NCERT Class 9 Hindi Ganga Chapter 12 Ghar Ki Yaad (घर की याद) PDF Download

Download NCERT Class 9 Hindi Textbooks

Review the NCERT Class 9 Hindi Ganga Chapter 12 Ghar Ki Yaad (घर की याद) PDF Download designed for Class 9 Hindi students. Published under the latest NCERT guidelines for 2026-27, this chapter-wise resource supports daily study and targeted revision.

Access Chapter 12 Ghar Ki Yaad for Class 9 Hindi

View or download the dedicated Chapter 12 Ghar Ki Yaad resource below. This chapter-by-chapter structuring ensures easy navigation for daily study routines. For comprehensive exam preparation, pair this reading with our verified NCERT Solutions.

पाठ 12: घर की याद

भवानीप्रसाद मिश्र

भवानीप्रसाद मिश्र का जन्म सन् 1913 में मध्य प्रदेश के होशंगाबाद (अब नर्मदापुरम) में हुआ था। साहित्य के साथ-साथ स्वाधीनता आंदोलन में जिन कवियों की सक्रिय भागीदारी थी, उनमें ये प्रमुख हैं। उनकी मुख्य रचनाएँ - गीत-फ़रोश, खुशबू के शिलालेख, चकित है दुख, अँधेरी कविताएँ, बुनी हुई रस्सी, कवितांतर, शतदल, गांधी-पंचशती, त्रिकाल संध्या आदि हैं। बुनी हुई रस्सी (कविता संग्रह) पर उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है।

भवानीप्रसाद मिश्र ने राष्ट्रभाषा प्रचार समिति में कार्य किया और सन् 1952-55 तक हैदराबाद से प्रकाशित हिंदी की लोकप्रिय साहित्यिक पत्रिका कल्पना का संपादन भी किया। सन् 1955-58 के बीच वे आकाशवाणी के हिंदी कार्यक्रमों से संबद्ध रहे। उन्होंने संपूर्ण गांधी वाङ्मय का भी संपादन किया। सन् 1985 में उनका निधन हो गया।

भवानीप्रसाद मिश्र ने सन् 1942 के 'भारत छोड़ो आंदोलन' में सक्रिय रूप से भाग लिया जिसके चलते ब्रिटिश सरकार ने उन्हें तीन वर्ष के लिए कारावास का दंड दिया। 1942 के स्वाधीनता आंदोलन के समय जेल में रहते हुए ही उन्होंने 'घर की याद' कविता लिखी। परिवार की स्मृति ही इस कविता की केंद्रीय संवेदना है। कारावास के समय घर को याद करते हुए कवि की स्मृति में उनके परिजन एक-एक करके सम्मिलित होते चले जाते हैं। कवि सावन के बादल द्वारा परिवार को संदेश भेज रहा है और उससे आग्रह करता है कि वह उन्हें जेल के कष्टों के विषय में न बताए और सांत्वना दे।

शिक्षक की टिप्पणी

a) यह कविता 1942 के 'भारत छोड़ो आंदोलन' के समय जेल में लिखी गई थी।
b) 'बुनी हुई रस्सी' (कविता संग्रह) पर भवानीप्रसाद मिश्र को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला।
c) उन्होंने हैदराबाद से निकलने वाली पत्रिका 'कल्पना' (1952-55) और 'संपूर्ण गांधी वाङ्मय' का संपादन किया।

आज पानी गिर रहा है,
बहुत पानी गिर रहा है,
रात-भर गिरता रहा है,
प्राण मन घिरता रहा है,

अब सबेरा हो गया है,
कब सबेरा हो गया है,
ठीक से मैंने न जाना,
बहुत सोकर सिर्फ माना -

क्योंकि बादल की अँधेरी,
है अभी तक भी घनेरी,
अभी तक चुपचाप है सब,
रातवाली छाप है सब,

गिर रहा पानी झरा-झर,
हिल रहे पत्ते हरा-हर,
बह रही है हवा सर-सर,
काँपते हैं प्राण थर-थर,

बहुत पानी गिर रहा है,
घर नजर में तिर रहा है,
घर कि मुझसे दूर है जो,
घर खुशी का पूर है जो,

घर कि घर में चार भाई,
मायके में बहिन आई,
बहिन आई बाप के घर,
हाय रे परिताप के घर!

आज का दिन दिन नहीं है,
क्योंकि इसका छिन नहीं है,
एक छिन सौ बरस है रे,
हाय कैसा तरस है रे,

घर कि घर में सब जुड़े हैं,
सब कि इतने कब जुड़े हैं,
चार भाई चार बहिनें
भुजा भाई प्यार बहिनें,

और माँ बिन-पढ़ी मेरी,
दुख में वह गढ़ी मेरी,
माँ कि जिसकी गोद में सिर,
रख लिया तो दुख नहीं फिर,

माँ कि जिसकी स्नेह-धारा
का यहाँ तक भी पसारा,
उसे लिखना नहीं आता,
जो कि उसका पत्र पाता।

[चित्र: जेल की सलाखों के पार बरसता पानी, पाठ्यपुस्तक में देखें]

शिक्षक की टिप्पणी

a) ध्वन्यात्मक शब्दों को पहचानिए: झरा-झर, हरा-हर, सर-सर, थर-थर; इनसे बारिश, पत्तों, हवा और काँपते प्राणों की आवाज़ सुनाई देती है।
b) 'छिन' = क्षण और 'परिताप' = दुख; 'एक छिन सौ बरस है' का भाव है कि घर की याद में एक क्षण भी सौ बरस जितना लंबा लगता है।
c) कविता में परिजन क्रम से आते हैं: पहले चार भाई और बहिनें, फिर माँ; हर बंद चार पंक्तियों का है।

Download NCERT E-Textbook: Class 9 Hindi Chapter 12 Ghar Ki Yaad

Class 9 Hindi Chapter 12 Ghar Ki Yaad Official E-Book

Access the official NCERT Textbook for Class 9 Hindi Chapter 12 Ghar Ki Yaad, updated for the current academic session. Recognized as the core reading material across schools nationwide, board evaluations rely entirely on this syllabus.

English Medium NCERT Textbooks for Class 9

Browse our comprehensive suite of NCERT books in English Medium designed for Class 9 students, offering clear conceptual breakdowns and concluding practice problems.

Additional Study Resources for Class 9 Hindi

Elevate your study routine by reviewing our comprehensive NCERT Solutions and revision notes available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I download the latest NCERT Class 9 Hindi Ganga Chapter 12 Ghar Ki Yaad (घर की याद) PDF Download in PDF for 2026-27?

You can download the latest, teacher-verified PDF for NCERT Class 9 Hindi Ganga Chapter 12 Ghar Ki Yaad (घर की याद) PDF Download for free on StudiesToday.com. These digital editions are updated as per 2026-27 session and are optimized for mobile reading.

Does this Hindi book follow the latest NCERT rationalized syllabus?

Yes, our collection of Class 9 Hindi NCERT books follow the 2026 rationalization guidelines. All deleted chapters have been removed and has latest content for you to study.

Why is it better to download NCERT Class 9 Hindi Ganga Chapter 12 Ghar Ki Yaad (घर की याद) PDF Download chapter-wise?

Downloading chapter-wise PDFs for Class 9 Hindi allows for faster access, saves storage space, and makes it easier to focus in 2026 on specific topics during revision.

Are these NCERT books for Class 9 Hindi sufficient for scoring 100%?

NCERT books are the main source for NCERT exams. By reading NCERT Class 9 Hindi Ganga Chapter 12 Ghar Ki Yaad (घर की याद) PDF Download line-by-line and practicing its questions, students build strong understanding to get full marks in Hindi.