Refer to CBSE Class 9 Hindi HOTs Questions Rid KI Haddi. We have provided exhaustive High Order Thinking Skills (HOTS) questions and answers for Class 9 Hindi Rid Ki Haddi. Designed for the 2026-27 exam session, these expert-curated analytical questions help students master important concepts and stay aligned with the latest CBSE, NCERT, and KVS curriculum.
Analytical Questions: Rid Ki Haddi (Class 9 Hindi)
Want to boost your grades in Hindi? Solving Class 9 Hindi HOTS Questions is a great way to build strong logic. Review the step-by-step answers below to increase your speed and feel fully ready for your Class 9 exams.
HOTS Questions and Answers for Class 9 Hindi Rid Ki Haddi
मूल्य-परक प्रश्न - कक्षा नवम् (हिन्दी 'अ') - पूरक पुस्तक : कृतिका भाग-1
रीढ़ की हड्डी
Question. उमा का अपने आत्मसम्मान की रक्षा के लिए उठाया गया कदम कहाँ तक उचित है?
Answer: (i) आत्मसम्मान की रक्षा आवश्यक
(ii) अन्याय का विरोध करना उचित
(iii) योग्यतानुसार वर का चयन लड़की का अधिकार
(iv) लड़की की इच्छा-अनिच्छा जानना आवश्यक
Question. 'रीढ़ की हड्डी' एकांकी के माध्यम से लेखक समाज में किस तरह के परिवर्तन की आशा करता है?
Answer: (i) पुरातनपंथी एवं पुरूषवादी मानसिकता को समाप्त करना।
(ii) लड़कियों को समान अधिकार दिलाना
(iii) लिंग-भेद की भावना से त्रस्त समाज को बाहर निकालना
(iv) समाज का सर्वांगीण विकास करना
Question. 'यदि लड़कियाँ पढ़-लिख गईं और अंग्रेजी अखबार पढ़कर 'पॉलिटिक्स' की बातें करना शुरू हो गयीं तो हो चुकी गृहस्थी' इस कथन के अनुसार गोपाल प्रसाद जैसे व्यक्ति लड़कियों की शिक्षा का विरोध किस भय से करते हैं?
Answer: (i) पुरूषों के वर्चस्व में कमी का भय
(ii) नारी की अपने प्रति जागरूकता का भय
(iii) शिक्षा पर सिर्फ पुरूषों का अधिकार समझा जाना
(iv) लड़कियों में शिक्षा से उत्पन्न साहस से भय
Question. 'क्या लड़कियों के दिल नहीं होते, क्या उनको चोट नहीं लगती, क्या बेबस भेड़-बकरियाँ हैं जिन्हें कसाई अच्छी तरह से देखभाल कर...........' उमा के इस कथन के द्वारा लड़कियों की कौन-सी पीड़ा उजागर होती है?
Answer: (i) लड़कियों की जाँच-पड़ताल का तरीका अनुचित
(ii) लड़कियों को देखने के नाम पर नाप-तौल करना अपमानजनक
(iii) लड़कियों का सामान की तरह खरीद-फरोख्त पीड़ाजनक
(iv) लड़के की शिक्षा पर गर्व और लड़की की शिक्षा को पाप समझना जैसी भेदभावपूर्ण बातें
Question. लड़की की माता का यह कथन कि आजकल लड़की तो कितनी भी सुंदर क्यों न हो, बिना टीम-टाम के कौन पूछता है? समाज के लोगों की किस मानसिकता को दर्शाता है?
Answer: (i) केवल सौंदर्य के आधार पर स्त्री का मूल्यांकन
(ii) रूढ़िवादी मानसिकता
(iii) लड़की के गुणों को महत्त्व न देना
(iv) लड़की को सजावट की वस्तु मानना
Question. क्या इस समाज में सम्मान और अधिकार का एकमात्र हकदार पुरूष ही है, एकांकी के आधार पर अपने विचार प्रस्तुत कीजिए?
Answer: (i) नहीं, आज की नारी शिक्षित व सशक्त
(ii) संवैधानिक रूप से नारी पुरूष के बराबर
(iii) गृहस्थी के साथ-साथ बाहरी क्षेत्र में भी सक्षम
(iv) अधिकारों एवं कर्त्तव्यों के प्रति पूर्ण रूपेण सजग
Question. क्या सचमुच विवाह व्यापार (बिजनेस) बनता जा रहा है? आप इसे कैसे रोकेंगे?
Answer: (i) समाज में प्रतिष्ठा के नाम पर दहेज लेना
(ii) लड़की का मोलभाव करना व परिवार की हैसियत देखना
रोकने के उपाय :
(i) लड़की को उच्च शिक्षा दिलवाकर आत्मनिर्भर बनाना
(ii) लड़की को साहसी बनाना जिससे वह स्वार्थी लोगों का विरोध कर सके।
Question. लड़कियों का उच्च शिक्षित होना आज के युग में भी क्यों अभिशाप समझा जाता है। तर्क सहित स्पष्ट कीजिए?
Answer: (i) पुरातनपंथी मानसिकता का हावी होना
(ii) लड़कियों को दूसरे घर की संपत्ति समझा जाना
(iii) शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे मूलभूत अधिकारों से वंचित रखना
(iv) पुरूषवादी मानसिकता का जीवंत प्रमाण होना
Question. लड़की की माता का लड़कियों की उच्च शिक्षा का विरोध करना स्त्रियों की पुरानी पीढ़ी की सोच को प्रकट करता है आधुनिक समय में यह कहाँ तक तर्क संगत है?
Answer: (i) आधुनिक समय में यह सोच तर्कसंगत नहीं
(ii) स्त्री शिक्षा के बिना समाज का उत्थान संभव नहीं
(iii) महिलाओं को केवल गृहस्थी के दायरे में बाँधना उचित नहीं
(iv) नारी किसी भी क्षेत्र में पुरूष से कम नहीं
Question. झूठ के बल पर रिश्ता तय करने में क्या हानियाँ हो सकती हैं?
Answer: (i) रिश्ता कभी सफल नहीं हो सकता
(ii) हर क्षण सत्य उजागर होने का भय
(iii) एक झूठ को छिपाने के लिए अनेक झूठ बोलने पड़ते हैं।
(iv) नैतिक रूप से झूठ बोलना अनुचित
Question. वर्तमान परिवेश में 'रीढ़ की हड्डी' पाठ कहाँ तक प्रासंगिक है?
Answer: (i) 21वीं सदी में भी दहेज का लालच
(ii) स्त्री की उच्च-शिक्षा का विरोध
(iii) लड़का-लड़की में भेदभाव
(iv) रूढ़िवादी मानसिकता
माटी-वाली
Question. माटी वाली अपने कार्य के प्रति पूर्ण समर्पित थी, इस कथन की सार्थकता का उल्लेख कीजिए?
Answer: (i) माटी वाली ब्रह्म मुहूर्त में उठती थी।
(ii) घंटों रास्ता तय करने के पश्चात माटाखाना पहुँचती थी।
(iii) वह प्रत्येक घर में समय से माटी देती थी।
(iv) अपने बूढ़े पति की जीविका का एकमात्र साधन थी।
Question. भारतीय नारी में सेवा की भावना कूट-कूट कर भरी होती है, माटी वाली पाठ के आधार पर इस कथन की पुष्टि कीजिए?
Answer: (i) भारतीय नारी कर्त्तव्य परायणता की प्रतिमूर्ति होती है।
(ii) ठकुराइन द्वारा दी गई दो रोटी में से एक रोटी अपने बूढ़े पति के लिए छिपा लेती है।
(iii) अपने हित से पहले परिवार के हित को तरजीह देती है।
(iv) प्रसन्नतापूर्वक सोचते जाना कि आज वह अपने बूढ़े पति को सब्जी के साथ रोटी देगी।
Question. टिहरी बाँध की समस्या शहर के लोगों के लिए एक विपदा सरीखी थी, इस परिप्रेक्ष्य में अपने विचारों का उल्लेख पाठ के आधार पर कीजिए?
Answer: (i) बाँध के कारण लोगों का घर, जमीन, रोजगार सब समाप्त हो गया।
(ii) सरकार द्वारा उनके पुनर्वास की उचित व्यवस्था नहीं की गई।
(iii) लोगों के सामने रोजी-रोटी का प्रश्न खड़ा हो गया।
(iv) मुआवजे के लिए प्रमाण का अभाव था।
Question. माटी वाली के द्वारा दो रोटियों में से एक रोटी को छिपाना उसकी किस विवशता को उजागर करता है?
Answer: (i) घोर दरिद्रता का होना
(ii) अभावग्रस्तता का होना
(iii) गुजारे लायक आय न होना
(iv) समय का अभाव होना
Question. अपनी पुरानी जगह को छोड़ने में बूढ़े व गरीब लोगों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है?
Answer: (i) आवास की समस्या
(ii) बेरोजगार होने की समस्या
(iii) नए माहौल में संतुलन की समस्या
(iv) अपने पुराने स्थान को छोड़ना अत्यंत पीड़ाजनक
Question. विकास के नाम पर लोगों की जमीन छीन लेना नई समस्या को जन्म देना है, माटी वाली पाठ के आधार पर समाधान बताइए?
Answer: समस्या :
(i) विकास के नाम पर लोगों का भविष्य अंधकारमय बनाना
(ii) vके आम आदमी की समस्याओं को अनदेखा किया जाना
समाधान :
(i) वास्तविकता व व्यावहारिकता को समझना
(ii) मूलभूत सुविधाएँ एवं रोजगार देना
Question. टिहरी नगर का मोह वहाँ के लोगों के लिए विरासत में मिली पुरानी वस्तुओं के मोह के समान है, आज के युवा वर्ग को विरासत में मिली वस्तुओं के प्रति मोह क्यों नहीं है? उत्तर दीजिए।
Answer: (i) अपनी स्वार्थपरकता के कारण पुरानी चीजें बेच देना।
(ii) धन-लोलुपता के कारण
(iii) फैशन की अंधी दौड़ के कारण
(iv) अपनी सुख-सुविधाएँ जुटाने के लालच के कारण।
Question. अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान का भाव आप किस प्रकार व्यक्त करेंगे?
Answer: (i) उनकी बातों की अवहेलना न करके
(ii) उनके द्वारा दी गई धरोहर को संभाल कर रखना।
(iii) उनके जीवनानुभवों से सीखने का प्रयत्न करके
(iv) उनकी सेवा व सम्मान करके
Question. गरीब रोज मर-मर कर जीते हैं उनकी झोपड़ी नहीं उजड़नी चाहिए- ऐसा माटी वाली ने क्यों कहा होगा?
Answer: (i) रोजगार व भोजन का अभाव होना
(ii) घर की उचित व्यवस्था न होना
(iii) अत्यधिक गरीबी के कारण अनिश्चित भविष्य
(iv) आपदाओं की विभीषिका के कारण सदैव चिंतित रहना।
Question. भूख तो स्वयं में साग होती है, यह माटी वाली से मालकिन ने क्यों कहा होगा?
Answer: (i) पेट की आग के सामने स्वाद का न दिखाई देना
(ii) भूखे होने पर स्वादहीन वस्तु भी स्वादिष्ट लगती है।
(iii) भूख लगने पर वस्तुओं (खाने की चीजों) का चुनाव नहीं किया जाता।
(iv) पहली प्राथमिकता-भूख को मिटाना।
Question. पुनर्वास के समय माटी वाली से अधिकारी के द्वारा पूछे गये सवाल क्या आप को उचित लगते हैं? यदि नहीं तो क्यों?
Answer: (i) माटी वाली बहुत गरीब होने के साथ-साथ परिश्रमी भी है।
(ii) वह बुजुर्ग महिला होने के कारण आदर व सम्मान की पात्र है।
(iii) सभी के घरों में माटी पहुँचाने के कारण लोकप्रिय है।
(iv) प्रमाण न होने पर अधिकारी के द्वारा किया गया व्यवहार अनुचित।
Question. किसी भी परियोजना जैसे बाँध या सड़क बनाते समय सरकार को वहाँ के लोगों के लिए क्या व्यवस्था करनी चाहिए?
Answer: (i) किसी भी परियोजना पर कार्य करने से काफी समय पूर्व वहाँ के लोगों को सूचित किया जाये।
(ii) वर्तमान समय के हिसाब से उन्हें मुआवज़ा दिया जाए।
(iii) उनके पुनर्वास की उपयुक्त व्यवस्था की जाए।
(iv) अपने स्थान को छोड़ने के दर्द को समझते हुए उनके प्रति पूर्ण सम्मान का भाव रखा जाए।
किस तरह आखिरकार मैं हिन्दी में आया
Question. लेखक ने प्रारंभिक दिनों में रोजगार के लिए किन-किन समस्याओं का सामना किया?
Answer: (i) आर्थिक तंगी के कारण करोलबाग से कनॉट प्लेस तक पैदल जाना
(ii) साइन बोर्ड पेंट करके जेब खर्च चलाना
(iii) पत्नी की मृत्यु के उपरांत एकाकी जीवन व्यतीत करना
(iv) आवास की समस्या
Question. लेखक के जीवन में बच्चन जी का क्या योगदान रहा, जिसने लेखक का संपूर्ण जीवन ही बदल डाला?
Answer: (i) सॉनेट के आधार पर प्रोत्साहन देना
(ii) उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें इलाहाबाद ले जाना
(iii) अभिभावक के स्थान पर नाम देना
(iv) एम.ए. पूर्ण कराने का उत्तरदायित्व लेना
Question. लक्ष्य निर्धारित न करने के कारण किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, पाठ के आधार पर लिखिए।
Answer: (i) लेखक किसी कार्य में मन नहीं लगा सका।
(ii) किसी विषय पर ध्यान केन्द्रित न कर सका
(iii) किसी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को नहीं निखार सका
(iv) योग्यता प्रमाणित करने में बहुत समय गँवा दिया।
Question. लेखक की कौन-सी बुरी आदत थी जो वर्तमान पीढ़ी में भी दृष्टिगत होती है?
Answer: (i) पत्रों का जवाब न देना
(ii) आत्मविश्वास की कमी
(iii) लापरवाही, आलसी प्रवृत्ति
(iv) दृढ़ इच्छा शक्ति का अभाव
Question. 'बात के धनी, हृदय-मक्खन, संकल्प फौलाद, समय के पाबंद'- बच्चन जी के ये गुण आज कहीं खो गये हैं। आपकी नजर में इसके क्या कारण हो सकते हैं?
Answer: (i) लोगों में स्वार्थपरकता
(ii) धन लोलुपता
(iii) इच्छाशक्ति का कमजोर होना
(iv) आत्म-केन्द्रित होना
Question. लेखक की चेतना किस-किस से प्रभावित हुई और उसके जीवन पर उनका क्या प्रभाव पड़ा?
Answer: (i) बच्चन जी की प्रेरणा से
(ii) इलाहाबाद के साहित्यिक वातावरण से
(iii) पंत व निराला जी के योगदान से
(iv) मित्रों के सहयोग से
Question. किसी व्यक्ति के द्वारा किए गए कटाक्ष के आधार पर अपना घर छोड़ देना कहाँ तक उचित है? पाठ के आधार पर लिखिए?
Answer: (i) अनुचित है
(ii) परिवार को होने वाला कष्ट
(iii) भविष्य की अनिश्चितता
(iv) असफलता से उत्पन्न निराशा
Question. हिंदी ने लेखक को अपनी ओर किस प्रकार आकर्षित किया? अपने विचार प्रस्तुत कीजिए।
Answer: (i) हिंदी के प्रति लेखक का रुझान
(ii) साहित्यिक वातावरण
(iii) उर्दू एवं अंग्रेजी के प्रति मोह भंग होना
(iv) निराला व पंत जी के व्यक्तित्व से प्रभावित होना
Question. इतनी कठिनाइयाँ झेलने के बाद आखिरकार लेखक ने अपनी मंजिल पा ही ली। पाठ के आधार पर आपको क्या शिक्षा मिलती है?
Answer: (i) धैर्य से काम लेंगे।
(ii) कठिन परिश्रम करेंगे।
(iii) अपने गुणों को पहचानकर उन्हें निखारेंगे।
(iv) सकारात्मक सोच रखेंगे।
Question. हिन्दी भाषा का अस्तित्व बचाने के लिए व इसके विकास के लिए आपके विचार से क्या-क्या प्रयास होना चाहिए?
Answer: (i) हिंदी लेखन कार्य को प्रोत्साहित करना।
(ii) समय-समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन
(iii) हिंदी क्षेत्र में किए गए श्रेष्ठ कार्यों के लिए पुरस्कृत करना
(iv) भाषा का सरलीकरण करना
Question. बच्चन जी के व्यक्तित्व से हम क्या-क्या सीख सकते हैं?
Answer: (i) सहृदयता का भाव ग्रहण करना
(ii) निःस्वार्थ भाव से मददगार बनना।
(iii) अपने कार्य स्वयं करने की प्रवृत्ति
(iv) समय की पाबंदी
Free study material for Hindi
Higher Order Thinking Skills (HOTS) for Class 9 Hindi Rid Ki Haddi
High Order Thinking Skills: Rid Ki Haddi Overview
Explore rigorous problem-solving exercises for Class 9 Hindi Rid Ki Haddi. These questions focus on advanced applications of core formulas, ensuring complete readiness for school tests and academic evaluations.
Step-by-Step Answers for Rid Ki Haddi
Pair these practice sets with our comprehensive NCERT solutions for Class 9 Hindi to clear up doubts. Checking your working against our detailed explanations guarantees absolute mastery over this chapter.
Complete Your Chapter Revision
Wrap up your chapter revision by testing your speed with our interactive Hindi quizzes. Access all curriculum-aligned study resources online without any restrictions.
FAQs
You can download the teacher-verified PDF for CBSE Class 9 Hindi HOTs Questions Rid KI Haddi from StudiesToday.com. These questions have been prepared for Class 9 Hindi to help students learn high-level application and analytical skills required for the 2026-27 exams.
In the 2026 pattern, 50% of the marks are for competency-based questions. Our CBSE Class 9 Hindi HOTs Questions Rid KI Haddi are to apply basic theory to real-world to help Class 9 students to solve case studies and assertion-reasoning questions in Hindi.
Unlike direct questions that test memory, CBSE Class 9 Hindi HOTs Questions Rid KI Haddi require out-of-the-box thinking as Class 9 Hindi HOTS questions focus on understanding data and identifying logical errors.
After reading all conceots in Hindi, practice CBSE Class 9 Hindi HOTs Questions Rid KI Haddi by breaking down the problem into smaller logical steps.
Yes, we provide detailed, step-by-step solutions for CBSE Class 9 Hindi HOTs Questions Rid KI Haddi. These solutions highlight the analytical reasoning and logical steps to help students prepare as per CBSE marking scheme.