CBSE Class 11 Economics OTBA Hindi

Download CBSE Class 11 Economics Useful Resources

Access comprehensive study materials and useful resources for OTBA Hindi using the CBSE Class 11 Economics OTBA Hindi. Designed to align with the 2026-27 CBSE academic guidelines, these advanced resources help Class 11 Economics students reinforce core concepts beyond standard textbooks.

Access CBSE Study Guides and Summaries

Access the complete useful resource PDF for Class 11 Economics below. Regular practice with these targeted academic notes builds familiarity with complex topics and helps secure higher marks in final school evaluations.

CBSE Class 11 Economics - OTBA Hindi. There are many more useful educational material which the students can download in pdf format and use them for studies. Study material like concept maps, important and sure shot question banks, quick to learn flash cards, flow charts, mind maps, teacher notes, important formulas, past examinations question bank, important concepts taught by teachers. Students can download these useful educational material free and use them to get better marks in examinations.  Also refer to other worksheets for the same chapter and other subjects too. Use them for better understanding of the subjects.

मुक्त पाठ–आधारित मूल्यांकन 2016–2017

अर्थशास्त्र (030) कक्षा–ग्यारहवीं

विषय 2 : आर्थिक विकास में प्रत्यक्ष विदेशी–निवेश (एफ.डी.आई.) की भूमिका

शिक्षण उद्देश्य

छात्र सक्षम हो पाएँगे :

  • एक देश के आर्थिक विकास में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की भूमिका का मूल्यांकन करने में।
  • चीन के विकास में एफ.डी.आई. की भूमिका की सराहना करने में।
  • चीन और भारत में प्रत्यक्ष विदेशी-निवेश की सीमा को समझने में।
  • भारत के अलग-अलग राज्यों में एफ.डी.आई. की भूमिका तथा विशेष प्रभाव की तुलना करने में।

अध्यापक हेतु नोट

शिक्षकों और छात्रों के लिए ध्यान देने योग्य तथ्य। यह सामग्री छः भागों में लिखी गई है:

  • आर्थिक विकास में प्रत्यक्ष विदेशी-निवेश की भूमिका।
  • विकसित अथवा विकासशील अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव।
  • चीन के विकास की कहानी।
  • भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की भूमिका।
  • एफ.डी.आई. के शीर्ष 10 स्थलों में क्षेत्रक-अनुसार विशेष विकास का उल्लेख।

सारांश

प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफ.डी.आई) एक ऐसा निवेश है जो किसी देश की एक कंपनी या एक इकाई के द्वारा किया जाता है या किसी अन्य देश में स्थित एक ईकाई के द्वारा किया जाता है। यह एक अर्द्धविकसित अर्थव्यवस्था के आर्थिक विकास में एक प्रमुख भूमिका निभाता है। पिछली सदी के दौरान कई देशों की अर्थव्यवस्थाओं को एफ.डी.आई. की मदद से अपने विकास के लिए जो मंच मिला है उससे वह देश अधिक आर्थिक ऊंचाईयों पर पहुंचें हैं। यह पाठ न केवल छात्रों को एफ.डी.आई. का अर्थ समझाएगा अपितु चीन और भारत जैसे देशों की अर्थव्यवस्था के विकास पर खास जोर देते हुए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफ.डी.आई.) के द्वारा निभाई गई भूमिका का अर्थ समझाएगा।

प्रत्यक्ष विदेशी निवेश मेजबान देश के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाता है। पिछले कुछ वर्षों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सहायता से कई मेज़बान देशों की अर्थव्यवस्थाओं को अपनी आर्थिक स्थिति में और सुधार करने के लिए मदद मिली है। पिछले 25 वर्षों में इस प्रवृत्ति ने स्वयं को साबित किया है। किसी भी प्रकार का विदेशी निवेश एक देश की अर्थव्यवस्था में पूंजी ज्ञान और तकनीकी संसाधनों को जुटाता है। यह देखा गया है कि आर्थिक स्थिरता पाने के लिए आर्थिक रूप से अविकसित तथा विकासशील देश वित्तीय सहायता के लिए विकसित देशों पर निर्भर करते हैं। आर्थिक रूप से विकसित देश, इन देशों में निवेश करके इन देशों की मदद कर सकते हैं।

इससे यह अविकसित तथा विकासशील देश अपने स्वयं के अनुसंधान और विकास के आधार पर देश के तकनीकी विकास में योगदान कर सकते हैं। यह सहायक है क्योंकि, अधिकांश ऐसे देश जो अपने स्तर पर देश के विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के संदर्भ में अपने इन कार्यों को करने में सक्षम नहीं हैं, वह भी अपनी उत्पादकता को बढ़ा सकते हैं जिससे वह आर्थिक दृष्टि से और अधिक सक्षम हो सकते हैं। कई बार यह सहायता प्रौद्योगिकी के रूप में भी दी जा सकती है, जो प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्राप्त करने का एक अप्रत्यक्ष तरीका है।

चीन में एफ.डी.आई.

प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का प्रोत्साहन चीन की आर्थिक सुधार की योजना प्रक्रिया का एक अभिन्न हिस्सा रहा है। 1970 में ‘डेंग जियाओपिंग’ के शासनकाल में चीन ने विदेशी निवेशकों को अपने क्षेत्र में आंशिक रूप से निवेश करने की अनुमति दी। इसने धीरे-धीरे विदेशी कारोबार के लिए अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ाया जिसने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की बड़ी राशि को आकर्षित किया। एफ.डी.आई. के प्रति चीन की नीतियों को मोटे तौर पर तीन चरणों में अनुभव किया गया है।

क) प्रारंभिक चरण (जुलाई 1979 के बाद) क्रमिक और सीमित उद्घाटन।
ख) सतत् विकास के चरण (1986-91) प्राथमिकता के आधार पर अवसर दिया जाना।
ग) उच्च विकास की अवधि (1992 के बाद) विशिष्ट उद्देश्यों के साथ प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को बढ़ावा देना।

सरकार ने अपनी सरल नीतियों का उपयोग करके विशेष आर्थिक क्षेत्रों (SEZs) की स्थापना की है जो निर्यात आधारित सेक्टरों में एफ.डी.आई. के प्रवाह को प्रोत्साहित करने में मदद करते हैं। विदेशी निवेशकों को प्राथमिक कर प्रणाली, उत्पादों और उपकरणों को आयात कराने की स्वतंत्रता और सरल लाइसेंसिंग प्रक्रिया जैसी सुविधाएँ दी गई व अतिरिक्त कर-लाभ भी उपलब्ध कराए गए। एफ.डी.आई. को कृषि, ऊर्जा, परिवहन और दूरसंचार के क्षेत्र में प्रोत्साहित किया गया।

आर्थिक सुधारों के कारण अब विदेशी निवेशकों को चीन में निवेश करने में 2002 के शुरू में विश्व व्यापार संगठन में प्रवेश पाने में विश्वास हो गया था। अब देश के निवेश के अवसरों और विशाल होते घरेलू बाजार के आकर्षण के कारण चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जो अब संयुक्त राज्य अमेरिका से कुछ ही पीछे है। अपने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रदर्शन के कारण चीन अत्यधिक एफ.डी.आई. निवेश आकर्षित कर पा रहा है और इसका श्रेय उसके द्वारा बनाई गई विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) योजना को जाता है, जो कि खास रूप से निर्यात क्षेत्र में लागू की गई है। यह योजना अंतर्राष्ट्रीय बाजार को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिसका केन्द्र बिन्दु बुनियादी ढांचा और तुलनात्मक लाभ है जो कम श्रम लागत से उत्पन्न होता है। जब भी उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच तुलना की गई है, यह देखा गया है कि नीतियाँ आम हैं, लेकिन चीन कृषि क्षेत्र में विशेष छूट के कारण सबसे आगे निकल पाया है।

भारत का अनुभव

1991 तक भारत ने अपनी आयात प्रतिस्थापन रणनीति और आत्म निर्भरता की वजह से एफ.डी.आई. नीति के संदर्भ में एक सतर्क दृष्टिकोण का पालन किया। विदेशी सहयोग के माध्यम से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का उच्च प्रौद्योगिकी और उच्च प्राथमिकताओं वाले सार्वजनिक क्षेत्रों में ही स्वागत किया गया। सरकार ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए विशेष आर्थिक क्षेत्रों (SEZ) की स्थापना की, चयनात्मक उदार नीति की रचना की तथा इन क्षेत्रों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन प्रदान किया लेकिन इन उपायों से भी निर्यात की प्रतिस्पर्धा में कोई खास सहायता नहीं मिली क्योंकि भारत आरंभ से ही अत्यधिक सतर्क देश रहा। यह संरचनात्मक आर्थिक सुधार लगभग सभी अर्थव्यवस्था के क्षेत्रों में शुरू हुए थे। उसकी तुलना में 24 जुलाई, 1991 से विदेशी निवेश के लिए भारत के दृष्टिकोण में एक बड़ा परिवर्तन आया है।

1991 में निम्नलिखित कारणों की वजह से आर्थिक सुधारों की आवश्यकता पड़ी-

  • भारत का राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 8.4 प्रतिशत था। हमारी अर्थव्यवस्था कर्ज के जाल में जकड़ी हुई थी। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अंतत: ऋण अग्रिम करने के लिए सहमति तो व्यक्त की लेकिन जोर देकर कहा कि भारत सरकार द्वारा आर्थिक सुधारों को लागू करना चाहिए।
  • विदेशी ऋण? सकल घरेलू उत्पाद का 23 प्रतिशत बढ़ गया।
  • विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट।
  • सार्वजनिक क्षेत्र की विफलता।
  • बढ़ती कीमतें।

भारत ने 1991 में आर्थिक उदारीकरण और सुधार कार्यक्रमों को आरम्भ करने पर जोर दिया, जिसका उद्देश्य था अपने विकास की संभावनाओं को बढ़ाना और लक्ष्य था विश्व अर्थव्यवस्था के साथ एकीकृत होना। औद्योगिक नीति में किए गए सुधारों ने जहाँ एक तरफ धीरे-धीरे निवेश परियोजनाओं से प्रतिबंध हटा दिया और व्यापार का विस्तार किया वहीं दूसरी ओर विदेशी प्रौद्योगिकी के उपयोग में वृद्धि हुई और उसके लिए अधिक राशि मिल पाई। इन प्रयासों को बढ़ावा एक बड़ी संख्या में अधिनियमों के लागू करने से मिला जिससे विदेशी मुद्रा व्यवहार में परिवर्तन लाना सहज हो गया।

FDI in IndiaIn billion dollars$180$160$140$120$100$80$60$40$20$0$19.52$114.55$172.821999-20042004-20092009- 2013 (Upto Sept.)

Source: Ministry of Finance (Govt. of India)

प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का प्रवाह भारत में दो मार्गों द्वारा संभव है

1. स्वचालित मार्ग : इस मार्ग से प्रत्यक्ष विदेशी, निवेश, सरकार या भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व अनुमोदक के बिना संभव है। उदारीकरण के बाद के दौर में भारत ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की एक बड़ी राशि को आकर्षित किया है। भारत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को सभी क्षेत्रों में बढ़ावा दे रहा है, बस कुछ को छोड़कर जहाँ एक सीमा से परे प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। उदारीकरण के बाद से इसकी भूमिका काफी बदल गई है। एफ.डी.आई. नीति के प्रगतिशील उदारीकरण ने एकीकृत नागरिक प्रशासन विभाग जैसे नए क्षेत्रों के उद्घाटन के साथ निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है। स्वचालित मार्ग के तहत एफ.डी.आई. को सरकार या रिजर्व बैंक द्वारा किसी भी पूर्व अनुमोदन की आवश्यकता नहीं है। निवेशकों को केवल आवक-विप्रेषण प्राप्त होने के 30 दिनों के भीतर भारतीय रिज़र्व बैंक के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में सूचित करना है या फिर विदेशी निवेशकों के लिए शेयर जारी करनेके 30 दिनों के भीतर आवश्यक दस्तावेजों को उस कार्यालय में जमा करवाना है।

2. सरकारी मार्ग : इस मार्ग में सरकार द्वारा पूर्व अनुमोदन की आवश्यकता होती है। इस मार्ग में देखरेख की जिम्मेदारी विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड को दी गई है। अधिकतर क्षेत्रों में भारत बहुमत के साथ प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का एक प्रमुख प्राप्तकर्ता रहा है। इस मार्ग के तहत, विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफ.आई.पी.बी.) द्वारा प्रस्तावों पर एक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से विचार किया जाता है। विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफ.आई.पी.बी.) की सिफारिशों पर ही विदेशी निवेश व विदेशी तकनीकी सहयोग से जुड़े प्रस्तावों को स्वीकृति दी जाती है।

भारतीय रिजर्व बैंक संस्था, स्वचालित मार्ग के अंतर्गत आने वाले निवेश प्रस्तावों और फेमा से संबंधित मामलों को निपटा रही है, जबकि सरकार की मंजूरी मार्ग से किए जाने वाले निवेश और एफ.डी.आई. नीति से जुड़े मुद्दों को अपनी निम्नलिखित तीन संस्थाओं के माध्यम से संभालती है।

  1. विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफ.आई.पी.बी)
  2. औद्योगिक सहायता सचिवालय (एस.आई.ए.)
  3. विदेशी निवेश कार्यान्वयन प्राधिकरण (एफ.डब्ल्यू.ए.)

भारतीय रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार भारत के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में वृद्धि देखी गई है, जो कि अप्रैल 2015 में US $ 3509 से जनवरी 2016 में US $ 4413 पाई गई और जैसा कि नीचे दिए गए चार्ट में दिखाया गया है।

INDIA FOREIGN DIRECT INVESTMENT150020002500300035004000450050005500379317142721350917491943222628775035270137434413Apr 2015Jul 2015Oct 2015Jan 2016Source: Reserve Bank of India (US$ million)

Source: Reserve Bank of India

उदारीकरण की शुरूआत के बाद से देश ने अपनी जबरदस्त वृद्धि क्षमता के कारण सेवा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रवाह में एक ऊंचे उछाल का अनुभव किया। 1991 से इस क्षेत्र को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफ.डी.आई.) को बढ़ावा देने वाले शीर्ष दस क्षेत्रों में के बीच में स्थान दिया गया है। इस क्षेत्रों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रवाह को बढ़ावा देने के लिए सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी पार्क, नियामक सुधारों की स्थापना, बढ़ते भारतीय बाजार और कुशल कार्य बल की उपलब्धता आदि कुछ महत्वपूर्ण कारक हैं।

Figure 1: Trends in Foreign Direct Investment Inflows in India 1990-91 to 2009-10FDI (US $ Million)05000100001500020000250003000035000400001990-911992-931994-951996-971998-992000-012002-032004-052006-072008-09FDI (US $ Million)Values read approximately from the chart. Source: Reserve Bank of India

Source: Reserve Bank of India

अप्रैल 2000 से जुलाई 2014 तक भारत में एफ.डी.आई. प्रवाह करने वाले शीर्ष 10 देश जो दिखाई देते हैं, वे हैं:- मॉरीशस, सिंगापुर, ब्रिटेन, जापान, नीदरलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, साइप्रस, जर्मनी, फ्रांस और स्विट्जरलैंड।

क्षेत्रानुसार विश्लेषण : एफ.डी.आई. प्रवाह

दूरसंचार क्षेत्र : भारत में दूरसंचार क्षेत्र एक आश्चर्यजनक गति से बढ़ रहा है जो विश्व भर में सबसे बड़े संचार नेटवर्क में से एक है जिसमें 125 से अधिक मिलियन टेलीफोन नेटवर्क हैं। दूरसंचार उद्योग जिसमें कि दूरसंचार, सेलुलर मोबाइल और बुनियादी टेलीफोन सेवाएँ शामिल हैं उसे 1991 से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को आकर्षित करने शीर्ष दस क्षेत्रों के बीच स्थान दिया जा सकता है। दूरसंचार क्षेत्र में एफ.डी.आई. प्रवाह का मुख्य कारण भारत में बढ़ती मांग और निजी क्षेत्र की भागीदारी है। दूर-संचार क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा को 49% से 74% तक बढ़ा दिया है।

निर्माण क्षेत्र : इस क्षेत्र प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को आकर्षित करने वाले शीर्ष 5 देशों में से एक है। इसमें आवास, व्यावसायिक परिसर, होटल, रिसॉर्ट, अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान और बुनियादी ढांचा भी शामिल है इस क्षेत्र के लिए एफ.डी.आई. को अनुमति स्वचालित मार्ग के तहत दी जाती है। 2000 से 2014 के दौरान निर्माण गतिविधियों में काफ़ी राशि को आकर्षित किया। 2005 की शुरूआत से निर्माण गतिविधियों के क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रवाह के अंतर्गत अचानक भारी उछाल देखा गया है।

ऑटोमोबाइल उद्योग : भारत में ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का प्रवाह गति से बढ़ रहा है। इस क्षेत्र में 100% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को अनुमति दी गई है और वे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जो ऑटोमोबाइल उद्योग के द्वारा एशिया में अपना आधार स्थापित करना चाहते हैं, उनके लिए भारत एक प्रमुख गंतव्य बनता जा रहा है इसका कारण वो बुनियादी लाभ है जो भारत प्रदान कर सकता है। जैसे– उन्नत प्रौद्योगिकी लागत प्रभावशीलता, कुशल, मानव शक्ति और सबसे महत्वपूर्ण है बढ़ती मांग।

विद्युत क्षेत्र : इस क्षेत्र ने 1991 से 1999 की अवधि के दौरान काफी मात्रा में एफ.डी.आई. को आकर्षित किया। निवेश पर अधिक रिटर्न और बाजार का विशाल आकार इस क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रवाह को बढ़ाने में दो महत्वपूर्ण कारक है। परमाणु ऊर्जा को छोड़कर बाकी सभी प्रकार के बिजली उत्पादन में स्वचालित मार्ग के तहत 100% एफ.डी.आई. की अनुमति दी गई है।

धातुकर्म उद्योग : 1991 के बाद धातुकर्म उद्योगों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बहुत कम नजर आंका गया है। इस क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नवीनतम नवीनतम प्रौद्योगिकी लाने के लिए मदद कर सकता है लेकिन इस क्षेत्र में सार्वजनिक क्षेत्र के प्रभुत्व के कारण ज्यादा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नहीं मिल सका। भारत दुनिया भर के शीर्ष दस एल्युमीनियम और स्टील आपूर्तिकर्ताओं में शुमार है तथा दुनियाभर में स्पंज आयरन का सबसे बड़ा निर्माता है।

Sector-wise FDI InflowsDuring April-September 2015, in US $ million (Top 15 Sectors)Computer Software & Hardware3,056.83Trading2,307.99Automobile Industry1,464.28Services Sector1,463.74Construction (Infrastructure) Activities977.43Telecommunications659.15Hotel & Tourism563.96Mining516.65Chemicals (Other than Fertilizers)392.67Consultancy Services374.28Power359.88Hospital & Diagnostic Centres357.09Information & Broadcasting (including Print Media)309.21Non-conventional Energy305.46Sea Transport278.16Total:16,631.43Source: Rajya Sabha Unstarred Question # 327 (KBK Infographics)

Source: Ministry of Finance (Govt. of India)

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस : वर्ष 2014 से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का प्रवाह शुरू हुआ है। उसी समय से इस क्षेत्र में प्रवाह पूर्ण अर्थों में बढ़े हैं और यह क्षेत्र शीर्षस्थ श्रेणी में अपने लिए स्थान बना पाया है। हालांकि भारत सरकार ने एफ.डी.आई प्रवाह को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इस क्षेत्र में स्वचालित मार्ग तहत सौ प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति दी गई है और पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस की बढ़ती हुई मांग ने इस क्षेत्र में निवेश को जरूरी बना दिया है।

रासायनिक उद्योग : 1980 और 1980 के दशक में उर्वरकों की तुलना में अन्य रसायनों ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के एक महत्वपूर्ण भाग को आकर्षित किया है भारत सरकार द्वारा प्रदान किए गए प्रोत्साहन की वजह से 1990 से लेकर पिछले कुछ वर्षों में भारत में रासायनिक उद्योग के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रवाह में वृद्धि हुई है। भारत में स्वचालित मार्ग के तहत रसायन में 100% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति दी गई है। डाउ केमिकटस, बी.ए.एस.एफ. डूपोंट और बायर आदि ऐसी अंतर्राष्ट्रीय कंपनियाँ हैं जो रसायन उद्योग में कार्यरत है।

व्यापारिक क्षेत्र : व्यापरिक क्षेत्र, 2005 तक एक पिछड़ा निवेश स्वरूप दिखाता है, लेकिन 2006 से प्रवाही में एक घातीय वृद्धि आई है। एंकर इलैक्ट्रिकल्स, एस्सिलर प्रा. लिमिटेड, मटरी कमोडिटी एक्सचेंज एंड इंडिया लिमिटेड, मेट्रो कैश एंड कैरी प्रा. लिमिटेड प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रवाहों को प्राप्त करने वाली पाँच शीर्ष कंपनियाँ हैं।

होटल और पर्यटन उद्योग पिछले कुछ वर्षों से बहुत तेजी से बढ़ रहा है। क्योंकि यह क्षेत्र देश के विभिन्न हिस्सों से विदेशी के साथ ही घरेलू पर्यटकों के माध्यम से बड़े राजस्व ला पा रही है। स्वचालित मार्ग के तहत होटल और पर्यटन में 100% एफ.डी.आई. की अनुमति दी गई है। इससे देश के विभिन्न भागों में एफ.डी.आई. प्रवाह में बढ़ोत्तरी देखी गई है जो कि 1991 से 1999 के दौरान US $ 91.13 मिलियन से बढ़कर 2000 से 2014 के दौरान US $ 7607.01 मिलियन तक जा पहुँची है, हाल के वर्षों भारत से बाहर जाने वाले पर्यटकों में भी वृद्धि हुई है क्योंकि अधिक से अधिक भारतीयों के विदेश दौरे लगने लगे हैं। कई अंतर्राष्ट्रीय टूर ऑपरेटरों ने भारत से ही संचालन शुरू कर दिए हैं ताकि वे भारत में विदेशी दौरों के बढ़ते हुए बाजार पर नियंत्रण कर सकें। इसके कारण भारत में होटल और पर्यटन उद्योग में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में वृद्धि हुई है। 2009 में विश्व बैंक ने अपना नवीनतम प्रकाशन ‘सीमाओं के पार निवेश’ शीर्षक से प्रकाशित किया। इसके किए गए सर्वेक्षण ने चार संकेतक माने हैं–

  1. सीमाओं के पार निवेश : वह डिग्री जिसमें एक देश, विदेशी कंपनियों को स्थानीय कंपनियों का अधिग्रहण करने की अनुमति देता है।
  2. एक विदेशी व्यापार की शुरूआत करना : एक विदेशी कंपनी स्थापित करने में समय, प्रक्रियाओं और नियमों की आवश्यकता।
  3. औद्योगिक भूमि पाना : विदेशी कंपनियों के भूमि खरीदने तथा भूमि को कुछ समय के लिए किराये पर लेने के कदम व कानूनी विकल्प।
  4. वाणिज्यिक विवादों के निर्णय हेतु : वे सूचक जो कानूनों की ताकत का आंकलन करते हैं और न्यायपालिका कहाँ तक उनका समर्थन करती है और उन्हें सहज बनाती है।

(17 जनवरी, 2011 को जारी) UNCTAD's वैश्विक निवेश रूझान के आंकलन के अनुसार उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं में सुधारते हुए सूक्ष्म आर्थिक हालात जिन्होंने सम्मिलित लाभ को नया उछाल दिया, बेहतर शेयर बाजार के उतार–चढ़ाव और बढ़ते कारोबारी विश्वास ने दुनियाभर के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की संभावनाओं को अच्छे संकेत दिए। UNCTAD के अनुसार इन अनुकूल सुधारों के कारण प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रवाह में विकासशील देशों की हिस्सेदारी 50 फीसदी से भी अधिक बढ़ गई और मजबूत विकास की संभावनाओं के कारण इनमें और बढ़ोत्तरी की संभावना है। अपने घरेलू आर्थिक प्रदर्शन के कारण भारत ने भी अत्यधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रवाह प्राप्त किया। एफ.डी.आई. प्रवाहों में उल्लेखनीय वृद्धि बताती है कि यह सब अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के प्रभाव से परिलक्षित होता है। क्षेत्र विशेष नियमों और विनियमों का अनुपालन करते हुए धीरे–धीरे एफ.डी.आई. को लगभग सभी क्षेत्रों में अनुमति दी गई जिसमें कुछ क्षेत्रों को तकनीकी महत्व की बुनियाद पर छोड़ दिया गया।

चीन कृषि के क्षेत्र में 100% एफ.डी.आई. को अनुमति देता है परन्तु मीडिया के क्षेत्र में एफ.डी.आई. पूरी तरह से निषेध है। दूसरी ओर भारत में खनन तेल और गैस, बिजली और स्वास्थ्य तथा कचरा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में 100% तक विदेशी स्वामित्व की अनुमति है।

मेक इन इंडिया : भारत सरकार ने यह पहल बहुराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय कम्पनियों को भारत में ही उत्पादन करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए की है।

मेक इन इंडिया के उद्देश्य :

  • रोजगार सृजन और कौशल विकास पर ध्यान केन्द्रित करना।
  • उच्च गुणवत्ता मानकों तक पहुँचना।
  • पर्यावरण पर प्रभाव को न्यूनतम करना।
  • भारत में विकास और निवेश को आकर्षित करना।

मेक इन इंडिया के तहत आॅटोमोबाइल, विमानन, जैव प्रौद्योगिकी, रसायन, निर्माण, रक्षा, विनिर्माण, विद्युत मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, खाद्य प्रसंस्करण, सूचना प्रौद्योगिकी, चमड़ा, मीडिया और मनोरंजन, खनन, तेल और गैस, बंदरगाह और शिपिंग, रेलवे, अक्षय ऊर्जा, सड़क और परिधान, ताप विद्युत, पर्यटन, कल्याण आदि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को आकर्षित करने के सबसे प्रमुख क्षेत्र हैं। अंतरिक्ष (74%), रक्षा (49%) और मीडिया (26%) को छोड़कर बाकी इन सभी क्षेत्रों में 100% FDI की अनुमति है।

FDI: Most attractive sectorsSoftware & IT services31%Automotive18%Financial services / Consumer products11%Communications / Construction10%Health care / Transportation9%Chemical and allied products / Infrastructure8%Source: India attractiveness survey, Ernst & Young's 2011

Source: Indian Express (website)

इस कार्यक्रम की दीक्षा के बाद भारत विश्व निवेश के लिए शीर्ष गंतव्य के रूप में उभरेगा।

इस कार्यक्रम के लागू किये जाने से पहले ही विदेशी इक्विटी कैप्स निश्चित थे, लाइसेंस आॅनलाईन उपलब्ध थे और उनकी वैधता तीन वर्ष के लिए बढ़ा दी गई। 2014 में रक्षा के क्षेत्र में 49% FDI और रेलवे के बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में 100% FDI की अनुमति दी गई। सितम्बर 2014 से नवम्बर 2015 के बीच भारत सरकार ने US $ 18 अरब की कीमत के प्रस्ताव प्राप्त किये। इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए जो कि 2020 तक US $ 400 अरब तक जा सकती है, ऐसा कहा जा सकता है कि भारत में एक संभावित विनिर्माण केन्द्र बनने की पूरी क्षमता है। स्पाइस समूह ने उत्तर प्रदेश में, सैमसंग ने नोएडा में, हिताची ने चेन्नई में, हवाई ने बेंगलोर में और जिओमी ने आंध्र प्रदेश में निवेश किया है और भारत में अपनी इकाईयों की स्थापना की है।

क्र. सं.शहरउद्योगकारण
1.बैंगलोरआई.टी. सेक्टरबुनियादी ढांचा और सक्षम कार्यबल
2.दिल्लीसेवा उद्योग आई.टी. उद्योगराजधानी में बेहतर सुविधाएँ होने के नाते और सक्षम कार्यबल परामर्श
3.पुणेआई.टी. सेक्टर सॉफ्टवेयरबेहतर सुविधाएँ और कर्मचारियों की संख्या विनिर्माण
4.मुम्बईसेवाएँ, विनिर्माण, ऊर्जा परिवहन और बैंकिंगविशेष आर्थिक क्षेत्र, वित्तीय पूंजी जैव प्रौद्योगिकी की स्थापना, ई–गवर्नेंस
5.चेन्नईआॅटोमोबाइल सेक्टरसरकारी नीतियाँ
6.हैदराबादआई.टी. सेक्टरविशेष आर्थिक क्षेत्र
7.कोलकाताआई.टी. सॉफ्टवेयरविशेष आर्थिक क्षेत्र और बेहतर बुनियादी ढांचे
8.अहमदाबादनिर्यात और आभूषणसाबरमती रिवरफ्रंट विकास परियोजना
9.नागपुरविद्युत वितरणसार्वजनिक परिवहन
10.जयपुरपारंपरिक और हाथ से बने पत्थर के आभूषणस्थानीय कुटीर उद्योग

नवम्बर 2015 को रेल मंत्रालय ने US $ 5.9 अरब के औपचारिक समझौते पर एल्सटाम तथा जी.ई. परिवहन के साथ हस्ताक्षर किए जिसके तहत वह बिहार के मधेपुरा तथा महौरा के लाकोमोटिव निर्माण कारखानों करें स्थापित कर पायेगा। दिसम्बर 2015 में क्वालकॉम ने “भारत में डिजाइन” कार्यक्रम की घोषणा की, जिससे कि वे 10 भारतीय हार्डवेयर कम्पनियां जो अपने नवीन संसाधनों के साथ ऊँचाइयों को छू सकती है, उनको तैयार किया जा सके। इस कार्यक्रम के हिस्से के रूप में कंपनी बैंगलोर में एक इनोवेशन लैब की स्थापना करेगी जिसमें चयनित कंपनियों को तकनीकी तथा इंजीनियरिंग समर्थन प्रदान किया जायेगा। इसी माह में माइक्रोमैक्स ने US $ 45 मिलियन की लागत से राजस्थान, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में तीन नई विनिर्माण इकाईयाँ स्थापित करने की घोषणा की। ये यूनिट 2016 में कामकाज प्रारंभ करेगी। प्रत्येक यूनिट 3000 से 3500 रोजगार अवसर पैदा करेगी।

दिसम्बर 2015 में जापान के प्रधानमंत्री के भारत दौरे के बाद यह घोषणा की गई की जापान US $ 12 अरब मेक इन इंडिया के लिए विशेष वित्त सुविधा के रूप में प्रदान करेगा। दिसम्बर 2015 में, फोन निर्माता विवो मोबाइल ग्रेटर नोएडा में स्मार्ट फोन का उत्पादन प्रारंभ कर चुका है, इस संयत्र में 2200 व्यक्तियों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। दिसम्बर 2015 में प्रधानमंत्री के रूस के दौरे में रक्षा-समझौते पर हस्ताक्षर किए गए जिसके अंतर्गत कामोव के ए-226 नामक बहु भूमिका हेलीकॉप्टर का निर्माण भारत में होना निर्धारित हुआ है। व्यापक रूप से यह पहला ऐसा समझौता है जो कि वास्तव में मेक इन इंडिया अभियान के तहत हस्ताक्षर किया गया है।

संदर्भ सूची

  • www.tradingeconomies.com
  • ग्लोबल इनवेस्टमेंट ट्रेडंस मॉनीटर, A report by UNCTAD
  • www.bojournal.com
  • प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में चीन (एफ.डी.आई.), जॉन हेनली
  • sectorwise FDI inflows into India, JBM & SSR, Vol 4 No. 1, Jan 2015
  • www:businessmapsofindia.com (चीन और भारत का एक तुलनात्मक अध्ययन)
  • FDI in India, FAB School (2013-15)
  • भारतीय अर्थव्यवस्था में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफ.डी.आई.) के प्रभाव–एक वर्किंग पेपर, विश्व बैंक।

प्रतिदर्श / नमूना प्रश्न

  1. भारत और चीन में एफ.डी.आई. प्रवाह की तुलना कीजिए।
  2. एफ.डी.आई. का प्रवाह बढ़ाने के लिए उत्तर उदारीकरण के साधनों को भारत में क्यों लागू किया गया?

अंक योजना

  1. चीन में एफ.डी.आई. प्रवाह ने 3 चरणों में जगह ली–प्रारंभिक चरण में, सतत विकास के चरण और उच्च विकास दर।
  2. सार्वजनिक क्षेत्र की विफलता, बहुत ही उच्च राजकोषीय घाटे, विभाग जाल और विदेशी मुद्रा भंडार की कमी के कारण नई आर्थिक नीति को कार्यान्वयन करने की आवश्यकता पड़ी।

CBSE Class 11 Economics Study Material: OTBA Hindi

Core Study Kit: Class 11 Economics OTBA Hindi

Explore essential learning tools for Class 11 Economics OTBA Hindi. This curated collection features in-depth notes and targeted practice questions built around the active 2026 curriculum to streamline your daily revision.

NCERT-Aligned Solutions for OTBA Hindi

Designed around the official curriculum, these study guides guarantee standard compliance. Reviewing step-by-step solutions clarifies complex sub-topics within OTBA Hindi and demystifies standard marking schemes for Economics evaluations.

Next Steps in Your Exam Preparation

Wrap up your chapter revision by testing your knowledge against standard objective question formats. Explore our full library of free, up-to-date sample papers and online assessments to secure top grades in your CBSE examinations.

FAQs

What is included in the advanced study material for Class 11 Economics OTBA Hindi?

Our advanced study package for OTBA Hindi includes detailed concepts, diagrams, Mind Maps, and explanation of complex topics to ensure Class 11 students learn as per syllabus for 2026 exams.

How do Mind Maps for Economics OTBA Hindi help in revision?

The Mind Maps provided for OTBA Hindi act as visual anchors which will help faster recall during high-pressure exams.

Are these Economics resources suitable for both classroom teaching and self-study?

Yes, teachers use our Class 11 Economics resources for lesson planning as they are in simple language and have lot of solved examples.

Is this advanced study material for OTBA Hindi free to download in PDF?

Yes, You can download the complete, mobile-friendly PDF of the Economics OTBA Hindi advanced resources for free.

Does this material cover rationalized content for the 2026-27 CBSE session?

Yes, our subject matter experts have updated the OTBA Hindi material to align with the rationalized NCERT textbooks and have removed deleted topics and added new competency-based questions.