अभ्यास पत्र
कक्षा - III
अपठित गद्यांश
यह एक सुन्दर बगीचा है | इसमें बड़े-बड़े पेड़ हैं | पेड़ों पर पीले आम लगे हुए हैं | कुछ पेड़ों पर हरे आम भी दिखाई दे रहें हैं | पेड़ पर भूरी चिड़िया बैठी हुई है| एक और लाल गुलाब और दूसरी और रंग-बिरंगे फूल खिले हैं| पेड़ के नीचे एक सफ़ेद बिल्ली बैठी है| वहाँ कुछ बच्चे खेल रहें हैं| तभी सुहान वहाँ आया और फूल तोड़ने लगा| देखते ही देखते उसने बहुत से फूल तोड़ दिए| अहाना भाग कर गई और उसने सुहान को फूल तोड़ने के लिए मना किया पर सुहान ने उसे धक्का देकर गिरा दिया| यह देखकर बगीचे का माली दौड़कर आया और उसने पहले तो अहाना को उठाया और फिर सुहान को डांटते हुए कहा की पौधों को बेवजह नहीं तोड़ना चाहिए| उनसे ही तो जीवन संभव होता है| तब सुहान को अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने अहाना और सभी से हाथ जोड़कर माफी माँगी|
ऊपर दिए गद्यांश को ध्यान से पढ़िए और नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:
1) कौन आकर फूलों को तोड़ रहा था?
__________________________________________________
2) अहाना ने सुहान से क्या कहा?
___________________________________________________
3) माली ने क्या समझाया ?
____________________________________________________
4) अंत में सुहान ने क्या किया?
__________________________________________________
६) गद्यांश से ढूंढकर समान अर्थ वाले शब्द लिखो |
क) बिना बात - ___________________
ख) क्षमा - _______________________
ग) गुस्सा करना - ___________________
७) गद्यांश से ढूंढकर विपरीत अर्थ वाले शब्द लिखो |
क) असंभव - ____________ ख) मुरझाया - _________
८) वाक्य बनाओ|
क) बेवजह- _________________________________________________
ख) संभव - __________________________________________________
९) ऊपर दिए गद्यांश में से दो संज्ञा शब्द और दो सर्वनाम शब्द छाँटकर लिखिए |
संज्ञा - _________ ________ सर्वनाम - _________ ________
१०) सही (√ ) या गलत (×) का निशान लगाओ |
क) अहाना फूल तोड़ रही थी | _______
ख) सुहान शरारती बच्चा था | _________
ग) अध्यापिका ने सुहान को डांटा | _______
घ) सुहान ने सब आम तोड़ लिए | ________