NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 9 स्वतन्त्रता की ओर

NCERT Solutions for Class 4 Hindi Rimjhim for chapter 9 स्वंत्रता की ओर


प्यारे बापू
प्रश्न- इस कहानी को पढ़कर तुम्हें बापू के बारे में कई बातें पता चली होगी| उनमे से कोई तीन बातें यहाँ लिखो|
उत्तर­-
1. गाँधी जी भारत की स्वंत्रता के लिए लड़ रहे थे|
2. गाँधी जी चरखे पर कड़ी का सूत कातते थे|
3. गाँधी जी अन्याय का विरोध करते थे|


चूल्हा

धनी की माँ चूल्हा फूँक रही थी|
धनी की माँ खाना पकाने के लिए चूल्हे का इस्तेमाल करती थी|
नीचे कुछ चित्र बने हैं| इनके नाम पता करो और लिखो|

 NCERT Solutions

इनमें कौन-कौन से ईंधन का इस्तेमाल किया जाता है?
तुम्हारे घर में खाना पकाने के लिए इनमें से किसका इस्तेमाल किया जाता है?
उत्तर-
1. स्टोव,
2. चूल्हा,
3. गैस-स्टोव,
4. कोयले की भट्ठी|
इनमें से नीचे लिखे ईंधनो का प्रयोग होता है-
1. स्टोव- मिट्टी का तेल
2. चूल्हा- लकड़ी
3. गैस-स्टोव- रसोई गैस
4. कोयले की भट्ठी- कोयला|
मेरे घर में खाना पकाने के लिए गैस-स्टोव का इस्तेमाल किया जाता है|


कहानी से आगे

प्रश्न- नीचे कहानी में आए कुछ शब्द लिखे हैं | कक्षा में चार-चार के समूह में एक – एक चीज के बारे में पता करो-
स्वतंत्रता , सत्याग्रह , खादी , चरखा
तुम इ स काम में अपने दोस्तों से , बड़ों से , शब्दकोश या पुस्तकालय से सहायता ले सकते हो | जानकारी इकट्ठा करने के बाद कक्षा में इस के बारे में बताओ|
उत्तर –
*स्वतंत्रता – आजादी|
*सत्याग्रह – सत्य के लिए किया गया हठ|
*खादी – खद्दर, चरखे से बनाए गए धागे से बना मोटा कपड़ा|
*चरखा – सूत (धागा) कातने का लकड़ी का यंत्र|
नोट– इन सबके बारे में सभी बच्चे आपस में चर्चा करें और जानकारी इकट्ठा करके कक्षा में बताएँ|


आगे की कहानी

प्रश्न- गाँधी जी ने धनी से कहा , “ क्या तुम आश्रम में ही रहकर मेरे लिए बिन्नी की देखभाल करोगे?”
धनी ने गाँधी जी की बात मान ली|
जब गाँधी जी दांडी यात्रा से लौटे होंगे , तब आश्रम में क्या-क्या हुआ होगा ? आगे की कहानी सोच कर लिखो|
उत्तर –
जब गाँधी जी दांडी यात्रा से लौटे| धनी ने उन्हें माला पहनाई तब जल्द से बिन्नी बकरी का दूध लाकर गाँधी जी को दिया|
गाँधी जी हँसते हुए बोले, “इतने दिन पैदल चलते-चलते मैं कमजोर हो गया था| अब मेरी ताकत फिर से लौट आएगी|”
मैं सुबह-शाम आपके लिए दूध लेकर आऊँगा| धनी ने खुश होकर कहा| सारे लोग ठहाका लगाकर हँस पड़े|


कहानी से

प्रश्न- (क) धनी ने गाधी जी से सुबह के समय बात करना क्यों ठीक समझा होगा?
उत्तर-
धनी ने गाँधी जी से सुबह से बात करना इसलिए ठीक समझा होगा क्योंकि गाँधी जी रोज सुबह आश्रम में पैदल घूमते थे|

(ख) धनी बिन्नी की देखभाल कैसे करता था?
उत्तर –
धनी बिन्नी को हरी घास खिलाता था, उस बर्तन में डालकर पानी पिलाता था| उसे आश्रम में चरों ओर घूमाता था|

(ग) धनी को कैसे महसूस हुआ होगा कि आश्रम में कोई योजना बनाई जा रही है?
उत्तर-
आश्रम में सभी लोग किसी ख़ास चर्चा में लगे हुए थे| सभी लोग गाँधी जी के कमरे में बैठकर गंभीर बातें करते थे| इन सब बातों से धनी को यह महसूस होगा होगा कि आश्रम में कोई योजना बनाई जा रही है|


कहानी और तुम

प्रश्न- (क) धनी यात्रा पर जाने के लिए उ त्सुक क्यों था?
अगर तुम धनी की जगह होते तो क्या तुम यात्रा पर जाने की जिद करते? क्यों?
उत्तर-
धनी यह जानने के लिए उत्सुक था कि यह किस तरह की यात्रा है|
अगर मैं धनी की जगह होता तो मैं यात्रा पर जाने की जिद करता क्योंकि मैं भी चाहता हूँ की अपने देश के लिए कुछ करूँ|

(ख) गाँधी जी ने धनी को न जाने के लिए कैसे मनाया?
उत्तर-
गाँधी जी ने धनी को बिन्नी की देखभाल के लिए राजी करके मनाया|


ताकत के लिए

प्रश्न- गाँधी जी ने कहा , “ जब मैं वापस आऊगा तो मुझे खूब सारा दूध पीना पड़ेगा , जिससे कि मेरी ताकत लौट आए|
बताओ , खूब सारी ताकत और अच्छी सेहत के लिए तुम क्या – क्या खाओगे – पि ओ गे?
चटपटी अंकुरित दाल गरम समोसे
करारे गोलगप्पे कुरकुरी मक्का की रोटी
खुशबूदार दाल मसालेदार अचार
मीठा दूध रसीला आम
गर्मागर्म साग ठंडी आइसक्रीम
रंग-बिरंगी टॉफी ठंडा शरबत
उत्तर-
चटपटी अंकुरित दाल, मीठा दूध, रसीला आम, गर्मागर्म साग, कुरकुरी मक्का की रोटी, खुशबूदार दाल|


विशेषता के शब्द

प्रश्न- अभी तुमने जिन खाने-पीने की चीजों के नाम पढ़े, उनकी विशेषता बता रहे हैं ये शब्द-
चटपटी , मीठा , ग र्म, ठंडा , कु र कु री आदि
नीचे लिखी चीजों की विशेषता बताने वाले शब्द सोचकर लिखो –

हलवापेड़
नमकचीटी
पत्थरकुर्ता
चश्माझंडा

उत्तर –

मीठाहलवाघनापेड़
सफ़ेदनमकछोटीचीटी
चिकनापत्थरलम्बाकुर्ता
मोटाचश्मालालझंडा


चाँद की बिंदी

प्रश्न- नीचे लिखे शब्दों में सही जगह परयालगाओ|

धुआकुआफूककहा
स्वतत्रबाधमागाव
बदगोभीइतजारपसद

उत्तर-

धुआँकुआँफूँककहाँ
स्वतंत्रबाँधमाँगाँव
बंदगोभीइंतजारपसंद


किसकी जिम्मेदारी?

प्रश्न- धनी को बिन्नी की देखभाल करने की जिम्मेदारी दी गई थी|

इनकी क्या-क्या जिम्मेदारियाँ थी?
माँ
पिता
उत्तर-
* माँ की जिम्मेदारी खाना पकाने की थी|
*पिता को चरखा काटकर धागा बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी|
*बिंदा को सब्जियाँ उगाने की जिम्मेदारी दी गई थी|

 

Books recommended by teachers

Rimjhim Chapter 1 मन के भोले भाले बादल
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 1 मन के भोले भाले बादल
Rimjhim Chapter 10 थप्प रोटी थप्प दाल
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 10 थप्प रोटी थप्प दाल
Rimjhim Chapter 11 पढ़क्कू की सूझ
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 11 पढ़क्कू की सूझ
Rimjhim Chapter 12 सुनीता की पहिया कुर्सी
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 12 सुनीता की पहिया कुर्सी
Rimjhim Chapter 2 जैसा सवाल वैसा जवाब
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 2 जैसा सवाल वैसा जवाब
Rimjhim Chapter 3 किरमिच की गेंद
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 3 किरमिच की गेंद
Rimjhim Chapter 4 पापा जब बच्चे थे
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 4 पापा जब बच्चे थे
Rimjhim Chapter 5 दोस्त की पोशाक
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 5 दोस्त की पोशाक
Rimjhim Chapter 6 नाव बनाओ नाव बनाओ
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 6 नाव बनाओ नाव बनाओ
Rimjhim Chapter 7 दान का हिसाब
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 7 दान का हिसाब
Rimjhim Chapter 9 स्वतन्त्रता की ओर
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 9 स्वतन्त्रता की ओर
Rimjhim for chapter 14 मुफ़्त ही मुफ़्त
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 14 मुफ़्त ही मुफ़्त

More Study Material