NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 1 मन के भोले भाले बादल

NCERT Solutions for Class 4 Hindi Rimjhim for chapter 1 मन के भोले भाले बादल

तुम्हरी समझ से


कभी-कभी जिद्दी बन करके

बाढ़ नदी-नालों मेर लाते


(क) बादल नदी-नालों में बाढ़ कैसे लाते होंगे?

उत्तर-जब बादलों से बहुत अधिक बारिश होती होगी, तब नदी-नालों में नहुत ज्यादा पानी भर जाने से उनमें बाढ़ आ जाती होगी| इस तरह बादल नदी-नालों में बाढ़ लाते होंगे|

नहीं किसी की सुनते कुछ भी

ढोकल-ढोल बजाते होंगे?


(ख) बादल ढोल कैसे बजाते होंगे?

उत्तर-बादलों के आपस में टकराने से तेज आवाज होती होगी| इस तरह बार-बार टकराकर वे बार-बार गरजते होंगे| उसे सुनकर ऐसा लगता होगा के वे ढोल बजा रहे हैं|


कुछ तो लगते तूफानी

कुछ रह-रह करते शैतानी


(ग) बादल कैसी शैतानियाँ करते होंगे?

उत्तर-बादल कभी तेज आँधी और बारिश करते होंगे, कभी रुक जाते होंगे| कभी आपस में टकराकर चमकते-गरजते होंगे| कभी नदी-नालों में बाढ़ ला देते होंगे| इस प्रकार बादल तरह-तरह की शैतानियाँ करते होंगे|

 

कविता से आगे

(क) तूफान क्या होता है? बादलों को तूफानी क्यों कहा गया है?

उत्तर-बारिश के साथ तेज चलने वाली आँधी को तूफ़ान कहते हैं| बादल ही तेज आँधी और बारिश लाते हैं, इसीलिए उन्हें तूफानी बादल कहा गया है|

(ख) साल के किन-किन महीनों से ज्यादा बादल छाते हैं?

उत्तर-जून और जुलाई में ज्यादा बादल चाते हैं|

(ग) कविता में ‘काले’ बादलों की बा की गई है| क्या बादल सचमुच काले होते हैं?

उत्तर-कुछ बादल काले दिखाई देते हैं तो कुछ भूरे और सफ़ेद| लेकिन बादल सचमुच काले नहीं होते| वे तो पानी की भाप से बनी बूँदों से बने हुए होते हैं|

(घ) कक्षा में बातचीत करो और बताओ की बादल किन-किन रंगों के होते है|

उत्तर-बादल काले, भूरे और सफ़ेद रंगों के होते हैं| सुबह और शाम को वे लाल रंग के भी दिखाई देते हैं|


कैसे-कैसे बादल

(क) तरह-तरह के बादलों के चित्र बनाओ|

काले-काले डरावने

गुब्बारे-से गलों वाले

हल्के-फुल्के सुहाने

उत्तर-

NCERT Solutions 

(ख) कविता में बादलों को ‘भोला’ कहा गया है| इसके अलावा बादलों के लिए और कौन-कौन से शब्दों को इस्तेमाल किया गया है?

म…………………

जि………………..

शै ………………….

तू …………………..

उत्तर-मतवाले जिद्दी शैतानी तूफानी


बारिश की आवाजें

कुछ अपने थैलों से चुपके

झर – झर – झर बरसाते पानी

पानी के बरसाने की आवाज़ है झर – झर – झर

पानी बरसाने की कुछ और आवाज़ें लिखो |

उत्तर-टप-टप-टप

टिप-टिप-टिप

रिम-झिम रिम-झिम

घरर-घरर

चट-चट-चट

छप-छप-छप

छम-छम-छम

छर-छर-छर


कैसे-कैसे पेड़

बादलों की तरह पेड़ भी अलग – अलग आकार के होते हैं | कोई बरगद – सा फैला हुआ और कोई नारियल के पेड़ जैसा ऊँचा और सीधा |

अपने आस – पास अलग – अलग तरह के पेड़ देखो | तुम्हे उनमें कौन – कौन से आकार दिखाई देते हैं ? सब मिलकर पेड़ों पर एक कविता भी तैयार करो |

उत्तर-कोई पेड़ पीपल-सा विशाल है|

कोई निम्बू के पेड़-सा छोटा है|

कोई पेड़ बाँस जैसा लम्बा और पतला है|

कोई पेड़ बरगद-सा मोटा है|

कोई पेड़ नीम-सा घना है|

कोई पेड़ बबूल-सा टेढ़ा-मेढा है|

नोट– सब विद्यार्थी मिलकर पेड़ों पर एक कविता तैयार करें|

 

Books recommended by teachers

Rimjhim Chapter 1 मन के भोले भाले बादल
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 1 मन के भोले भाले बादल
Rimjhim Chapter 10 थप्प रोटी थप्प दाल
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 10 थप्प रोटी थप्प दाल
Rimjhim Chapter 11 पढ़क्कू की सूझ
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 11 पढ़क्कू की सूझ
Rimjhim Chapter 12 सुनीता की पहिया कुर्सी
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 12 सुनीता की पहिया कुर्सी
Rimjhim Chapter 2 जैसा सवाल वैसा जवाब
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 2 जैसा सवाल वैसा जवाब
Rimjhim Chapter 3 किरमिच की गेंद
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 3 किरमिच की गेंद
Rimjhim Chapter 4 पापा जब बच्चे थे
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 4 पापा जब बच्चे थे
Rimjhim Chapter 5 दोस्त की पोशाक
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 5 दोस्त की पोशाक
Rimjhim Chapter 6 नाव बनाओ नाव बनाओ
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 6 नाव बनाओ नाव बनाओ
Rimjhim Chapter 7 दान का हिसाब
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 7 दान का हिसाब
Rimjhim Chapter 9 स्वतन्त्रता की ओर
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 9 स्वतन्त्रता की ओर
Rimjhim for chapter 14 मुफ़्त ही मुफ़्त
NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 14 मुफ़्त ही मुफ़्त

More Study Material