NCERT Solutions for Class 4 Hindi Rimjhim for chapter 4 पापा जब बच्चे थे
तुम्हारी बात
(क) पापा ने जितने काम सोचे, उनमें से तुम्हें सबसे दिलचस्प काम कौन-सा लगता है? क्यों?
उत्तर-मुझे वायुयान चालक बनना सबसे दिलचस्प काम लगा है, क्योंकि वायुयान चालक बनकर मैं आसमान में उड़ने का मजा ले सकता हूँ|
(ख) क्या तुम्हें भी घर में बता या जाता है कि तुम्हें बड़े होकर क्या काम करना है ? कौन – कौन कहता है ? क्या कहता है ?
उत्तर –हाँ, मुझे घर में भी बताया जाता है कि मुझे बड़े होकर क्या काम करना है| मेरी मम्मी कहती कि मैं डॉक्टर बनूँ, जबकि पापा कहते हैं कि मैं इंजीनियर बनूँ |
(ग) अपनी मम्मी है पापा से बात करो कि वह जब बच्चे थे तब बड़े होकर क्या क्या करने की सोचते थे?
उत्तर-मेरे पापा जब बच्चे तब उन्हें खेलने में बहुत मजा आता था| इसलिए वह खिलाड़ी बनना चाहते थे| बाद में जब स्कूल में उन्होंने देखा कि सारे बच्चे टीचर का कहना मानते हैं तो उन्होंने टीचर बनने की सोची| फिर उन्हें लगा कि ड्राइवर बनने में तो बहुत मजा है, खूब घूमने को मिलेगा| फिर उन्होंने सोचा कि वह पुलिसवाला बनकर सब पर रोब गाँठेंगे|
(घ) अपने घर के किसी भी एक सदस्य से उसके काम के बारे में जानकारी हासिल करो |
प्रश्न- पता करो उसके काम को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर –मेरी अंकल एक ऑफिस में काम करते हैं| क्लर्क के नाम से जाना जाता है|
प्रश्न- उस काम को अच्छी तरह करने के लिए कौन-कौन सी बातें मालूम होनी चाहिए ?
उत्तर-उस काम को अच्छी तरह करने के लिए हिंदी और अंग्रेजी पढ़ना-लिखना आना चाहिए| हिसाब-किताब करना आना चाहिए| कंप्यूटर चलाने की जानकारी होनी चाहिए|
प्रश्न- उन्हें अपने काम में किन बातों से परेशानी होती है ?
उत्तर-जब वह किसी एक काम को कर रहे होते हैं और बीच में कोई दूसरा काम लेकर पहुँच जाता है, तब उन्हें परेशानी होती है|
कहानी से आगे
शुरू-शुरू में पापा चौकीदार बनना चाहते थे|
(क) चौकीदार रात को भी काम करते हैं| इसके अलावा और कौन-कौन से कामों में रात को जागना पड़ता है?
उत्तर-अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर और नर्सों को रात को जगना पड़ता है| ड्राइवर, पुलिस वाले, फ़ौजी, कॉल सेंटर वाले भी रात को जागकर काम करते हैं|
(ख) क्या तुम किसी व्यक्ति को जानते हो जो एक से ज्यादा तरह के काम करता है ? उस व्यक्ति के बारे में बताओ |
उत्तर –मेरे पडोसी अंकल एक से ज्यादा तरह के काम करते हैं| वे सुबह-सुबह दूध बाँटते हैं| फिर एक फैक्टरी में ड्यूटी करने जाते हैं| शाम को गोलगप्पे की दुकान लगाते हैं|
पापा खेलें-शेख चिल्ली कहता है
पापा अपने पैर से कान के पीछे नहीं खु जा पाते थे | आओ देखें, तुम कौन-कौन से काम कर सकती हो ! एक खेल खेलते हैं| खेल का नाम है- शेखचिल्ली कहता है | तुममें से एक बनेगा शेख चिल्ली | जो शेखचिल्ली कहेगा , बा की सबको वैसे ही करना है |
शेखचिल्ली इस तरह के आदेश दे सकता है –
शेखचिल्ली कह ता हैं – अपने दाएं हाथ को सिर के पीछे से ले जाकर नाक को पकड़ो
अपने दाएं हाथ को दा यी टाँग के नीचे से ले जाकर दा याँ कान पकड़ो |
शेखचिल्ली कह ता हैं – खड़े होकर झुको|
अपने हाथों से पैरों को छु ओ|
सर अपने घुटनों से लगाओ
ध्यान रहे , तुम्हें केवल वही आदेश मान न है जिसके साथ जुड़ा हो – शेखचिल्ली क हता है ! अगर तुमने कोई और आदेश मान लिया तो तुम खेल से बाहर हो जाओगे |
सोच-विचार
अफसर के जाने के बाद पापा बहुत सोचते रहे | बताओ, वह क्या-क्या सोच रहे होंगे ? सही(सत्य ) का निशान लगाओ |
*यह अफ सर आख़िर है कौन ?
*अब मैं रोज़ – रोज़ अपना इरादा नहीं बदल सकता |
*कुत्ता बनना बड़ा कठिन काम है |
*ये फौजी अफसर मुझ पर हँसा क्यों नहीं , बाकी सब तो हँसा हैं |
*इस अफसर को कुत्ता बनना नहीं आता | इसलिए मुझे बहका रहा है |
उत्तर –यह आखिर अफसर है?
* अब मैं रोज-रोज अपना इरादा नहीं बदल सकता|
* कुत्ता बनना बड़ा कठिन काम है|
* यह फौजी अफसर मुझ पर हँसा क्यों नहीं, बाकी सब तो हँसते हैं|
* इस अफसर को कुत्ता बनना नहीं आता| इसलिए मुझे बहका रहा है|
* मुझे तो पता नहीं कि इंसान किसे कहते हैं|
* मैं इंसान बनना चाहता हूँ|
अगर…..
पापा ने कहा, “अपना ठेला मैं स्टेशन के पास ही खड़ा करूँगा|”
(क) अगर तुम पापा की जगह होतीं तो ठेला कहाँ लगातीं? ऐसा तुमने क्यों तय किया?
(ख) अगर तुम रेल से सफ़र करोगी तो तुम्हे प्लेटफॅार्म और रेलगाड़ी में कौन-कौन लोग नज़र आएँगे?
उत्तर-(क) अगर मैं पाप की जगह होती तो बाजार में ठेला लगाती| ऐसा मैंने इसलिए तय किया क्योंकि बाज़ार में अधिक बिक्री होगी|
(ख) प्लेटफॅार्म और रेलगाड़ी में मुझे मुसाफिर, कुली, टी.टी.ई., सिपाही, सामान बेचें वाले आदि नज़र आएँगे|
परिवार
पापा के पापा को दादा कहते हैं| इन्हें तुम अपने घरमें क्या कहकर बुलाओगी?
पापा के पापा | माँ के पापा |
पापा की माँ | माँ की माँ |
पापा के बड़े भाई | माँ के भाई |
पापा की बहन | माँ की बहन |
पापा के छोटे भाई | बहन के पति |
उत्तर-
दादा जी | नाना जी |
दादा जी | नानी जी |
ताऊ जी | मामा जी |
बुआ जी | मौसी जी |
चाचा जी | जीजा जी |
एक शब्द के बदले दूसरा
पापा कोई वायुयान चालक बनने की सू झी| इसके बाद उन्होंने अभिनेता बनने की सो ची| इसके अलावावहजहाज बनाना चाहते थे |
ऊपर के वाक्य मेंउन्होंनेऔरवहका इस्तेमाल पापा की जगह पर हुआ है | हम अक्सर एक ही शब्द को दोहराने की बजाय उसकी जगह किसी दूसरे शब्द का इस्तेमाल करते हैंमैं,तुम,इसऐ से ही शब्द है |
(क) पार्ट में ऐसे शब्दों के पाँच उ दाह रण छाँटो |
उत्तर –(1) पापा जब बच्चे थे तोउनसेअक्सर पूछा जाता था|
(2) मगरउनकाजवाब हर बार अलग-अलग होता था|
(3)उन्हेंपक्का यकीन था कि वह बड़े होकर चौकीदार ही बनेंगे|
(4)यहसचमुच समस्या थी|
(5)उसेअगली यात्रा के लिए तैयार करना होता है|
(ख) इनकी मदद से वाक्य बनाओ |
उत्तर –(1)उनसे– राधा नेउनसेकोई बात नहीं की|
(2)उनका– अभिनवउनकाबड़ा भाई है|
(3)उन्हें–उन्हेंक्यों नहीं आए|
(4)यह–यहपूनम की किताब है
(5)उसे–उसेआइसक्रीम बहुत अच्छी लगती है|
कौन-किस्में तेज
* सभी बच्चे और बड़े किस न किसी काम में माहिर होते हैं | कोई साईकिल चलाने में होशियार होता तो कोई चित्र बनाने में तेज होता है | तुम्हारे दोस् तों और परिवार में कौन किस काम में माहिर है ? उनके नाम लिखो |
*जो बढ़िया कहानि गढ़ सकते हैं …….
*जो खूबसूरत कढ़ाई कर सकते हैं …….
*जो कलाबाजिया ँ खा सकते हैं …….
*जो दूसरों की बढ़िया नकल उतार सकते हैं …..
*जो हा थ से बढ़िया स्वेटर बुन सकते हैं ……
*जो सबके सामने किसी चीज के बारे में दो मिनट तक बता सकते हैं …
*जो कठिन पहेलिया सुलझा सकते हैं …….
*जो खुलकर जोर से ह ँ स सकते हैं …….
*जो तरह – तरह की आवाजे बना सकते हैं ……
*जो अंदाजे से ही चीजों का सही मा प या वजन बता सकते हैं …
*जो बढ़िया अभिनय कर सकते हैं ……..
*जो बेकार पड़ी चीजो से सुंदर चीजें बना सकते हैं .
उत्तर –बच्चे अपने दोस्त और परिवार के उन लोगों के नाम लिखे जो यह काम करने में माहिर हैं|
तुम किन-किन चीजों में माहिर जो, यह भी बताओ |
उत्तर –में ड्राइंग बनाने, क्रिकेट खेलने और गिटार बजाने में माहिर हूँ|
नोट– बच्चे अपनी रुचि के अनुसार लिखे कि वे किन चीजों में माहिर हैं| जैसे ड्राइंग, गीत गाना, क्रिकेट खेलना, पढ़ना-लिखना, तबला बजाना आदि|
कैसे थे पापा
नीचे लिखी पंक्तियाँ पढो| इन पक्तियों के आधार पर बातों की तुम पापा के बारे में क्या सोचती हो?
(क) पापा के पास जवाब हमेशा तैयार होता था|
ऐसा लगता है की पापा बहुत चतुर थे|
(ख) पापा का जवाब हमेशा अलग-अलग होता था|
ऐसा लगता है कि …………..
(ग) मैं छोटे बच्चों को मुफ्त में आइसक्रीम दिया करूँगा|
ऐसा लगता है कि ………….
(घ) रात में करने के लिए होता ही क्या है? रात में मैं चौकीदारी करूँगा|
ऐसा लगता है कि ……….
उत्तर-(क) पापा बहुत चतुर थे|
(ख) पापा चंचल मन वाले थे और वे भ्रम में पद हुए थे|
(ग) पापा बच्चों से बहुत प्यार करते थे|
(घ) पापा हमेशा काम करते रहना चाहते थे|
Books recommended by teachers
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 1 मन के भोले भाले बादल |
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 10 थप्प रोटी थप्प दाल |
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 11 पढ़क्कू की सूझ |
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 12 सुनीता की पहिया कुर्सी |
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 13 हुदहुद |
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 2 जैसा सवाल वैसा जवाब |
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 3 किरमिच की गेंद |
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 4 पापा जब बच्चे थे |
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 5 दोस्त की पोशाक |
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 6 नाव बनाओ नाव बनाओ |
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 7 दान का हिसाब |
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 8 कौन |
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 9 स्वतन्त्रता की ओर |
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 14 मुफ़्त ही मुफ़्त |