।
c) व्याख्या में मूल भाव के साथ भावार्थ भी शामिल करें।

 

13. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 शब्दों में लिखिए : [5 x 2 = 10 Marks]

(i) गाँव भर में हुए अपने अपमान का बदला लेने के लिए भैरों द्वारा किए गए कृत्य की 'सूरदास की झोंपड़ी' पाठ के संदर्भ में समीक्षा कीजिए। यदि आप भैरों की जगह होते तो क्या करते? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए। [5 Marks]

Answer:
1. भैरों का कृत्य निंदनीय, संवेदनहीन, क्रूर और ईर्ष्यापूर्ण था।
2. वह शक और प्रतिशोध की भावना से ग्रस्त होकर सूरदास की झोंपड़ी में आग लगा बैठा।
3. उसने बिना सोचे-समझे अपने क्रोध में एक निर्दोष अंधे व्यक्ति को हानि पहुँचाई, जो अनुचित था।
4. यदि मैं भैरों की जगह होता तो पहले सत्य का पता लगाता और गाँव वालों से बात करके गलतफहमी दूर करने का प्रयास करता।
5. मैं क्रोध और प्रतिशोध के बजाय संयम और संवाद से समस्या का समाधान खोजने का प्रयास करता।

Teacher's Note:
a) समीक्षा में भैरों के कृत्य की नैतिक निंदा स्पष्ट करें।
b) दूसरे भाग में अपना तर्कपूर्ण दृष्टिकोण अवश्य दें।
c) दोनों भागों के लिए संतुलित अंक बाँटें।

(ii) 'बिस्कोहर की माटी' पाठ के केंद्र में क्या है? विस्तारपूर्वक लिखिए। [5 Marks]

Answer:
1. लेखक का अपना गाँव और बचपन की स्मृतियाँ पाठ के केंद्र में हैं।
2. प्रकृति - फूल, पत्ते, गंध, चाँदनी आदि का सजीव वर्णन है।
3. वर्षा ऋतु तथा वर्षा से गाँव भर में होने वाली कठिनाइयाँ, साँप-बिच्छू आदि का वर्णन है।
4. माँ की ममता और नारी की सजीवता का मार्मिक चित्रण मिलता है।
5. प्राकृतिक औषधियों से किए जाने वाले इलाज का भी वर्णन किया गया है।

Teacher's Note:
a) पाँच अलग-अलग बिंदुओं को क्रमबद्ध रूप से लिखें।
b) गाँव के यथार्थ और प्राकृतिक सौंदर्य दोनों का उल्लेख करें।
c) व्यक्तिगत स्मृतियों को पाठ के केंद्रीय भाव से जोड़ें।

(iii) 'नदी का सदानीरा रहना, जीवन के स्रोत का सदा जीवित रहना है।' - इस कथन की पुष्टि 'अपना मालवा खाऊ......' पाठ के संदर्भ में कीजिए। [5 Marks]

Answer:
1. जल जीवन का आधार है, इसके बिना जीवन की कल्पना करना व्यर्थ है।
2. नदियाँ जल-प्राप्ति का सबसे महत्त्वपूर्ण प्राकृतिक स्रोत हैं।
3. नदियाँ सभ्यता और संस्कृति की जन्मदात्री रही हैं।
4. आज आवश्यकता है कि नदियों को प्रदूषित होने से बचाया जाए।
5. जल-संग्रहण और संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना अत्यंत आवश्यक है।

Teacher's Note:
a) कथन की पुष्टि पाठ के उदाहरणों से करें।
b) जल संरक्षण के महत्त्व पर बल दें।
c) पाँच बिंदुओं को क्रमबद्ध रूप से प्रस्तुत करें।

Please click the link below to download pdf file of CBSE Class 12 Hindi Elective Question Paper 2026 Solved Code 29-1-3

Past Exam Papers & Solutions for Class 12 Hindi Elective

Understanding Exam Patterns with CBSE Class 12 Hindi Elective Question Paper 2026 Solved Code 29-1-3

Access structured past examination sets for Class 12 Hindi Elective. Solving the CBSE Class 12 Hindi Elective Question Paper 2026 Solved Code 29-1-3 provided above helps students understand actual exam difficulty levels, question formats, and topic distributions for both descriptive and objective sections.

Why Practice Class 12 Hindi Elective Question Papers?

Regular simulation of exam environments using past question documents builds crucial pacing abilities and eliminates last-minute test anxiety during Class 12 Hindi Elective assessments.

Additional Study Resources for Class 12 Hindi Elective

Wrap up your exam preparation by reviewing detailed answer keys and tackling additional practice sets. All resources on our platform are free to access.

FAQs

Where can I download the official PDF for CBSE Class 12 Hindi Elective Question Paper 2026 Solved Code 29-1-3?

The CBSE Class 12 Hindi Elective Question Paper 2026 Solved Code 29-1-3 is available for download on StudiesToday.com. It includes complete set with all sections so that Class 12 students can practice with the exact same paper that came in the CBSE exams.

Are the solutions for CBSE Class 12 Hindi Elective Question Paper 2026 Solved Code 29-1-3 based on the official CBSE marking scheme?

Yes, the solutions for CBSE Class 12 Hindi Elective Question Paper 2026 Solved Code 29-1-3 are prepared by subject matter experts as per official marking scheme. Class 12 students will understand the structure of answers and 'step-marks' methodology Hindi Elective.

How does solving CBSE Class 12 Hindi Elective Question Paper 2026 Solved Code 29-1-3 help in preparing for the 2026 exams?

Solving previous year papers like CBSE Class 12 Hindi Elective Question Paper 2026 Solved Code 29-1-3 is important to understand repeat themes and question difficulty levels of Hindi Elective. It helps Class 12 students to test their time management skills too.

Can I access CBSE Class 12 Hindi Elective Question Paper 2026 Solved Code 29-1-3 in different languages?

Yes, where applicable, CBSE Class 12 Hindi Elective Question Paper 2026 Solved Code 29-1-3 is available in both English and Hindi mediums. All students from Class 12 can access Hindi Elective study material in their preferred language.

Is there a charge to download the CBSE Class 12 Hindi Elective solved papers?

No, all previous year question papers on StudiesToday, including CBSE Class 12 Hindi Elective Question Paper 2026 Solved Code 29-1-3, are provided free of charge in mobile-friendly PDF.