Class 12 History Practice Assignments: CBSE Class 12 History Ancient India Hindi Assignment Set 02
Review targeted academic assignments with the CBSE Class 12 History Ancient India Hindi Assignment Set 02. Built according to official CBSE standards for the 2026-27 term, these downloadable Class 12 History worksheets support effective daily practice for Ancient India Hindi.
Download Ancient India Hindi Assignment PDF with Solutions
View or download the dedicated CBSE Class 12 History Ancient India Hindi Assignment Set 02 resource below. Engaging with these assignments under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum.
पाठ - 01
ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ - हड़प्पा सभ्यता
महत्वपूर्ण बिन्दु
हड़प्पा सभ्यता का काल: पूर्व हड़प्पा 2600 ई.पू. से पहले, परिपक्व हड़प्पा 2600 ई.पू. से 1900 ई.पू. तक, उत्तर हड़प्पा 1900 ई.पू. के बाद।
हड़प्पा सभ्यता का विस्तार: उत्तरी छोर - मांडा, दक्षिणी छोर - दैमाबाद, पूर्वी छोर - आलमगीरपुर, पश्चिमी छोर - सुत्कागेडोर।
हड़प्पा सभ्यता की विशेषताएँ: बस्तियों के दो भाग थे: 1. दुर्ग 2. निचला शहर। पूर्व नियोजित जल निकासी व्यवस्था। हड़प्पा स्थलों से मिले श्मशानों में आमतौर पर मृतको को गर्तों में दफनाया जाता था। मुहरों द्वारा दूर सुदूर क्षेत्रों के साथ संपर्क संभव हुआ। विनिमय बाट के द्वारा किए जाते थे। बाट चर्ट नामक पत्थर से बनाए जाते थे। ये घनाकार होते थे और इनपर कुछ भी अंकित नहीं होता था। कुछ पुरातत्वविदों का यह मानना था कि हड़प्पा समाज का कोई शासक नहीं था, जबकि दूसरे पुरातत्वविद का यह मानना था कि वहां कोई एक शासक के बजाए कई शासक होते थे। सड़कों तथा गलियों को लगभग एक 'ग्रिड' पद्धति में बनाया गया था और ये एक दूसरे को समकोण पर काटती थीं। शिल्प कार्यों में मनके बनाना, शंख की कटाई, धातुकर्म, मुहर निर्माण तथा बाट बनाना सम्मिलित थे।
प्रश्न 1. हड़प्पा सभ्यता में मनके बनाने के लिए प्रयुक्त पदार्थों की सूची बनाइए। चर्चा करें कि इन पदार्थों को कैसे प्राप्त किया जाता था?
Answer: मनकों के निर्माण में प्रयुक्त पदार्थों की विविधता उल्लेखनीय है: कार्नीलियन (सुंदर लाल रंग का), जैस्पर, स्फटिक, क्वार्ट्ज तथा सेलखड़ी जैसे पत्थर; ताँबा, काँसा तथा सोने जैसी धातुएँ; तथा शंख, फ़ायॅन्स और पक्की मिट्टी, सभी का प्रयोग मनके बनाने में होता था।
हड़प्पावासी शिल्प-उत्पादन हेतु माल प्राप्त करने के दो मुख्य तरीके अपनाते थे:
1. उन्होंने नागेश्वर और बालाकोट में जहाँ शंख आसानी से उपलब्ध था, बस्तियाँ स्थापित कीं।
2. उन्होंने राजस्थान के खेतड़ी अंचल (ताँबे के लिए) तथा दक्षिण भारत (सोने के लिए) जैसे क्षेत्रों में अभियान भेजा।
In simple words: हड़प्पा में मनके बनाने के लिए कीमती पत्थरों, धातुओं और शंखों का प्रयोग होता था जिन्हें दूर-दूर के क्षेत्रों से मंगाया जाता था।
Exam Tip: मनके बनाने वाले प्रमुख पदार्थों (कार्नीलियन, जैस्पर, फ़ायॅन्स) और कच्चे माल के स्रोतों (खेतड़ी, नागेश्वर) के नाम अवश्य याद रखें।
प्रश्न 2. अन्य सभ्यताओं की अपेक्षा सिन्धु घाटी की सभ्यता के विषय में हमारी जानकारी कम क्यों हैं? अपने तर्क से व्याख्या करें।
Answer: अन्य सभ्यताओं की अपेक्षा सिन्धु घाटी की सभ्यता के विषय में हमारी जानकारी कम होने के निम्नलिखित कारण हैं:
- उस काल की लिपि आज तक पढ़ी नहीं जा सकी है।
- केवल पुरातात्विक अवशेषों का अध्ययन करते हुए अनुमान के आधार पर ही ज्ञान प्राप्त कर पाए हैं जबकि अन्य सभ्यताओं के सम्बन्ध में जानकारी का मुख्य आधार उनकी लिपि का पढ़ा जाना है।
In simple words: सिंधु घाटी सभ्यता की लिपि को अभी तक पढ़ा नहीं जा सका है, इसलिए हमारी जानकारी मुख्य रूप से पुरातात्विक अवशेषों पर निर्भर है।
Exam Tip: सिंधु लिपि का न पढ़ा जाना इस सभ्यता के इतिहास निर्माण में सबसे बड़ी बाधा है।
प्रश्न 3. हड़प्पा सभ्यता के अध्ययन के दौरान कनिघम के मन में क्या भ्रम था?
Answer:
- आरंभिक बस्तियों की पहचान के लिए उन्होंने चौथी से सातवीं शताब्दी ईसवी के बीच उपमहाद्वीप में आए चीनी बौद्ध तीर्थयात्रियों द्वारा छोड़े गए वृतांतों का प्रयोग किया।
- यहाँ तक कि कनिघम की मुख्य रुचि भी आरंभिक ऐतिहासिक, लगभग छठी शताब्दी ईसा पूर्व से चौथी शताब्दी ईसवी तथा उसके बाद के कालों से संबंधित पुरातत्व में थी।
- कई और लोगों की तरह उनका भी यह मानना था कि भारतीय इतिहास का प्रारंभ गंगा की घाटी में पनपे पहले शहरों के साथ ही हुआ था।
In simple words: कनिघम का मानना था कि भारतीय इतिहास की शुरुआत गंगा घाटी के शहरों से होती है, इसलिए वे हड़प्पा को सही समय पर पहचान नहीं पाए।
Exam Tip: अलेक्जेंडर कनिघम भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पहले डायरेक्टर-जनरल थे, जिनका ध्यान प्रारंभिक ऐतिहासिक कालों पर केंद्रित था।
प्रश्न 4. हड़प्पा सभ्यता के अध्ययन के दौरान मार्शल और कनिघम के द्वारा अपनाए गए तकनीक में क्या अंतर था?
Answer:
- मार्शल, पुरास्थल के स्तर विन्यास को पूरी तरह अनदेखा कर पूरे टीले में समान परिमाण वाली नियमित क्षितिज इकाइयों के साथ-साथ उत्खनन करने का प्रयास करते थे। इसका यह अर्थ हुआ कि अलग-अलग स्तरों से संबद्ध होने पर भी एक इकाई विशेष से प्राप्त सभी पुरावस्तुओं को सामूहिक रूप से वर्गीकृत कर दिया जाता था। परिणामस्वरूप इन खोजों के संदर्भ के विषय में बहुमूल्य जानकारी हमेशा के लिए लुप्त हो जाती थी।
- आर.ई.एम. व्हीलर ने इस समस्या का निदान किया। व्हीलर ने पहचाना कि एकसमान क्षितिज इकाइयों के आधार पर खुदाई की बजाय टीले के स्तर विन्यास का अनुसरण करना अधिक आवश्यक था।
In simple words: कनिघम और मार्शल ने समान क्षितिज के आधार पर खुदाई की जिससे विभिन्न स्तरों की वस्तुएं मिल गईं, जबकि व्हीलर ने परत-दर-परत (स्तर विन्यास) वैज्ञानिक खुदाई पर जोर दिया।
Exam Tip: जॉन मार्शल के उत्खनन में स्तर विन्यास की उपेक्षा हुई थी जिसे बाद में व्हीलर ने सुधारा।
प्रश्न 5. शwaवधान हड़प्पा सभ्यता में व्याप्त सामाजिक विषमताओं को समझने का एक बेहतर स्रोत है। व्याख्या करें।
Answer:
1. शवाधान का अध्ययन सामाजिक विषमताओं को परखने की एक विधि है।
2. हड़प्पा स्थलों से मिले शवाधानों में आमतौर पर मृतकों को गर्तों में दफनाया जाता था। इन गर्तों की बनावट एक दूसरे से भिन्न होती थी।
3. कुछ कब्रों में कंकाल के पास मृद्भाण्ड तथा आभूषण मिले हैं जो इस ओर संकेत करते हैं कि इन वस्तुओं का प्रयोग मृत्युुपरांत किया जा सकता है। पुरुष एवं स्त्री दोनों के शवाधानों से आभूषण मिले हैं।
In simple words: कब्रों में दफनाई गई वस्तुओं और कब्रों की बनावट में अंतर से हड़प्पा समाज में अमीर-गरीब जैसी सामाजिक भिन्नताओं का पता चलता है।
Exam Tip: सामाजिक भिन्नता जानने के लिए पुरातत्वविदों ने दो विधियों का प्रयोग किया है: शवाधानों का अध्ययन और पुरावस्तुओं (उपयोगी तथा विलासिता की वस्तुएं) का वर्गीकरण।
प्रश्न 6. हड़प्पाई जल निकासी प्रबंध के बारे में लेख लिखें।
Answer: इस नगर की एक प्रमुख विशेषता, इसका जल निकासी प्रबंध था। इस नगर की नालियाँ मिट्टी के गारे, चुने और जिप्सम की बनी हुई थीं। इनको बड़ी ईंटों और पत्थरों से ढका जाता था। जिनको ऊपर उठाकर उन नालियों की सफाई की जा सकती थी। घरों से बाहर की छोटी नालियाँ, सड़कों के दोनों ओर बनी हुई थी, जो बड़ी और पक्की नालियों में आकर मिल जाती थी। वर्षा के पानी के निकासी के लिए बड़ी नालियों का घेरा ढाई से पाँच फुट तक था। घर से गंदे पानी के निकासी के लिए सड़कों के दोनों ओर गड्ढे बने हुए थे। इन तथ्यों से यह प्रतीत होता है कि सिंधु घाटी के लोग अपने नगरों की सफाई की ओर बहुत ध्यान देते थे।
In simple words: हड़प्पा की जल निकासी प्रणाली बेहद उन्नत थी, जिसमें ढकी हुई पक्की नालियाँ, घर का गंदा पानी सड़क की नालियों से जोड़ना और साफ-सफाई की व्यवस्था शामिल थी।
Exam Tip: हड़प्पा की अनूठी विशेषता उसकी नियोजित जल निकासी प्रणाली और ग्रिड पद्धति पर आधारित सड़कें थीं।
प्रश्न 7. हड़प्पा समाज में शासकों द्वारा किये जाने वाले संभावित कार्यों की चर्चा कीजिए।
Answer:
विद्वानों की राय है -
- हड़प्पाई समाज में शासकों द्वारा जटिल फैसले लेने और उन्हें कार्यान्वित करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किये जाते थे। वे इसके लिए एक साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए कहते हैं कि हड़प्पा पुरावस्तुओं में असाधारण एकरूपता को ही ले, जैसे कि मृद्भांडों, मुहरों, बांटों तथा ईंटों से स्पष्ट है।
- बस्तियों की स्थापना के बारे में निर्णय लेना बड़ी संख्या में ईंटों को बनाना, शहरों में विशाल दीवारें, सार्वजनिक इमारतें, उनके नियोजन करने का कार्य, दुर्ग के निर्माण से पहले चबूतरों का निर्माण कार्य के बारे में निर्णय लेना, लाखों की संख्या में विभिन्न कार्यों के लिए श्रमिकों की व्यवस्था करना जैसे महत्वपूर्ण और कठिन कार्य संभवतः शासक ही करता था।
- कुछ पुरातत्वविद यह मानते हैं कि सिंधु घाटी की समकालीन सभ्यता मेसोपोटामिया के समान हड़प्पाई लोगों में भी एक पुरोहित राजा होता था जो प्रसाद (महल) में रहता था। लोग उसे पत्थर की मूर्तियों में आकार देकर सम्मान करते थे। संभवतः धार्मिक अनुष्ठान उन्हीं के द्वारा किया जाता था।
- कुछ पुरातत्वविद इस मत के हैं कि हड़प्पा समाज में शासक नहीं थे तथा सभी की सामाजिक स्थिति समान थी। दूसरे पुरातत्वविद यह मानते हैं कि यहां कोई एक नहीं बल्कि कई शासक थे जैसे मोहनजोदड़ो, हड़प्पा आदि के अपने अलग-अलग राजा होते थे।
- कुछ और यह तर्क देते थे कि यह एक ही राज्य था जैसा कि पुरावस्तुओं में समानताओं, नियोजित बस्तियों के कच्चे माल, ईंटों के आकार निश्चित अनुपात तथा बस्तियों के कच्चे माल के स्रोतों के समीप संस्थापित होने से स्पष्ट है।
In simple words: हड़प्पा में विशाल निर्माण कार्यों, नगर नियोजन और मानकीकृत वस्तुओं को देखकर लगता है कि वहां कोई न कोई शासक वर्ग अवश्य रहा होगा।
Exam Tip: हड़प्पा में शासक के अस्तित्व पर विद्वानों में मतभेद है - कुछ एक शासक मानते हैं, कुछ कई राजा, और कुछ बिना शासक का समतावादी समाज।
प्रश्न 8. आप यह कैसे कह सकते हैं कि हड़प्पा संस्कृति एक नगरीय सभ्यता थी?
Answer: हाँ, हम कह सकते हैं कि हड़प्पा संस्कृति एक नगरीय सभ्यता थी। निम्नलिखित उदाहरण इस बात को दर्शाते हैं -
- नगर सुनियोजित और घनी आबादी वाले थे।
- घर पक्की लाल ईंटों के बने थे और एक से अधिक मंजिल में थे।
- प्रत्येक घर में कुंआ व स्नानघर थे।
- जल निकासी की उत्तम व्यवस्था थी जो मुख्य जल निकासी से जुड़ी थी।
- हड़प्पा नगर में सार्वजनिक भवन देखने को मिले हैं।
- लोथल में डोक्यार्ड मिले हैं जिससे पता चलता है कि मुख्य व्यापारिक केन्द्र रहे थे।
- हड़प्पा संस्कृति के पतन के बाद नगर नियोजन लगभग भूल गये और नगर जीवन लगभग हजार वर्ष तक देखने को नहीं मिला।
In simple words: पक्की ईंटों के घर, उत्कृष्ट जल निकासी, ग्रिड आधारित सड़कें और व्यापारिक केंद्र हड़प्पा को एक उन्नत नगरीय सभ्यता साबित करते हैं।
Exam Tip: हड़प्पा सभ्यता की सबसे बड़ी पहचान इसका नगरीय स्वरूप और उन्नत टाउन प्लानिंग है।
प्रश्न 9. हड़प्पाि लोगों की कृषि प्रौद्योगिकी पर एक लेख लिखें।
Answer: हड़प्पा लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि था। उत्खनन के दौरान अनाज के दानो का पाया जाना इस ओर संकेत करता है। किंतु कृषि विधियों की स्पष्ट जानकारी नही मिली है। खेतों के जोतने के संकेत कालीबंगं से मिले है। मुहरों पर वृषभ का चित्र पाया जाना ही इस ओर भी संकेत करता है। इस आधार पर पुरातत्वविद अनुमान लगाते हैं कि खेत जोतने के लिए बैलों का प्रयोग होता था कई स्थलों से मिट्टी के बने हल भी मिले हैं। ऐसे भी प्रमाण मिले हैं, जिससे यह पता चलता है कि दो फसलें एक साथ भी उगायी जाती थीं।
मुख्य कृषि उपकरण कुदाल थी तथा फसल काटने के लिए लकड़ी के हत्थों पर पत्थर या धातु के फल लगाए जाते थे। अधिकांश हड़प्पा क्षेत्रों में सिंचाई के साधनों को विकसित किया गया था क्योंकि यह क्षेत्र अर्ध शुष्क प्रवृत्ति का है। सिंचाई के मुख्य साधन नहर और कुएँ थे। अफगानिस्तान में नहरों के अवशेष मिले हैं। प्रायः सभी जगह कुएँ हैं और धौलावीरा में जलाशय मिला है। संभवतः सिंचाई हेतु इसमें जल संचय किया गया होगा।
In simple words: हड़प्पावासी खेती करते थे, जिसके लिए बैलों, जुते हुए खेतों (कालीबंगान), लकड़ी-पत्थर के औजारों और नहरों-कुओं द्वारा सिंचाई का उपयोग किया जाता था।
Exam Tip: कालीबंगान से जुते हुए खेत का साक्ष्य और मिट्टी के बने हल के खिलौने हड़प्पा की कृषि तकनीक के महत्वपूर्ण प्रमाण हैं।
प्रश्न 10. चर्चा कीजिए कि पुरातत्वविद किस प्रकार अतीत का पुनर्रमाण करते हैं?
Answer:
1. कई बार अप्रत्यक्ष साक्ष्य का भी सहारा लेना पड़ता है और वे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष साक्ष्य में समानता ढूँढते हैं।
2. भोजन अथवा भोज्य पदार्थों की पहचान के लिए मिले अवशेषों में अन्न अथवा अनाज पीसने या पकाने के यंत्र अथवा बरतनों का अध्ययन किया जाता है।
3. पुरातत्वविद पुरावस्तुओं को ढूँढकर उनका अध्ययन कर अतीत का पुनर्निर्माण करते हैं। पुरावस्तुओं की खोज उद्यम का आरंभ मात्र है।
4. इसके बाद पुरातत्वविद अपनी खोजों को वर्गीकृत करते हैं।
5. पुरातत्वविदों को संदर्भ की रूपरेखा भी विकसित करनी पड़ती है।
6. शिल्प उत्पादन के केन्द्रों की पहचान के लिए प्रस्तर पिण्ड, औजार, ताँबा-अयस्क जैसा कच्चा माल इत्यादि ढूँढते हैं।
In simple words: पुरातत्वविद प्राचीन वस्तुओं, औजारों, हड्डियों और पौधों के अवशेषों को ढूंढकर, वर्गीकृत कर और उनका वैज्ञानिक अध्ययन करके अतीत का इतिहास बनाते हैं।
Exam Tip: पुरातात्विक स्रोतों का वर्गीकरण (उपयोगिता, धातु आदि के आधार पर) अतीत को समझने की मुख्य सीढ़ी है।
प्रश्न 11. अनुच्छेद आधारित प्रश्न: निम्नलिखित अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों का उत्तर लिखिए:-
'एक आक्रमण' के साक्ष्य
डैड्समैन लेन एक सँकरी गली है, जिसकी चौड़ाई 3 से 6 फीट तक परिवर्तित है। . . . वह बिंदु जहाँ गली पश्चिम की ओर मुड़ती है, 4 फीट तथा 2 इंच की गहराई पर एक खोपड़ी का भाग तथा एक वयस्क की छाती तथा हाथ के ऊपरी भाग की हड्डियाँ मिली थीं। ये सभी बहुत भुरभुरी अवस्था में थीं। यह धड़ पीठ के बल, गली में आड़ा पड़ा हुआ था। पश्चिम की ओर और 15 इंच की दूरी पर एक छोटी खोपड़ी के कुछ टुकड़े थे। इस गली का नाम इन्हीं अवशेषों पर आधारित है।
जॉन मार्शल, मोहनजोदड़ो एंड द इंडस सिविलाइजेशन, 1931 से उद्धृत।
1925 में मोहनजोदड़ो के इसी भाग से सोलह लोगों के अस्थि-पंजर उन आभूषणों सहित मिले थे जो इन्होंने मृत्यु के समय पहने हुए थे।
बहुत समय पश्चात 1947 में आर.ई.एम. व्हीलर जो भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तत्कालीन डायरेक्टर जनरल थे, इन पुरातात्विक साक्ष्यों का उपमहाद्वीप में ज्ञात प्राचीन ग्रंथ ऋग्वेद के साक्ष्यों से संबंध स्थापित करने का प्रयास किया। उन्होंने लिखा:
ऋग्वेद में 'पुर' शब्द का उल्लेख है जिसका अर्थ है प्राचीर, किला या गढ़। आर्यों के युद्ध के देवता इंद्र को 'पुरंदर', अर्थात् गढ़-विध्वंसक कहा गया है। ये दुर्ग कहाँ हैं ... या थे ....? पहले यह माना गया था कि ये मिथक मात्र थे .... हड़प्पा में हाल ही में हुए उत्खननों ने मानो परिदृश्य बदल दिया है। यहाँ हम मुख्यतः अनार्य प्रकार की एक बहुत विकसित सभ्यता पाते हैं जिसमें अब प्राप्त जानकारी के अनुसार विशाल किलेबंदियाँ की गईं थीं .... यह सुदृढ़ रूप से स्थिर सभ्यता कैसे नष्ट हुई ? हो सकता है जलवायु संबंधी, आर्थिक अथवा राजनैतिक ह्रास ने इसे कमजोर किया हो, पर अधिक संभावना इस बात की है कि जानबूझ कर तथा बड़े पैमाने पर किए गए विनाश ने इसे अंतिम रूप से समाप्त कर दिया। यह मात्र संयोग ही नहीं हो सकता कि मोहनजोदड़ो के अंतिम चरण में आभास होता है कि यहाँ पुरुषों, महिलाओं तथा बच्चों का जनसंहार किया गया था। पारिस्थितिक साक्ष्यों के आधार पर इंद्र अभियुक्त माना जाता है।
(क) किस पुरातत्वविद ने यह साक्ष्य प्रस्तुत किया है?
Answer: (क) जॉन मार्शल ने यह साक्ष्य अपनी पुस्तक 'मोहनजोदड़ो एंड द इंडस सिविलाइजेशन' में दिया है।
(ख) हड़प्पा सभ्यता के विनाश के किस तर्क की ओर यह अनुच्छेद इशारा करता है?
Answer: (ख) यह साक्ष्य हड़प्पा के विनाश में विदेशी हमलो की भूमिका की ओर इशारा करता है।
(ग) कौन इस प्रमाण को ऋग्वेद के साथ जोड़ता है और क्यों?
Answer: (ग) आर.ई.एम. व्हीलर इस प्रमाण को ऋग्वेद के साथ जोड़ता है। क्योंकि ऋग्वेद में 'पुर' शब्द का उल्लेख है जिसका अर्थ है प्राचीर, किला या गढ़। आर्यों के युद्ध के देवता इंद्र को 'पुरंदर' अर्थात् गढ़-विध्वंसک कहा गया है।
(घ) किसने और कैसे इसकी एक अलग व्याख्या की है?
Answer: (घ) जॉर्ज डेल्स ने इस प्रमाण के विपरीत सिद्धांत का प्रतिपादन किया है। वो इस बात को मानने से हिचकिचते हैं कि यह हमला आर्यों ने किया था। उनके अनुसार जो कंकाल यहाँ मिले हैं वे तो हड़प्पा काल के नहीं है। इस मात्रा में कंकाल मिले हैं है तथा उनकी जो अवस्था है उससे उससे यह भी कहा जा सकता है कि यह एक एक बुचड़खाने का शwaवधान हो। किसी भी शव पर शस्त्र के घाव, कोई हथियार जलने के अवशेष नहीं प्राप्त हुए है।
In simple words: मोहनजोदड़ो में मिले कंकालों के आधार पर व्हीलर ने आर्य आक्रमण को पतन का कारण माना, जबकि बाद के इतिहासकारों (जैसे जॉर्ज डेल्स) ने इसे नकारा।
Exam Tip: व्हीलर ने वैदिक देवता इंद्र ('पुरंदर') और हड़प्पा के पतन (आक्रमण सिद्धांत) के बीच संबंध जोड़ा था, जिसकी बाद में आलोचना हुई।
पाठ - 02
राजा किसान और नगर
महत्वपूर्ण बिन्दु
- हड़प्पा सभ्यता के बाद लगभग 1500 वर्षों के दौरान उपमहाद्वीप के विभिन्न भागों में कई प्रकार के विकास हुए जैसे - ऋग्वेद का लेखन कार्य, कृषक बस्तियों का उदय, अंतिम संस्कार के नये तरीके, नगरों का उदय आदि।
- ऐतिहासिक स्त्रोत: अभिलेख, ग्रंथ, सिक्के, चित्र आदि।
- अशोक के अभिलेख - ब्राह्मी तथा खरोष्ठी लिपियों में लिखे गए है।
- छठी शताब्दी में ई.पू. को एक महत्वपूर्ण परिवर्तन काल माना जाता है। इसको राज्यों, नगरों, लोहे के प्रयोग और सिक्कों के विकास से जोड़ा गया है इस समय बौद्ध - जैन धर्म तथा अन्य दार्शनिक विचारधाराओं का विकास हुआ।
- बौद्ध - जैन धर्मों के ग्रंथों में सोलह महाजनपदों का उल्लेख मिलता है। मुख्य है - वज्जि, मगध, कौशल, कुरु, पांचाल, गांधार और अवंती जैसे आदि।
अतुलघ्यु प्रश्न (02 अंक)
प्रश्न 1. महापाषाण क्या है?
Answer: अ. ई.पू. प्रथम सहस्राब्दी के दौरान मध्य और दक्षिण भारत में पाए जाने वाले पत्थरों के बड़े - बड़े ढाँचे हैं।
ब. इन्हें कब्रों के ऊपर रखा जाता था। शवों के साथ विभिन्न प्रकार के लोहे के उपकरण और औजारों को दफनाया जाता था।
In simple words: महापाषाण दक्षिण और मध्य भारत में कब्रों के ऊपर रखे गए बड़े-बड़े पत्थर होते थे, जिनमें लोहे के औजार भी दफनाए जाते थे।
Exam Tip: महापाषाण संस्कृति पहली सहस्राब्दी ईसा पूर्व की विशेषता है जिसमें मृतकों के साथ लोहे की वस्तुएं दफनाई जाती थीं।
प्रश्न 2. छठी शताब्दी ई. पू. को प्रारंभिक भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण परिवर्तनकारी काल क्यों कहा जाता था?
Answer: अ. इस काल को प्रायः आरंभिक राज्यों, लोहे के बढ़ते प्रयोग और सिक्कों के साथ जोड़ा जाता है।
ब. इसी काल में बौद्ध और जैन सहित विभिन्न दार्शनिक विचारधाराओं का उदय हुआ।
In simple words: इस काल में नए राज्यों (महाजनपद), लोहे के व्यापक उपयोग, सिक्कों के प्रचलन और बौद्ध-जैन धर्म के उदय के कारण महत्वपूर्ण बदलाव आए।
Exam Tip: छठी शताब्दी ईसा पूर्व को भारतीय इतिहास का एक प्रमुख मोड़ (Turning point) माना जाता है।
प्रश्न 3. धम्म महामात्त कौन थे?
Answer: अ. सम्राट अशोक द्वारा नियुक्त विशेष अधिकारी।
ब. धम्म के प्रचार के लिए इनकी नियुक्ति की गई थी।
In simple words: धम्म महामात्त वे विशेष अधिकारी थे जिन्हें सम्राट अशोक ने समाज में धर्म (धम्म) के प्रचार-प्रसार के लिए नियुक्त किया था।
Exam Tip: अशोक के शिलालेखों में धम्म महामात्तों का विशेष उल्लेख मिलता है।
प्रश्न 4. मौर्यों के बारे में जानने के लिए कोई दो स्रोतों के नाम लिखिए?
Answer: अ. मेगस्थनीज का विवरण - इंडिका।
ब. अशोक का अभिलेख।
In simple words: मौर्य साम्राज्य के इतिहास को जानने के मुख्य स्रोत मेगस्थनीज की पुस्तक 'इंडिका' और सम्राट अशोक के शिलालेख हैं।
Exam Tip: पुरातात्विक स्रोत (अभिलेख, सिक्के) और साहित्यिक स्रोत (कौटिल्य का अर्थशास्त्र, इंडिका) मौर्य इतिहास के मुख्य आधार हैं।
प्रश्न 5. कुषाण कौन थे?
Answer: चीन में रहने वाले एक कबायली जाति।
अ. मध्य एशिया से लेकर पश्चिमोत्तर भारत तक एक विशाल साम्राज्य में शासन।
ब. भारत में सोने के सिक्के सबसे पहले कुषाणों ने जारी किया था।
In simple words: कुषाण मध्य एशिया से भारत आए एक कबीले के लोग थे जिन्होंने उत्तर-भारत में बड़ा साम्राज्य स्थापित किया और सबसे पहले शुद्ध सोने के सिक्के चलाए।
प्रश्न 6. अशोक के अभिलेख किन - किन भाषाओं व लिपियों में लिखे जाते थे?
Answer: भाषा-प्राकृत भाषा ब्राह्मी लिपि में और यूनानी भाषा-खरोष्ठी लिपि में।
In simple words: अशोक के अभिलेख मुख्य रूप से प्राकृत भाषा (ब्राह्मी लिपि) और उत्तर-पश्चिम में खरोष्ठी या यूनानी/आरमेइक लिपि में लिखे गए थे।
Exam Tip: ब्राह्मी लिपि को सबसे पहले जेम्स प्रिंसेप ने 1838 में पढ़ा था।
लघु प्रश्न (05 अंक)
प्रश्न 7. मगध के एक शक्तिशाली राज्य के रूप में उदय के कारणों की चर्चा कीजिए?
Answer:
1. महत्वाकांक्षी शासक जैसे बिम्बिसार, अजातशत्रु, महापदमनन्द।
2. लोहे की खदानें।
3. उपजाऊ मिट्टी।
4. जंगली क्षेत्रों में हाथी उपलब्ध थे, जो सेना का महत्वपूर्ण अंग था।
5. दो राजधानियाँ थीं, राजगृह किले बंद शहर था। पाटली पुत्र - गंगा के किनारे बसी हुई थी।
In simple words: उपजाऊ भूमि, लोहे की उपलब्धता, हाथियों की सेना, योग्य शासक और रणनीतिक राजधानियों के कारण मगध सबसे शक्तिशाली महाजनपद बना।
Exam Tip: मगध के उत्कर्ष में उसकी भौगोलिक स्थिति (राजगीर और पाटलिपुत्र की सुरक्षा) तथा प्राकृतिक संसाधन (लोहा और हाथी) प्रमुख थे।
प्रश्न 8. महाजनपदों की प्रमुख पाँच विशेषताओं की व्याख्या कीजिए?
Answer:
1. अधिकांश महाजनपदों पर राजा का शासन होता था, लेकिन गण और संघ के नाम से प्रसिद्ध राज्यों में कई लोगों का समूह शासन करता था।
2. प्रत्येक महाजनपदों की एक किलेबंद राजधानी होती थी।
3. स्थायी सेना जिन्हें प्रायः कृषक वर्ग से नियुक्त किया जाता था और नियमित नौकरशाही।
4. धर्मशास्त्र में शासक सहित अन्य के लिए नियमों का निर्धारण, राजा क्षत्रिय वर्ग से।
5. शासकों का काम किसानों, व्यापारियों और शिल्पकारों से कर वसूलना।
In simple words: महाजनपदों की मुख्य विशेषताएँ थीं: किलेबंद राजधानियाँ, राजा या गणसंघ का शासन, कर संग्रहण प्रणाली और नियमित सेना।
प्रश्न 9. अशोक के धम्म के बारे में लिखें?
Answer:
1. बड़ों का आदर करना
2. सन्यासियों और ब्राह्मणों के प्रति उदारता
3. सेवकों और दासूरों के साथ उदार व्यवहार
4. दूसरे के धर्मों और परंपराओं का आदर
5. धम्म महामात की नियुक्ति
In simple words: अशोक का धम्म कोई नया धर्म नहीं बल्कि बड़ों का आदर, धार्मिक सहिष्णुता, अहिंसा और नैतिक जीवन जीने के नियमों का संग्रह था।
Exam Tip: अशोक के धम्म का उद्देश्य किसी विशेष देवता की पूजा नहीं बल्कि प्रजा का नैतिक उत्थान करना था।
प्रश्न 10. छठी शताब्दी ई. पू. से छठी शताब्दी ईं तक कृषि क्षेत्र में हुए मुख्य परिवर्तनों की उल्लेख कीजिए?
Answer:
1. कृषि उत्पादकता को बढ़ाने के लिए लोहे के फाल वाले हल का प्रयोग।
2. गंगा की घाटी में धान की रोपाई।
3. सिंचाई के लिए कुओं, तालाबों व नहरों का प्रयोग।
4. पंजाब और राजस्थान जैसे अर्धशुष्क जमीनवाले क्षेत्रों में खेती के लिए कुदाल का प्रयोग।
5. उपज बढ़ने से साधनों पर नियंत्रण के कारण बड़े - बड़े जमींदार और ग्राम प्रधान अधिक शक्तिशाली और किसानों पर नियंत्रण।
6. शासक वर्ग भूमिदान के द्वारा कृषि को नए क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने की नीति को अपनाया।
In simple words: लोहे के हलों के उपयोग, धान की रोपाई और सिंचाई के विकास से कृषि उत्पादन में भारी वृद्धि हुई और ग्रामीण समाज में बदलाव आए।
प्रश्न 11. इतिहास के पुनः निर्माण में अभिलेख किस तरह सहायता करते हैं?
Answer:
1. शासकों एवं उनकी उपलब्धियों के बारे में जानकारी।
2. लिपि और भाषा की जानकारी।
3. भूमिदान और अर्थव्यवस्था के बारे में जानकारी।
4. साम्राज्य का विस्तार।
5. सामाजिक और धार्मिक जीवन के बारे में जानकारी।
In simple words: अभिलेख राजाओं की उपलब्धियों, साम्राज्य की सीमाओं, दान-व्यवस्था और प्राचीन लिपियों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी देते हैं।
Exam Tip: अभिलेख पत्थर, तांबे या धातु पर खुदे होते हैं जो नष्ट नहीं होते, इसलिए ये इतिहास के सबसे प्रामाणिक स्रोत माने जाते हैं।
प्रश्न 12. मौर्य प्रशासन की प्रमुख विशेषताएँ क्या थी?
Answer:
1. केन्द्रीय शासन - राजा का नियंत्रण विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका, सेना तथा वित्त पर था।
2. प्रांतीय शासन - प्रांतीय शासन कई प्रांतों में बांट दिया गया था।
3. स्थानीय शासन - पाटलिपुत्र नगर का शासन 30 सदस्यों के एक आयोग द्वारा किया जाता था।
4. राजा साम्राज्य को उच्च अधिकारियों की सहायता से चलाता था।
5. मौर्य साम्राज्य के पाँच प्रमुख राजनैतिक केंद्र।
6. कानून और व्यवस्था।
7. संगठित सेना - मेगस्थनीज ने सैनिक गतिविधियों के संचालन के लिए एक समिति और छः उपसमितियों का उल्लेख किया है।
8. धम्म प्रचार के लिए धम्म महामात की नियुक्ति।
9. भूमिकर, सिंचाई और सड़कों के प्रबंध के लिए विभिन्न अधिकारी होते थे।
10. गुप्तचर विभाग - गुप्तचर विभाग बहुत सुदृढ़ था।
In simple words: मौर्य प्रशासन में एक शक्तिशाली केंद्रीय सत्ता, प्रांतीय व्यवस्था, सुव्यवस्थित गुप्तचर तंत्र और 30 सदस्यों वाली नगर समिति प्रमुख थीं।
प्रश्न 13. निम्नलिखित अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनके अंत में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
सम्राट के अधिकारी क्या - क्या कार्य करते थे।
अधिकारियों में से कुछ नदियों की देख - रेख और भूमि मापन का काम करते हैं। जैसा कि मिस्त्र में होता था। कुछ प्रमुख नहरों से उपनहरों के लिए छोड़े जाने वाले पानी के मुखद्वार का निरीक्षण करते ताकि वह हर स्थान पर पानी की समान पूर्ति हो सकें। यही अधिकारी शिकारियों का संचालन करते हैं। और शिकारियों के कृत्यों के आधार पर उन्हें इनाम या दंड देते हैं। वे कर वसूली करते हैं और भूमि से जुड़े सभी व्यवसायों का निरीक्षण करते हैं। साथ ही लकड़हारों, बढ़ई, लोहारों और खननकर्ता का भी निरीक्षण करते हैं।
(क) साम्राज्य के महान अधिकारियों के कर्त्तव्यों की व्याख्या कीजिए?
Answer: (क)
1. साम्राज्य के महान अधिकारियों में से कुछ नदियों की देख-रेख और भूमि मापन का काम करते थे।
2. कुछ प्रमुख नहरों से उपनहरों के लिए छोड़े जाने वाले पानी के मुखद्वार का निरीक्षण करते थे ताकि हर स्थान पर पानी का समान पूर्ति हो सके।
3. यही अधिकारी शिकारियों का संचालन करते थे, शिकारियों के कृतियों के आधार पर इनाम या दंड देते थे, कर वसूली करते थे, भूमि से जुड़े सभी व्यवसायों का निरीक्षण करते थे, साथ ही लकड़हारों बढ़ई लोहारों और खनन कर्ताओ का भी निरीक्षण करते थे।
(ख) सैनिक गतिविधियों के संचालन के लिए नियुक्त उपसमितियों की भूमिका की व्याख्या कीजिए?
Answer: (ख)
1. सैनिक गतिविधियों के संचालन के लिए एक समिति और छः उपसमिति का उल्लेख मेगस्थनीज ने किया हैं इन उपसमिति का काम नौसेना, यातायात और खानपान, पैदल सेना, अश्वारोही, रारोहिीयों और हाथियों का संचालन करना था।
2. दूसरी समिति का दायित्व विभिन्न प्रकार का था - उपकरणों को ढोने के लिए बैलगाड़ियों की व्यवस्था सैनिकों के भोजन जानवरों के लिए चारे की व्यवस्था तथा सैनिकों के देखभाल के लिए सेवकों और शिल्पकारों की नियुक्ति करना।
(ग) अशोक ने अपने साम्राज्य को एकजुट रखने के लिए क्या किया?
Answer: (ग)
1. अशोक ने धम्म के प्रचार के द्वारा अपने साम्राज्य को एकजुट रखने की कोशिश की।
2. धम्म के प्रचार के लिए धम्म महामात्त नाम से विशेष अधिकारियों की नियुक्ति की।
In simple words: मौर्य अधिकारी जल प्रबंधन, कर वसूली, शिल्पकारों के निरीक्षण और सेना के संचालन जैसे कार्य करते थे, जबकि अशोक ने धम्म के माध्यम से एकता बनाए रखी।
प्रश्न 1. महाकाव्य का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
Answer: एक लम्बी कविता जिसमें किसी नायक अथवा राष्ट्र के जीवन व उपलब्धियों का वर्णन हो। रामायण तथा महाभारत इसके उदाहरण है।
In simple words: महाकाव्य एक विशाल और लंबी कविता होती है जिसमें किसी महान नायक या राष्ट्र के इतिहास और आदर्शों का वर्णन होता है।
प्रश्न 2. मनुस्मृति का दो महत्व बताइए।
Answer: 1. यह तात्कालिक समाज के नियमों तथा प्रथाओं का वर्णन देता है।
2. इसका प्रभाव आज भी हिन्दुओं की जीवन शैली में दिखाई देता है।
In simple words: मनुस्मृति प्राचीन भारतीय सामाजिक नियमों, कानूनों और वर्ण व्यवस्था की जानकारी देती है।
प्रश्न 3. महाभारत का युद्ध क्यों हुआ था? इसका क्या परिणाम हुआ?
Answer: महाभारत का युद्ध जमीन तथा अधिकारों को लेकर हुआ था। इसमें पाण्डवों की विजय हुई।
In simple words: महाभारत का युद्ध कौरवों और पांडवों के बीच भूमि एवं सत्ता के अधिकार के लिए हुआ था जिसमें पांडव विजयी रहे।
प्रश्न 4. कुल तथा जाति का क्या अर्थ है।
Answer: संस्कृत ग्रन्थों में कुल शब्द का प्रयोग परिवार के लिए और जाति का बांधवों के बड़े समूह के लिए होता था।
In simple words: प्राचीन ग्रंथों में 'कुल' परिवार के लिए और 'जाति' रिश्तेदारों या संबंधियों के बड़े समूह के लिए प्रयोग होता था।
प्रश्न 5. अंतविवाह से क्या तात्पर्य है
Answer: अंतविवाह में वैवाहिक संबंध समूह के मध्य ही होते है। यह समूह गोत्र, कुल अथवा जाति या फिर एक ही स्थान पर बसने वालो का हो सकता है।
In simple words: अंतविवाह वह प्रथा है जिसमें विवाह एक ही सामाजिक समूह, कुल, गोत्र या जाति के भीतर किए जाते हैं।
प्रश्न 6. प्राचीन काल में वह कार्य करने वाले लोग जिन्हें उच्च वर्ग वर्जित मान्यता था जैसे शवों को दफनाना या जलाना मृत पशुओं को उठाना तथा उनका चमड़ा निकालना इत्यादि।
Answer: प्राचीन काल में इस प्रकार के कार्य करने वालों को चांडाल कहा जाता था जिन्हें समाज में सबसे निचले पायदान पर रखा जाता था।
In simple words: अंतिम संस्कार और चमड़े का काम करने वाले अछूत या चांडाल कहलाते थे जिन्हें उच्च वर्णों द्वारा समाज से बाहर रखा जाता था।
प्रश्न 7. महाभारत की भाषा तथा विषयवस्तु पर प्रकाश डालिए?
Answer: 1. महाभारत को मूलरूप में संस्कृत में लिखा गया है।
2. भाषा सरल व सुबोध है?
3. यह एक गतिशील ग्रंथ है?
4. इसके अनेक पुनर्व्याख्याएँ अस्तित्व में आई?
5. इसके अनेक प्रसंगों को मूर्तिकला नाट्य कला तथा नृत्य कला में देखा जा सकता है।
In simple words: महाभारत की मूल भाषा संस्कृत है, यह एक गतिशील ग्रंथ है जिसकी विभिन्न शैलियों और कलाओं में पुनर्रचना हुई है।
प्रश्न 8. महाभारत के महत्व पर प्रकाश डालिए?
Answer: 1. भारतीय संस्कृति तथा हिन्दू धर्म के विकास का लेख जोखा है।
2. यह एक बहुआयामी ग्रंथ है।
3. समाज के सभी अंग जैसे राजनीति, धर्म, दर्शन तथा आदर्श की झलक मिलती है।
4. इसमें युद्ध व शांति, सद्गुण व दुर्गुण की व्याख्या की गई है।
5. भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण स्त्रोत है। रूपक कथाएँ संभवतः काल्पनिक हैं।
In simple words: महाभारत प्राचीन भारतीय समाज, राजनीति, नैतिकता और धार्मिक दर्शन का एक महाकोश है।
प्रश्न 9. महाभारत काल के द्वितीय चरण में (बारहवीं से सातवीं शताब्दी ई. पू. में) मिलने वाले घरों के बारे में बी.बी. लाल ने क्या लिखा है?
Answer: 1. बी.बी. लाल को यहाँ आबादी के पाँच स्तरों के साक्ष्य मिले हैं।
2. इनमें से दूसरा व तीसरा स्तर महत्वपूर्ण है।
3. दूसरे स्तर के बारे में बी.बी. लाल ने पाया कि आवास घरों की कोई निश्चित परियोजना नहीं थी।
4. मिट्टी की बनी दीवारें तथा कच्ची मिट्टी की ईटे अवश्य मिली है
5. कुछ घरों की दीवारें सरकन्डो की बनी थी।
In simple words: उत्खननकर्ता बी.बी. लाल के अनुसार इस काल के घरों की बनावट अनियोजित थी, और दीवारें कच्ची मिट्टी या सरकंडों की बनती थीं।
प्रश्न 10. किन मायनों में सामाजिक अनुबंध की बौद्ध अवधारणा समाज के उस ब्राह्मणीय दृष्टिकोण से भिन्न थी जो पुरुषसूक्त पर आधारित था?
Answer: 1. बौद्धधर्म में समाज की विषमता को सत्य माना है।
2. यह विषमता नैसर्गिक नहीं थी और न ही स्थायी।
3. ब्राह्मणीय दृष्टि से इस असमानता का आधार जन्म है।
4. बौद्ध धर्म में मानव तथा वनस्पति को शुरू से एक दूसरे पर परस्पर निर्भर माना है।
5. राजा लोगों द्वारा चुना जाता जिसे सेवाओं के बदले में कर दिया जाता था।
In simple words: ब्राह्मणवादी व्यवस्था जन्म आधारित वर्ण-भेद मानती थी, जबकि बौद्ध धर्म सामाजिक असमानता को कृत्रिम मानता था और राजा को जनता द्वारा चुने जाने की बात कहता था।
प्रश्न 11. महाभारत मुख्य रूप से संधियों के बीच युद्ध की कहानी है इसलिए इसमें सामाजिक जीवन का झलक मिलती है।
Answer: 1. समाज में पितृवंशिका का पालन होता था। पैतृक सम्पत्ति पर केवल पुत्रों का अधिकार था।
2. पुत्रियों का विवाह गोत्र के बाहर उचित समय पर करना पिता का कर्तव्य था।
3. विशिष्ट परिवारों में बहुपति प्रथा भी प्रचलित थी द्रौपदी के पाँच पति थे।
4. पुत्र के जन्म को ज्यादा महत्वपूर्ण समझा जाता था।
5. कन्यादान पिता का महत्वपूर्ण कर्त्तव्य माना जाता था।
6. विवाह के अनेक प्रकार थे। राक्षसी हिडिम्बा का भीम से विवाह हुआ था।
7. माता का स्थान सर्वोच्च था। पाण्डवों ने अपनी मां कुन्ती की आज्ञा का सम्मान करते हुए द्रौपदी से विवाह किया था।
8. महाभारत वर्णों तथा उनसे जुड़े व्यवसायों की जानकारी देता है।
9. परिवार में वृद्ध पुरुष का अधिपत्य था।
In simple words: महाभारत युद्ध की कथा होने के साथ-साथ पितृवंशिकता, विवाह नियमों, पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक मूल्यों का दर्पण है।
प्रश्न 12. निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़िए और उसके अंत में पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
द्रौपदी का विवाह
पांछाल नरेश द्रुपद ने एक स्वयंवर का आयोजन किया जिसमें यह शर्त रखी गई कि धनुष की चाप चढ़ा कर निशाने पर तीर मारा जाये विजेता उनकी पुत्री द्रौपदी से विवाह करने के लिये चुना जायेगा। अर्जुन ने यह प्रतियोगिता जीती और द्रौपदी ने उसे वरमाला पहनाई। पाण्डव उसे लेकर अपनी माता कुन्ती के पास गये जिन्होंने बिना देखे ही उन्हें लाई गई वस्तु को आपस में बांट लेने को कहा। जब कुन्ती ने देखा तो उन्हें अपनी भूल का अहसास हुआ। किन्तु उनकी आज्ञा की अवहेलना नहीं की जा सकती थी। बहुत सोचविचार के बाद युधिष्ठिर ने निर्णय लिया कि द्रौपदी उन पाँचों की पत्नी होगी। जब द्रुपद को यह बताया गया तो उन्होंने इसका विरोध किया किन्तु ऋषि व्यास ने उन्हें इस तथ्य से अवगत कराया कि पाण्डव वास्तव में इन्द्र के अवतार थे और उनकी पत्नी ने ही द्रौपदी के रूप में जन्म लिया था। अतः नियति ने ही उन सबका साथ निश्चित कर दिया था। व्यास ने यह भी बताया कि एक बार एक युवा स्त्री ने पति प्राप्ति के लिए शिव की आराधना की और उत्साह के अतिरेक में एक की बजाय पाँच बार पति प्राप्ति का वर माँग लिया। इसी स्त्री ने द्रौपदी के रूप में जन्म लिया तथा शिव ने उसकी प्रार्थना को परिपूर्ण किया है। इन कहानियों से संतुष्ट होकर द्रुपद ने इस विवाह को अपनी सहमति प्रदान की।
1. पांचाल नरेश द्रुपद ने अपनी पुत्री का विवाह करने के क्यो प्रतियोगिता रखी?
Answer: 1. स्वंयवर का आयोजन किया गया था। जिसके विजेता से वे अपनी पुत्री का विवाह कर देते।
2. द्रौपदी का विवाह किस प्रकार का विवाह था? इस प्रकार के विवाह के प्रति इतिहासकारों के दो विचार बताइये?
Answer: 2. द्रौपदी का विवाह बहुपति का उदाहरण था। इस प्रकार का विवाह विशिष्ट था ब्राह्मणीय परंपरा के अनुरूप न होने के कारण इस प्रकार के विवाह को ब्राह्मणों का समर्थन नही था।
3. द्रौपदी का विवाह किस प्रकार का विवाह था ? इस प्रकार के विवाह के प्रति इतिहासकारों के दो विचार बताइये?
Answer: 3.
1. स्वंयवर का आयोजन किया गया था। जिसके विजेता से वे अपनी पुत्री का विवाह करते थे।
2. व्यास ने बताया कि पाण्डव इन्द्र के अवतार थे तथा उनकी पत्नी ने ही द्रौपदी के रूप में जन्म लिया था। शिव न एक युवा स्त्री को वर दिया था जिसने गलती से पाँच बार पति का वर माग लिया था। उस स्त्री ने ही द्रौपदी के रूप में जन्म लिया
3. द्रौपदी का विवाह बहुपति का उदाहरण था। इस प्रकार का विवाह विशिष्ट था ब्राह्मणीय परंपरा के अनुरूप न होने के कारण इस प्रकार के विवाह को ब्राह्मणों का समर्थन नही था।
In simple words: द्रौपदी का बहुपति विवाह (Polyandry) महाकाव्य की एक अनूठी घटना है जो सामान्य ब्राह्मणीय नियमों से भिन्न थी।
प्रश्न 1. बौद्ध धर्म के चार मूल सत्य (आर्य सत्य) कौन से है?
Answer: 1. सम्पूर्ण संसार दुखों से परिपूर्ण हैं।
2. सारे दुःखों का कोई-न-कोई कारण है।
3. दुखों को रोकने का एक मार्ग है। मनुष्य आष्टांगिक मार्ग का अनुसरण करके इन दुखों और कष्टों से छुटकारा पा सकता है।
In simple words: बौद्ध धर्म के चार आर्य सत्य हैं: संसार में दुःख है, दुःख का कारण तृष्णा है, दुःख का निवारण संभव है, और निवारण का मार्ग अष्टांगिक मार्ग है।
प्रश्न 2. छठी शताब्दी ई.पू. के काल में उत्पन्न होने वाले धार्मिक सम्प्रदायों का वर्गीकरण कितने भागों में किया जा सकता है?
Answer: छठी शताब्दी ई.पू. के धार्मिक सम्प्रदायों का वर्गीकरण दो भागों में किया जा सकता है:
1. वे सम्प्रदाय जिन्होंने वैदिक धर्म का खुला प्रतिरोध किया।
2. वे सम्प्रदाय जिन्होंने वैदिक धर्म का खुला प्रतिरोध न करके किसी पुराने देवी-देवता को केंद्र बनाकर नवीन सिद्धांतों का प्रतिपादन किया।
In simple words: छठी शताब्दी ईसा पूर्व के नए धर्मों को उन संप्रदायों में बांटा जा सकता है जिन्होंने वेदों का विरोध किया (जैसे बौद्ध-जैन) और जिन्होंने पुरानी परंपराओं को नए रूप में अपनाया।
प्रश्न 3. "धर्म चक्रप्रवर्तन" से क्या तात्पर्य है?
Answer: "धर्म चक्रप्रवर्तन" का अर्थ है, धर्म के चक्र को घुमाना। ज्ञान प्राप्ति के बाद महात्मा बुद्ध ने वाराणसी के पास सारनाथ के मृगदाव में मृगदाव में आषाढ़ पूर्णिमा को अपना जो प्रथम धर्मोपदेश दिया, उसे "धर्म चक्रप्रवर्तन" के नाम से जाना जाता है।
In simple words: महात्मा बुद्ध द्वारा सारनाथ में दिए गए पहले उपदेश को 'धर्मचक्रप्रवर्तन' कहा जाता है।
प्रश्न 4. वेदों के महत्व पर प्रकाश डालिए।
Answer: वैदिक साहित्य के सर्वाधिक महत्वपूर्ण ग्रंथ वेद है। वेद संख्या में चार हैं-ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद और अथर्ववेद। ऋग्वेद वैदिक साहित्य में सबसे प्राचीन ग्रंथ है। यह ग्रंथ प्राचीन आर्यों के धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक जीवन पर प्रकाश डालता है।
In simple words: वेद प्राचीन आर्यों के जीवन, धर्म और समाज की जानकारी देने वाले सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र ग्रंथ हैं।
प्रश्न 5. स्तूप क्यों बनाए जाते थे?
Answer: स्तूप महात्मा बुद्ध अथवा किसी अन्य पवित्र भिक्षु के अवशेषों, जैसे-दाँत, भस्म आदि अथवा किसी पवित्र ग्रन्थ पर बनाए जाते थे। अवशेष स्तूप के आधार के केन्द्र में बनाए गए एक छोटे से कक्ष में रख दिए जाते थे।
In simple words: स्तूप पवित्र अवशेषों (जैसे बुद्ध या भिक्षुओं की अस्थियां) को सुरक्षित रखने और उनकी पूजा करने के लिए बनाए जाते थे।
प्रश्न 6. आपके विचारानुसार स्त्री-पुरुष संघ में क्यों जाते थे?
Answer: 1. वे संसारिक विषयों से दूर रहना चाहते थे।
2. वहाँ का जीवन सादा व अनुशासित था।
3. वहाँ लोग बौद्ध दर्शन का अध्ययन कर सकते थे।
4. संघ में सभी का समान दर्जा था।
5. वहाँ लोग धर्म के शिक्षक (उपदेशक) बनाना चाहत थे।
In simple words: लोग सांसारिक मोह-माया से मुक्ति पाने, शांतिपूर्ण और अनुशासित जीवन जीने तथा धार्मिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए संघ में प्रवेश करते थे।
प्रश्न 7. जैन धर्म की महत्वपूर्ण शिक्षाओं पर प्रकाश डालिए।
Answer: 1. अहिंसा पर जोर दिया गया।
2. जातिवाद के विरुद्ध था, कोई भी व्यक्ति इस धर्म को अपना सकता था।
3. उन्होंने भगवान के अस्तित्व को अस्वीकार किया।
4. आत्मा में विश्वास करते थे।
5. कर्म व कार्य के सिद्धांत में विश्वास करते थे।
In simple words: जैन धर्म अहिंसा, कर्म फल, आत्मा की अमरता पर जोर देता है और जाति व्यवस्था का विरोध करता है।
प्रश्न 8. भोपाल की बेगमों का सांची स्तूप के संरक्षण में क्या योगदान था?
Answer: 1. उन्होंने साँची के स्तूप के रख-रखाव के लिए धन का अनुदान किया।
2. सुल्तानजहाँ बेगम ने वहां पर एक संग्रहालय और अतिथिशाला बनाने के लिए भी अनुदान दिए।
3. यहां रहकर सर जॉन ने साँची पर पुस्तकें लिखीं। जिन्हें सुल्तानजहाँ बेगम ने अनुदान दिया।
4. यदि यह स्तूप जीवित हैं तो केवल बेगमों के योगदान से।
5. यह साँची का स्तूप हमारे देश की महत्वपूर्ण वास्तुकला है जिसकी सुरक्षा भोपाल की बेगमों द्वारा की गई।
In simple words: भोपाल की बेगमों (शाहजहां बेगम और सुल्तान जहां बेगम) ने सांची स्तूप की मरम्मत, संग्रहालय निर्माण और संरक्षण के लिए भरपूर धन दिया।
प्रश्न 9. महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं का उल्लेख कीजिए।
Answer: महात्मा बुद्ध की शिक्षाएँ-
1. विश्व अनित्य अर्थात् क्षणभंगुर है और यह निरन्तर परिवर्तित हो रहा है।
2. विश्व आत्माविहीन है क्योंकि यहाँ कुछ भी स्थायी अथवा शाश्वत नहीं हैं।
3. विश्व में 'चार आर्य (श्रेष्ठ) सत्य' हैं। ये हैं- दुःख, दुःख समुदाय, दुःखजनरोध और दुःख निरोध मार्ग।
4. महात्मा बुद्ध कठोर तपस्या के विरुद्ध थे।
5. महात्मा बुद्ध ने दस शीलरों के पालन पर बल दिया, हैं।
In simple words: बुद्ध ने संसार को अनित्य और दुःखमय बताया तथा मध्यम मार्ग अपनाकर तृष्णा त्यागने पर जोर दिया।
प्रश्न 10. बौद्ध धर्म के शीघ्रतम विकास के क्या कारण थे?
Answer: 1. धर्म की भाषा सरल थी। जैसा कि भगवान बुद्ध हमेशा अपने उपदेश आम बोलचाल भाषा में दिया करते थे।
2. साधारण व शुद्ध धर्म, रीति-रिवाजों से परे था।
3. अनुकूल वातावरण क्योंकि हिन्दू धर्म में अवगुण की उत्पत्ति।
4. हिन्दू धर्म में बुराई, कर्मकांड एवं बलि।
5. पुरोहितों का वर्चस्व।
6. हिन्दू धर्म में धन का अपव्यय।
7. जातिवाद एवं छुआछूत का न होना।
8. महात्मा बुद्ध का महान व्यक्तित्व अन्य व्यक्तियों को प्रभावित करता था।
9. भिक्षु का अच्छा व्यवहार व चरित्र।
10. राजाओं द्वारा संरक्षण जैसे अशोक, हर्षवर्धन।
In simple words: सरल भाषा (पाली), छुआछूत और जटिल कर्मकांडों का अभाव, तथा राजाओं का संरक्षण बौद्ध धर्म के तेजी से फैलने के मुख्य कारण थे।
प्रश्न 11. स्तूप क्यों बनाए जाते थे? यह उद्धरण महापरिनिब्बान सुत्त से लिया गया है जो सुत्त पिटक का हिस्सा है।
परिनिर्वाण से पूर्व आनंद ने पूछा :-
भगवान हम तथागत (बुद्ध का दूसरा नाम) के अवशेषों का क्या करेंगे?
बुद्ध ने कहा "ततगागत के अवशेषों को विशेष आदर देकर खुद को मत रोको। धर्मोत्साही बनो, अपनी भलाई के लिए प्रयास करो"
लेकिन विशेष आग्रह करने पर बुद्ध बोले -
" उन्हें तथागत के चार महापथो के चौक पर थूप (सूपत का पालि रूप)" बनाना चाहिए। जो भी वहाँ धूप या माला चढ़ाएगा ..... या वहाँ सिर नवायेगा, या वहाँ पर हृदय में शांति लायेगा, उन सबके लिए वह चिरकाल तक सुख और आनंद का कारण बनेगा।
1. यह उद्धरण किस मूल पाठ से लिया गया है ? यह किस ग्रंथ का हिस्सा है?
Answer: 1. यह उद्धरण महापरिनिब्बान सुत्त नामक मूल पाठ से लिया गया है। यह सुत्तपिटक नामक ग्रंथ का हिस्सा है।
2. स्तूप क्या होते है ? आनंद को स्तूप बनाने की सलाह किसने दी थी?
Answer: 2. स्तूप बुद्ध धर्म से जुड़े पवित्र टीले हैं। इनमें बुद्ध के शरीर के कुछ अवशेष अथवा उनके द्वारा प्रयोग की गई किसी वस्तु को गाड़ा गया था । आनंद को स्तूप बनाने की सलाह बुद्ध ने दी थी।
3. तथागत कौन थे ? उन्होंने स्तूप का क्या महत्व बताया था?
Answer: 3. तथागत स्वयं बुद्ध थे । उन्होंने आनंद को बताया कि जो कोई स्तूप में धूप या माला चढ़ायेगा या शीश नवायेगा वहाँ पर मन में शांति लायेगा उसके लिए स्तूप चिरकाल तक शांति का कारण बनेगा।
4. किन्हीं तीन स्थानों के नाम बताओं जहाँ स्तूप बनाए गये।
Answer: 4. भरहुत, सांची तथा सारनाथ।
In simple words: महापरिनिब्बान सुत्त के अनुसार बुद्ध ने स्वयं अपने महापरिनिर्वाण के बाद पवित्र अवशेषों पर स्तूप बनाने की प्रेरणा दी थी।
Free study material for History
CBSE Class 12 History Assignments for Ancient India Hindi
Revision Assignment: Ancient India Hindi (CBSE)
Explore reliable practice questions for Ancient India Hindi tailored for Class 12 learners. Use these structured worksheets to evaluate preparedness and strengthen core problem-solving skills.
Maximize Exam Scores with Chapter Practice Sets
- Syllabus Compliance: Sets reflect current CBSE evaluation criteria and official marking frameworks.
- Multi-Format Practice: Includes varied problem types designed to deepen comprehension across all sub-topics.
- Time Management: Routine practice optimizes pacing to finish school examinations comfortably within schedule.
Steps to Complete Ancient India Hindi Assignments Successfully
- Initial Reading: Begin by reading the NCERT book for Class 12 History to build a baseline understanding.
- Independent Testing: Attempt assignment questions unassisted, then verify work using provided answer keys.
- Supplementary Aids: Leverage revision notes and worksheets whenever you encounter difficult topics.
FAQs
You can download free PDF assignments for Class 12 History Ancient India Hindi from StudiesToday.com. These practice sheets have been updated for the 2026-27 session covering all concepts from latest NCERT textbook.
Yes, our teachers have given solutions for all questions in the Class 12 History Ancient India Hindi assignments. This will help you to understand step-by-step methodology to get full marks in school tests and exams.
Yes. These assignments are designed as per the latest CBSE syllabus for 2026. We have included huge variety of question formats such as MCQs, Case-study based questions and important diagram-based problems found in Ancient India Hindi.
Practicing topicw wise assignments will help Class 12 students understand every sub-topic of Ancient India Hindi. Daily practice will improve speed, accuracy and answering competency-based questions.
Yes, all printable assignments for Class 12 History Ancient India Hindi are available for free download in mobile-friendly PDF format.