NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 6 नाव बनाओ नाव बनाओ

NCERT Solutions for Class 4 Hindi Rimjhim for chapter 6 नाव बनाओ नाव बनाओ

कविता से
क्या कहते? मेरे क्या बस का?
(क) भैया ने क्या बहाना किया? क्यों?
उत्तर-
भैया ने बहाना बनाया कि नाव बनाना मेरे बस का काम नहीं है| इसका कारण यह था कि भैया को बाज़ार से कागज़ लाकर नाव बनानने में आलास आ रहा था|

 बूँदों-लहरों लड़ती-बढ़ती|
(ख) कागज़ बूँदों और लहरों से लड़ते हुए आगे बढ़ रही है?
उत्तर-
कागज़ की नाव बूँदों और लहरों से लड़ते हुए आगे बढ़ रही है|

गुल्लक भरी, अपनी खोलो|
(ग) किसकी गुल्लक भारी है? किसकी गुल्लक हल्की है?
उत्तर-
भैया की गुल्लक भारी है| तथा बच्चे की गुल्लक हल्की है|


नाव की कहानी

एक बार फिर से कविता पढ़ो| इस कविता में एक नाव के बनने और पानी मेंसफाई करने की कहानी छिपी है|मालो तुम हीनाहो|अब अपनी कहानी सबको सुनाओ|
शुरूआत हम कर देते हैं|
मैं एक नाहूँ| मैं कागज़ से बनीहूँ| मुझे एक लड़के ने बनाया
उसका नाम तो मुझे नहीं पता पर ………….
उत्तर- ……….. वह मेरे बनने पर बहुत ही खुश हो गया| रिमझिम-रिमझिम बारिश हो रही थी| चारों ओर पानी भर चुका था| उसने मुझे पानी में छोड़ दिया| मैं पानी की लहरों के सहारे आगे बढ़ती रही थी| तभी बहुत तेज बारिश होने लगी| मैं पूरी तरह भीग गई और बिजली के एक खंभे के पास जा कर रुक गई|


आह! बारिश!

तुमने बरसात पर पहले भी कभी कोई कविता या लोकगीत सुना होगा|उसे नीचे दी गई जगह पर लिखो|
उतर-
वर्षा आई
वर्षा आई….. वर्षा आई……|
रिमझिम-रिमझिम वर्षा आई|
घने-काले बादल आए,
उमड़-घुमड़ कर नभ पर छाए|
मोर नाचने लगे मस्त हो
मेंढक ने भी गीत सुनाए|
नभ बिजली लगी चमकने,
सोंधी धरती लगी महकने|
रंग-बिरंगी नाव चल पड़ी
चंचल-सी लहरों पर बहने|
धारती पर भी हरियाली छाई
रिमझिम-रिमझिम वर्षा आई|


प्रश्न-
इस कविता को पढ़ते समय तुम्हारे मन में कोई चित्र आए होंगे|उनके बारे में बताओ उनका चित्र बनाओ|
उत्तर
इस कविता को पढ़ते समय हमारे मन में कागज़ की नाव, बरसात के दिन तथा बचपन में खेलकूद के चित्र आते हैं|


सचमुच

प्रश्न-पानी सचमुचखूबपड़ेगा|
सचमुच का
इस्तेमालकरते हुए तुम भी दो वाक्य बनाओ|
उत्तर
(क)सचमुचबादल घिर आए हैं|
(घ)सचमुचपानी जमकर बरसा|


सात समुंद्र

घिर-घिर कर बादल छाया है,
सात समुन्दर भर लाया है|
(क) पता करो, सात समुंद्र कौन-कौन से होंगे जिनसे बादल पानी भरकर लाया है|
उत्तर-
1. हिन्द महासागर,
2. प्रशांत महासागर,
3. अटलांटिक महासागर,
4. उत्तरी ध्रुव महासागर,
5. दक्षिणी ध्रुव महासागर,
6. अरब सागर,
7. बंगाल की खाड़ी

(ख) क्या सचमुच बारिश के बादल समुंद्र से पानी लाते है? वे इतना सारा पानी कैसे लाते होंगे? आपस में बातचीत करके पता करो|
(तुम इस काम में बड़ों की या किताबों की मदद भी ले सकती हो|)
उत्तर-
हाँ, बारिश के बादल सचमुच समुंद्र से पानी लाते हैं| सूरज की गर्मी से समुद्र का पानी भाप बनकर आकाश में चला जाता है| वहाँ इकट्ठी हुई भाप धीरे-धीरे ठंडी होकर पानी की बूँदो शक्ल ले लेती है| वही बूँदे बादल का रूप लेकर पानी बरसाने लगती है|


तरह-तरह की नावें

तुम कागज से कितनी तरह कीनाबनासकते हो?बनाकरकक्षा दिखाओ|उनमें से किसी एक के बारे में लिखकर बताओ कि तुमने वह कैसे बनाई?
उत्तर
 कागज की नाव बना कर विद्यार्थी अपनी कक्षा में दिखाएँ|


आई बरसात

(क)बरसात के दिनों में अक्सर घरों के दरवाजेऔरखिड़कियों से पानी की बौछारजाती है|कभीकभी छत से पानी टपकने लगता है,सीलन भी आ जाती है|ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए तुम्हारे घर में क्या-क्या किया जाता है?
उत्तर
 जब हमारे घर के दरवाजे और खिडकियों से पानी की बौछार आती है, तब हम सारे दरवाजे खिड़कियाँ बंद कर लेते हैं|
जब छत से पानी टपकता है प्लास्टिक बिछा दिया जाता है बाद में टपकने वाली या सीलन वाली जगह की मरम्मत कराई जाती है|

(ख)बारिश के मौसम में गलियोंऔरसड़कों पर भी पानी भर जाताहै|तुम्हारे मोहल्ले औरघर केआसपास बारिश आने पर क्याक्या होता है?बताओ|
उत्तर
हमारे मोहल्ले और घर के आस-पास बाहर जाने पर सारी गलियाँ पानी से भर जाती है| थोड़ी देर में पानी सीवर में बह जाता है|


काम वाले शब्द

(क)पिछले सालरिमझिममें तुमने पढ़ा था कि बनानाकामवाला शब्द होता है|कामवाले शब्दोंको क्रियाकहते हैं|इसकविता में ढ़ेरसारीक्रियाँए या कामवाले शब्दआएहै|उन्हेंछाँटोऔर नीचे लिखो|
उत्तर-
आना, घिरना, छाना, लाना, पड़ना, भरना, धरना, लहराना, खोलना, टटोलना, चलाना, अड़ना, लड़ना, बढ़ना, गढ़ना, हर्षाना

(ख) तुमने जो क्रियाएँ छाँटी हैं, वर्णमाला के हिसाब से उनके आगे 1,2,3 आदि लिखकर उन्हें क्रम में लगाओ|
उत्तर-
1. अड़ना,
2. आना,
3. खोलना,
4. गढ़ना,
5. घिरना,
6. चलाना,
7. छाना,
8. टटोलना,
9. धरना,
10. पड़ना,
11. बढ़ना,
12. भरना,
13. लड़ना,
14. लहराना,
15. लाना,
16. हर्षाना

 

Books recommended by teachers

Rimjhim Chapter 1 मन के भोले भाले बादल
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 1 मन के भोले भाले बादल
Rimjhim Chapter 10 थप्प रोटी थप्प दाल
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 10 थप्प रोटी थप्प दाल
Rimjhim Chapter 11 पढ़क्कू की सूझ
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 11 पढ़क्कू की सूझ
Rimjhim Chapter 12 सुनीता की पहिया कुर्सी
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 12 सुनीता की पहिया कुर्सी
Rimjhim Chapter 2 जैसा सवाल वैसा जवाब
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 2 जैसा सवाल वैसा जवाब
Rimjhim Chapter 3 किरमिच की गेंद
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 3 किरमिच की गेंद
Rimjhim Chapter 4 पापा जब बच्चे थे
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 4 पापा जब बच्चे थे
Rimjhim Chapter 5 दोस्त की पोशाक
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 5 दोस्त की पोशाक
Rimjhim Chapter 6 नाव बनाओ नाव बनाओ
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 6 नाव बनाओ नाव बनाओ
Rimjhim Chapter 7 दान का हिसाब
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 7 दान का हिसाब
Rimjhim Chapter 9 स्वतन्त्रता की ओर
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 9 स्वतन्त्रता की ओर
Rimjhim for chapter 14 मुफ़्त ही मुफ़्त
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 14 मुफ़्त ही मुफ़्त

More Study Material