Read Chapter 10 Bharati Jay Vijay Kare of NCERT Class 9 Hindi
Review the NCERT Class 9 Hindi Ganga Chapter 10 Bharati Jay Vijay Kare (भारति, जय, विजय करे) PDF Download designed for Class 9 Hindi students. Published under the latest NCERT guidelines for 2026-27, this chapter-wise resource supports daily study and targeted revision.
Chapter 10 Bharati Jay Vijay Kare PDF Resource
Navigate directly to the Chapter 10 Bharati Jay Vijay Kare section using the digital viewer below. Organizing your study sessions chapter-by-chapter allows for seamless offline review. Be sure to utilize the accompanying NCERT Solutions to verify your textbook answers.
पाठ 10: भारति, जय, विजयकरे!
सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'
सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' का जन्म सन् 1899 में बंगाल के महिषादल में हुआ। वे मूलतः गढ़ाकोला (उन्नाव), उत्तर प्रदेश के निवासी थे। निराला की औपचारिक शिक्षा नौवीं तक महिषादल में ही हुई। उन्होंने स्वाध्याय से संस्कृत, बांग्ला और अंग्रेजी का ज्ञान अर्जित किया।
उनकी प्रमुख काव्य रचनाएँ हैं - अनामिका, परिमल, गीतिका, कुकुरमुत्ता और नए पत्ते। उपन्यास, कहानी, आलोचना और निबंध लेखन में भी उनकी ख्याति अविस्मरणीय है। निराला रचनावली के आठ खंडों में उनका संपूर्ण साहित्य प्रकाशित है। दार्शनिकता, विद्रोह, क्रांति, प्रेम की तरलता और प्रकृति का विराट तथा उदात्त चित्र उनकी रचनाओं में उपस्थित है। छायावादी रचनाकारों में उन्होंने सबसे पहले मुक्त छंद का प्रयोग किया। उपेक्षितों और पीड़ितों के प्रति उनकी कविताओं में गहरी सहानुभूति मिलती है। 'निराला' का निधन सन् 1961 में हुआ।
'भारति, जय, विजयकरे!' कविता 'निराला' की देशप्रेम से ओत-प्रोत एक प्रेरणादायक रचना है। कविता के आरंभ में ही कवि 'भारति, जय, विजयकरे!' कहकर भारत को विजयश्री प्राप्त करने की कामना करता है। वह भारतभूमि को 'कनक-शस्य-कमलधरे!' कहकर संबोधित करता है जो भारत की कृषि-परंपरा और श्रम के सौंदर्य को दर्शाता है। कविता में भारत की भौगोलिक सुंदरता का ऐसा चित्र खींचा गया है मानो भारत कोई देवी हो, जिसके चरणों को समुद्र अपने जल से धोता है। नदी, वन, पुष्प, हिमालय, गंगा आदि प्राकृतिक शोभा को भारत के वस्त्राभूषण की तरह प्रस्तुत किया गया है। कवि भारत को एक चेतन सत्ता के रूप में देखता है, जिसकी दिशाओं में 'ओंकार' की गूँज हो रही है और जो अनेक तरह के स्वरों और विचारों से समृद्ध है।
शिक्षक की टिप्पणी
a) निराला का जन्म बंगाल के महिषादल में हुआ, पर वे मूलतः गढ़ाकोला (उन्नाव), उत्तर प्रदेश के निवासी थे।
b) छायावादी रचनाकारों में मुक्त छंद का प्रयोग सबसे पहले निराला ने किया।
c) उनकी प्रमुख काव्य रचनाएँ याद रखिए: अनामिका, परिमल, गीतिका, कुकुरमुत्ता और नए पत्ते।
भारति, जय, विजयकरे!
कनक-शस्य-कमलधरे!
लंका पदतल शतदल,
गर्जितोर्मि सागर-जल
धोता शुचि चरण युगल
स्तव कर बहु-अर्थ-भरे!
तरु-तृण-वन-लता वसन,
अंचल में खचित सुमन;
गंगा ज्योतिर्जल-कण
धवल धार हार गले।
मुकुट शुभ्र हिम-तुषार,
प्राण प्रणव ओंकार,
ध्वनित दिशाएँ उदार,
शतमुख-शतरव-मुखरे!
[चित्र: हिमालय, बहती नदी, खेत और सागर-तट का दृश्य, पाठ्यपुस्तक में देखें]
शिक्षक की टिप्पणी
a) कविता की भाषा संस्कृतनिष्ठ है; लम्बे समस्त पदों को तोड़कर पढ़िए: कनक-शस्य-कमलधरे = कनक + शस्य + कमल + धरे।
b) 'गर्जितोर्मि' = गर्जित + ऊर्मि (गरजती लहरें), और 'ज्योतिर्जल' = ज्योतिः + जल।
c) शब्दार्थ: 'शस्य' = फसल, 'शतदल' = कमल, 'वसन' = वस्त्र, 'खचित' = जड़े हुए, 'तुषार' = बर्फ।
Free study material for Hindi
Chapter 10 Bharati Jay Vijay Kare Digital Textbook & Resources for Class 9 Hindi
Class 9 Hindi Chapter 10 Bharati Jay Vijay Kare Official E-Book
Secure your copy of the NCERT Textbook for Class 9 Hindi Chapter 10 Bharati Jay Vijay Kare. Widely adopted across educational institutions, final question papers map directly to the framework outlined in this chapter.
English Medium NCERT Textbooks for Class 9
Explore our exhaustive library of NCERT books in English Medium spanning all subjects in Class 9. Every chapter features comprehensive explanations followed by extensive end-of-chapter exercises.
Additional Study Resources for Class 9 Hindi
Built to foster deep conceptual mastery, this manual serves as an ideal study tool. Complement your textbook reading by exploring our professional NCERT Solutions and revision notes online.
FAQs
You can download the latest, teacher-verified PDF for NCERT Class 9 Hindi Ganga Chapter 10 Bharati Jay Vijay Kare (भारति, जय, विजय करे) PDF Download for free on StudiesToday.com. These digital editions are updated as per 2026-27 session and are optimized for mobile reading.
Yes, our collection of Class 9 Hindi NCERT books follow the 2026 rationalization guidelines. All deleted chapters have been removed and has latest content for you to study.
Downloading chapter-wise PDFs for Class 9 Hindi allows for faster access, saves storage space, and makes it easier to focus in 2026 on specific topics during revision.
NCERT books are the main source for NCERT exams. By reading NCERT Class 9 Hindi Ganga Chapter 10 Bharati Jay Vijay Kare (भारति, जय, विजय करे) PDF Download line-by-line and practicing its questions, students build strong understanding to get full marks in Hindi.