NCERT Class 9 Hindi Ganga Chapter 11 Jhansi Ki Rani (झाँसी की रानी) PDF Download

Class 9 Hindi Chapter 11 Jhansi Ki Rani: NCERT Study Material

Review the NCERT Class 9 Hindi Ganga Chapter 11 Jhansi Ki Rani (झाँसी की रानी) PDF Download designed for Class 9 Hindi students. Published under the latest NCERT guidelines for 2026-27, this chapter-wise resource supports daily study and targeted revision.

Read and Download Chapter 11 Jhansi Ki Rani

Access the complete PDF for Chapter 11 Jhansi Ki Rani below. This focused excerpt allows students to isolate specific topics for thorough review. Cross-reference your textbook exercises with our detailed NCERT Solutions for Class 9 Hindi.

पाठ 11: झाँसी की रानी

सुभद्रा कुमारी चौहान

सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म 1904 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। उनकी आरंभिक शिक्षा प्रयागराज में हुई। अपने समय की प्रसिद्ध रचनाकार होने के साथ-साथ वह एक स्वतंत्रता सेनानी भी थीं जिसके कारण उन्हें दो बार जेल भी जाना पड़ा था। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से जनमानस में राष्ट्रीय चेतना जगाई।

उनके लेखन में देशप्रेम, स्त्री-केंद्रित विषयों और स्वाधीनता संग्राम के प्रति गहन प्रतिबद्धता दिखाई देती है। उनकी भाषा की सहजता ने उनकी रचनाओं को व्यापक लोकप्रियता दिलाई। उनकी कुछ प्रमुख रचनाएँ हैं - मुकुल, त्रिधारा (कविता संग्रह), बिखरे मोती, उन्मादिनी, सीधे-सादे चित्र (कहानी संग्रह), कदंब का पेड़, सभा का खेल (बाल साहित्य)। सुभद्रा कुमारी चौहान को उनके कविता संग्रह मुकुल तथा कहानी संग्रह बिखरे मोती के लिए दो बार 'सेकसरिया पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। सन् 1948 में उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई। भारतीय डाक विभाग ने उनके सम्मान में एक डाक टिकट भी जारी किया।

'झाँसी की रानी' सुभद्रा कुमारी चौहान की बहुत प्रसिद्ध कविता है। यह कविता 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर लिखी गई है। 1857 की क्रांति भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का अविस्मरणीय अध्याय है। यह कविता रानी लक्ष्मीबाई के जीवन-वृत्त, उनके संघर्ष और विद्रोह से हमारा ओजपूर्ण साक्षात्कार कराती है। यह कविता वीरता, उत्साह और देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत है। यह पाठकों में जोश और साहस का संचार करती है तथा अपने देश के प्रति गर्व एवं स्वतंत्रता के लिए समर्पण की भावना जगाती है। कविता की कथात्मक शैली और गेयता इसे और अधिक जीवंत एवं प्रभावशाली बनाती है।

शिक्षक की टिप्पणी

a) सुभद्रा कुमारी चौहान को 'सेकसरिया पुरस्कार' दो बार मिला: कविता संग्रह 'मुकुल' और कहानी संग्रह 'बिखरे मोती' के लिए।
b) यह कविता 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर लिखी गई है।
c) 'गेयता' का अर्थ है गाए जा सकने का गुण; 'कथात्मक शैली' का अर्थ है कहानी की तरह घटनाएँ क्रम से बताना।

सिंहासन हिल उठे, राजवंशों ने भृकुटी तानी थी,
बूढ़े भारत में भी आई फिर से नई जवानी थी,
गुमी हुई आजादी की कीमत सबने पहचानी थी,
दूर फ़िरंगी को करने की सबने मन में ठानी थी,
चमक उठी सन् सत्तावन में
वह तलवार पुरानी थी।
बुंदेले हरबोलों के मुँह
हमने सुनी कहानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो
झाँसी वाली रानी थी॥

कानपूर के नाना की मुँहबोली बहन 'छबीली' थी,
लक्ष्मीबाई नाम, पिता की वह संतान अकेली थी,
नाना के सँग पढ़ती थी वह, नाना के सँग खेली थी,
बरछी, ढाल, कृपाण, कटारी उसकी यही सहेली थी,
वीर शिवाजी की गाथाएँ
उसको याद ज़बानी थीं।
बुंदेले हरबोलों के मुँह
हमने सुनी कहानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो
झाँसी वाली रानी थी॥

[चित्र: घोड़े पर सवार रानी लक्ष्मीबाई और उत्साहित बच्चे, पाठ्यपुस्तक में देखें]

शिक्षक की टिप्पणी

a) हर पद के अंत में 'बुंदेले हरबोलों के मुँह ... झाँसी वाली रानी थी' दोहराया गया है; इसे टेक कहते हैं, जो कविता की गेयता बढ़ाती है।
b) 'सन् सत्तावन' का अर्थ है 1857; 'फ़िरंगी' शब्द यहाँ अंग्रेज़ों के लिए आया है।
c) दूसरे पद से लक्ष्मीबाई के बारे में तथ्य पढ़िए: उनका प्यार का नाम 'छबीली' था और वे पिता की अकेली संतान थीं।

Official NCERT Textbook PDF: Class 9 Hindi Chapter 11 Jhansi Ki Rani

Class 9 Hindi Chapter 11 Jhansi Ki Rani Official E-Book

Access the official NCERT Textbook for Class 9 Hindi Chapter 11 Jhansi Ki Rani, updated for the current academic session. Recognized as the core reading material across schools nationwide, board evaluations rely entirely on this syllabus.

English Medium NCERT Textbooks for Class 9

Explore our exhaustive library of NCERT books in English Medium spanning all subjects in Class 9. Every chapter features comprehensive explanations followed by extensive end-of-chapter exercises.

Additional Study Resources for Class 9 Hindi

Elevate your study routine by reviewing our comprehensive NCERT Solutions and revision notes available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I download the latest NCERT Class 9 Hindi Ganga Chapter 11 Jhansi Ki Rani (झाँसी की रानी) PDF Download in PDF for 2026-27?

You can download the latest, teacher-verified PDF for NCERT Class 9 Hindi Ganga Chapter 11 Jhansi Ki Rani (झाँसी की रानी) PDF Download for free on StudiesToday.com. These digital editions are updated as per 2026-27 session and are optimized for mobile reading.

Does this Hindi book follow the latest NCERT rationalized syllabus?

Yes, our collection of Class 9 Hindi NCERT books follow the 2026 rationalization guidelines. All deleted chapters have been removed and has latest content for you to study.

Why is it better to download NCERT Class 9 Hindi Ganga Chapter 11 Jhansi Ki Rani (झाँसी की रानी) PDF Download chapter-wise?

Downloading chapter-wise PDFs for Class 9 Hindi allows for faster access, saves storage space, and makes it easier to focus in 2026 on specific topics during revision.

Are these NCERT books for Class 9 Hindi sufficient for scoring 100%?

NCERT books are the main source for NCERT exams. By reading NCERT Class 9 Hindi Ganga Chapter 11 Jhansi Ki Rani (झाँसी की रानी) PDF Download line-by-line and practicing its questions, students build strong understanding to get full marks in Hindi.