Download NCERT Solutions for Class 4 Hindi Chapter 03 किरमिच की गेंद
Explore reliable textbook solutions for Chapter 03 किरमिच की गेंद tailored for Class 4 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final NCERT evaluations.
Access NCERT Solutions and Answers
Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
NCERT Solutions for Class 4 Hindi Rimjhim for chapter 3 किरमिच की गेंद
कहानी की बात
(क) दिनेश की माँ मशीन चलाते-चलाते बोली, ”बेटा, कहाँ जा रहे हो?”
दिनेश की माँ कौन – सी मशीन चला रही होगी?
तुमने इस मशीन को कहाँ – कहाँ देखा है?
उत्तर-दिनेश की माँ सिलाई मशीन चला रही होगी| मैंने इस मशीन को अपने घर में और दर्जी की दुकान में देखा है|
दिनेश क्या खोज रहा था?
दिनेश को कैसे पता चला होगा की क्यारी में वाही चीज गिरी है?
उत्तर-दिनेश क्रिकेट की गेंद खोज रहा था|
दिनेश को क्यारी में किसी चीज की आवाज सुनाई दी| उस आवाज को पहचान कर दिनेश को पता चला होगा की क्यारी में क्रिकेट की गेंद ही गिरी है|
(ग) दिनेश अच्छी तह जनता था की गेंद दीपक की नहीं है|
दिनेश को यह बात कैसे पता चली की गेंद दीपक की हो ही नहीं सकती?
दीपक बार – बार गेंद को अपनी क्यों बता रहा होगा?
उत्तर-दिनेश को जो गेंद मिली थी वह एकदम नई चमचमाती हुई थी| दीपक ने बताया की उसकी गेंद पाँच महीने पहले खोई थी| इस तरह दिनेश को पता चल गया की गेंद दीपक की नहीं हो सकती|
दीपक बार-बार गेंद को अपनी इसलिए बता रहा होगा क्योंकि वह उस गेंद को पाना चाहता था|
गेंद किसकी
(क) दीपक ने गेंद को अपना बताने के लिए उसके बारे मे कौन-कौन सी बाते बताई?
उत्तर-दीपक ने बताया कि के मेरी गेंद पाँच महीने पहले खोई थी| उसने कहा कि मेरी गेंद मैं ऐसा लाल रंग का निशान था| मैं अपने पापा से भी कहलवा सकता हूँ| उसने कहा कि मेरी गेंद मे से ऐसे टप्पे की ही आवाज़ आती थी|
प्रश्न 2. अगर दीपक और दिनेश गेंद के बारे में फैसला करवाने तुम्हारे पास आते, तो तुम गेंद किसे देती? यह भी बताओ कि तुम यह फैसला किन बातों को ध्यान में रखकर करती?
उत्तर- मैं गेंद दिनेश को देती| दिनेश ने गेंद मिलने की बात सच-सच बता दी थी, वह बिल्कुल नई थी|
गेंद की कहानी
गेंद स्कूटर के साथ कहीं चली गई|
उसके बाद गेंद के साथ क्या – क्या हुआ होगा ? सोच के बताओ|
उत्तर- गेंद स्कूटर के साथ ही स्कूटर वाले के घर पहुँच गई होगी| वहाँ उस स्कूटर वाले के बच्चे गेंद पाकर खुश हो गए होंगे| वे उस गेंद से खूब क्रिकेट खेलते होंगे|
पहचान
मान लो तुम्हारा कोई खिलौना घर में ही खो गया है| तुमने अपने साथियों को घर में बुलाया था कि सब मिलकर उसे खोजे लें| तुम अपने खिलौने की पहचान के लिए अपने साथियों को कौन – कौन से बातें बताओगी? लिखो|
उत्तर- मैं अपनी साथियों से यह बताऊँगी कि मेरा खिलौना एक नन्ही गुड़िया थी| उसके फ्रॅाक का रंग गुलाबी था| उसके बाल सुनहरे, घने व लंबे थे|
कहाँ
सामने ही क्यारी में भिन्डियों के ऊँचे – ऊँचेपौधेथे|
एक ओर सीताफल की घनीबेलफैली हुई थी|
सीताफल की बेल होती है और भिंडी का पौधा बताओ और कौन – कौन सी सब्जिया बेल और पौधे पर लगती हैं?
उत्तर –
| बेल | पौधा |
| सीताफल | बैंगन |
| लौकी | भिन्डी |
| तोरी | गोभी |
| परवल | मिर्च |
तरह-तरह की गेंदे
गेंदों के अनेक रंग-रूप होते हैं| अलग-अलग खेलों में अलग-अलग प्रकार की गेंदो का इस्तेमाल किया जाता है| नीचे दी गई जगह खेलों के अनुसार गेंदों की सूची बनाओं|
उत्तर-
| क्रिकेट | किरमिच |
| फुटबॅाल हॅाकी टेनिस वॅालीबॅाल | चमड़ा रबड़ प्लास्टिक चमड़ा |
खोजो आस-पास
दिनेश चिक सरकाकर बरामदे की उर भगा|
(क) चिक पर्दे का काम करती है पर चिक और परदे में फर्क होता है| इन दोनों में क्या अंतर है? समूह में चर्चा करो|
इसी तरह पता लगाओ की इन शब्दों में क्या अंतर है?
1 टहनी -तना
2 पेड़ -पौधा
3 घूँस -चूहा
4 मुँडेर -चारदीवारी
उत्तर-(क) चिक बाँस की तीलियों से बना होता है, जबकि पर्दा कपड़े से बना होता है|
1 तना जमीन के ऊपर का भाग होता है जहाँ से शाखाएँ निकलती है| टहनी पेड़ की डाली होती जो तने से निकलती है| तना मोटा हो तो टहनी पतली होती है|
2 पेड़ बड़ा और मजबूत होता है, जबकि पौधा छोटा और कमजोर होता है| पेड़ की लकड़ी के फर्नीचर बनाए जा सकता है, जबकि पौधे की लकड़ी काम नहीं आती|
3 घूँस बड़ा होता है, जबकि चूहा छोटा होता है| घूँस खेतों या बगीचे में बिल बनाकर रहता है, जबकि हमारे घरों में भी रहता है|
4 किसी छत के चारों ओर उठा हुआ दिवार का उपरी भाग मुँडेर कहलाता है| चारदीवारी किसी जमीन की को चारों ओर से घेरने के लिए बनाई गई दीवार होती है| मुंडेल की ऊंचाई कम होती है, जबकी चारदीवारी अधिक ऊंची होती है|
(ख) चिक सरकंडे से भी बनती है और तिलियों से भी|
सरकंडे से और क्या –क्या बनताहै| अपने आसपास पता करो लिखो|
उत्तर-टोकरी, सूप, कलम, चटाई
क्लब बनाएँ
मान लो तुम्हें अपने स्कूल में एक क्लब बनाना है जो स्कूल में खेल – कूद के कार्यक्रमों की तैयारी करेगा|
(1) इस क्लब में शामिल होने और इसका चलाने आदि के बारे नियम सोचकर लिखो|
(2) तुम्हारे विचार से इस क्लब को अच्छी तरह चलाने के लिए नियमों की जरूरत है या नहीं? अपने जवाब का कारण बताओ|
उत्तर-क्लब के नियम-
1. खेल में रुचि रखने वाले बच्चे इसमें शामिल होंगे|
2. क्लब की बैठक में सबको समय पर आना होगा|
3. सभी बारी-बारी से बोलेंगे|
4. खेलकूद के बारे में सभी मिलकर फैसला करेंगे|
5. सबको नियमों का पालन करना होगा|
6. क्लब कैप्टन की बात सभी मानेगे|
मेरे विचार से क्लब को अच्छी तरह चलाने के लिए नियमों की जरूरत है| यदि बिना किसी नियम के क्लब बनेगा तो उसमें सभी अपनी-अपनी चलाएँगे|
एक,दो,तीन
दिनेश नेतिमंजिलीइमारतकी और देखा|
जिस इमारत में तीन मंजिलें हो , उसे तिमंजिली इमारत कहते हैं | बताओ , इन्हें क्या कहेंगे?
उत्तर-
| 1. जिस मकान में दो मंजिले हों 2. जिस स्कूटर में दो पहिए हों 3. जिस जगह तीन रंग हों 4. जिस जगह पर चार राहें मिलती हों 5. जिस अकूतर में तीन पहिए हों | दुमंजिला मकान दुपहिया स्कूटर तिरंगा झंडा चौराहा तिपहिया स्कूटर |
सब्जी एक नाम अनेक
एक ही सब्जी या फल के नाम अलग – अलग स्थान पर अलग – अलग होते हैं | नीचे ऐसे कुछ नाम दिए गए हैं|
सीताफल , कांदा , बटाटा , अमरुद , तोरी , शरीफा , काशीफल , बैंगन , नेनुआ , तरबूज , कुम्हड़ा , घीया
1. बताओं की तुम्हारे घर , शहर या कस्बे में इनमे से कौन – कौन से शब्द इस्तेमाल किए जाते हैं?
2. बाकी नामों का इस्तेमाल किन – किन स्थानों पर होता है ? पता करो|
उत्तर-1. सीताफल , अमरुद , तोरी , शरीफ , बैंगन , तरबूज , घीया
2. कंदा – गुजरात
बटाटा – गुजरात
काशीफल – उत्तर प्रदेश
नेनुआ – बिहार, उत्तर प्रदेश
कुम्हड़ा – उत्तर प्रदेश, बिहार
Step-by-Step Textbook Answers: Class 4 Hindi Chapter 03 किरमिच की गेंद
Accessing Chapter 03 किरमिच की गेंद Solutions
Access structured NCERT textbook solutions for Chapter 03 किरमिच की गेंद. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 4 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Concept-Driven Answers for Class 4 Hindi
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 03 किरमिच की गेंद concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Maximizing Study Efficiency
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 03 किरमिच की गेंद with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 3 किरमिच की गेंद is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 4 Hindi are as per latest NCERT curriculum.
Yes, our experts have revised the NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 3 किरमिच की गेंद as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using NCERT language because NCERT marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 3 किरमिच की गेंद will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 4 Hindi. You can access NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 3 किरमिच की गेंद in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 3 किरमिच की गेंद in printable PDF format for offline study on any device.