CBSE Class 9 Hindi Saavle Sapno Ki Yaad Worksheet

Official Class 9 Hindi Worksheets: Chapter 04 Saavle Sapno Ki Yaad

Access comprehensive chapter-wise worksheets for Chapter 04 Saavle Sapno Ki Yaad using the CBSE Class 9 Hindi Saavle Sapno Ki Yaad Worksheet. Designed to align with the 2026-27 academic syllabus for Class 9 Hindi, these printable practice sets help students reinforce key concepts and improve their overall exam readiness.

Solved Practice Worksheets for Hindi

Navigate directly to the solved Hindi worksheets using the digital viewer below. Each practice set includes detailed step-by-step solutions, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

CBSE Class 9 Hindi Worksheet - Saavle Sapno ki Yaad

Worksheets have become an integral part of the education system. Worksheets are very critical for every student to practice his/ her concepts. Students, teachers and parents can download all CBSE educational material and extremely well prepared worksheets from this website. All revision worksheets, Sample papers, Question banks and easy to learn study notes for all classes and subjects have been prepared based on the latest guidelines sent by CBSE. All CBSE educational material is developed by our panel of teachers, have also been submitted by thousands of teachers and students. The study material has been carefully compiled by the best teachers in India. Worksheets have been submitted by teachers of various CBSE schools and also have been carefully developed keeping into consideration the latest CBSE syllabus.

 

सांवले सपनों की याद

Question 1. किस घटना ने सालिम अली के जीवन की दिशा को बदल दिया और उन्हें पक्षी प्रेमी बना दिया?
Answer: एक बार उनकी एयरगन से नीले रंग की गौरैया घायल होकर गिर गई। उनका भावुक मन अपने इस अपराध से शर्मसार हो गया और इसी अपराध भावना ने उनकी ज़िन्दगी बदल दी। उनका सम्पूर्ण जीवन पर्यावरण की रक्षा के प्रयास में व्यतीत हो गया। पक्षी जगत के विषय में नई-नई जानकारी एकत्रित करना तथा दुनिया को पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्रेरित करना उनके जीवन का उद्देश्य बन गया। इस प्रकार घायल चिड़िया से घायल हुआ उनका मन 'पक्षी प्रेमी' बन गया।
In simple words: एक नीली गौरैया को घायल करने के बाद उन्हें बहुत पछतावा हुआ और तभी से वे पक्षियों के प्रेमी बन गए।

Exam Tip: घटना और उसके परिणाम को क्रम से लिखें।

 

Question 2. सालिम अली ने पूर्व प्रधानमंत्री के सामने पर्यावरण से संबंधित किन संभावित खतरों का चित्र खींचा होगा कि जिससे उनकी आँखें नम हो गई थी?
Answer: सालिम अली ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के समक्ष प्राणियों के प्राण तत्व की रक्षा का अनुरोध किया होगा। प्रकृति के इन प्राणियों की उड़ान को सीमित न करने का आग्रह किया होगा। इनके कलरव से ही प्रकृति सुरम्य बनती है, जीवन को खुशी से जीने की व उन सभी दुख-दर्द को भूल जाने की आशा जगती है। इनके अभाव में न पेड़ों की पत्तियाँ अंकुरित हो पाएँगी और न ही फूल मुस्कुरा पाएँगे। शायद ऐसे ही शब्द-चित्र खींचकर सालिम अली ने प्रकृति प्रेमी चौधरी चरण सिंह को प्रभावित किया होगा। प्रकृति के प्रति सालिम अली का ऐसा प्रेम देखकर ही शायद चौधरी साहब की आँखें नम हो गई होगी।
In simple words: पक्षियों के बिना प्रकृति सूनी हो जाएगी, इसलिए सालिम अली ने उनकी रक्षा का अनुरोध किया।

Exam Tip: पक्षियों और पेड़ों के आपसी संबंध को याद रखें।

 

Question 3. लॉरेंस की पत्नी फ्रीडा ने ऐसा क्यों कहा होगा कि "मेरी छत पर बैठने वाली गौरैया लॉरेंस के बारे में ढेर सारी बातें जानती है?
Answer: लॉरेंस की पत्नी जानती थी कि लॉरेंस उनसे ज्यादा गौरैया से प्रेम करते थे। लॉरेंस प्रकृति प्रेमी थे। लॉरेंस के प्रकृति प्रेम को बताने का इस से सशक्त माध्यम कोई और नहीं हो सकता था। लॉरेंस अपना अधिकतर समय गौरैया के साथ व्यतीत करते थे वह उनके सुख-दुख की साथी थी। वास्तविक तौर पर फ्रीडा यह कहना चाहती थी कि लॉरेंस का अधिकतर समय पक्षियों के साथ ही व्यतीत होता था। अपनी पत्नी से ज़्यादा वे पक्षियों को प्रेम करते थे और उन्ही के लिए उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
In simple words: फ्रीडा मज़ाक में कह रही थी कि लॉरेंस का मन पत्नी से ज़्यादा पक्षियों में लगता था।

Exam Tip: उत्तर में लॉरेंस के प्रकृति प्रेम का उदाहरण दें।

 

प्रश्न 4- आशय स्पष्ट कीजिए -

Question 4(क). वो लॉरेंस की तरह नैसर्गिक ज़िन्दगी का स्वरूप बन गए।
Answer: सालिम अली सहज, सरल और स्वाभाविकता से परिपूर्ण थे। दूसरे शब्दों में उनके स्वभाव आचार-विचार में कृत्रिमता नहीं थी। खुले आकाश की तरह उनका दिल और दिमाग कलुषित विचारों से दूर था। जिस तरह लॉरेंस ने अपनी पूरी ज़िन्दगी पक्षियों के कल्याण में लगा दी, ठीक उसी तरह सालिम अली ने भी यश की कामना से दूर अपनी सहृदयता और मानवता का परिचय देते हुए पक्षियों के कल्याण के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया। उनके इस समर्पण में कहीं आडम्बर नहीं था।
In simple words: सालिम अली लॉरेंस की तरह सीधे, सच्चे और बनावट से दूर थे।

Exam Tip: आशय लिखते समय पाठ के मुख्य भाव को शामिल करें।

 

Question 4(ख). कोई अपने जिस्म की हरारत और दिल की धड़कन देकर भी उसे लौटाना चाहे तो वह पक्षी अपने सपनों के गीत दोबारा कैसे गा सकेगा।
Answer: उपरोक्त पंक्ति का आशय यह है कि मृतक व्यक्ति लौटकर नहीं आ सकता और न ही उसके दिल की धड़कनों को वापिस लौटाया जा सकता है। हम चाहे भी तो पक्षी प्रेमी सालिम अली को जीवित नहीं कर सकते। कहने का भाव यह है कि बनावट व यश से दूर सालिम अली जैसे व्यक्तित्व लौटकर नहीं आ सकते न ही उनके कल्याणकारी भाव प्रयत्नपूर्वक उत्पन्न किए जा सकते हैं। परन्तु हम उनके विचारों का अनुसरण अवश्य कर सकते हैं। लेखक का मानना है कि पक्षी जगत का कल्याण सालिम अली का सपना था। उनके अभाव में उनके सपनों को पूरा नहीं किया जा सकता परंतु एक कोशिश ज़रूर की जा सकती है।
In simple words: सालिम अली अब नहीं हैं, पर हम उनके सपनों को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं।

Exam Tip: मृत्यु और जीवित सपनों के अंतर को समझें।

 

Question 4(ग). सालिम अली प्रकृति की दुनिया में एक टापू बनने की बजाय अथाह सागर बनकर उभरे थे।
Answer: उपरोक्त पंक्ति का आशय यह है कि सालिम अली को किसी भी सीमा में नहीं बाँधा जा सकता। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन पक्षी जगत कि नई-नई जानकारी खोजने में लगा दिया। उन्होंने केवल दिखावे के लिए नहीं अपितु दिल से पक्षियों का भला चाहा। पक्षी जगत कि नई-नई खोज करना, उनकी देखभाल करना, इस दिशा में लोगों को प्रेरित करना उनके जीवन का उद्देश्य बन गया। वह गुणों का सागर बन गए। स्वयं ही उन्होंने इस दिशा में अपने कार्य किए जो गहराई व ऊँचाई लिए हुए थे। प्रकृति के इन जीवों की रक्षा के लिए उन्होंने अपनी सीमित सोच को विस्तार दिया व पक्षियों की उन्मुक्त उड़ान को हर्ष का उल्लास दिया।
In simple words: सालिम अली सीमित नहीं थे, वे पक्षियों के लिए गहरे और विशाल सागर की तरह काम करते थे।

Exam Tip: रूपक का अर्थ सरल शब्दों में समझाएँ।

 

Question 5. इस पाठ के आधार पर लेखक की भाषा शैली की चार विशेषताएँ बताइए।
Answer: प्रस्तुत पाठ में लेखक जाबिर हुसैन की भाषा में प्रवाह नज़र आता है यथा :-

  • उन्होंने चित्रात्मक भाषा का सुंदर प्रयोग किया है।
  • तत्सम, तद्भव, उर्दू व अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग कर अथवा मिश्रित शब्दावली का प्रयोग कर विस्तार से अपने विषय को समझाया।
  • वर्णात्मक शैली का प्रयोग किया है।
  • उन्होंने सीधे-सरल वाक्यों का प्रयोग ना कर जटिल अथवा अलंकारिक भाषा का प्रयोग किया है।
  • अलंकारों का सुंदर समन्वय देखने योग्य है।
  • भावनाओं के अछूते समुद्र का स्पर्श करने का सामर्थ्य हमें इनकी भाषा में नज़र आता है।

Exam Tip: किन्हीं चार विशेषताओं को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।

 

Question 6. इस पाठ में लेखक ने सालिम अली के व्यक्तित्व का जो चित्र खींचा है उसे अपने शब्दों में लिखिए।
Answer: सालिम अली पक्षी प्रेमी व घुमक्कड़ प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। पर्यावरण की सुरक्षा करना उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य था। वह भावुक थे तथा ज़िन्दगी के प्रति आशावादी दृष्टिकोण रखते थे। वह प्रकृति के अंग-संग रहे व अपना सम्पूर्ण जीवन उसी को समर्पित कर दिया। उनके एकांतक्षणों के साथी पक्षी तथा प्रकृति थे जिनके संरक्षण के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया।
In simple words: सालिम अली पक्षियों और प्रकृति से प्रेम करने वाले, भावुक और आशावादी व्यक्ति थे।

Exam Tip: व्यक्तित्व के तीन-चार गुण अपने शब्दों में लिखें।

 

Question 7. 'सांवले सपनों की याद' शीर्षक कि सार्थकता पर टिप्पणी कीजिए।
Answer: 'सांवले सपनों की याद' एक रहस्यात्मक शीर्षक है। यह मनमोहक इच्छा का प्रतीक है। प्रकृति प्रेमी जाबिर हुसैन सालिम अली के प्रकृति प्रेम के प्रति नतमस्तक हैं। वह सालिम अली के सलोने सपनों की स्मृतियों को जगाकर पाठकों को अभिभूत कर देना चाहते हैं। उपरोक्त शीर्षक चाँद के समान शीतलता देने वाला है। इस शीर्षक के रहस्यवादी होने के कारण पाठकों में जिज्ञासा उत्पन्न होती है और यह जिज्ञासा उन्हें सालिम अली के सपनों को सहेजने के लिए प्रेरित करती है।
In simple words: शीर्षक रहस्यभरा है, जो पाठक को सालिम अली के सपनों के बारे में जानने की इच्छा देता है।

Exam Tip: शीर्षक के रहस्य और उसकी भावना दोनों लिखें।

 

Question 8. प्रस्तुत पाठ सालिम अली की पर्यावरण के प्रति चिंता को भी व्यक्त करता है। पर्यावरण को बचाने के लिए आप कैसे योगदान दे सकते हैं?
Answer: "अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता" इसका अर्थ यह है कि अकेला व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता।

"प्रकृति और मानव का चिरंतन सम्बन्ध है", पंचतत्व से निर्मित यह सुंदर कायातंत्र है। पर्यावरण वह है- 'जो मनुष्य अपने नेत्र खोलने पर चरों ओर प्रकृति का समूचा रूप देखता है। मानव तन प्रकृति के पाँच तत्वों से बना है। इन्हीं तत्वों के आपसी संतुलन, इनकी एक दुसरे की अनिवार्यता से बने वातावरण को हम पर्यावरण के रूप में जानते हैं। पर्यावरण की शुद्धता से ही वातावरण शुद्ध रह सकता है। आज सर्वत्र प्लास्टिक का चलन हो गया है जो पर्यावरण के लिए बहुत बड़ा ख़तरा है। इससे नदी-नाले तक अवरुद्ध हो जाते हैं। हम यह चेतना पैदा करेंगे कि प्लास्टिक का प्रयोग न किया जाए। केवल वही प्लास्टिक काम में लाया जाए जो बायोडिग्रेडबल हो या फिर जूट, कपड़े आदि का प्रयोग किया जाए। हम पर्यावरण की सुरक्षा अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर कर सकते हैं। बूंद-बूंद से घड़ा भरता है ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को बचाने के लिए हमें एक जुट होकर कार्य करने चाहिए।
In simple words: अकेला व्यक्ति कम कर सकता है, पर सब मिलकर पर्यावरण बचा सकते हैं। प्लास्टिक कम करें और पेड़ लगाएँ।

Exam Tip: योगदान के दो-तीन ठोस उपाय लिखें, जैसे पेड़ लगाना और प्लास्टिक कम करना।

 

श्रीमती एस.धीर

Download Class 9 Hindi Chapter 04 Saavle Sapno Ki Yaad Practice Worksheets

Mastering Chapter 04 Saavle Sapno Ki Yaad with Printable Worksheets

Access structured practice worksheets for Chapter 04 Saavle Sapno Ki Yaad aligned with the 2026 CBSE curriculum. These downloadable exercises for Class 9 Hindi help students build accuracy and reinforce core concepts for upcoming school tests.

Verified Solutions and NCERT Alignment

Each worksheet draws directly from authorized standard textbooks to maintain academic accuracy. Evaluating your finished exercises against expert-verified solutions helps master the formal presentation standards expected in school evaluations.

Additional Study Resources for Class 9 Hindi

Wrap up your chapter revision by testing your knowledge against standard objective question formats. Explore our full library of free, up-to-date printable assignments to maximize your academic results in upcoming CBSE evaluations.

FAQs

Where can I download the 2026-27 CBSE printable worksheets for Class 9 Hindi Chapter 04 Saavle Sapno Ki Yaad?

You can download the latest chapter-wise printable worksheets for Class 9 Hindi Chapter 04 Saavle Sapno Ki Yaad for free from StudiesToday.com. These have been made as per the latest CBSE curriculum for this academic year.

Are these Chapter 04 Saavle Sapno Ki Yaad Hindi worksheets based on the new competency-based education (CBE) model?

Yes, Class 9 Hindi worksheets for Chapter 04 Saavle Sapno Ki Yaad focus on activity-based learning and also competency-style questions. This helps students to apply theoretical knowledge to practical scenarios.

Do the Class 9 Hindi Chapter 04 Saavle Sapno Ki Yaad worksheets have answers?

Yes, we have provided solved worksheets for Class 9 Hindi Chapter 04 Saavle Sapno Ki Yaad to help students verify their answers instantly.

Can I print these Chapter 04 Saavle Sapno Ki Yaad Hindi test sheets?

Yes, our Class 9 Hindi test sheets are mobile-friendly PDFs and can be printed by teachers for classroom.

What is the benefit of solving chapter-wise worksheets for Hindi Class 9 Chapter 04 Saavle Sapno Ki Yaad?

For Chapter 04 Saavle Sapno Ki Yaad, regular practice with our worksheets will improve question-handling speed and help students understand all technical terms and diagrams.