Class 3 Hindi Apathit Gadyansh (Unseen Passage) with Answers

Click below for free Apathit Gadyansh for Class 3 Hindi with solutions, Hindi Unseen Passage Apathit Gadyansh for Class 3 Hindi, Get comprehensions with Questions and answers for Class 3 Hindi. Students must download in pdf and study the material to get better marks in exams. Access Hindi Unseen Passage Apathit Gadyansh for Class 3, Solved Unseen Passage Apathit Gadyansh, Reading Comprehensions and passages with multiple choice questions, long and short questions with solutions for Class 3 Hindi Unseen Passage Apathit Gadyansh as per latest Hindi syllabus issued by CBSE (NCERT). All solved passages Unseen Passage Apathit Gadyansh and study material for Class 3 Hindi. Class 3 students are required practice as many Hindi comprehension passage in Class 3 which normally have multiple paragraphs and MCQs, Short Answer and Long answer questions after the paragraphs. You can access lots of unseen passages for Hindi Class 3 which will help to improve your reading ability and help to obtain more marks in Class 3 Hindi class tests and exams. Refer below for Hindi Unseen Passage Apathit Gadyansh for Class 3 with answers

Class 3 Hindi Apathit Gadyansh Unseen Passage

We have provided below the largest collection of CBSE NCERT Apathit Gadyansh for Class 3 Hindi which can be downloaded by you for free. These Apathit Gadyansh cover all Class 3 Hindi important passages with questions and answers and have been designed based on the latest CBSE NCERT blueprint, books and syllabus. You can click on the links below to download the latest Apathit Gadyansh for Class 3 Hindi. CBSE Apathit Gadyansh for Class 3 Hindi will help Class 3 Hindi students to understand the unseen passages and related pattern of questions and prepare properly for the upcoming examinations.

Download Class 3 Hindi Apathit Gadyansh with Answers

Apathit Gadyansh for Class 3 with answers
 

अपठित गद्यांश

होली बसंत ऋतु में मनाया जाने वाला भारतीय त्योहार है। यह अत्यंत प्राचीन पर्व है। और साल के फागुन महीने में मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग रंग लगाते है। होली रंगों का त्योहार है| इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगते है और नाचते गाते है | इस दिन घरो में गुजिया, पापड़, हलवा, पानी-पूरी तथा दही-बढ़े आदि पकवान बनते है। होली उत्सव के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। यह मौज-मस्ती व मनोरंजन का त्योहार है। सभी हिंदू जन इसे बड़े ही उत्साह से मनाते हैं। यह त्योहार लोगों में प्रेम और भाईचारे की भावना उत्पन्न करता है।

ऊपर दिए गए गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिये |

(क) होली का त्यौहार कब बनाया जाता है?

(ख) होली के दिन लोग क्या क्या करते है?

(ग) इस दिन खाने के लिए क्या क्या पकवान बनते है?

(घ) होली से एक दिन पहले क्या होता है?

उपरोक्त प्रश्नो के सम्भावित उत्तर:-

(क) होली का त्यौहार फागुन माह में बनाया जाता है |

(ख) इस दिन सभी लोग रंग लगाते है।

(ग) इस दिन घरो में गुजिया, पापड़, हलवा, पानी-पूरी तथा दही-बढ़े आदि पकवान बनते है।

(घ) होली उत्सव के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है।

Apathit Gadyansh for Class 3 with questions and answers pdf
 

अपठित गद्यांश

1. गद्यांश पढकर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दो :

उसी गाँव में एक धोबी रहता था। वह भी बारिश से परेशान था। आज सुबह से उसका गधा गायब था। सार दिन वह बारिश में भीगता रहा और जगह-जगह गधे को ढूँढता रहा लेकिन वह कहीं नही मिला। 

  धोबी की पत्नी बोली- जाकर गाँव के पंडित जी से क्यों नहीं पूछते? वे बडे ज्ञानी हैं। आगे-पीछे, सबके हाल की उन्हें खबर रहती है। पत्नी की बात धोबी को जँच गई? अपना मोटा लट्ठ उठाकर वह पंडित जी के घर की तरफ चल पडा। उसने देखा कि पंडित जी घर में जमा बारिश का पानी उलीच-उलीचकर फेंक रहे थे। 

क) उसी गाँव में कौन रहता था ?

ख) वह किससे परेशान था ?

ग) उसका गधा कब से गायब था ?

घ) सारा दिन वह किसमें भीगता रहा ?

ड़) उसने  गधे को कहाँ- कहाँ ढूँढा ?

च) धोबी की पत्नी ने क्या कहा ?

छ) विपरीत शब्द लिखो I पतला --------------------

ज) समानार्थक शब्द लिखो I वर्षा  ---------------------

झ) ‘परेशान’ शब्द को वाक्य में प्रयोग करो I -----------------------------

य) यह गद्यांश किस पाठ से लिया गया है  ?

 

प्रस्तुत गद्यांश के सम्भावित उत्तर:-

 

१. उसी गांव में एक धोबी रहता था|

२. वह बारिश से परेशान था|

३. आज सुबह से उस का घोडा गायब था|

४. सारा दिन वह बारिश में भीगता रहा|

५. जगह- जगह उसने गधे को ढूंढा|

६. धोबी की पत्नी बोली- "जाकर गाँव के पंडित जी से क्यों नहीं पूछते?"

७. मोटा

८. बारिश

९. मोहित के पिता उससे बहुत परेशान है|

१०. यह गद्यांश___________ पाठ से लिया गया है|

Apathit Gadyansh for Class 3 with questions and answers
 

अपठित गद्यांश

1. गद्यांश पढकर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दो :

बहुत समय पहले की बात है एक बूढी अम्मा थी। बिल्कुल अकेली। उसका अपना कोई नहीं था। घर का कामकाज उसे खुद ही करना पडता था। सुबह उठकर कुएँ से पानी लाना, खाना बनाना आदि। उसके साथ एक परेशानी थी। वह रोज सुबह उठकर जब घर में झाडू लगाती तब तक तो सब ठीक रहता पर जैसे आँगन में जाती और झाडू लगाने के लिए झुकती तभी आसमान आकर उसकी कमर से टकराता। 

क) बात किस समय की है?

ख) अम्मा कैसी थी ?

ग) अम्मा किसके साथ रह्ती थी?

घ) अम्मा अकेली क्यों रहती थी ?

ड़) घर का कामकाज किसे करना पड़ता था?

च) अम्मा कहाँ से पानी लेकर आती थी ?

छ) विपरीत शब्द लिखो I जवान  -------------------------

ज) वचन बदलो I परेशानी  --------------------------

झ) गद्यांश में से कोई एक व्यक्तिवाचक संज्ञा छांटो ---------------

य) गद्यांश में से कोई एक विशेषण शब्द छांटो ---------------

 

प्रस्तुत गद्यांश के सम्भावित उत्तर:-

१. बहुत समय पहले की बात है|

२. अम्मा बूढी थी|

३.अम्मा अकेली रहती थी|

४. उनका अपना कोई नहीं था, इसलिए अम्मा अकेली रहती थी|

५. घर का काम- काज अम्मा को खुद ही करना पड़ता था|

6. अम्मा सुबह उठ कर कुए से पानी लाती थी|

७. बूढ़ा

८. परेशानियाँ

९. अम्मा

१०. कामकाज

Apathit Gadyansh with questions and answers for Class 3
 

अपठित गद्यांश

1. गद्यांश पढकर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दो :

एक शेर किसान के पास आया। शेर ने उससे कहा –अपना बैल मुझे देदे नहीं तो मैं तुझे खा जाऊँगा। किसान ने कहा कि तू यहीं रुक, मैं घर जाकर अपनी गाय लेकर आता हूँ। यह बात उसने अपनी बीबी बित्तो को बताई। बित्तो ने उससे कहा कि अगर गाय चली गई तो बच्चों के लिये दूध नहीं । बित्तो ने खेत पर जाकर चिल्लाने लगी – अरे किसान सुना है चार शेरों को फ़ांस रखा हैं यहाँ तो एक ही है।शेर यह सुन कर भाग गया । बित्तो ने अपनी गाय और बैल की जान बचा ली।       

 

प्रश्न 1- किसान की बीबी का क्या नाम था?

प्रश्न 2- किसान के पास कौन आया?

प्रश्न 3- शेर ने किसान से क्या कहा ?

प्रश्न 4- किसान घर क्या लेने के लिये गया था?

प्रश्न 5- गाय चली जाती तो क्या होता?

प्रश्न 6- शेर ने बित्तो की बात सुन कर क्या किया?

प्रश्न 7- बित्तो ने किसकी जान बचा ली?

प्रश्न 8- निम्नलिखित शब्द का प्रयोग अपने वाक्य में करो:-

किसान- ..........................

प्रश्न 9- काम वाले शब्द पर सही [√] का निशान लगाओ:-

      [क] मुझे          [ख] बीबी           [ग] जाकर     [घ] दूध

प्रश्न 10- नाम वाले शब्द पर सही [√] का निशान लगाओ:-

     [क] चिल्लाने     [ख] बित्तो         [ग] भाग गया      [घ] मिलेगा

 

प्रस्तुत गद्यांश के सम्भावित उत्तर:-

१. किसान की बीवी का नाम बित्तो था|

२. किसान के पास शेर आया|

३. शेर ने उससे कहा –अपना बैल मुझे देदे नहीं तो मैं तुझे खा जाऊँगा।

४. किसान घर गाये लेन भेजा|

५. गाय चली जाती तो बच्चों के लिये दूध नहीं था।

६. शेर बित्तो की बात सुन कर भाग गया|

७. बित्तो ने अपनी गाय और बैल की जान बचा ली।

८. किसान खेतो में काम करता है|

९. (ग) जाकर

१०. (ख) बित्तो

Apathit Gadyansh for Class 3 pdf with answers
 

अपठित गद्यांश

1. गद्यांश पढकर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दो :

एक था जंगल । उस जंगल में एक शेर भोजन करके आराम कर रहा था। इतने में एक मक्खी उडती-उडती वहां आ पहुंची। शेर ने दो-तीन दिनों से स्नान नहीं किया था। इसलिए मक्खी शेर के कान के एकदम पास भिन-भिन करने लगी। शेर को बहुत मुश्किल से नींद आई थी। उसने पंजा उठाया। मक्खी उड़ गई... लेकिन फिर से शेर के कान के पास भिन-भिन शुरु हो गई। अब शेर को गुस्सा आया।

  1. जंगल में कौन आराम कर रहा था ?
  2. इतने में वहां कौन आ गई ?
  3. मक्खी शेर के कान के पास क्या करने लगी ?
  4. शेर को नींद कैसे आई थी?
  5. शेर को मक्खी पर क्या आया?
  6. शेर ने कितने दिनो से स्नान नहीं किया था?
  7. लिंग बदलो । जैसे - रानी  - ................                  शेरनी – ................

 वाक्य पूरा करो।

  1. शेर को बहुत ...........................से नींद आई थी ।
  2. शेर को -------------- आ गया।
  3. ‘मुश्किल’ शब्द का अर्थ लिखो।  -------------------

 

प्रस्तुत गद्यांश के सम्भावित उत्तर:-

१. जंगल में शेर आराम कर रहा था|

२. एक मक्खी आ गयी|

३. मक्खी शेर के कान के एकदम पास भिन-भिन करने लगी।

४. भोजन करने के बाद शेर को नींद आ गयी|

५. शेर को मक्खी पर गुस्सा आया|

६.  शेर ने दो-तीन दिनों तक स्नान नहीं किया|

७.  राजा, शेर

८. मुश्किल

९. गुस्सा

१०. तुम ने मुश्किल में मेरा साथ दिया|

Comprehension Passages Hindi for Class 3
 

अपठित गद्यांश

1. गद्यांश पढकर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दो :

एक बार सुलेमान नाम के बादशाह आकाश में चलने वाले अपने उड़नखटोले पर बैठे कहीं जा रहे थे। बडी गर्मी थी। धूप में वह परेशान हो रहे थे। आकाश में उड़ने वाले गिद्धों से उन्होंने कहा कि अपने पंखों से तुम लोग मेरे सिर पर छाया कर दो। पर गिद्धों ने ऐसा करने से मना कर दिया। उन्होंने बहाना बनाते हुए कहा,”हम तो इतने छोटे-छोटे हैं। हमारी गर्दन पर पंख भी नहीं हैं। हम छाया कैसे कर सकते हैं !” सुलेमान आगे बढ गए। कुछ दूर जाने पर उनकी भेंट हुदहुदों के मुखिया से हुई। सुलेमान ने उससे भी मदद माँगी। हुदहुदों ने बादशाह सुलेमान के ऊपर छाया कर दी।

 

1. सुलेमान बादशाह कैसे जा रहे थे ?

2. आकाश में उडने वाले गिद्धों से उन्होंने क्या कहा ?

3. विलोम शब्द लिखो।

 सर्दी  ------------------------         पाताल -----------------------

4. गिद्धों ने बहाना बनाते हुए क्या कहा ?

5. कुछ दूर जाने पर उनकी भेंट किससे हुई ?

6. हुदहुदों ने क्या किया ?

7. कैसा मौसम था ?

8. वाक्य पूरा करो। धूप से लोग --------------------------- हो रहे थे।

9. लिंग बदलो।  बेगम   --------------------------

10. वाक्य बनाओ। गर्मी :- ------------------------

 

प्रस्तुत गद्यांश के सम्भावित उत्तर:-

१. सुलेमान बादशाह आकाश में चलने वाले अपने उड़नखटोले पर बैठे कहीं जा रहे थे।

२. आकाश में उड़ने वाले गिद्धों से उन्होंने कहा कि अपने पंखों से तुम लोग मेरे सिर पर छाया कर दो।

३. गर्मी, आकाश

४. उन्होंने बहाना बनाते हुए कहा,”हम तो इतने छोटे-छोटे हैं।

५. कुछ दूर जाने पर उनकी भेंट हुदहुदों के मुखिया से हुई।

६. हुदहुदों ने बादशाह सुलेमान के ऊपर छाया कर दी।

७. बहुत गर्म मौसम था|

८. परेशान

९. बादशाह

१०. आज मौसम में बहुत गर्मी है|

 

1. गद्यांश पढकर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दो :

 

सुनीता सुबह सात बजे सोकर उठी। कुछ देर तो वह अपने बिस्तर पर ही बैठी रही। वह सोच रही थी कि आज उसे क्या – क्या काम करने हैं। उसे याद आया कि आज तो बाज़ार जाना है। सोचते ही उसकी आँखों में चमक आ गई। वह आज पहली बार अकेले बाज़ार जाने वाली थी।

 

      सुनीता पलंग का सहारा लेती हुई अपनी पहिया कुर्सी तक बढ़ी। सुनीता चलने-फिरने के लिए पहिया कुर्सी की मदद लेती है।

 

      आठ बजे नहा-धो कर सुनीता तैयार हो गई। माँ ने मेज पर नाश्ता लगा दिया था। नाश्ता करते-करते उसने पूछा, “माँ, बाज़ार से क्या– क्या लाना है?”

 

      “एक किलो चीनी लानी है। पर क्या तुम अकेले सँभाल लोगी?”

 

“पक्का” सुनीता ने मुस्कुराते हुए कहा।

 

अब आगे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखो।

 

१.                   सुनीता कितने बजे सोकर उठी। ?

 

२.                 सुनीता क्या सोच रही थी ?

 

३.                  उसे क्या याद आया ?-

 

४.                  सुनीता की आँखों में चमक क्यों आ गई ?

 

५.                 बाज़ार से क्या– क्या लाना था ?

 

६.                 ऊपर दी गई पंक्तियों से इन शब्द के समानार्थक शब्द ढूढ़ों ।

 

सहायता ‌‌‌‌     -     ...................................

 

७.                 ऊपर दी गई पंक्तियों से इन शब्दों के विलोम शब्द ढूँढ़ो ।

 

आखिरी -     ...................................

 

८.                  नीचे दिए गए शब्द का लिंग बदल कर लिखो ।

 

माँ          -     .....................................

 

९.                  नीचे दिए गए शब्दों से अपने मनपसंद वाक्य बनाओ ।

 

तैयार:- ­­­­­­­­­­­­­­­­----------------------------

 

१०.              ‘कुर्सी’  शब्द का बहुवचन लिखो।

 

प्रस्तुत गद्यांश के सम्भावित उत्तर:-

 

१. सुनीता सुबह सात बजे सोकर उठी|

 

२. वह सोच रही थी आज उससे क्या-क्या काम करना है|

 

३. उसे याद आया आज तो बाजार जाना है|

 

४. अकेले बाजार जाने की बात सोच कर उस की आँखों में चमक आ गयी|

 

५. बाजार से एक किलो चीनी लानी थी|

 

६. मदद

 

७. पहली

 

८. पिता

 

९. राजन तैयार होकर स्कूल जा रहा है|

 

१०. कुर्सियां

 

1. गद्यांश पढकर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दो :

हमारे देश का नाम भारत है। इसकी संस्कृति बहुत पुरानी है। प्राचीन काल में इसे सोने की चिड़िया कहा जाता था। दूर-दूर के देशों के लोग यहाँ व्यापार करने आते थे। इसके उत्तर में हिमालय है, जो दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत है। इसके दक्षिण में विशाल हिंदमहासागर है। हिमालय से अनेक पवित्र नदियाँ निकलती हैं। ये नदियाँ देश को हरा-भरा रखती हैं। हमारे देश में छ्ह ऋतुएँ होती हैं। हमारे देश में राम-कृष्ण जैसे वीर, बुद्ध,विवेकानंद और गाँधी जी जैसे महान पुरुषों ने जन्म लिया। आपसी फूट के कारण हम सैंकड़ों वर्षों तक गुलाम रहे। आज हम आज़ाद हैं। भारत में अनेक धर्म और जातियों के लोग रहते हैं। हमें ध्यान रखना चाहिए कि हम पहले भारतीय हैं, फ़िर और कुछ्।

अब आगे लिखे रिक्त स्थान भरो।

  1. भारत की संस्कृति बहुत ……………………है। 
  2. हिमालय दुनिया का सबसे …………………… पर्वत है।
  3. हिमालय से अनेक …………………………नदियाँ निकलती हैं।
  4. ये नदियाँ देश को …………………………… रखती हैं।
  5. भारत में अनेक ………………… और …………………लोगों ने जन्म लिया।

 अब आगे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखो।

 

  1. प्राचीन काल में भारत को क्या कहा जाता था ?
  2. दूसरे देशों के लोग यहाँ क्या करने आते थे ?
  3. भारत के उत्तर और दक्षिण में क्या-क्या है ?
  4. भारत में कितनी ऋतुएँ होती हैं ?
  5.  हमें क्या ध्यान रखना चाहिए ?

प्रस्तुत गद्यांश के सम्भावित उत्तर:-

1. पुरानी

2. ऊँचा

3. पवित्र

4. हरा-भरा

5. वीर, महान पुरुष

6. प्राचीन काल में भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था।

7. दूसरे देशों के लोग यहाँ व्यापार करने आते थे।

8. भारत के उत्तर में हिमालय है और दक्षिण में विशाल हिंदमहासागर है।

9. भारत में कुल छ्ह ऋतुएँ होती हैं।

10. हमें ध्यान रखना चाहिए कि हम पहले भारतीय हैं, फ़िर और कुछ्।

Solved Apathit Gadyanshs for Class 3
 

अपठित गद्यांश

 1. गद्यांश पढकर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दो :

वफ़ादार नेवला

 एक गाँव में एक किसान रहता था। उसका एक बेटा भी था। किसान और उसकी पत्नी अपने बेटे से बहुत प्यार करते थे। एक दिन किसान अपने बेटे के लिए एक नेवले का बच्चा लाया। किसान ने कहा,“ हमारा बेटा इस नेवले के साथ खेलेगा।” किसान का बच्चा और नेवला दोनों बड़े होने लगे। एक दिन किसान की पत्नी ने अपने बच्चे को दूध पिलाकर पालने में सुला दिया। वह थैला उठाकर बाज़ार जाने के लिए तैयार हो गई। बाज़ार जाते हुए उसने किसान से कहा,“बच्चा पालने में सो रहा है। ज़रा ध्यान रखना। मुझे इस नेवले से बहुत डर लगता है।” यह कहकर वो बाज़ार चली गई।

 अब आगे लिखे रिक्त स्थान भरो।

 १.      एक गाँव में एक…………………………… रहता था।

 २.      किसान और उसकी पत्नी ………………………………………से बहुत प्यार करते थे।

 ३.      एक दिन किसान एक …………………………………… लाया।

 ४.     किसान की पत्नी ने अपने बच्चे को …………………………… पिलाया।

 ५.     बच्चा ………………………………… में सो रहा है।

 

 अब आगे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखो।

 

६.     किसान के कितने बच्चे थे ?

 ७.     किसान नेवला किसके लिए लाया था ?

 ८.     किसान की पत्नी कहाँ जा रही थी ?

 ९.     नेवले से कौन डरता था ?

 १०.     ये शब्द किसने कहे थे?

 “बच्चा पालने में सो रहा है । ज़रा ध्यान रखना ।”

 

प्रस्तुत गद्यांश के सम्भावित उत्तर:-

 १. किसान

 २. अपने बेटे

 ३. नेवला

 ४. दूध

 ५. पालने

 ६. किसान के एक बेटा था |

 ७. किसान नेवला अपने बेटे के लिए लाया |

 ८. किसान की पत्नी बाजार जा रही थी |

 ९. किसान की पत्नी नेवले से डरती थी |

 १०. किसान की पत्नी ने किसान से कहे |

Case based Apathit Gadyansh for Class 3
 

अपठित गद्यांश 

 नीचे लिखी पंक्तियों को पढ़ो और आगे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखो।        

 

 एक रोज एक कुत्ता अपने मुँह में रोटी का एक टुकड़ा दबाये एक पुल पर से नदी के उस पार जा रहा था। नदी का पानी बहुत साफ़ था। कुत्ते ने झाँक कर देखा, तो उसे पानी में अपनी परछाई दिखाई पड़ी। उसने सोचा कि कोई दूसरा कुत्ता मुँह में रोटी दबाकर जा रहा है। वह उस रोटी को भी खाना चाहता था। उसने जैसे ही दूसरे कुत्ते पर भौंकना शुरु किया, वैसे ही उसकी अपनी रोटी भी पानी में गिर गई। वह बहुत पछताया और मुँह लटकाये वहाँ से चला गया। 

१.     कुत्ते के मुँह में क्या था?

२.    कुत्ता कहाँ जा रहा था?

३.     नदी का पानी कैसा था?

४.    नदी को पार करते समय कुत्ते ने क्या देखा?

५.    परछाई को देखकर कुत्ते ने क्या सोचा?

६.    वह क्या चाहता था?

७.   अंत में उसके साथ क्या हुआ?

८.    ‘कुत्ता’ शब्द का बहुवचन बनाऔ।

९.    इस कहानी का क्या नाम रखोगे?

१०.  इस कहानी से क्या शिक्षा मिलती है?

 

प्रस्तुत गद्यांश के सम्भावित उत्तर:-

१. कुत्ते के मुँह में रोटी का एक टुकड़ा था|

२. कुत्ता पूल पर से नदी के उस पार जा रहा था|

३. नदी का पानी बहुत साफ़ था।

४. नदी पार करते समय कुत्ते नेअपनी परछाई को पानी में देखा|

५. परछाई देखकर कुत्ते ने सोचा की कोई दूसरा कुत्ता मुँह में रोटी दबाकर जा रहा है।

६. कुत्ता दूसरी रोटी भी खाना चाह रहा था|

७. उसने जैसे ही दूसरे कुत्ते पर भौंकना शुरु किया, वैसे ही उसकी अपनी रोटी भी पानी में गिर गई।

८. 'कुत्ता' शब्द का बहुवचन 'कुत्ते' है|

९.  इस कहानी का नाम "लालची कुत्ता" रखेंगे|

१०. इस कहानी से हमे सिख मिलती है की "हमे कभी लालच नहीं करना चाहिए|"

Class 3 Solved Apathit Gadyansh

अपठित गद्यांश 

एक दिन एक गांव में शेर आया| सभी लोग उससे डर कर घरो में छुप गए| तभी एक युवक यह कहने लगा की कब तक हम शेर से डर कर छुपते रहेंगे और कब तक अपने आप को बचा पायेंगे| सभी लोग यह जानते है कि शेर से लड़ना आसान नहीं है लेकिन उससे पीछा छुड़ाना भी बहुत जरुरी है उस दिन तो सभी लोग शेर से बच गए|

अगले दिन सभी ने शेर को पकड़ने की योजना बनाई| उसने पेड़ पर एक जाल बांध दिया जिससे उस में शेर फ़स जायेगा| शेर को जाल में फासने के लिए उन्होंने एक बकरी को वही पर बांध दिया जहाँ पर जाल था कुछ देर बाद शेर वहाँ आया और जाल ऊपर खींच गया|  

ऊपर दिए गए गद्यांश को पढ़ कर निम्न लिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिये |

() सभी लोग शेर से डर कर कहाँ छुप गए?

() सभी लोग क्या जानते थे?

() लोगो ने कई की योजना बनाई?

() इस कहानी से हमे क्या सीखना चाहिए?

उपरोक्त प्रश्नो के सम्भावित उत्तर:-

(क) सभी लोग शेर से डर कर घरो में छुप गए|

(ख) सभी लोग यह जानते है कि शेर से लड़ना आसान नहीं है लेकिन उससे पीछा छुड़ाना भी बहुत जरुरी है|

(ग) लोगो ने शेर को पकड़ने की योजना बनाई|

(घ) इस कहानी से हमे सीखना चाहिए की हमे हमारी मुसीबतों को टालना नहीं चाहिए बल्कि उनका सामना करना चाहिए|

Apathit Gadyansh for Class 3
 

अपठित गद्यांश

एक दानवीर था। वह प्रत्येक गुरुवार को दिल खोलकर दान करते थे। एक दिन सदा की भाँति गुरुवार को उनके पास एक गरीब आया और उसे जो लेना था ले गया।दूसरे दिन फिर वह व्यक्ति महाकवि के पास आया और आकर बोला ‘हुजूर कल मैं किसी वजह से नहीं आ पाया था, अत: आज मैं हुजूर की खिदमत में आया हूं। तीसरे दिन पुन: वह व्यक्ति आया और उसने फिर कहा कि इस गुरुवार को मैं न आ पाया था, इसलिए आज आया हैं।

इत्तफाक से वह तीनों दिन उनके एक शिष्य के सामने आया। जब गरीब चला गया । तो शिष्य ने महाकवि से कहा, हुजूर वह व्यक्ति सरासर झूठ बोल रहा था। यह तो मेरे सामने तीनों दिन आया फिर भी आपने बजाय इसको डांटने के तीनों दिन इसकी मदद की। इस पर महाकवि मुस्कुराये और बोले’ बेटा इतना सदा याद रखना कि जब इंसान को कोई मजबूरी बहुत ज्यादा सताती है तभी वह इतना झूठ बोलता है।

ऊपर दिए गए गद्यांश को पढ़ कर निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिये |

(क) दानवीर व्यक्ति किस दिन दान कार्य करता था?

(ख) गरीब कितने दिन तक दानवीर के पास आया?

(ग) इंसान झूठ कब बोलता है?

(घ) 'गरीब' का विलोम शब्द लिखिए?

उपरोक्त प्रश्नो के सम्भावित उत्तर:-

(क) दानवीर व्यक्ति गुरुवार के दिन दान कार्य करता था|

(ख) गरीब तीन दिन तक दानवीर के पास आया|

(ग) इंसान झूठ मज़बूरी में बोलता है|

(घ) 'गरीब' का विलोम शब्द- आमिर| 

Apathit Gadyansh with multiple choice questions for Class 3
 

अपठित गद्यांश

आज के समय में साफ सफाई बहुत जरूरी है, क्योंकि आजकल साफ-सफाई नहीं रहने की वजह से बहुत सी बीमारियां फैल रही है| बीमारियों से बचने के लिए हमे हर स्थान को स्वच्छ रखना होगा| हम बच्चे सबसे अधिक समय स्कूल में देते है इसलिय हमे सबसे पहले हमारे स्कूल को स्वच्छ बनाना होगा| विद्यालय में साफ सफाई के लिए कर्मचारी होते हैं, लेकिन अगर हम विद्यार्थी भी स्वच्छता के प्रति सचेत हो जाएं तो विद्यालय में जरा भी गंदगी नहीं फैलेगी|

हमें हमेशा फटे हुए कागज और अन्य कूड़ा करकट हमेशा कूड़ेदान में ही डालना चाहिए कभी भी इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए क्योंकि यदि हम पहल करंगे तो हमे देख कर दूसरे भी करंगे|

ऊपर दिए गए गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिये |

(क) साफ सफाई रखना क्यों जरूरी है?

(ख) स्कूल में गंदगी कब नहीं फैलेगी?

(ग) हमे हमेशा फाटे हुए कागज और कूड़ा कहाँ फैकना चाहिए?

(घ) 'गन्दगी' का विलोम शब्द लिखिए|

उपरोक्त प्रश्नो के सम्भावि उत्तर:-

(क) साफ सफाई ही रहने की वजह से बहुत सी बीमारियां फ़ैल सकती है|

(ख) जब हम विद्यार्थी स्वच्छता के प्रति सचेत हो जाएं तो विद्यालय में जरा भी गंदगी नहीं फैलेगी|

(ग) हमे हमेशा फाटे हुए कागज और कूड़ा कूड़े-दान में फैकना चाहिए|

(घ) 'गन्दगी' का विलोम शब्द - 'सफाई' है|

 

Apathit Gadyansh with multiple choice questions for Class 3
 

अपठित गद्यांश

भारत गाँवो का देख है | मैं भी गांव में रहता हूँ | मेरे गांव में अनेक मेले लगते है | उन मेलो में दशहरा का मेला मुझे सबसे अच्छा लगता है | इस मेले में राम-रावण का युद्ध होता है | रावण मारा जाता है | उसके पुतले को जलाया जाता है | मेले में बहुत भीड़ होती है | मेले को देखने आस पास के गाँवो के नर-नारी व बच्चे आते है | दुकाने सजती जाती है | अभी घूम घूम कर मेले का आनंद उठाते है और चीज़े खरीद खरीद कर खाते है | यह मेला मुझे बहुत अच्छा लगता है | मेले में यार दोस्त के साथ साथ रिश्तेदार भी मिलते है | मेले में इस मिलन से बहुत आनदं आता है |

ऊपर दिए गए गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिये |

(क) राम रावण के युद्ध में कौन मारा जाता है ?

(ख) दशहरे के मेले में किस के पुतले को जलाया जाता है?

(ग) मेला हमे पसंद क्यों है ?

(घ) मेले में किस मिलान से बहुत आनदं आता है?

उपरोक्त प्रश्नो के सम्भावित उत्तर:-

(क) राम रावण के युद्ध में रावण मारा जाता है |

(ख) दशहरे के मेले में रावण के पुतले को जलाया जाता है |

(ग) मेला हमे पसंद है क्योकि हम घूम घूम कर मेले का आनंद उठाते है और चीज़े खरीद खरीद कर खाते है|

(घ) यार दोस्त और रिश्तेदार के मिलन से बड़ा आनद आता है |

Apathit Gadyansh for Class 3
 

अपठित गद्यांश

पहले लोग एक दूसरे से बात करने के लिए या तो खुद मिलने जाते थे या फिर पत्र लिखते थे| जिसमें बहुत टाइम लगता था लेकिन मोबाइल फोन आने के बाद मिनटों में दुनिया के किसी भी कोने में बैठे आदमी से बातचीत कर सकते है| आजकल के मोबाइल फोन मैं एक दूसरे से बातचीत कर सकते है, मैसेज भेज सकते है, वीडियो देख सकते है| इनमें लगे कैमरा से कोई भी फोटो ले सकते है और साथ ही इंटरनेट भी चला सकते है| जहां पर हम दुनियाभर की जानकारी ले सकते है|

लेकिन मोबाइल फोन से जितने लाभ है उतने ही नुकसान भी हुए हैं लोग इसका इस्तेमाल हर जगह करने लगे है| लोग ज्यादातर टाइम अपना मोबाइल चलाने में ही बिताते है| इसके कारण आंखें कमजोर हो जाती है और साथ ही बच्चों को कम उम्र में मोबाइल दिए जाने के कारण उनका मन पढ़ाई लिखाई में नहीं लगता है|

ऊपर दिए गए गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिये |

(क) पहले के लोग एक दूसरे से बात करने के लिए क्या करते थे?

(ख)  मोबाइल फ़ोन के क्या क्या लाभ है?

(ग) मोबाइल का अधिक उपयोग करने का क्या नुकसान है?

(घ) बच्चो को मोबाइल देना का क्या नुकसान है?

उपरोक्त प्रश्नो के सम्भावित उत्तर:-

(क) पहले के लोग एक दूसरे से बात करने के लिए या तो खुद मिलने जाते या पत्र लिखा करते थे|

(ख) मोबाइल फ़ोन से मिनटों में दुनिया के किसी भी कोने में बैठे आदमी से बातचीत कर सकते है,मैसेज भजे सकते है|

(ग) मोबाइल का अधिक उपयोग करने से आँखे खराब हो सकती है|

(घ) बच्चो को मोबाइल देना से उनका मन पढाई में नहीं लगता|

Discursive Passage Hindi for Class 3
 

अपठित गद्यांश

एक जंगल में एक पेड़ था उस पर चिड़िया और मधुमक्खी रहती थी| दोनों बहुत गहरे दोस्त थे| एक दिन मधुमक्खी और उसका का छत्ता नीचे तालाब में गिर गया| चिड़िया ने देखा की मधुमक्खी तालाब में गिर गयी, उसने तुरंत एक पत्ता तोडा और तालाब में डाल दिया| मधुमक्खी उस पर चढ़ कर भर आ गयी| और उसने चिड़िया को धन्यवाद दिया|

कुछ दिन बाद एक शिकारी आया और वह पेड़ पैर बैठी चिड़िया पर निशाना लगाने लगा| मधुमक्खी ने ये सब देख लिया और उस ने जाकर शिकारी के हाथ पर काट लिया| इससे उस का निशाना चूक गया और चिड़िया की जान बच गयी|

ऊपर दिए गए गद्यांश को पढ़ कर निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिये |

(क) पेड़ पर कौन कौन रहता था? 

(ख) मधुमक्खी कहाँ गिर गयी?

(ग) मधुमक्खी के तालाब में गिरने पर चिड़िया ने क्या किया?

(घ) मधुमक्खी ने चिड़िया कैसे बचाया?

उपरोक्त प्रश्नो के सम्भावित उत्तर:-

(क) पेड़ पर मधुमक्खी और चिड़िया रहती थी|

(ख) मधुमक्खी तालाब में गिर गयी|

(ग) मधुमक्खी के तालाब में गिरने पर चिड़िया ने पेड़ से पत्ता तालाब में डाला और मधुमक्खी को बचाया|

(घ) शिकारी के हाथ पर काट कर मधुमक्खी ने चिड़िया को बचाया|

Short Apathit Gadyansh Class 3 with questions and answers
 

अपठित गद्यांश

भारत देश त्योहारों का देश कहा जाता है। यहाँ का खास पर्व है दीपावली| इस दिन भगवान राम 14 साल का वनवास काटकर अपने राज्य में लोटे थे। दीपावली का मतलब होता है, दीपों की अवली। दिवाली के दिन हर जगह रौनक होती है| इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में भी बनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन अपने घर, दुकान, और कार्यालय आदि में साफ-सफाई रखने से उस स्थान पर लक्ष्मी का प्रवेश होता है।

इस दिन घरों को दियों से सजाया जाता है और पटाखे फोडे जाते है। इस दिन सभी लोग खास तौर से बच्चे उपहार, पटाखे, मिठाइयां और नये कपड़े बाजार से खरीदते है। शाम के समय, सभी अपने घर में लक्ष्मी पूजा  करते है तथा घरों को रोशनी से सजाते है। इस दिन पटाखे और विभिन्न खेलों से सभी दीवाली की मस्ती में डूब जाते है।

ऊपर दिए गए गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिये |

(क) भारत देश का खास पर्व कोनसा है?

(ख) दिवाली का पर्व क्यों बनाया जाता है?

(ग) दिवाली को और किस रूप में बनाया जाता है?

(घ) अंधकार का विलोम शब्द लिखिए|

उपरोक्त प्रश्नो के सम्भावित उत्तर:-

(क) भारत देश का खास पर्व 'दिवाली' है|

(ख) इस दिन भगवान राम 14 साल का वनवास काटकर अपने राज्य में लोटे थे।

(ग) दिवाली को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में भी बनाया जाता है।

(घ) रौशनी |

Case based factual Passage for Class 3
 

अपठित गद्यांश

अनुभवी पिता ने पत्नी और बेटी को बहार भेज दिया| पिता ने बेटे से प्रातः उतने पर कहा, "जा, कुछ कमा कर ला, नहीं तो रात को भोजन नहीं मिलेगा|

"बेटा दिनभर बाहर सुस्त बैठा रहा| उसकी आँखों  से आंसू बहते रहे| कोई उसकी सुध लेने वाल न था| विवश होकर संध्या के समय वह उठा और बाजार में मजदूरी खोजने लगा| एक सेठ ने कहा, "मेरा यह संदूक उठा कर घर पहुंचा दे, मैं तुझे चार आने दूँगा|"

ऊपर दिए गए गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिये |

(क) पिता ने किसे बहार भेज दिया था?

(ख) बेटे की आँख से आँसू क्यों बहने लगे?

(ग) सेठ ने लड़के को क्या काम दिया?

(घ) लड़के को काम कि कितने पैसे मिले|  

उपरोक्त प्रश्नो के सम्भावित उत्तर:-

(क) पिता ने पत्नी और बेटी को बहार भेज दिया था|

(ख) बेटे की आँखों से आँसू बहने लगे क्योंकि वहाँ उसकी मदद करने वाला कोई नहीं था| आज उसको मेहनत करके ही पैसे कमाने थे|

(ग) सेठ ने लड़के को 'संदूक उठा कर घर पहुंचाने' का काम दिया|

(घ) लड़के को काम कि 'चार आने' मिले|

Case based factual Passage for Class 3
 

अपठित गद्यांश

अमीर बाप के बेटे ने संदूक उठा कर सेठ के घर पहुँचाया | वह थककर चूर हो गया | उसके पाँव काँप रहे थे और गर्दन तथा पीठ में भयंकर दर्द हो रहा था | रात को बाप ने पूछा, "बेटा, आज तूने क्या कुछ कमाया ?" लड़के ने चवन्नी निकाल कर दिखाई | बाप बोला, "जा, इसे कुए में डाल आ |" लड़के को क्रोध आ गया | वह बोला, "यह मेरी मेहनत की कमाई है | मेरीगर्दन, कमर और पैर दुखने लगे है, आप कहते हैं इस कुएँ में डाल आ |" अनुभवी पिता सुब कुछ समझगया | अगले दिन उसने अपना सारा व्यापार लड़के के हवाले कर दिया |

ऊपर दिए गए गद्यांश को पढ़ कर निम्नलिखितप्रश्नो के उत्तर दीजिये |

(क) संदूक उठा कर सेठ के घर पहुंचाने पर लड़के का क्या हाल हुआ ?

(ख) रात को बाप ने लड़के से क्या पूछा और लड़के ने क्या जवाब दिया ?

(ग) लड़के को क्रोध क्यों आया ?

(घ) अनुभवी पिता ने क्या किया ?

उपरोक्त प्रश्नो के सम्भावित उत्तर:-

(क) उसके पाँव काँप रहे थे और गर्दन तथा पीठ में भयंकर दर्द हो रहा था |

(ख) बाप ने पूछा आज तू ने क्या कमाया ? बेटे नेचवन्नी निकल कर दिखाई |

(ग) जब बाप ने महनत की कमाई कुए में डालने को कहा तो लड़के को क्रोध आया |

(घ) अनुभवी पिता ने अपना सारा व्यापार लड़के के हवाले कर दिया |

Apathit Gadyansh for Class 3 with answers
 

अपठित गद्यांश

दादाजी कहने लगे, 'बुरी बात है गंदगी| अच्छी बात है सफाई| गंदगी बीमारी लाती है, सफाई हमे बचाती है|"

बच्चो ने खुशी और अनु की और देखा| तब तक वे हाथ- पांव धोकर आ बैठे| दादाजी ने शाबाशी दी और बोले,"साफ़- सफाई रखो भाई|" अच्छी तबीयत हो, उसके लिए साफ़ स्वच्छ रहना और वातावरण को भी साफ़ स्वच्छ रहना और वातावरण को भी साफ- सुथरा रखना जरुरी है| तंदुरुस्त हो तो हमे सब कुछ अच्छा  लगता है| हंसने हँसाने का मन करता है| रात को नींद अच्छी आती है और सुबह तरोताजा उठते है| हर काम फटाफट करते है| आलस हमारे पास तक नहीं फटकता|

ऊपर दिए गए गद्यांश को पढ़ कर निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिये |

() बीमारी का प्रमुख कारण क्या है?

() तंदुरुस्त होने के क्या फायदे है?

() दादाजी ने क्या कहा?

() ' बीमारी' शब्द का विलोम शब्द क्या होगा|

उपरोक्त प्रश्नो के सम्भावित उत्तर:-

(क) बीमारी का प्रमुख कारण गंदगी है|

(ख) तंदुरुस्त होने पर हमे सब कुछ अच्छा लगता है| हंसने हंसाने का मन करता है|हर काम फटा फट हो जाता है तथा आलस भी नहीं आता|

(ग) दादाजी ने कहा की "बुरी बात है गंदगी, अच्छी बात है सफाई|"

(घ)  'बीमारी' शब्द का विलोम शब्द- 'तन्द्रुस्त' है|

Apathit Gadyansh for Class 3 with questions and answers pdf
 

अपठित गद्यांश 

किसी सेठ के यहाँ एक लड़का काम करता था| एक रात उसे सपना आया और वह चिल्ला उठा," अहो, मेरा भाग्य" सेठ ने यह सुन बालक को जागकर पूछा " अरे, क्यों चिल्ला रहा है?" वह लड़का कहने लगा, "यो हे, कोई खास बात नहीं|"

अगले दिन सेठ ने उस लड़के से सपने की बात फिर पूछी पर वह ताल गया| उस दिन से बालक छिपकर पढ़ने लगा| एक दिन सेठ ने कहा, "सुन रे लड़के, आज या तो तू वो सपने की बात मुझे बता या यहाँ काम करना बंद कर दे| लड़का चतुर था उसने नौकरी छोड़ दी और पढाई करनी चालू रखी|

ऊपर दिए गए गद्यांश को पढ़ कर निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिये |

(क) लड़का किस के यहाँ नौकरी करता था?

(ख) लड़के ने नौकरी क्यों छोड़ दी?

(ग) लड़का नौकरी छोड़ कर क्या करने लगा?

(घ) 'दिन' का सही विलोम शब्द लिखिए|

उपरोक्त प्रश्नो के सम्भावित उत्तर:-

(क) लड़का सेठ क यहाँ नौकरी करता था|

(ख) सेठ ने लड़के से कहा की या तो मुझे तेरा अपना बता या यहाँ काम करना बंद कर दे, इसलिए लड़के ने काम करना बदं कर दिया|

(ग) नौकरी छोड़ कर लड़का पढाई करने लगा|

(घ)दिन का विलोम शब्द रात है|

Apathit Gadyansh for Class 3 with questions and answers
 

अपठित गद्यांश 

एक चिड़िया थी, वह बहुत उच उड़ती , इधर उधर चहचहाती रहती | कभी इस टहनी पर कभी उस टहनी पर फुदकती रहती |पर उस चिड़िया की एक आदत थी वह जो भी दिन में उसके साथ होता अच्छा या बुरा उतने पत्थर अपने पास पोटली में रख लेती और अकसर उन पत्थरो को पोटली से निकाल कर देखती अच्छे  पत्थरो को देखकर बीते दिनों में हुई अच्छी बातो को याद करके खुश होती | और खराब पत्थरो को देखकर दुखी होती |ऐसा रोज़ करती| रोज़ पत्थर इकठा करने से उसकी पोटली दिन प्रतिदिन भारी होती जा रही थी | थोड़े दिन बाद उसे भरी पोटली के साथ उड़ने में दिक्कत होने लगी | पर  उसे समझ नहीं आ रहा था की वह उठ क्यों नहीं पा रही|

कुछ समय और बीता, पोटली और भारी होती जा रही थी | अब तो उसका जमीन पर चलना भी मुश्किल हो रहा था | और एक दिन ऐसा आया की वह खाने पीने का इंतज़ाम भी नहीं कर पाती अपने लिए और अपने पत्थरो के बोझ तले मर गयी|

ऊपर दिए गए गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिये |

(क) चिड़िया की क्या आदत थी?                                                

(ख) चिड़िया पत्थरो से क्या करती थी?

(ग) पोटली भरी क्यों हो रही थी?

(घ) अंत में चिड़िया के साथ क्या हुआ?

उपरोक्त प्रश्नो के सम्भावित उत्तर:-

(क) चिड़िया की एक आदत  थी वह जो भी दिन में उसके साथ होता अच्छा या बुरा उतने पत्थर अपने पास पोटली में रख लेती|

(ख) चिड़िया पत्थरो को पोटली में इखट्टा करती थी |

(ग) ज्यादा पत्थर होने के कारण पोटली भरी हो गयी|

(घ) पत्थरो के बोझ के कारण चिड़िया मर गयी|

Apathit Gadyansh with questions and answers for Class 3
 

अपठित गद्यांश 

एक जंगल में एक हिरन अपने परिवार के साथ रहता था| उस हिरन का एक बच्चा भी था| एक दिन हिरन के बच्चे कि खरगोश से दौड़ हुई, हिरन का बच्चा खरगोश से आगे निकल गया| उसने जंगल पार कर लिया, खेत पार कर लिए, नदिया पार करली, परन्तु पहाड़ पार नहीं कर पाया| और पहाड़ से टकरा कर जोर जोर से रोने लगा| 

बन्दर ने उसके मलहम लगया और चुप करने कि कोशिश कि पर असफल रहा, भालू आया उसने भी कोशिश कि पार हिरन का बच्चा चुप नहीं हुआ| फिर हिरन कि माँ आई उसने उसे प्यार किया और कहा चलो उस पत्थर को मरकर आये| हिरन के बच्चे ने उसे रोक लिया और कहा अगर हम उससे मरेंगे तो वह भी रोने लगेगा, फिर सभी हंसने लगे| 

ऊपर दिए गए गद्यांश को पढ़ कर निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिये | 

(क) हिरन और उसका परिवार कहा रहता था? 

(ख) हिरन के बच्चे कि किस के साथ दौड़ हुई? 

(ग) हिरण के बच्चे ने दौड़ते समय क्या क्या पार किया? 

(घ) हिरन बच्चा किस से टकरा गया? 

उपरोक्त प्रश्नो के सम्भावित उत्तर:- 

(क) हिरन और उसका परिवार जंगल में रहता था| 

(ख) हिरन के बच्चे खरगोश के साथ दौड़ हुई| 

(ग) हिरण के बच्चे ने दौड़ते समय जंगल, खेत, नदियां पार की| 

(घ) हिरन बच्चा पहाड़ से टकरा गया|

 

CBSE Class 3 Hindi Vyakaran

व्याकरण

प्रश्न 1 निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखो :

क) आना

ख) रात

ग) बड़ा

घ) रोना

ड़) प्रश्न 

च) पास

छ) मोटा

ज) हार

झ) सस्ता

ट) आलसी

 

उत्तर:

क) जाना

ख) दिन

ग) छोटा

घ) हंसना

ड़) उत्तर

च) दूर

छ) पतला

ज) जीत

झ) महंगा

ट) महन्ती

 

प्रश्न 2 लिंग बदलो :

क) शेर

ख) हंस

ग) मोर

घ) चोर 

ड़) भाई

च) घोडा

छ) बकरा

ज) तोता

झ) माता

ट) लड़का

 

उत्तर:

क) शेरनी

ख) हंसनी

ग) मोरनी

घ) चोरनी

ड़) बहन

च) घोड़ी

छ) बकरी

ज) तोती

झ) पिता

 

प्रश्न 3 निम्नलिखित शब्दों को वाक्यों में प्रयोग करें |

क) किसान

ख) बादल

ग) चतुराई

घ) सहायता

ड़) प्रार्थना

 

उत्तर:

क) किसान - किसान खेती कर रहा है|

ख) बादल - आज बादल छाए हुए है|

ग) चतुराई - हमे चतुराई से काम लेना होगा|

घ) सहायता - हमे सबकी सहायता करनी चाहिए|

ड़) प्रार्थना - हमे भगवन से प्रार्थना करनी चाहिए|

 

प्रश्न 4 मुहावरे का अर्थ लिखो |

क) लाल पीला होना ---

ख) आग बबूला होना    ----

ग) होश - हवाश उड़ना  -------

घ) पाला पडना  -------

ड़) लाल पीला होना ----

 

उत्तर:

क) लाल पीला होना --- गुस्सा होना

ख) आग बबूला होना    ---- बहुत गुस्सा आना|

ग) होश - हवाश उड़ना  ------- चौंक जाना|

घ) पाला पडना  ------- पन्गा लेना|

ड़) लाल पीला होना ---- गुस्सा होना

 

प्रश्न 5 निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखो |

क) हवा --------

ख) चाँद -----

ग) बेटा

घ) हाथी

ड़) सूरज

 

उत्तर:

क) हवा ------ वायु, पवन

ख) चाँद ----- चन्द्रमा, राकेश

ग) बेटा ----- पुत्र, तनुज

घ) हाथी ----- गज, गजेंद्र

ड़) सूरज ----- रवि, दिनकर

 

प्रश्न 6 अर्थ लिखो|

क) जवाब  ----

ख) मरियल  ------

ग) तरकीब  -----------

घ) झगडालू ------

ड़) दिन- भर ------

 

उत्तर:

क) जवाब  ---- उत्तर

ख) मरियल ------ पतला-दुबला

ग) तरकीब ------- तरीका

घ) झगडालू ------ लड़ाकू

ड़) दिन- भर ------ पूरा दिन

 

प्रश्न 7 वचन बदलो|

क) कहानी

ख) झोंपडी

ग) पोथी 

घ) गधा

ड़) बिल्ली

च) चरखा 

छ) पोता

 

उत्तर:

क) कहानी - कहानियां

ख) झोंपडी - झोपड़ियां

ग) पोथी - पोथियाँ

घ) गधा - गधे

ड़) बिल्ली - बिल्लियां

च) चरखा - चरखे

छ) पोता - पोते

 

प्रश्न 8  वचन बदलो |

शब्द बनाओ जैसे साफ से सफाई

चढ ---------------------------- धुल ---------------------------- चिन ---------------------------- खिल -------------------------------------

भुन ----------------------------- कम ---------------------- रंग -------------------------

 

उत्तर:

१. चढ़ाई

२. धुलाई

३. चिनाई

४. खिलाई

५. भुनाई

६. कमाई

७. रंगाई 

प्रश्न 9  वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखो |

1.      कपडे धोने वाला ------------------- 2. जो पूजा- पाठ करता हो .......................

3 चांद की रोशनी .......................... 4 जो अपनी बुद्धि से काम करता हो -----------------

5. जो बहुत झगड़ा करता हो .........................

 

उत्तर:

१. धोबी

२. पुजारी

३. चांदनी

४. बुद्धिमान

५. झगड़ालू

How do I download the 2026 CBSE Unseen Passages for Class 3 Hindi?

You can download the latest solved Unseen Passages for Class 3 Hindi directly from StudiesToday.com. We have updated them as per 2025-26 academic year and are best optimized for your mobile devices.

What are the different types of reading passages in Class 3 Hindi?

As per the latest CBSE pattern, there are two types of passages: 1. Discursive Passages (Opinion-based) and 2. Case-based Factual Passages (Data/Chart-based). We have provided practice exercises all types of passages.

Does the Hindi reading section include MCQs and Vocabulary questions?

Yes, our Class 3 Unseen Passages include a mix of Multiple Choice Questions (MCQs), Objective-type questions, and Vocabulary-based exercises (Synonyms/Antonyms) to prepare for the 20 mark reading section.

What is the best strategy to solve Hindi Unseen Passages quickly?

The best technique is the SQ3R method: Survey, Question, Read, Recite, and Review. We suggest reading the questions first to identify keywords, then read Hindi passage to find answers in 15-minute.

Are there free solved examples for Class 3 Hindi Unseen Passages?

Yes, StudiesToday provides over 50+ solved Unseen Passages for Class 3 Hindi. Each passage comes with detailed answers and explanations and includes competency-based questions.

How many marks are allocated to the Unseen Passage section in the 2026 exams?

In the latest CBSE Class 3 Hindi paper, the reading comprehension section is of 18-22 marks. Practicing our passages helps students get more marks.

Are these Unseen Passages for Class 3 difficult or moderate level?

These passages helps Class 3 students build confidence before moving to complex discursive passages.

Can teachers use these solved passages for classroom tests?

Yes, these Hindi passages are teacher friendly and can be used as classroom assignments, tests and homework to assess the reading comprehension levels of Class 3 students.