Download NCERT Solutions for Class 4 Hindi Chapter 07 दान का हिसाब
Review structured textbook solutions for Class 4 Hindi Chapter 07 दान का हिसाब. Built according to NCERT guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Access NCERT Solutions and Answers
Access the complete solution PDF for Class 4 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
NCERT Solutions for Class 4 Hindi Rimjhim for chapter 7 दान का हिसाब
कहानी से
(क) राजा किसी को भी दान क्यों नहीं देना चाहता था?
उत्तर-राजा अपनी सुख-सुविधा पर तो बहुत खर्च करता था लेकिन दूसरों के लिए बहुत कंजूस था| इसलिए वह किसी को भी दान नहीं देना चाहता था|
(ख) राज दरबा र लोग मन ही मन राजा को बु रा कहते थे | लेकिन वे राजा का विरोध क्यों नहीं कर पाते थे?
उत्तर –वे राजा का विरोध नहीं कर पाते थे| वे राजा से बहुत डरते थे| उन्हें इस बात का डर था कि राजा कही उन्हें दंड न दे बैठे|
(ग) राजसभा में सज्जन और विद्वान लोग क्यों नहीं जाते थे
उत्तर –राजसभा में सज्जन और विद्वान लोग इसलिए नहीं जाते थे| क्योंकि वहाँ पर उनका सत्कार बिल्कुल नहीं होता था|
(घ) सन्यासी ने सीधे-सीधे शब्दों में भिक्षा क्यों नहीं माँग ली?
उत्तर-यदि सन्यासी सीधे-सीधे शब्दों में भिक्षा माँगता तो राजा इतनी बड़ी रकम देने के लिए कभी तैयार नहीं होता| ऐसे संन्यासी ने ऐसे तरीके से भिक्षा माँगी की राजा ने उसे बहुत छोटी रकम समझ बैठा|
(ङ) राजा को सन्यासी के आगे गिड़गिड़ाने की जरूरत क्यों पड़ी?
उत्तर-राजा ने सन्यासी को भिक्षा देने का जो वचन दिया था| उसके अनुसार उसके खजाने से दस लाख खजाने से भी अधिक रूपए निकल जाते और राजा दिवालिया हो जाता| राजकोष बचाने के लिए उसे संन्यासी के आगे गिड़गिड़ाने की जरूरत पड़ी|
अंदाज अपना-अपना
तुम नीचे दिए गए वाक्यों को किस तरह से कहोगे?
(क) दान के वक्त उनकी मुट्ठी बंद हो जाती थी|
उत्तर –दान के समय में कंजूसी करने लगते थे|
(ख) हिसाब देकर मंत्री का चेहरा फीका पड़ गया|
उत्तर –हिसाब देकर मंत्री घबरा गया|
(ग) सं न् यासी की बात सुनकर सभी की जान में जान आई|
उत्तर –सन्यासी की बात सुनकर सभी को राहत महसूस हुई|
(घ) लाखों रूपए राजकोष में मौजूद है| जैसे धन का सागर हो|
उत्तर –राजकोष में धन के सागर मानो लाखों रुपए मौजूद है|
साथी हाथ बढ़ाना
कभी-कभी कुछ इलाकों में बारिश बिल्कुल भी नहीं होती | नदी – नाले , तालाब , सब सूखे जाते हैं | फसलों के लिए पानी नहीं मिलता | खेत स ू ख जाते हैं | पशु-पक्षी , जानवर , लोग भूख म रने लगते हैं | ऐसे में समय में वहा ँ रहने वाले लोगों की मदद की जरूरत होती है | तुम भी लोगों की मदद जरूर कर सकते हो | सोच कर बताओ तुम अ काल में परेशान लोगों की मदद कैसे करोगे?
उत्तर –अकाल में परेशान लोगों की मदद के लिए मैं अपनी कक्षा के सारे बच्चों को इकट्ठा करूँगा| हम सब मिलकर पैसे इकट्ठे करेंगे और उससे खाने-पीने की चीजें खरीदकर वहाँ तक पहुँचाएँगे| हम बड़े लोगों से भी प्रार्थना करेंगे कि वह उनकी मदद करें|
जिम्मेदारी अपनी-अपनी
तुम्हारे विचार से राज दरबार में किसकी क्या-क्या जिम्मेदारियाँ होंगी?
(क) मंत्री
(ख) भंडारी
उत्तर –(क)मंत्री– मंत्री पूरे राज्य की देखरेख करता है| वह हर मामले में राजा को सलाह देता है, जिससे राजकाल अच्छी तरह से चलता रहे| उसी की सलाह से राजा दूसरे कर्मचारियों को नियुक्त करता है|
(ख)भंडारी– भंडारी राजा के खजाने की देखभाल करता है| वह राजकोष का सारा हिसाब-किताब रखता है| राजा के आदेश पर वह लेन-देन करता है|
करण जैसा दानी
सभी ने कहा, “हमारे महाराज कर्ण जैसे ही दानी हैं|”
पता करो की –
(क) कर्ण कौन थे?
उत्तर-कर्ण कुंती के सबसे बड़े पुत्र थे| वे बहुत दानी थे|
(ख) कर्ण जैसे दानी का क्या मतलब है?
उत्तर-कर्ण जैसे दानी का मतलब है- अपना सब कुछ दान में दे देने वाला बहुत दानी|
(ग) दान क्या होता है?
उत्तर-जब किसी जरूरतमंद को कोई चीज किरात में दे दी जाती है तो उसे दान कहा जाता है|
(घ) किन-किन कारणों से लोग दान करते हैं?
उत्तर-दूसरों की मदद करने के लिए लोग दान करते हैं|
कुछ लोग नाम कमाने के लिए दान करते हैं|
कुछ लोग पुण्य कमाने के लिए दान करते हैं|
कहानी और तुम
(क) राजा राजकोष के धन का उपयोग किन-किन कामों में करता था?
तुम्हारे घर में जो पैसा आता है वह कहा ँ- कहा ँ खर्च होता है ? पता करके लिखो|
उत्तर –राजा राजकोष के धन का उपयोग सुगंधित वस्त्रों, मनोरंजन और महल की सजावट में करता था| मेरे घर में जो पैसा था वह निम्न कार्यों में खर्च होता है:-
खाने-पीने का सामान खरीदने में, कपड़े खरीदने में, बिजली-पानी का बिल भरने में, टेलीफोन का बिल भरने में, हमारी पढ़ाई-लिखाई में, इधर-उधर आने-जाने में, पूजा-पाठ में दवाइयाँ खरीदने में|
(ख) अकाल के समय लोग राजा से कौन-कौन से काम करवाना चाहते थे?
तुम अपने स्कूल या इलाके में क्या-क्या काम करवाना चाहते हो?
उत्तर –लोग चाहते थे कि अकाल के समय राजा राजकोष से दस हजार रूपए दे दे जिससे वह लोग दूसरे देशों से अनाज खरीदकर अपनी जान बचा सकें|
मैं चाहता हूँ कि पार्क में अच्छे-अच्छे फूल-पौधे लगाए जाएँ| वहाँ खेलने के लिए झूले आदि भी लगाया जाएँ|
कैसा राजा!
(क) राजा किसी को दान देना पसंद नहीं करता था|
तुम्हारे विचार से राजा सही था या गलत?
अपने उत्तर का कारण भी बताओ|
उत्तर –राजा गलत था, क्योंकि मुसीबत के समय प्रजा की रक्षा करना राजा का कर्तव्य होता है|
(ख) राजा दान देने के अलावा और किन – किन तरीकों से लोगों की सहायता कर सकता था?
उत्तर –आज अपने भंडार से लोगों में अनाज बाँट सकता था| वह गाँव में कुएँ और नहर खुदवा सकता था जिसके भविष्य में अकाल की नौबत ही न आए|
पूर्व और पूर्व
पूर्वी सीमा के लोग भूखे मरने लगे|
(क) पूर्व शब्द के दो अर्थ हैं
पूर्व – एक दिशा
पूर्व – पहले
आगे ऐसे ही कुछ और शब्द दिए गए हैं जिनके दो-दो अर्थ हैं| इनका प्रयोग करते हुए दो-दो वाक्य बनाओ|
उत्तर –जल– वर्षा होने पर चरों तरफजलभर गया|
गर्म पानी गिर जाने से मेरा हाथजलगया|
म न– फेल होने की बात सुनकर सीमा कामनउदास हो गया|
आज हमने चारमनगेहूँ खरीदा|
मगर–मगरने बन्दर से अपना कलेजा लाने को कहा|
आभा ने बहुत कोशिश कीमगरजो सफलता नहीं मिली|
(ख) नीचे चार दिशाओं के नाम लिखे हैं|
तुम्हारे घर और स्कूल के आसपास इन दिशाओं में क्या-क्या है?
तालिका भरो-
दिशा || घर के पास || स्कूल के पास
पूर्व
पश्चिम
उत्तर
दक्षिण
उत्तर –बच्चे स्वयं अपने-अपने घर और स्कूल के अनुसार दिशाओं में पड़ने वाली चीजों के नाम लिखे| जैसे – सड़क, मंदिर, पार्क, मकान आदि|
NCERT Solutions for Class 4 Hindi Chapter 07 दान का हिसाब
Textbook Solutions for Class 4 Hindi Chapter 07 दान का हिसाब
Explore reliable textbook solutions for Chapter 07 दान का हिसाब tailored for Class 4 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official NCERT standards for Hindi.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 07 दान का हिसाब concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Effective Self-Study and Homework Assistance
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 4 Hindi.
FAQs
The complete and updated NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 7 दान का हिसाब is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 4 Hindi are as per latest NCERT curriculum.
Yes, our experts have revised the NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 7 दान का हिसाब as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using NCERT language because NCERT marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 7 दान का हिसाब will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 4 Hindi. You can access NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 7 दान का हिसाब in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 7 दान का हिसाब in printable PDF format for offline study on any device.