Class 12 Political Science Practice Assignments: CBSE Class 12 Political Science Indias External Relations Hindi Assignment
Review targeted academic assignments with the CBSE Class 12 Political Science Indias External Relations Hindi Assignment. Built according to official CBSE standards for the 2026-27 term, these downloadable Class 12 Political Science worksheets support effective daily practice for Politics In India Since Independence Chapter 04 India's External Relations.
Download Politics In India Since Independence Chapter 04 India's External Relations Assignment PDF with Solutions
Access the complete assignment PDF for Class 12 Political Science below. Regular practice with these targeted academic tasks builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
एक अंक वाले प्रश्न :-
Question 1. किस वैश्विक पृष्ठभूमि में भारत को स्वतंत्रता मिली?
Answer: शीत युद्ध के दौर में और एशिया, अफ्रीका तथा दक्षिण अमेरिका में कई देशों के स्वतंत्रता प्राप्त करने की पृष्ठभूमि में भारत को स्वतंत्रता मिली।
In simple words: भारत को शीत युद्ध के समय और अन्य विकासशील देशों के स्वतंत्र होने के दौरान आजादी मिली।
Exam Tip: उत्तर में 'शीत युद्ध का दौर' और 'एशिया-अफ्रीका के उपनिवेशों का स्वतंत्र होना' मुख्य बिंदु के रूप में लिखें।
Question 2. शीतयुद्ध से बचने के लिए भारत ने किसी नीति का पालन करने का निर्णय लिया?
Answer: शीतयुद्ध से बचने के लिए भारत ने गुट निरपेक्षता की नीति का पालन करने का निर्णय लिया।
In simple words: भारत ने दोनों महाशक्ति गुटों से दूर रहने के लिए गुटनिरपेक्षता की नीति अपनाई।
Exam Tip: गुटनिरपेक्षता शब्द को रेखांकित करें।
Question 3. भारत चीन सम्बन्ध कब सामान्य हुए?
Answer: (लगभग 10 वर्ष बाद) 1976 में दोनों देशों के बीच राजनैतिक सम्बन्ध बहाल हो सके और संबंध सामान्य हुए।
In simple words: सन 1976 में भारत और चीन के बीच कूटनीतिक रिश्ते फिर से ठीक हुए।
Exam Tip: वर्ष 1976 को याद रखें जब राजदूत स्तर के संबंध बहाल हुए।
Question 4. चीन से युद्ध के तुरंत बाद किस इलाके पर सरकार ने विशेष ध्यान दिया?
Answer: पूर्वोत्तर प्रदेशों पर (नागालैंड को प्रान्त तथा मणिपुर व त्रिपुरा को विधान सभा के निर्वाचन का अधिकार दिया) सरकार ने विशेष ध्यान दिया।
In simple words: भारत सरकार ने पूर्वोत्तर भारत के क्षेत्रों के विकास और राजनीतिक एकीकरण पर विशेष ध्यान दिया।
Exam Tip: पूर्वोत्तर राज्यों के प्रशासनिक विकास का संदर्भ अवश्य दें।
Question 5. भारत पाक युद्ध किसके हस्तक्षेप पर खत्म हुआ?
Answer: संयुक्त राष्ट्र संघ और रूस के मध्यस्थता पर भारत-पाक युद्ध समाप्त हुआ।
In simple words: यूएनओ और सोवियत संघ (रूस) की मध्यस्थता से युद्ध समाप्त कराने में मदद मिली।
Exam Tip: ताशकंद समझौते (1966) और सोवियत संघ की भूमिका को याद रखें।
Question 6. ब्रिटेन ने स्वेज नहर के मसले पर किस देश का आक्रमण किया?
Answer: मिश्र पर, 1956 में।
In simple words: ब्रिटेन ने 1956 में मिस्र देश पर आक्रमण किया था।
Exam Tip: वर्ष 1956 और मिस्र (इजिप्ट) का नाम सही से लिखें।
Question 7. नेफा या उत्तर-पूर्वी सामन्त किस राज्य को कहाँ जाता है?
Answer: अरुणाचल प्रदेश को नेफा (NEFA) कहा जाता है।
In simple words: अरुणाचल प्रदेश का पुराना नाम नेफा था।
Exam Tip: NEFA का पूरा नाम उत्तर-पूर्वी सीमांत एजेंसी (North-East Frontier Agency) है।
Question 8. चीन-भारत युद्ध के पश्चात् किस पार्टी के नेताओं को चीन का पक्ष लेने के कारण गिरफ्तार किया गया था?
Answer: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सी. पी. एम.) के नेताओं को गिरफ्तार किया गया था।
In simple words: युद्ध के दौरान चीन का समर्थन करने वाले सीपीआई (मार्क्सवादी) के नेताओं को पकड़ा गया था।
Exam Tip: भारतीय साम्यवादी दल के विभाजन (1964) का संदर्भ ध्यान रखें।
Question 9. 1971 में भारत-पाक युद्ध के समय पूर्वी पाकिस्तान के प्रमुख नेता एवं पार्टी का नाम बताइये?
Answer: शेख मुजीबुर्बुर्रहमान, आवामी लीग।
In simple words: शेख मुजीबुर्रहमान पूर्वी पाकिस्तान के नेता थे और उनकी पार्टी आवामी लीग थी।
Exam Tip: नेता और पार्टी दोनों के नाम स्पष्ट रूप से लिखें।
Question 10. 1999 के कारगिल संघर्ष के समय भारत द्वारा कौन सा आपरेशन चलाया गया?
Answer: आपरेशन विजय।
In simple words: कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय चलाया था।
Exam Tip: ऑपरेशन विजय का संबंध कारगिल युद्ध (1999) से है।
दो अंकों वाले प्रश्न :-
Question 1. तिब्बत के धार्मिक गुरु दलाई लामा भारत में शरण क्यों देना चाहते थे?
Answer: (अ) तिब्बत पर चीनी आक्रमण के कारण।
(ब) भारत में राजनीतिक मदद की आशा के कारण।
In simple words: चीन के हमले से बचने और राजनीतिक शरण पाने के लिए दलाई लामा भारत आए थे।
Exam Tip: दोनों बिंदुओं (चीनी आक्रमण और राजनीतिक शरण) को अलग-अलग लिखें।
Question 2. गुटनिरपेक्षता पृथकतावाद से किस प्रकार भिन्न है?
Answer: पृथकतावाद में अंतर्राष्ट्रीय विवादों से अलग-थलग रहने की नीति अपनाई जाती है। गुटनिरपेक्षता में गुण दोष के आधार पर रूप अपनाया जाता है, अर्थात यह तटस्थता नहीं बल्कि वैश्विक मामलों में सक्रिय भागीदारी है।
In simple words: पृथकतावाद दुनिया से कटकर रहना है, जबकि गुटनिरपेक्षता बिना किसी सैन्य गुट में शामिल हुए न्याय का समर्थन करना है।
Exam Tip: पृथकतावाद और गुटनिरपेक्षता का अंतर स्पष्ट करते हुए लिखें कि गुटनिरपेक्षता अलगाववाद नहीं है।
Question 3. सही करके पुनः लिखें :- 1972 की शान्ति और मैत्री की संधि संयुक्त राज्य अमेरिका से भारत की निकटता का परिणाम था।
Answer: सही कथन: "सन् 1971 की शान्ति और मैत्री की सन्धि सोवियत संघ से भारत की निकटता का परिणाम थी।"
पारस्परिक आर्थिक सहयोग और बस व रेल सेवा की बहाली इसके अन्य महत्वपूर्ण पहलू थे।
In simple words: 1971 की शांति संधि अमेरिका से नहीं, बल्कि सोवियत संघ से भारत की नजदीकी का परिणाम थी।
Question 4. वर्तमान के बजाय पचास के दशक में दुनिया में भारत की पहचान कहीं ज्यादा थी इसके पक्ष में दो तर्क दीजिए?
Answer: 1. शांतिपूर्ण सह अस्तित्व के पांच सिद्धांत (पंचशील) जिनकी घोषणा जवाहरलाल नेहरू व चीन के चाऊ एन लाई ने 1954 में की थी।
2. एशिया और अफ्रीका के नव-स्वतंत्र देशों के बीच गुटनिरपेक्ष आंदोलन के प्रमुख नेता के रूप में भारत की अग्रणी भूमिका।
In simple words: 1950 के दशक में भारत ने पंचशील सिद्धांत और गुटनिरपेक्षता के जरिए वैश्विक शांति में अगुआ की भूमिका निभाई थी।
Exam Tip: पंचशील और गुटनिरपेक्ष आंदोलन का विशेष उल्लेख करें।
Question 5. 1990 के बाद भारत की विदेश नीति में क्या बदलाव आये?
Answer: 1. विश्व में शांति व सुरक्षा के लिये शास्त्रों की होड़ पर रोक लगाना।
2. वैश्वीकरण और आर्थिक सुधारों के बाद अमेरिका तथा पश्चिमी देशों के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता।
In simple words: 1990 के बाद भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को खोला और अमेरिका व अन्य देशों के साथ व्यावहारिक संबंध मजबूत किए।
Exam Tip: आर्थिक उदारीकरण और भू-राजनीतिक बदलावों का जिक्र करें।
Question 6. भारत-पाक संबंधों को सामान्य बनाने के दो प्रयास लिखिये?
Answer: 1. प्रधानमंत्री स्तर पर समझौते (जैसे शिमला समझौता 1972)।
2. सांस्कृतिक आदान-प्रदान, बस व रेल सेवा की बहाली तथा व्यापारिक संबंध बढ़ाना।
In simple words: भारत ने बातचीत, बस-रेल सेवाओं और समझौतों के जरिए पाकिस्तान से रिश्ते सुधारने की कोशिश की।
Exam Tip: शिमला समझौता और बस सेवा का उदाहरण दें।
Question 7. भारत ने सी.टी.बी.टी. पर हस्ताक्षर करने से इन्कार क्यों किया?
Answer: यह संधियां केवल परमाणु शक्ति से हीन देशों पर लागू हो रही थी जिससे परमाणु शक्ति प्राप्त देशो के एकाधिकार को वैधता मिलती थी, और यह भेदभावपूर्ण थी।
In simple words: सीटीबीटी प्रस्ताव भेदभावपूर्ण था क्योंकि यह परमाणु संपन्न देशों के हथियार भंडार को सुरक्षित रखता था और दूसरों पर रोक लगाता था।
Exam Tip: 'भेदभावपूर्ण' और 'परमाणु शक्तियों के एकाधिकार' जैसे शब्दों का प्रयोग करें।
Question 8. शिमला समझौता कब और किसके बीच हुआ?
Answer: 3 जुलाई 1972 को इन्दिरा गांधी तथा जुल्फिकार अली भुट्टो के बीच शिमला समझौता हुआ।
In simple words: भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो के बीच 1972 में शिमला समझौता हुआ था।
Exam Tip: सटीक तिथि (3 जुलाई 1972) और दोनों नेताओं के नाम लिखें।
चार अंकों वाले प्रश्न :-
Question 1. 1962 के भारत चीन युद्ध का भारत के नियोजित विकास पर क्या प्रभाव पड़ा?
Answer: (अ) भारत को अपने सीमित साधन रक्षा क्षेत्र में लगाने पड़े।
(ब) तीसरी पंचवर्षीय योजना बुरी तरह प्रभावित हुई।
(स) चौथी पंचवर्षीय योजना 1969 में शुरू हो सकी (योजना अवकाश का दौर आया)।
In simple words: युद्ध के कारण भारत का बजट रक्षा पर खर्च हुआ, जिससे विकास योजनाएं पिछड़ गईं और योजना अवकाश घोषित करना पड़ा।
Exam Tip: आर्थिक प्रभावों (रक्षा खर्च और पंचवर्षीय योजनाओं में देरी) को स्पष्ट रूप से बिंदुवार समझाएं।
Question 2. भारत चीन संबंधों में तनाव के मुख्य बिन्दु लिखिये।
Answer: (अ) तिब्बत समस्या
(ब) नेफा (अरुणाचल प्रदेश) पर चीन का दावा
(स) दलाई लामा को भारत में शरण देना
(द) सीमा विवाद (अक्साई चिन और मैकमोहन रेखा पर मतभेद)
In simple words: तिब्बत, सीमा विवाद, अरुणाचल प्रदेश पर दावा और दलाई लामा को शरण देना भारत-चीन तनाव के मुख्य कारण रहे हैं।
Exam Tip: सीमा विवाद और तिब्बत के मुद्दे को प्रमुखता से लिखें।
Question 3. 1973 के अरब इस्राइल युद्ध का भारत पर प्रभाव बताइये।
Answer: इस युद्ध से विश्व में तेल के लिए हा-हाकार मच गया। भारत तेल के बढ़े दामो से आर्थिक समस्या से घिर गया और मुद्रा स्फीति बढ़ गई।
In simple words: 1973 के तेल संकट के कारण भारत में महंगाई बढ़ गई और आर्थिक मुश्किलें खड़ी हो गईं।
Exam Tip: 'तेल संकट' और 'मुद्रास्फीति (महंगाई)' शब्दों का उल्लेख करें।
Question 4. महाशक्तियों की नाराजगी से बचने के लिये भारत ने क्या तरीका अपनाया? क्या यह सही रास्ता था?
Answer: भारत ने गुट निरपेक्षता की नीति को अपनाया। हाँ, यह सही रास्ता था क्योंकि भारत को विकास व सहयोग के लिए शांति की आवश्यकता थी, दोनों गुटों के संघर्षों व तनावों से दूर रहना समय की आवश्यकता थी।
In simple words: भारत ने गुटनिरपेक्षता अपनाकर किसी भी महाशक्ति के खेमे में जाने से परहेज किया, जो स्वतंत्र विकास के लिए बिल्कुल सही निर्णय था।
Exam Tip: गुटनिरपेक्षता के महत्व और स्वतंत्र विदेश नीति के पक्ष में तर्क दें।
Question 5. विश्व राजनीति के बदलते समीकरण विदेश नीति को किस प्रकार प्रभावित करते हैं? समझाइये।
Answer: विदेशी नीति राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर बनाई जाती है जिस पर विश्व समीकरण का सीधा प्रभाव पड़ता है जैसे - रूस भारत का मित्र रहा किंतु 1990 के बाद रूस का अन्तर्राष्ट्रीय महत्व कम होने पर भारत ने यूएसए समर्थक नीतियां अपनानी शुरू कर दी।
In simple words: अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और मित्रों की स्थिति बदलने पर देश अपने राष्ट्रीय हित साधने के लिए कूटनीति में बदलाव करते हैं।
Exam Tip: सोवियत संघ के विघटन (1990) के बाद आए बदलाव का उदाहरण दें।
Question 6. अमेरिका के गुट में पाकिस्तान शामिल हो गया था और भारत ने रूस के साथ 20 वर्षीय संधि की। इस संदर्भ में बताइये क्या भारत गुट निरपेक्षता का नीति का पालन कर रहा था? कैसे?
Answer: भारत उस समय गुट निरपेक्षता का समर्थक था और यह सन्धि समय की आवश्यकता थी क्योंकि पाकिस्तान अमेरिका तथा चीन की धुरी बनती देखकर भारत को भी अपनी सुरक्षा की पर्याप्त तैयारी करनी थी। इसके बावजूद भारत ने किसी सैन्य संगठन की सदस्यता नहीं ली थी।
In simple words: सोवियत संघ के साथ संधि करना सैन्य गठबंधन नहीं बल्कि सुरक्षा की मजबूरी थी, अतः भारत गुटनिरपेक्ष बना रहा।
Exam Tip: 1971 की शांति और मैत्री संधि के संदर्भ में भारत की सुरक्षा जरूरतों को स्पष्ट करें।
Question 7. 1962 के भारत चीन युद्ध का भारत पर क्या प्रभाव पड़ा?
Answer: (अ) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत छवि धूमिल हुई।
(ब) भारत की विदेश नीति में आदर्शवादिता के बजाय पर्याप्तवादिता (यथार्थवाद) पर जोर दिया जाने लगा।
(स) भारत ने अपनी सैन्य शक्ति बढ़ाना शुरू किया।
(द) पाक ने भारत को कमजोर समझ कर 1965 में आक्रमण किया।
In simple words: इस युद्ध से भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को धक्का लगा, रक्षा तैयारी मजबूत हुई और कूटनीति में यथार्थवाद आया।
Exam Tip: आदर्शवाद से यथार्थवाद की ओर बदलाव का मुख्य बिंदु अवश्य लिखें।
Question 8. भारतीय विदेश नीति की प्रकृति बताने वाले संवैधानिक प्रावधान क्या है?
Answer: संविधान के अनुच्छेद 51 (नीति निर्देशक सिद्धांत) में निम्नलिखित प्रावधान हैं:
(अ) अंतर्राष्ट्रीय शान्ति व सुरक्षा को बढ़ाना
(ब) राष्ट्रों के बीच न्याय संगत और सम्मान पूर्ण सम्बन्ध बनाना
(स) अंतर्राष्ट्रीय नियम कानूनों व संधियों का आदर करना
(द) अंतर्राष्ट्रीय विवादों को मध्यस्थता से निपटाना।
In simple words: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 में विश्व शांति, न्याय और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के सम्मान की बात कही गई है।
Exam Tip: अनुच्छेद 51 और नीति निर्देशक तत्वों का उल्लेख करना अनिवार्य है।
Question 9. 1971 के भारत-पाक युद्ध पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए।
Answer: (अ) पूर्वी पाक में लोगो का संघर्ष तथा भारत का समर्थन
(ब) पाकिस्तान पराजित, बांग्लादेश का उदय
(स) 1972 का शिमला समझौता
In simple words: 1971 का युद्ध बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के कारण हुआ, जिसमें पाकिस्तान की हार हुई और शिमला समझौता हुआ।
Exam Tip: बांग्लादेश का उदय और शिमला समझौता इस उत्तर के मुख्य कीवर्ड हैं।
छः अंकों वाले प्रश्न :-
Question 1. भारत पाकिस्तान सम्बन्धों में मधुरता भी है कटुता भी व्याख्या कीजिए।
Answer: मधुरता - सांस्कृतिक आदान-प्रदान, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा तथा मुआवजा को लेकर नेहरू - लियाकत अली समझौता, रेल तथा बस सेवा की शुरुआत आदि।
कटुता - कश्मीर समस्या, भारत-पाक युद्ध 1965, 1971, 1999 आतंकवाद, तथा 26/11 की घटना आदि।
In simple words: भारत और पाकिस्तान के बीच जहां एक तरफ सांस्कृतिक आदान-प्रदान और समझौतों के प्रयास हुए, वहीं कश्मीर, युद्ध और आतंकवाद ने भारी कटुता पैदा की है।
Exam Tip: दोनों पक्षों (सहयोग/मधुरता और विवाद/कटुता) को अलग-अलग शीर्षकों के तहत विस्तार से लिखें।
Question 2. भारत एक ओर निश्शस्त्रीकरण को विदेश नीति में जगह देकर समर्थन देता है दूसरी ओर उसका अपना परमाणु कार्यक्रम भी है। क्या यह विरोधभास है या आवश्यकता स्पष्ट कीजिए।
Answer: भारत ने अपने परमाणु परीक्षण से साफ किया कि वह परमाणु शक्ति का प्रयोग शान्ति व सुरक्षा के लिए करेगा। तीन युद्धों के बाद परमाणु परीक्षण आवश्यक हो गये ये निश्शस्त्रीकरण के नाम पर विकास शील देशो को पीछे रखने की महाशक्तियों की नीति से भारत संतुष्ट नहीं है। अतः यह महज़ विरोधाभास नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा की आवश्यकता थी।
In simple words: भारत शांति का समर्थक है, लेकिन अपनी सुरक्षा और असमान अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के कारण परमाणु क्षमता विकसित करना उसकी बड़ी आवश्यकता थी।
Exam Tip: महाशक्तियों के दोहरे मापदंड और भारत की सुरक्षा अनिवार्यता के तर्क दें।
Question 3. भारत-चीन संबंधो में मतभेद और सहमति के बिन्दु बताइए।
Answer: मतभेद के कारण - सीमा विवाद, तिब्बत का मुद्दा, दलाई लामा को शरण देना, 1962 का युद्ध।
सहयोग के कारण - ऐतिहासिक, व्यापारिक व धार्मिक सम्बन्ध, पारस्परिक व्यापार (दोनो के पास बड़ा बाजार), एक दूसरे के यहां पूंजी निवेश, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में विकसित देशो का विरोध।
In simple words: सीमा और तिब्बत को लेकर मतभेद हैं, लेकिन व्यापार और आर्थिक मंचों पर दोनों देश सहयोग भी करते हैं।
Exam Tip: उत्तर को दो भागों (मतभेद के बिंदु और सहयोग के बिंदु) में विभाजित करके लिखें।
Question 4. किन परिस्थितियों को ध्यान में रखकर भारत ने परमाणु परीक्षण किये? इसकी परमाणु नीति क्या है?
Answer: भारत ने 1974 और 1998 में परमाणु परीक्षण क्षेत्रीय सुरक्षा, चीन के परमाणु संपन्न होने और पड़ोस में परमाणु हथियारों के विकास को ध्यान में रखकर किए।
भारत की परमाणु नीति के मुख्य बिंदु:
1. परमाणु शक्ति का शांतिपूर्ण उपयोग।
2. भेदभाव रहित परमाणु निश्शस्त्रीकरण के प्रति वचनबद्धता।
3. आत्मनिर्भरता और 'पहले प्रयोग नहीं' (No First Use) की नीति।
4. एनपीटी (NPT) और सीटीबीटी (CTBT) जैसी भेदभावपूर्ण संधियों का विरोध।
In simple words: सुरक्षा खतरों के चलते भारत ने परमाणु परीक्षण किए, लेकिन स्पष्ट किया कि वह इनका इस्तेमाल पहले नहीं करेगा और शांतिपूर्ण उपयोग करेगा।
Exam Tip: 'पहले प्रयोग नहीं' (No First Use) नीति का विशेष उल्लेख करें।
Question 5. भारतीय विदेश नीति के प्रमुख सिद्धान्त बताइए।
Answer: भारतीय विदेश नीति के प्रमुख सिद्धांत निम्नलिखित हैं:
1. गुटनिरपेक्षता की नीति (किसी भी सैन्य गुट में शामिल न होना)।
2. शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व।
3. पंचशील के सिद्धांतों का पालन।
4. साम्राज्यवाद और उपनिवेशवाद का विरोध।
5. संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) का समर्थन।
6. स्वतंत्र विदेशी नीति और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा।
In simple words: गुटनिरपेक्षता, पंचशील, शांति और उपनिवेशवाद का विरोध भारतीय विदेश नीति की रीढ़ हैं।
Exam Tip: कम से कम 5-6 मुख्य सिद्धांतों को क्रमानुसार लिखें।
Question 6. हाल के वर्षों में भारत-पाक संबंधों के निर्धारण में आतंकवाद की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करें।
Answer: (अ) लगभग तीन दशकों से पाक द्वारा भारत में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा।
(ब) 9/11 की घटना के बाद विश्व जनमत आतंकवाद के विरुद्ध हुआ।
(स) ऊपरी तौर पर पाक को भी आतंकवाद के विरुद्ध होना पड़ा।
(द) पाक सरकार का आतंकवादियों पर नियंत्रण न रहना।
(य) भारतीय संसद पर आक्रमण के कारण दोनों देश युद्ध के कगार पर आ गये।
(र) मुम्बई हमलों के बाद दोनों देशों के संबंध पुन: बिगड़ गये।
(ल) दोनों देशों की सरकार व जनता संबंधों में सुधार चाहती है लेकिन आतंकवाद इनके मार्ग में बड़ी बाधा बना हुआ है।
In simple words: आतंकवाद दोनों देशों के बीच शांति बहाली और मैत्रीपूर्ण संबंधों के मार्ग में सबसे बड़ी दीवार है।
Exam Tip: संसद हमला, मुंबई हमला और सीमा पार आतंकवाद के प्रभाव को विश्लेषण करते हुए लिखें।
Politics In India Since Independence Chapter 04 India's External Relations Printable Assignments & Solutions for Class 12 Political Science
Revision Assignment: Politics In India Since Independence Chapter 04 India's External Relations (CBSE)
Access structured practice assignments for Politics In India Since Independence Chapter 04 India's External Relations designed in alignment with the latest CBSE curriculum for Class 12 Political Science. These printable sets cover objective and descriptive problem types to support thorough revision.
Key Advantages of Solving Politics In India Since Independence Chapter 04 India's External Relations Assignments
- Exam Alignment: Questions strictly follow contemporary CBSE sample papers and grading schemes.
- Comprehensive Coverage: Features objective drills, case studies, and structured descriptive problems for Politics In India Since Independence Chapter 04 India's External Relations.
- Pacing & Precision: Regular problem-solving builds critical calculation speed and test-taking accuracy.
Effective Strategy for Class 12 Political Science Assignments
- Textbook Review: Always study the core NCERT book for Class 12 Political Science prior to beginning the assignment.
- Independent Attempt: Solve Politics In India Since Independence Chapter 04 India's External Relations questions on your own initially before cross-checking with expert solutions.
- Error Tracking: Record challenging concepts in a dedicated notebook and practice online MCQ tests for revision.
FAQs
You can download free PDF assignments for Class 12 Political Science Politics In India Since Independence Chapter 04 India's External Relations from StudiesToday.com. These practice sheets have been updated for the 2026-27 session covering all concepts from latest NCERT textbook.
Yes, our teachers have given solutions for all questions in the Class 12 Political Science Politics In India Since Independence Chapter 04 India's External Relations assignments. This will help you to understand step-by-step methodology to get full marks in school tests and exams.
Yes. These assignments are designed as per the latest CBSE syllabus for 2026. We have included huge variety of question formats such as MCQs, Case-study based questions and important diagram-based problems found in Politics In India Since Independence Chapter 04 India's External Relations.
Practicing topicw wise assignments will help Class 12 students understand every sub-topic of Politics In India Since Independence Chapter 04 India's External Relations. Daily practice will improve speed, accuracy and answering competency-based questions.
Yes, all printable assignments for Class 12 Political Science Politics In India Since Independence Chapter 04 India's External Relations are available for free download in mobile-friendly PDF format.