Download CBSE Class 10 Hindi B Question Papers
Review targeted exam resources with the CBSE Class 10 Hindi B Question Paper 2026 Solved Code 4-4-2. Built according to official CBSE standards for the 2026-27 academic year, these downloadable Class 10 Hindi B question papers support effective revision and performance tracking.
Access CBSE Question Papers and Solutions
Navigate directly to the solved Hindi B question papers using the digital viewer below. Each practice set includes detailed solutions, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
खंड - क (अपठित बोध) [14 Marks]
1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए: [7 Marks]
फ्रैंकलिन का प्रसिद्ध कथन है - 'वक्त को बरबाद न करो क्योंकि जीवन इसी से बना है।' समय ही जीवन है। जो अवसरों और संभावनाओं से भरा हुआ है।
जो बुद्धिमानी से इसका उपयोग करते हैं, वे सफलता की नींव रखते हैं, जबकि समय को व्यर्थ करने वाले अधूरे कार्यों और अपूर्ण लक्ष्यों के साथ रह जाते हैं। शास्त्रों में कहा गया है, 'एक-एक पैसे को जोड़कर कोई धनी बनता है, और एक-एक क्षण का उपयोग करके कोई विद्वान।' समय वास्तव में सीमित संसाधन है। जब हम किसी एक चीज के लिए 'हाँ' कहते हैं, तो किसी दूसरी चीज के लिए 'ना' कह रहे होते हैं।
प्राचीन ज्ञान भी यही सिखाता है। अवसर को समय रहते पहचानो और उसका सदुपयोग करो। मानव जीवन एक दुर्लभ उपहार है। यही जीवन हमें विवेक देता है, जो लाभकारी और सुखद के बीच अंतर करने में सक्षम बनाता है। इसलिए हर क्षण का विवेकपूर्ण उपयोग आवश्यक है। जैसे विद्यार्थी परीक्षा के आने के ठीक पहले समय को अच्छी तरह समझकर पूरी निष्ठा से पढ़ाई करते हैं, वैसे ही हमें भी जीवन के हर क्षण को उद्देश्यपूर्ण बनाना चाहिए।
हम अकसर कहते हैं, 'काश मेरे पास और समय होता।' यह सोच हमें थकान और असंतोष की ओर ले जाती है। साथ ही, हम एक तरह की नकारात्मकता से घिर जाते हैं। सच यह है कि हम सबको समान 24 घंटे मिलते हैं। फर्क सिर्फ इस बात से पड़ता है कि हम उनका उपयोग कैसे करते हैं।
विद्वानों ने सिखाया कि सफलता उन्हीं को मिलती है, जो अपने समय को केवल सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में निवेश करते हैं। प्रकृति हमें हर दिन समय का समान उपहार देती है। समय की कद्र कीजिए, घड़ी की सूइयों की फुसफुसाहट को सुनिए और उसके संकेतों को समझिए। जो लोग हर क्षण को सार्थक बनाते हैं, वे ही जीवन में संतोष और सफलता का सच्चा संतुलन पाते हैं।
(i) निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प चुनिए: [1 Mark]
कथन: समय के सदुपयोग का सफलता से गहरा नाता है।
कारण: सफलता उन्हीं को मिलती है, जो अपने समय को सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में निवेश करते हैं।
(A) कथन सही है, लेकिन कारण गलत है।
(B) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
(C) कथन गलत है और कारण सही है।
(D) कथन और कारण दोनों गलत हैं।
Answer: (B) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
Teacher's Note:
a) पहले कथन और कारण को अलग-अलग जाँचें।
b) फिर देखें कि कारण, कथन की सही व्याख्या करता है या नहीं।
(ii) गद्यांश के आधार पर लिखिए कि जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करते हैं, उनका जीवन कैसा होता है ? [1 Mark]
(I) सफल
(II) व्यस्त
(III) सार्थक
(IV) अनियमित
(A) केवल विकल्प (I) सही है।
(B) (II) और (III) सही हैं।
(C) (I), (II) और (III) सही हैं।
(D) (I) और (III) सही हैं।
Answer: (D) (I) और (III) सही हैं।
Teacher's Note:
a) गद्यांश में 'सफलता' और 'सार्थक' शब्द स्पष्ट रूप से आए हैं।
b) 'व्यस्त' और 'अनियमित' गद्यांश में उल्लिखित नहीं हैं।
(iii) 'काश मेरे पास और समय होता।' ऐसी सोच किस प्रकार के व्यक्तियों की होती है ? [1 Mark]
(A) अकर्मण्य और आलसी लोगों की
(B) भाग्यवादी लोगों की
(C) समय की कद्र करने वालों की
(D) परिश्रमी लोगों की
Answer: (A) अकर्मण्य और आलसी लोगों की
Teacher's Note:
a) समय की कमी का बहाना बनाने वाले वास्तव में समय का सही उपयोग नहीं करते।
b) यह पंक्ति आलस्य और नकारात्मक सोच को दर्शाती है।
(iv) समय को व्यर्थ गँवाने के क्या परिणाम होते हैं ? [2 Marks]
Answer:
1. कार्य अधूरे रह जाते हैं।
2. लक्ष्य अपूर्ण रह जाते हैं और व्यक्ति नकारात्मकता से घिर जाता है।
Teacher's Note:
a) उत्तर गद्यांश के दूसरे अनुच्छेद से लिखें।
b) दो स्पष्ट बिंदु ही पर्याप्त हैं।
(v) हर क्षण का विवेकपूर्ण उपयोग क्यों आवश्यक है ? [2 Marks]
Answer:
1. इससे व्यक्ति सफलता प्राप्त कर सकता है।
2. इससे व्यक्ति उद्देश्यपूर्ण जीवन जी सकता है।
Teacher's Note:
a) उत्तर में 'सफलता' और 'उद्देश्यपूर्ण जीवन' दोनों शब्द अवश्य लिखें।
b) गद्यांश के अंतिम वाक्यों पर आधारित उत्तर दें।
2. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए: [7 Marks]
विश्व में जल-संकट बड़ी समस्या बन चुकी है। इससे हर साल करोड़ों लोग प्रभावित होते हैं। गर्मियों में यह संकट और बढ़ जाता है। गाँवों से महानगरों तक पानी के लिए त्राहि-त्राहि मचने लगती है। यह संकट न केवल ग्रामीण और शहरी आबादी के लिए गंभीर चुनौती है बल्कि कृषि पर भी इसका व्यापक प्रभाव पड़ रहा है। लगातार गिरता भू-जल स्तर, जल संसाधनों की बर्बादी, बढ़ती जनसंख्या और जलवायु परिवर्तन इस संकट को और विकराल बना रहे हैं। अगर समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
जल-संकट गहराने के कई कारण हैं। हमें पता है कि पानी सीमित है, फिर भी उसे बूँद-बूँद बचाने के बजाए हम उसे व्यर्थ बहा रहे हैं। विश्व की तेजी से बढ़ती आबादी के कारण पानी की माँग बढ़ती जा रही है लेकिन जल संसाधनों का उतनी ही अधिक तेजी से क्षय हो रहा है। कृषि, उद्योग और घरेलू उपयोग के लिए भू-जल का अत्यधिक दोहन किया जा रहा है, जिससे भू-जल का स्तर गिरता जा रहा है। नदियों, झीलों और भू-जल में औद्योगिक कचरे, रसायनों और प्लास्टिक के बढ़ते स्तर के कारण पीने योग्य पानी की लगातार कमी आ रही है।
(i) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यान से पढ़िए और उचित विकल्प का चयन कर लिखिए: [1 Mark]
कथन: भूमिगत जल के प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा है।
कारण: जल के विविध स्रोतों को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
(A) कथन और कारण दोनों गलत हैं।
(B) कथन सही है, किंतु कारण गलत है।
(C) कथन गलत है, किंतु कारण सही है।
(D) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
Answer: (B) कथन सही है, किंतु कारण गलत है।
Teacher's Note:
a) गद्यांश में जल-स्रोतों की सुरक्षा के प्रयासों का उल्लेख नहीं है।
b) कथन गद्यांश की आरंभिक पंक्तियों से पुष्ट होता है।
(ii) विश्व में पानी की माँग दिनोंदिन क्यों बढ़ रही है ? [1 Mark]
(A) जलवायु परिवर्तन के कारण
(B) भू-जल के गिरते स्तर के कारण
(C) कृषि योग्य भूमि के विस्तार के कारण
(D) बढ़ती हुई आबादी के कारण
Answer: (D) बढ़ती हुई आबादी के कारण
Teacher's Note:
a) गद्यांश में 'तेजी से बढ़ती आबादी' का स्पष्ट उल्लेख है।
b) अन्य विकल्प जल-संकट के कारण हैं, माँग बढ़ने का सीधा कारण नहीं।
(iii) जल-संकट गहराने के प्रमुख कारण नहीं हैं। [1 Mark]
(A) लगातार गिरता भू-जल स्तर
(B) लगातार बढ़ती जनसंख्या
(C) जल स्रोतों का सुनियोजित उपयोग
(D) जल संरक्षण के अनुपयुक्त उपाय
Answer: (C) जल स्रोतों का सुनियोजित उपयोग
Teacher's Note:
a) प्रश्न में 'नहीं हैं' शब्द ध्यान से पढ़ें।
b) सुनियोजित उपयोग जल-संकट को बढ़ाता नहीं, कम करता है।
(iv) 'पानी को बूँद-बूँद बचाने के बजाए हम उसे व्यर्थ कर रहे हैं।' कथन - का आशय स्पष्ट कीजिए। [2 Marks]
Answer:
1. हम जल संसाधनों का अत्यधिक दोहन कर रहे हैं और उसे बचाने का प्रयास नहीं कर रहे।
2. जल को प्रदूषित करने वाले मानवीय कृत्यों में भी निरंतर वृद्धि हो रही है।
Teacher's Note:
a) 'अतिदोहन' और 'प्रदूषण में वृद्धि' दोनों बिंदु अवश्य लिखें।
b) उत्तर गद्यांश के दूसरे अनुच्छेद पर आधारित है।
(v) पेय जल की उपलब्धता में निरंतर गिरावट क्यों आ रही है ? [2 Marks]
Answer:
1. बढ़ती हुई आबादी और भूजल के अतिदोहन के कारण।
2. नदियों, झीलों और भूजल में औद्योगिक कचरे, रसायनों एवं प्लास्टिक के बढ़ते स्तर के कारण।
Teacher's Note:
a) कोई भी दो कारण स्पष्ट रूप से लिखें।
b) गद्यांश के अंतिम वाक्यों से सीधे उत्तर मिलता है।
खंड - ख (व्यावहारिक व्याकरण) [16 Marks]
3. निर्देशानुसार 'पदबंध' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए: [4 x 1 = 4 Marks]
(i) विगत वर्ष असफल रहने वाला वह इस बार अव्वल आया है। - वाक्य में से सर्वनाम पदबंध छाँटकर लिखिए। [1 Mark]
Answer: विगत वर्ष असफल रहने वाला वह - यह सर्वनाम पदबंध है।
Teacher's Note:
a) जो पदबंध सर्वनाम का काम करे, वह सर्वनाम पदबंध होता है।
b) शीर्ष पद 'वह' सर्वनाम है, इसलिए पूरा समूह सर्वनाम पदबंध है।
(ii) पहले कुछ मिनट तक मैं बहुत उलझन में रहा। - वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए। [1 Mark]
Answer: क्रियाविशेषण पदबंध।
Teacher's Note:
a) जो पदबंध क्रिया की विशेषता (समय/स्थान) बताए, वह क्रियाविशेषण पदबंध है।
b) 'तक' शब्द समय-सीमा दर्शाता है।
(iii) हेडमास्टर साहब उसकी पुरानी पुस्तकें मुझे दे दिया करते थे। - रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए। [1 Mark]
Answer: संज्ञा पदबंध।
Teacher's Note:
a) शीर्ष पद 'पुस्तकें' संज्ञा है।
b) विशेषण सहित संज्ञा-समूह संज्ञा पदबंध कहलाता है।
(iv) गीत मानो बहता हुआ उसकी तरफ़ आ रहा हो। वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद बताते हुए कारण भी स्पष्ट कीजिए। [1 Mark]
Answer: क्रिया पदबंध - क्योंकि यह क्रिया पदों का समूह है और इसका शीर्ष पद क्रिया है।
Teacher's Note:
a) कारण लिखना न भूलें, आधा अंक इसी पर निर्भर है।
b) शीर्ष पद पहचानना सबसे आसान तरीका है।
(v) राजकपूर शैलेंद्र के एक अच्छे और सच्चे मित्र थे। - रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए। [1 Mark]
Answer: विशेषण पदबंध।
Teacher's Note:
a) 'अच्छे और सच्चे' विशेषण हैं जो 'मित्र' की विशेषता बताते हैं।
b) विशेषणों का समूह विशेषण पदबंध बनाता है।
4. निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए: [4 x 1 = 4 Marks]
(i) गिन्नी के सोने में थोड़ा-सा ताँबा मिला हुआ होता है और वह ज्यादा चमकता है। - मिश्र वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए। [1 Mark]
Answer: चूँकि गिन्नी के सोने में थोड़ा-सा ताँबा मिला हुआ होता है, इसलिए वह ज्यादा चमकता है। (अथवा - जब गिन्नी के सोने में थोड़ा-सा ताँबा मिला हुआ होता है, तब वह ज्यादा चमकता है।)
Teacher's Note:
a) मिश्र वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य और एक आश्रित उपवाक्य होता है।
b) 'चूँकि-इसलिए' या 'जब-तब' जोड़क शब्द प्रयोग करें।
(ii) इफ़्फ़न के चले जाने पर टोपी अकेला रह गया। - संयुक्त वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए। [1 Mark]
Answer: इफ़्फ़न चला गया और टोपी अकेला रह गया।
Teacher's Note:
a) संयुक्त वाक्य में दो स्वतंत्र उपवाक्य समुच्चयबोधक 'और' से जुड़ते हैं।
b) दोनों उपवाक्य अपने आप में पूर्ण होने चाहिए।
(iii) इस पर नज़र रखो कि ये किस तरफ़ जा रहा है। - रचना की दृष्टि से वाक्य का भेद लिखिए। [1 Mark]
Answer: मिश्र वाक्य।
Teacher's Note:
a) 'कि' से जुड़ा आश्रित उपवाक्य इसे मिश्र वाक्य बनाता है।
b) प्रधान और आश्रित उपवाक्य दोनों पहचानें।
(iv) उस दिन मेरे दिमाग से भूत और भविष्य दोनों काल उड़ गए थे। - रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए। [1 Mark]
Answer: सरल वाक्य।
Teacher's Note:
a) इसमें केवल एक क्रिया और एक उद्देश्य-विधेय है।
b) कोई जोड़क शब्द या आश्रित उपवाक्य नहीं है।
(v) उसने चाय प्यालों में भरी और हमारे सामने रख दिए। - सरल वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए। [1 Mark]
Answer: उसने चाय प्यालों में भरकर हमारे सामने रख दी।
Teacher's Note:
a) दो क्रियाओं में से एक को पूर्वकालिक क्रिया ('भरकर') बनाएँ।
b) इससे वाक्य में केवल एक मुख्य क्रिया रह जाती है।
5. निर्देशानुसार 'समास' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए: [4 x 1 = 4 Marks]
(i) 'पंचवटी' पद द्विगु समास का उदाहरण है, कैसे ? [1 Mark]
Answer: 'पंचवटी' में पूर्वपद 'पंच' संख्यावाची है, इसलिए यह द्विगु समास का उदाहरण है।
Teacher's Note:
a) द्विगु समास में पूर्वपद संख्यावाची होता है।
b) 'पंच' संख्या को पहचानना ही उत्तर की कुंजी है।
(ii) 'गिरिधर' का समास विग्रह कीजिए और भेद का नाम लिखिए। [1 Mark]
Answer: गिरि को धारण किया है जिसने अर्थात श्रीकृष्ण - बहुव्रीहि समास।
Teacher's Note:
a) बहुव्रीहि समास में समस्त पद किसी तीसरे अर्थ (श्रीकृष्ण) की ओर संकेत करता है।
b) 'गिरिधर' का शब्दार्थ न लेकर भावार्थ लें।
(iii) 'समय के अनुसार' समास-विग्रह के लिए समस्तपद लिखकर समास का नाम लिखिए। [1 Mark]
Answer: यथासमय - अव्ययीभाव समास।
Teacher's Note:
a) 'यथा' उपसर्ग से बने पद अव्ययीभाव समास के उदाहरण होते हैं।
b) समस्त पद वह होता है जो सामासिक शब्द में बनता है।
(iv) उनका विद्यालय बहुत बड़ा है। - रेखांकित पद का समास-विग्रह कीजिए और समास का नाम लिखिए। [1 Mark]
Answer: विद्या के लिए आलय - तत्पुरुष समास।
Teacher's Note:
a) तत्पुरुष समास में उत्तर पद प्रधान होता है।
b) विग्रह में कारक चिह्न ('के लिए') दिखाना जरूरी है।
(v) द्वंद्व समास की पहचान बताते हुए एक उदाहरण लिखिए। [1 Mark]
Answer: द्वंद्व समास में पूर्व और उत्तर दोनों पद प्रधान होते हैं। उदाहरण - माता-पिता।
Teacher's Note:
a) दोनों पदों के बीच सामान्यतः 'और' का लोप होता है।
b) कोई भी उचित उदाहरण जैसे भाई-बहन, रात-दिन स्वीकार्य है।
6. निर्देशानुसार 'मुहावरे' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए: [4 x 1 = 4 Marks]
(i) 'वर्षों से वह हमारी आँखों में धूल झोंक रहा है।' - वाक्य में से मुहावरा छाँटकर उसका वाक्य में प्रयोग कीजिए। [1 Mark]
Answer: मुहावरा - 'आँखों में धूल झोंकना' (अर्थ - धोखा देना)। वाक्य प्रयोग - दुकानदार ग्राहकों की आँखों में धूल झोंककर नकली सामान बेच देता है।
Teacher's Note:
a) मुहावरे का शब्दार्थ नहीं, भावार्थ लेना चाहिए।
b) वाक्य में मुहावरे का प्रयोग व्याकरणिक रूप से सही होना चाहिए।
(ii) 'तताँरा को देखते ही वामीरो को _____ लगी।' - रिक्त स्थान की पूर्ति उपयुक्त मुहावरे से कीजिए। [1 Mark]
Answer: तताँरा को देखते ही वामीरो फूट-फूटकर रोने लगी।
Teacher's Note:
a) मुहावरे को वाक्य के व्याकरण के अनुसार ढालें।
b) कहानी के प्रसंग के अनुसार भाव-सामंजस्य रखें।
(iii) 'सिर फिरना' और 'सिर उठाना' - मुहावरों का अर्थ लिखकर इन दोनों मुहावरों का अंतर स्पष्ट कीजिए। [1 Mark]
Answer: 'सिर फिरना' का अर्थ है - बुद्धि का ठीक से काम न करना, जबकि 'सिर उठाना' का अर्थ है - विरोध या विद्रोह करना।
Teacher's Note:
a) दोनों मुहावरों के अर्थ स्पष्ट रूप से अलग-अलग लिखें।
b) अंतर स्पष्ट करने के लिए उदाहरण भी दिए जा सकते हैं।
(iv) 'आसमान सिर पर उठाना' - मुहावरे का वाक्य में इस तरह प्रयोग कीजिए कि अर्थ स्पष्ट हो जाए। [1 Mark]
Answer: बच्चों ने खेल के मैदान में इतना शोर मचाया कि आसमान सिर पर उठा लिया।
Teacher's Note:
a) मुहावरे का अर्थ (बहुत अधिक शोर करना) वाक्य में स्पष्ट होना चाहिए।
b) वाक्य पूर्ण और प्रसंगयुक्त होना चाहिए।
(v) 'चुभती बातें कहना' - अर्थ को व्यक्त करने वाला उपयुक्त मुहावरा लिखिए। [1 Mark]
Answer: सूक्ति बाण चलाना (अथवा लगती बातें कहना)।
Teacher's Note:
a) 'चुभती बातें' का सीधा भावार्थ लेकर मुहावरा चुनें।
b) अन्य उपयुक्त मुहावरा भी स्वीकार्य है।
खंड - ग (पाठ्य-पुस्तक एवं पूरक पाठ्य-पुस्तक) [28 Marks]
7. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए: [5 Marks]
गिरि का गौरव गाकर झर-झर
मद में नस-नस उत्तेजित कर
मोती की लड़ियों-से सुंदर
झरते हैं झाग भरे निर्झर!
गिरिवर के उर से उठ-उठकर
उच्चाकांक्षाओं से तरुवर
हैं झाँक रहे नीरव-नभ पर
अनिमेष, अटल, कुछ चिंतापर।
(i) 'अनिमेष' का अर्थ नहीं है [1 Mark]
(A) एकटक
(B) लगातार
(C) निर्निमेष
(D) झाँकना
Answer: (D) झाँकना
Teacher's Note:
a) 'अनिमेष' का अर्थ है बिना पलक झपकाए, यानी एकटक और लगातार देखना।
b) 'झाँकना' इसका पर्यायवाची नहीं है, इसलिए यही उत्तर है।
(ii) पद्यांश में किसकी तुलना मोती की लड़ियों से की गई है ? [1 Mark]
(A) महाकाय पर्वत की
(B) झाग भरे झरने की
(C) निर्मल ताल की
(D) विशाल वृक्ष की
Answer: (B) झाग भरे झरने की
Teacher's Note:
a) पंक्ति 'मोती की लड़ियों-से सुंदर झरते हैं झाग भरे निर्झर' सीधा उत्तर देती है।
b) 'निर्झर' शब्द का अर्थ झरना समझें।
(iii) 'नीरव-नभ' का आशय है [1 Mark]
(A) बिना बादल का आकाश
(B) बादलों से भरा आकाश
(C) बादल रहित शांत आकाश
(D) तेज़ हवा से युक्त आकाश
Answer: (C) बादल रहित शांत आकाश
Teacher's Note:
a) 'नीरव' का अर्थ शांत/निश्शब्द है, 'नभ' का अर्थ आकाश।
b) दोनों शब्दों को जोड़कर सही अर्थ निकालें।
(iv) पेड़ 'चिंतापर' क्यों दिखाई दे रहे हैं ? [1 Mark]
(A) वे आकाश जैसी ऊँचाई पाने के लिए विचारमग्न हैं।
(B) पर्वतों की आकांक्षाओं को पूरा नहीं कर पा रहे हैं।
(C) पर्वतों से झरने वाले झरनों की गति से भयभीत हैं।
(D) नीरव-नभ का रूप उन्हें आश्चर्यचकित कर रहा है।
Answer: (A) वे आकाश जैसी ऊँचाई पाने के लिए विचारमग्न हैं।
Teacher's Note:
a) 'उच्चाकांक्षाओं से तरुवर' पंक्ति पेड़ों की महत्वाकांक्षा दर्शाती है।
b) यही महत्वाकांक्षा उन्हें चिंतित/विचारमग्न बना रही है।
(v) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों के सही उत्तर चुनकर लिखिए: [1 Mark]
कथन: एकाग्रता, अटल विश्वास और लक्ष्य पर दृष्टि सफल होने के सहायक तत्त्व हैं।
कारण: जीवन में सफलता बिना प्रयास के भाग्य से स्वयं ही प्राप्त हो जाती है।
(A) कथन और कारण दोनों गलत हैं।
(B) कथन और कारण दोनों सही हैं।
(C) कथन गलत है, परंतु कारण सही है।
(D) कथन सही है, किंतु कारण गलत है।
Answer: (D) कथन सही है, किंतु कारण गलत है।
Teacher's Note:
a) सफलता प्रयास से मिलती है, भाग्य से स्वयं प्राप्त नहीं होती।
b) कथन काव्यांश की भावना से मेल खाता है।
8. निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए: [5 Marks]
पंछी, मानव, पशु, नदी, पर्वत, समंदर आदि की इसमें बराबर की हिस्सेदारी है। यह और बात है कि इस हिस्सेदारी में मानव जाति ने अपनी बुद्धि से बड़ी-बड़ी दीवारें खड़ी कर दी हैं। पहले पूरा परिवार एक परिवार के समान था, अब टुकड़ों में बँटकर एक दूसरे से दूर हो चुका है। पहले बड़े-बड़े दालानों-आँगनों में सब मिलजुलकर रहते थे, अब छोटे-छोटे डिब्बे जैसे घरों में जीवन सिमटने लगा है। बढ़ती हुई आबादियों ने समंदर को पीछे सरकाना शुरू कर दिया है, पेड़ों को रास्तों से हटाना शुरू कर दिया है, फैलते हुए प्रदूषण ने पंछियों को बस्तियों से भगाना शुरू कर दिया है। बारूद की विनाशलीलाओं ने वातावरण को सताना शुरू कर दिया। अब गरमी में ज़्यादा गरमी, बेवक्त की बरसातें, ज़लज़ले, सैलाब, तूफ़ान और नित नए रोग, मानव और प्रकृति के इसी असंतुलन के परिणाम हैं। नेचर की सहनशक्ति की एक सीमा होती है। नेचर के गुस्से का एक नमूना कुछ साल पहले बंबई में देखने को मिला था और यह नमूना इतना डरावना था कि बंबई निवासी डरकर अपने-अपने पूजा-स्थल में अपने खुदाओं से प्रार्थना करने लगे थे।
(i) अपनी बुद्धि से बड़ी-बड़ी दीवारें खड़ी कर देने का आशय है - [1 Mark]
(A) धरती पर ऊँची-ऊँची इमारतों का निर्माण
(B) धरती को देश की सीमाओं में बाँधना
(C) प्रकृति के अन्य जीवों और तत्वों से दूरी
(D) बुद्धि-बल से प्रकृति को नियंत्रित करना
Answer: (C) प्रकृति के अन्य जीवों और तत्वों से दूरी
Teacher's Note:
a) गद्यांश मानव द्वारा प्रकृति से दूरी बनाने पर केंद्रित है।
b) 'दीवारें' यहाँ प्रतीकात्मक अर्थ में प्रयुक्त हैं।
(ii) बंबई निवासी ईश्वर से प्रार्थना क्यों करने लगे ? [1 Mark]
(A) ईश्वर की प्रार्थना करना उनका दैनिक कर्म था।
(B) प्रार्थना करके वे अपने-अपने पूजा-स्थलों को बचा सकते थे।
(C) वे अपने तरीके से अपने प्रार्थना की शक्ति परखना चाहते थे।
(D) प्रकृति के कोप को देखकर उन्हें अपना अस्तित्व संकट में लगा।
Answer: (D) प्रकृति के कोप को देखकर उन्हें अपना अस्तित्व संकट में लगा।
Teacher's Note:
a) प्रकृति के भयावह रूप ने लोगों को डरा दिया था।
b) डर और असुरक्षा की भावना ही प्रार्थना का कारण थी।
(iii) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए: [1 Mark]
कथन: मानव और प्रकृति के बीच बढ़ते असंतुलन का मुख्य कारण मानव की बढ़ती स्वार्थपरता है।
कारण: बुद्धि के विकास ने ही मानव को अच्छे-बुरे का ज्ञान करवाया जिससे अंततः पर्यावरण सकारात्मक रूप से प्रभावित हुआ।
(A) कथन और कारण दोनों गलत हैं।
(B) कथन गलत है, लेकिन कारण सही है।
(C) कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की गलत व्याख्या करता है।
(D) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
Answer: (C) कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की गलत व्याख्या करता है।
Teacher's Note:
a) गद्यांश के अनुसार पर्यावरण सकारात्मक नहीं, बल्कि नकारात्मक रूप से प्रभावित हुआ है।
b) कारण वाक्य कथन की गलत व्याख्या करता है, इसलिए यह उत्तर है।
(iv) प्रकृति के असंतुलन का परिणाम नहीं है [1 Mark]
(A) मौसम चक्र में परिवर्तन
(B) विकास-दर में वृद्धि
(C) प्राकृतिक आपदाओं में बढ़ोतरी
(D) नए-नए रोगों की उत्पत्ति
Answer: (B) विकास-दर में वृद्धि
Teacher's Note:
a) प्रश्न में 'नहीं है' शब्द पर ध्यान दें।
b) विकास-दर में वृद्धि असंतुलन का कारण हो सकती है, परिणाम नहीं।
(v) 'पहले पूरा संसार एक परिवार के समान था' - का भाव है [1 Mark]
(A) पहले संसार परिवार की सीमाओं में नहीं बँटा था।
(B) पहले संसार में अलग-अलग देश ही नहीं थे।
(C) पहले लोग मानव और प्रकृति के संबंधों से अनजान थे।
(D) पहले के लोग सह-अस्तित्व का सम्मान करते थे।
Answer: (D) पहले के लोग सह-अस्तित्व का सम्मान करते थे।
Teacher's Note:
a) गद्यांश में मिलजुलकर रहने और साझेदारी की भावना पर बल है।
b) यह सह-अस्तित्व के सम्मान को दर्शाता है।
9. निर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए: [3 x 2 = 6 Marks]
(i) 'मनुष्यता' कविता के आधार पर लिखिए कि 'अखंड आत्म भाव' रखने के क्या लाभ हैं ? [2 Marks]
Answer: इससे सहानुभूति, दया, परोपकार और उदारता जैसे गुणों का विकास होता है तथा मनुष्य भेदभाव से ऊपर उठकर विश्व-बन्धुत्व की भावना अपनाता है, जिससे संपूर्ण मानवता एकता के सूत्र में बँधती है।
Teacher's Note:
a) 'सहानुभूति' और 'विश्व-बन्धुत्व' दोनों शब्द उत्तर में अवश्य लिखें।
b) पंत की कविता 'मनुष्यता' के मूल भाव को याद रखें।
(ii) 'साखी' में कबीर ने प्रभु प्राप्ति में सबसे बड़ी बाधा किसे और क्यों बताया है ? [2 Marks]
Answer: कबीर ने अहंकार और अज्ञानता को सबसे बड़ी बाधा बताया है, क्योंकि इनके कारण मनुष्य ईश्वर को बाहर तलाशता भटकता रहता है और सांसारिक सुख को ही वास्तविक सुख मान लेता है।
Teacher's Note:
a) बाधा और उसका कारण दोनों स्पष्ट रूप से लिखें।
b) 'अहंकार' शब्द उत्तर की कुंजी है।
(iii) 'आत्म त्राण' कविता के संदर्भ में लिखिए कि संकट में अपनों का साथ न मिलने तथा उनसे छले जाने पर भी कवि संकट का सामना कैसे करना चाहता है ? [2 Marks]
Answer: कवि अपने साहस और पुरुषार्थ पर भरोसा करके, निर्भयतापूर्वक तथा ईश्वर पर पूर्ण विश्वास रखकर, दुख-सुख में समान भाव से संकट का सामना करना चाहता है।
Teacher's Note:
a) 'साहस' और 'निर्भयता' शब्द उत्तर में जरूर आएँ।
b) कवि सहायता माँगने के बजाय स्वयं संकट का सामना करना चाहता है।
(iv) 'कर चले हम फ़िदा' कविता से उद्धृत 'राम भी तुम, तुम्हीं लक्ष्मण साथियों' पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए। [2 Marks]
Answer: इस पंक्ति में सैनिक अपने साथियों को राम-लक्ष्मण के रूप में संबोधित करते हैं और उन्हें दुश्मनों से सीता रूपी मातृभूमि की मान-मर्यादा की रक्षा करने का आह्वान करते हैं।
Teacher's Note:
a) मातृभूमि को 'सीता' के रूपक से समझें।
b) देशभक्ति और सुरक्षा की भावना उत्तर में स्पष्ट हो।
10. निर्धारित गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए: [3 x 2 = 6 Marks]
(i) 'समाज के लिए अपने प्रेम और जीवन का बलिदान करने वालों के बलिदान को समाज व्यर्थ नहीं जाने देता।' तताँरा-वामीरो कथा के आधार पर इस कथन की पुष्टि कीजिए। [2 Marks]
Answer: तताँरा-वामीरो के बलिदान से द्वीपवासियों में वैचारिक बदलाव आया, लोक-स्मृतियों में उनके बलिदान को स्थान मिला और विवाह संबंधी रूढ़िवादी परंपरा भी समाप्त हो गई।
Teacher's Note:
a) समाज में हुए बदलाव को स्पष्ट उदाहरण सहित लिखें।
b) 'लोक-स्मृति' शब्द उत्तर की महत्वपूर्ण कड़ी है।
(ii) 'गिन्नी का सोना' पाठ से हमें क्या संदेश प्राप्त होता है ? [2 Marks]
Answer: इस पाठ से यह संदेश मिलता है कि हमें व्यक्तिगत हित और स्वार्थ से ऊपर उठकर आदर्शवादी बनना चाहिए और जागरूक तथा सक्रिय नागरिक की भूमिका निभानी चाहिए।
Teacher's Note:
a) 'आदर्शवादी' और 'जागरूक नागरिक' शब्द उत्तर में लिखें।
b) व्यावहारिकता और आदर्शवाद के संतुलन को समझाएँ।
(iii) 'डायरी का एक पन्ना' पाठ के आधार पर सिद्ध कीजिए कि स्त्रियों में भी निर्णय लेने एवं नेतृत्व की अद्भुत क्षमता होती है। [2 Marks]
Answer: 26 जनवरी 1931 के दिन महिलाओं की सशक्त भागीदारी हुई और पुलिस के लाठीचार्ज व नेताजी की गिरफ़्तारी के बाद महिलाओं ने जुलूस निकाला, झंडा फहराया और प्रतिज्ञा पढ़ी, जो उनकी निर्णय व नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।
Teacher's Note:
a) घटना की तारीख (26 जनवरी 1931) याद रखें।
b) महिलाओं द्वारा किए गए ठोस कार्यों का उल्लेख करें।
(iv) फ़िल्म निर्माण से जुड़े कलाकारों, निर्माताओं आदि का समाज के प्रति क्या कर्त्तव्य है ? 'तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र' पाठ के संदर्भ में लिखिए। [2 Marks]
Answer: फ़िल्म निर्माताओं का कर्त्तव्य है कि वे उपभोक्ता की रुचियों का परिष्कार करें, समाज के मुद्दों के प्रति जागरूक बनाएँ और सस्ती, उथली सामग्री प्रस्तुत करने के बजाय त्रासद स्थितियों का यथार्थ चित्रण करें।
Teacher's Note:
a) 'रुचियों का परिष्कार' महत्वपूर्ण वाक्यांश है।
b) यथार्थ चित्रण बनाम सस्ती लोकप्रियता के अंतर को समझें।
11. पूरक पाठ्य-पुस्तक 'संचयन' पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में लिखिए: [2 x 3 = 6 Marks]
(i) 'जिनसे अपनापन मिले, अपने वे ही होते हैं फिर चाहे वे अलग परिवार, जाति, धर्म के ही क्यों न हों।' - 'टोपी शुक्ला' पाठ के आधार पर इस कथन के पक्ष में अपने विचार व्यक्त कीजिए। [3 Marks]
Answer:
1. संबंधों का आधार जाति-धर्म नहीं, बल्कि अपनत्व और प्रेम-भावना होती है।
2. अलग-अलग धर्म के होते हुए भी टोपी और इफ़्फ़न की गहरी दोस्ती इसका प्रमाण है।
3. इफ़्फ़न और उसकी दादी से टोपी को मिलने वाला अपनापन और विशेष लगाव भी इसी बात की पुष्टि करता है।
Teacher's Note:
a) उदाहरण सहित कथन के पक्ष में तर्क दें।
b) 'अपनत्व' शब्द केंद्रीय भाव है।
(ii) 'सपनों के-से दिन' पाठ में लेखक और उन जैसे परिवारों की अपने बच्चों को पढ़वाने में अरुचि के क्या कारण रहे होंगे ? क्या वर्तमान में भी बच्चों की पढ़ाई को लेकर समान दृष्टिकोण है ? अपने विचार के पक्ष में तर्कपूर्ण उत्तर लिखिए। [3 Marks]
Answer:
1. अभिभावक शिक्षा के महत्त्व को नहीं समझ पाते थे और शिक्षा को केवल आजीविका कमाने का साधन मानते थे, जो एक भूल थी।
2. वर्तमान में यह दृष्टिकोण काफी बदल गया है, अधिकांश परिवार अब शिक्षा को जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक मानते हैं।
3. फिर भी कुछ पिछड़े क्षेत्रों में आज भी यह पुरानी सोच थोड़ी-बहुत बनी हुई है।
Teacher's Note:
a) विद्यार्थी अपने तर्कपूर्ण मुक्त विचार भी लिख सकते हैं।
b) कारण और वर्तमान दृष्टिकोण दोनों भागों का उल्लेख करें।
(iii) ठाकुरबारी में महंत जी की नियुक्ति अस्थायी थी फिर भी उन्होंने हरिहर काका की ज़मीन को ठाकुर जी के नाम करवाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए। उनके द्वारा किए जाने वाले इन कृत्यों के पीछे के संभावित कारणों का उल्लेख कीजिए। [3 Marks]
Answer:
1. महंत जी अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहते थे।
2. वे ठाकुरबारी का विस्तार करना चाहते थे।
3. उन्हें धन और सुख-सुविधा में वृद्धि की लालसा थी तथा वे पुनः/स्थायी महंत बनने की महत्त्वाकांक्षा रखते थे।
Teacher's Note:
a) कोई भी तीन उचित कारण देना पर्याप्त है।
b) 'लालसा' और 'महत्त्वाकांक्षा' शब्द उत्तर में महत्वपूर्ण हैं।
खंड - घ (रचनात्मक लेखन) [22 Marks]
12. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में औपचारिक पत्र लिखिए: [5 Marks]
(i) आप दसवीं कक्षा के विद्यार्थी शोभा/शोभित हैं। विद्यालय में योग की कक्षाओं की नियमित व्यवस्था हेतु प्रधानाचार्य को एक पत्र लिखिए।
Answer:
परीक्षा भवन,
दिल्ली
दिनांक: XX मार्च, 20XX
सेवा में,
प्रधानाचार्य महोदय,
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,
दिल्ली
विषय: विद्यालय में योग की कक्षाओं की नियमित व्यवस्था हेतु पत्र
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा/छात्र हूँ। आज के समय में विद्यार्थियों पर पढ़ाई का दबाव बहुत बढ़ गया है, जिससे उनका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने में भी सहायक है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि विद्यालय में सप्ताह में कम से कम तीन दिन योग की कक्षाओं की नियमित व्यवस्था करने की कृपा करें। इससे विद्यार्थियों को तनाव से मुक्ति मिलेगी और उनकी पढ़ाई में भी सुधार होगा।
धन्यवाद।
भवदीय/भवदीया,
शोभा/शोभित
Teacher's Note:
a) पत्र में प्रेषक स्थान, तिथि, पता, विषय और अभिवादन क्रम से लिखें।
b) समस्या और समाधान दोनों स्पष्ट रूप से उल्लेखित हों।
अथवा
(ii) आप शोभा/शोभित हैं। अपने क्षेत्र में पेय जल के बढ़ते संकट की ओर ध्यान दिलाने के लिए किसी दैनिक समाचार-पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।
Answer:
परीक्षा भवन,
दिल्ली
दिनांक: XX मार्च, 20XX
सेवा में,
संपादक महोदय,
दैनिक जागरण,
दिल्ली
विषय: क्षेत्र में बढ़ते पेय जल संकट की ओर ध्यान आकर्षित करने हेतु पत्र
महोदय,
मैं आपके समाचार-पत्र के माध्यम से प्रशासन और आम जनता का ध्यान अपने क्षेत्र में बढ़ते पेय जल संकट की ओर आकर्षित करना चाहता/चाहती हूँ। हमारे क्षेत्र में गर्मियों के दिनों में पानी की भारी कमी हो जाती है और लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है। भूजल का स्तर निरंतर गिर रहा है और पाइपलाइन से आने वाला पानी भी अनियमित है।
अतः आपसे निवेदन है कि इस समस्या को अपने समाचार-पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित करें, जिससे संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर जाए और शीघ्र समाधान हो सके।
धन्यवाद।
भवदीय/भवदीया,
शोभा/शोभित
Teacher's Note:
a) संपादक को पत्र में समस्या के साथ समाधान का सुझाव भी दें।
b) भाषा शिष्ट और तथ्यपरक होनी चाहिए।
13. (i) आप उत्कर्ष/प्रगति हैं। वर्तमान में तेज़ी से बदलते परिप्रेक्ष्य में किशोरों को आजीविका (करियर) संबंधी मार्गदर्शन की नितांत आवश्यकता है। इस विषय पर आधारित शृंखला शुरू किए जाने का निवेदन करते हुए दूरदर्शन निदेशालय को लगभग 80 शब्दों में एक ई-मेल लिखिए। [5 Marks]
Answer:
From: utkarsh.pragati@gmail.com
To: ddindia@gmail.com
Subject: किशोरों के लिए आजीविका मार्गदर्शन शृंखला प्रारंभ करने का निवेदन
महोदय,
सविनय निवेदन है कि वर्तमान समय में तेज़ी से बदलते सामाजिक और तकनीकी परिप्रेक्ष्य में किशोरों को उचित आजीविका (करियर) मार्गदर्शन की अत्यंत आवश्यकता है। अधिकांश विद्यार्थी सही जानकारी न मिलने के कारण भ्रमित रहते हैं और गलत क्षेत्र चुन लेते हैं। दूरदर्शन देश के करोड़ों घरों तक पहुँचता है, इसलिए यदि आपके माध्यम से करियर मार्गदर्शन पर आधारित एक साप्ताहिक शृंखला प्रारंभ की जाए, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करें, तो यह अत्यंत लाभकारी होगा।
आपसे निवेदन है कि इस विषय पर विचार करते हुए उचित कार्यवाही करें।
धन्यवाद।
भवदीय,
उत्कर्ष/प्रगति
Teacher's Note:
a) ई-मेल में From, To, Subject अवश्य लिखें।
b) भाषा संक्षिप्त और औपचारिक रखें।
अथवा
(ii) 'जाड़े की शाम थी। आज रोज़ की तुलना में कोहरा अधिक ही घना था। मैं अपनी नृत्य-कक्षा से लौट रहा था।' ...... - पंक्ति को आधार बनाकर लगभग 100 शब्दों में एक लघुकथा लिखिए। [5 Marks]
Answer:
जाड़े की शाम थी। आज रोज़ की तुलना में कोहरा अधिक ही घना था। मैं अपनी नृत्य-कक्षा से लौट रहा था। सड़क पर सन्नाटा छाया था। अचानक मुझे सड़क किनारे एक बूढ़ी औरत काँपते हुए बैठी दिखी। उसके पास कोई गरम कपड़ा नहीं था। मैंने रुककर पूछा तो उसने बताया कि वह अपने घर का रास्ता भूल गई है और उसके पास कोई पैसा भी नहीं है।
मैंने बिना देर किए अपनी शॉल उसे दे दी और पास की दुकान से गरम चाय लाकर उसे दी। फिर आस-पास के लोगों की मदद से उसके परिवार का पता लगाकर उसे सुरक्षित घर पहुँचा दिया। उसकी आँखों में जो कृतज्ञता के भाव थे, उन्होंने मुझे सिखाया कि छोटी-सी मदद भी किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है।
Teacher's Note:
a) लघुकथा में मौलिकता और संदेश दोनों होने चाहिए।
b) दी गई पंक्ति से कथा को स्वाभाविक रूप से जोड़ें।
14. निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए: [5 Marks]
(i) परिश्रम सफलता की कुंजी है
संकेत बिंदु: सूक्ति का अर्थ; विद्यार्थी जीवन में महत्त्व; वर्तमान में इसकी आवश्यकता क्यों
(ii) भीड़ भरे बाज़ार का दृश्य
संकेत बिंदु: चारों तरफ लोगों की गरमागरमी; दुकानदारों की आवाज; खरीद-फरोख्त करते लोग
(iii) ऑनलाइन भुगतान की सुविधा
संकेत बिंदु: भुगतान करने का नया तरीका; देश की अर्थव्यवस्था में सहायक; सावधानी अपेक्षित
Answer:
परिश्रम सफलता की कुंजी है
'परिश्रम सफलता की कुंजी है' का अर्थ है कि निरंतर और ईमानदार प्रयास ही मनुष्य को सफलता के द्वार तक पहुँचाते हैं। कोई भी लक्ष्य बिना कठिन मेहनत के प्राप्त नहीं होता। भाग्य के सहारे बैठे रहने वाले लोग जीवन में पीछे रह जाते हैं, जबकि परिश्रमी व्यक्ति हर बाधा को पार कर अपने उद्देश्य तक पहुँच जाता है।
विद्यार्थी जीवन में इसका विशेष महत्त्व है, क्योंकि यही वह समय होता है जब नियमित अध्ययन और अभ्यास से भविष्य की नींव मजबूत होती है। जो विद्यार्थी परिश्रम करते हैं, वे परीक्षा में ही नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफल होते हैं।
आज के प्रतिस्पर्धी युग में, जहाँ हर क्षेत्र में कड़ी टक्कर है, बिना परिश्रम के आगे बढ़ना असंभव है। इसलिए हमें आलस्य त्यागकर निरंतर परिश्रम करना चाहिए, क्योंकि यही सफलता की सच्ची कुंजी है।
Teacher's Note:
a) दिए गए तीनों संकेत-बिंदुओं का क्रमवार उपयोग करें।
b) अनुच्छेद में एकसूत्रता और उपयुक्त शब्द-सीमा बनाए रखें।
15. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए: [4 Marks]
(i) आप स्वयंसेवी संस्था 'रोशनी' की/के अध्यक्ष प्रणीति/प्रणीष हैं। 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस' के अवसर पर मादक द्रव्यों से होने वाले नुकसान के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए संस्था द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जन साधारण को इस बात की जानकारी देने के लिए एक सूचना तैयार कीजिए।
Answer:
रोशनी (स्वयंसेवी संस्था)
सूचना
दिनांक: XX मई, 20XX
'विश्व तंबाकू निषेध दिवस' के अवसर पर मादक द्रव्यों से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु हमारी संस्था द्वारा दिनांक XX मई को प्रातः 10 बजे एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विशेषज्ञों द्वारा नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। सभी इच्छुक व्यक्ति इस कार्यशाला में सादर आमंत्रित हैं।
प्रणीति/प्रणीष
अध्यक्ष, रोशनी
Teacher's Note:
a) सूचना में संस्था का नाम, शीर्षक, तिथि और आयोजक का नाम अनिवार्य है।
b) भाषा संक्षिप्त और स्पष्ट रखें।
अथवा
(ii) आप अ.ब.स. विद्यालय के वरिष्ठ विज्ञान अध्यापिका/अध्यापक प्रणीति/प्रणीष हैं। आपके विद्यालय में 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' के अवसर पर विज्ञान मेले का आयोजन होने वाला है। इस बारे में सभी विद्यार्थियों को जानकारी देने के लिए एक सूचना तैयार कीजिए।
Answer:
अ.ब.स. विद्यालय
सूचना
दिनांक: XX फरवरी, 20XX
समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' के अवसर पर हमारे विद्यालय में दिनांक 28 फरवरी को विज्ञान मेले का आयोजन किया जा रहा है। सभी विद्यार्थी अपने वैज्ञानिक मॉडल और प्रोजेक्ट के साथ इस मेले में भाग ले सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी अपना नाम शीघ्र विज्ञान विभाग में दर्ज करा दें।
प्रणीति/प्रणीष
वरिष्ठ विज्ञान अध्यापिका/अध्यापक
Teacher's Note:
a) सूचना का प्रारूप (शीर्षक, तिथि, विषय-वस्तु, नाम) पूरा रखें।
b) आयोजन की तिथि और उद्देश्य स्पष्ट रूप से लिखें।
16. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 40 शब्दों में विज्ञापन लिखिए: [3 Marks]
(i) 'करें योग रहें नीरोग' - 'योग' के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
Answer:
करें योग, रहें नीरोग !
स्वस्थ तन, स्वस्थ मन - योग है हर समस्या का समाधान !
रोज़ाना मात्र 30 मिनट योग करें और पाएँ तनावमुक्त, ऊर्जावान जीवन।
निकटतम योग केंद्र में आज ही निःशुल्क सत्र में शामिल हों।
संपर्क करें: 9876543210
"योग अपनाएँ, जीवन बचाएँ !"
Teacher's Note:
a) विज्ञापन आकर्षक शीर्षक और चित्रात्मक भाषा से शुरू करें।
b) संपर्क विवरण देना न भूलें।
अथवा
(ii) रासायनिक खाद रहित (ऑर्गेनिक) फल-सब्जियाँ उगाने वाली कंपनी 'विहान' की ओर से अपने उत्पादों की जानकारी देने और बिक्री बढ़ाने के लिए एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
Answer:
विहान
शुद्ध और ताज़ा, प्रकृति का उपहार आपके लिए !
रासायनिक खाद रहित, 100% ऑर्गेनिक फल-सब्जियाँ अब आपके घर तक।
स्वास्थ्य की गारंटी, स्वाद की गारंटी !
आज ही ऑर्डर करें और पाएँ विशेष छूट।
संपर्क करें: www.vihaan.com | 9876543210
Teacher's Note:
a) उत्पाद की विशेषता (ऑर्गेनिक, शुद्ध) पर बल दें।
b) विज्ञापन में संक्षिप्तता और आकर्षक शब्दावली का उपयोग करें।
Please click the link below to download pdf file of CBSE Class 10 Hindi B Question Paper 2026 Solved Code 4-4-2
Free study material for Hindi
Past Exam Papers & Solutions for Class 10 Hindi B
Class 10 Hindi B Past Exam Papers & Resources
Access structured past examination sets for Class 10 Hindi B. Solving the CBSE Class 10 Hindi B Question Paper 2026 Solved Code 4-4-2 provided above helps students understand actual exam difficulty levels, question formats, and topic distributions for both descriptive and objective sections.
Importance of Solving CBSE Class 10 Hindi B Question Paper 2026 Solved Code 4-4-2
Regular simulation of exam environments using past question documents builds crucial pacing abilities and eliminates last-minute test anxiety during Class 10 Hindi B assessments.
Complete Your Exam Preparation
Download digital copies of these papers for convenient offline revision anywhere. Cross-check your completed steps against our expert solution guides to ensure complete accuracy.
FAQs
The CBSE Class 10 Hindi B Question Paper 2026 Solved Code 4-4-2 is available for download on StudiesToday.com. It includes complete set with all sections so that Class 10 students can practice with the exact same paper that came in the CBSE exams.
Yes, the solutions for CBSE Class 10 Hindi B Question Paper 2026 Solved Code 4-4-2 are prepared by subject matter experts as per official marking scheme. Class 10 students will understand the structure of answers and 'step-marks' methodology Hindi B.
Solving previous year papers like CBSE Class 10 Hindi B Question Paper 2026 Solved Code 4-4-2 is important to understand repeat themes and question difficulty levels of Hindi B. It helps Class 10 students to test their time management skills too.
Yes, where applicable, CBSE Class 10 Hindi B Question Paper 2026 Solved Code 4-4-2 is available in both English and Hindi mediums. All students from Class 10 can access Hindi B study material in their preferred language.
No, all previous year question papers on StudiesToday, including CBSE Class 10 Hindi B Question Paper 2026 Solved Code 4-4-2, are provided free of charge in mobile-friendly PDF.