NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 10 थप्प रोटी थप्प दाल

NCERT Solutions for Class 4 Hindi Rimjhim for chapter 10 थप्प रोटी थप्प दाल

कोई और शीर्षक
प्रश्न- नाटक का नाम थप्प रोटी थप्प दाल क्यों है?
तुम इसे क्या शीर्षक देना चाहोगे?
उत्तर-
नाटक का नाम ‘थप्प रोटी थप्प दाल’ इसलिए है क्योंकि इस नाटक में सारे बच्चे मिलकर रोटी और दाल पकाने का खेल खेलते हैं|
शीर्षक- (क) बिल्ली खा गई रोटी-भात (ख) किसने रोटी-दाल चुराई?

 

आवाज वाले शब्द
थप्प रोटी थप्प दाल
‘थप्प’ शब्द से लगता है किसी तरह की आवाज़ है| आवाज़ का मजा देने वाले और भी बहुत से शब्द हैं जैस- टप, खट|
ऐसे ही कुछ शब्द तुम भी लिखो|
उत्तर-
खर्र, घर्र, फुर्र, चट, धम, छान, टन, सूँ आदि|


कौन-कौन से खेल

प्रश्न- इस नाटक में बच्चे रोटी बनाने का खेल खेलते हैं तुम अपने साथियों के साथ कौन-कौन से खेल खेलती हो, उनके नाम लिखो|

उत्तर-अक्कड़-बक्कड़ , आँख-मिचौली , खो-खो , रस्सी कूद आदि|


सोचकर बताओ

प्रश्न- (क) नीना चुन्नू और टिंकू से ही दाल क्यों बनवाना चाहती होगी?
उत्तर-
चुन्नू और टिंकू को आग जलाना नहीं तक नहीं आता था| वे अच्छी तरह दाल बनाना भी नहीं जानते थे| नीना चाहती होगी कि जब वह दोनों आग जलाने और दाल बनाने में परेशान होंगे तब वे सब उन दोनों पर हँसेंगे और मजा लेगी|

(ख) बच्चों ने खाने-पीने की चीजें छींके में क्यों रखी?
उत्तर-
बच्चों ने खाने पीने की चीजें इसलिए छींके में रखी होगी कोई उन्हें चुरा न सके|

(ग) चन्नू ने दाल को पहले खट्टा फिर मीठा क्यों बताया?
उत्तर-
चुन्नू ने मुन्नी आदि लड़कियों को चिढाने के लिए दाल को खट्टा बताया| परंतु जब मुन्नी गुस्से से उनकी ओर देखने लगी तब डरकर उसने मीठा बता दिया|


तुम्हारी बात

प्रश्न- तुम्हारे घर में खाना कौन बनाता है? तुम खाना बनाने में क्या-क्या मदद करते हो? नीचे दी गई तालिका में लिखो|

खाना कौन बनत है

मम्मी

मैं क्या मदद कर सकता हूँ

मैं उन्हें छोटी-छोटी चीजें लाकर दे सकता हूँ| सब्जी धोने-काटने में उनकी मदद कर सकता हूँ|

मैं क्या मदद करता हूँ

मैं उनके माँगने पर चीज़े लाकर देता हूँ| मैं कभी-कभी सब्जू ढो देता हूँ और काट देता हूँ|


तुम क्या बनातीं

प्रश्न- इन बच्चों की जगह तुम होती तो खाने के लिए कौन-से तीन पकवान बनातीं? उन्हें बनाने के लिए किन चीज़ों की जरूरत पड़ती? पता करो और सूची बनाओ|
उत्तर-

पकवान का नामकिन चीजों की जरूरत होगी
पुड़ी
हलवा
सब्जी
आटा, घी, पानी|
सूजी, घी, चीनी, काजू, बादाम, किशमिश, पानी आदि|
आलू, मात्र, टमाटर, सरसों का तेल, मसालें, नमक, प्याज, लहसुन, पानी आदि|


मट्ठा बनाएँ

प्रश्न- (क) सरला ने कहा- मैं दही का मट्ठा चला दूँगी|

दही का मट्ठा चलाने का म्कत्लब है-
दही बिलोना
दही से लस्सी या छाछ बनाना
सरला को इस काम के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी, उनके नाम लिखो|
उत्तर-
दही, हांडी, रई, पानी|

(ख) बिलोना, घोलना, फेंटना
इन तीनों कामों में क्या फर्क है? बातचीत करो और पता लगाओ|
उत्तर-
बिलोना– जब किसी चीज को रई आदि से मथते है तो उसे बिलोना कहते हैं| जैसे- दही बिलोना|
घोलना– जब किसी तरल पदार्थ में कोई घुलने वाली चीज़ पूरी तरह मिला देते हैं तो उसे घोलना कहते हैं| जैसे- दूध में शक्कर घोलना|
फेंटना– जब किसी चीज़ को हाथ की उँगलियों से पूरी तरह मिला देते हैं तो उसे फेंटना कहते हैं| जैसे- पानी मिलाकर बेसन फेंटना|

(ग) किन्ही दो-दो चीजों के नाम बताओ जिन्हें बिलोते, घोलते और फेंटते हैं|
उत्तर-

बिलोते हैं
घोलते हैं
फेंटते हैं
दही
दूध में शक्कर
दवा में शहद
पकी हुई दाल
पानी में नमक
पानी के साथ बेसन

(ग) सरला नेरईसे मट्ठा बिलोया|
रई कोमथनी
भी कहते हैं| रसोई के दूसरे बर्तनों को तुम्हारे घर की भाषा में क्या कहते हैं? कक्षा में इस पर बातचीत करो और एक सूची बनाओ|
उत्तर-

तवा
चकला
भगोना
चिमटा
कड़ाही
बेलन
कटोरी
चाकू
कलछी
छलनी
चमचा
परात
कद्दूकस
पतीला
चम्मच
कूकर


आओ तुकबंदी करें

प्रश्न- नाटक में बच्चों ने अपनी बात को कई बार कविता की तरह कहा है जैसे-

टिंकू ने पकाई बड़ियाँ
चुन्नू ने पकाई दाल
टिंकू की बड़ियाँ जल गई
चुन्नू का बुरा हाल
अब तुम नीचे लिखी पंक्तियों में कुछ जोड़ो-
उत्तर-
घंटी बोली टन-टन-टन
चलो, चलें, घर को फ़ौरन|
कहाँ चले बही कहाँ चले
मम्मी पापा जहाँ चले|
रेल चली भई रेल चली
छुक-छुक करती रेल चली|
कल की छुट्टी परसों इतवार
चलो घूमनें चलें सब यार|
रोटी दाल पकाएँगे|
खूब मजे से खाएँगे|

 

Books recommended by teachers

Rimjhim Chapter 1 मन के भोले भाले बादल
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 1 मन के भोले भाले बादल
Rimjhim Chapter 10 थप्प रोटी थप्प दाल
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 10 थप्प रोटी थप्प दाल
Rimjhim Chapter 11 पढ़क्कू की सूझ
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 11 पढ़क्कू की सूझ
Rimjhim Chapter 12 सुनीता की पहिया कुर्सी
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 12 सुनीता की पहिया कुर्सी
Rimjhim Chapter 2 जैसा सवाल वैसा जवाब
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 2 जैसा सवाल वैसा जवाब
Rimjhim Chapter 3 किरमिच की गेंद
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 3 किरमिच की गेंद
Rimjhim Chapter 4 पापा जब बच्चे थे
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 4 पापा जब बच्चे थे
Rimjhim Chapter 5 दोस्त की पोशाक
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 5 दोस्त की पोशाक
Rimjhim Chapter 6 नाव बनाओ नाव बनाओ
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 6 नाव बनाओ नाव बनाओ
Rimjhim Chapter 7 दान का हिसाब
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 7 दान का हिसाब
Rimjhim Chapter 9 स्वतन्त्रता की ओर
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 9 स्वतन्त्रता की ओर
Rimjhim for chapter 14 मुफ़्त ही मुफ़्त
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 14 मुफ़्त ही मुफ़्त

More Study Material