Class 10 Hindi B Solved Question Papers: CBSE Class 10 Hindi B Question Paper 2026 Solved Code 4-4-3
Explore authentic exam materials through the CBSE Class 10 Hindi B Question Paper 2026 Solved Code 4-4-3. Tailored for Class 10 learners, utilizing these Hindi B previous year papers ensures thorough preparation and strengthens time management skills before final CBSE evaluations.
Download Class 10 Hindi B Question Paper PDF
Navigate directly to the solved Hindi B question papers using the digital viewer below. Each practice set includes detailed solutions, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
खंड - क
(अपठित बोध)
1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : [7 Marks]
विश्व में जल-संकट बड़ी समस्या बन चुकी है। इससे हर साल करोड़ों लोग प्रभावित होते हैं। गर्मियों में यह संकट और बढ़ जाता है। गाँवों से महानगरों तक पानी के लिए त्राहि-त्राहि मचने लगती है। यह संकट न केवल ग्रामीण और शहरी आबादी के लिए गंभीर चुनौती है बल्कि कृषि पर भी इसका व्यापक प्रभाव पड़ रहा है। लगातार गिरता भू-जल स्तर, जल संसाधनों की बर्बादी, बढ़ती जनसंख्या और जलवायु परिवर्तन इस संकट को और विकराल बना रहे हैं। अगर समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
जल-संकट गहराने के कई कारण हैं। हमें पता है कि पानी सीमित है, फिर भी उसे बूँद-बूँद बचाने के बजाए हम उसे व्यर्थ बहा रहे हैं। विश्व की तेजी से बढ़ती आबादी के कारण पानी की माँग बढ़ती जा रही है लेकिन जल संसाधनों का उतनी ही अधिक तेजी से क्षय हो रहा है। कृषि, उद्योग और घरेलू उपयोग के लिए भू-जल का अत्यधिक दोहन किया जा रहा है, जिससे भू-जल का स्तर गिरता जा रहा है। नदियों, झीलों और भू-जल में औद्योगिक कचरे, रसायनों और प्लास्टिक के बढ़ते स्तर के कारण पीने योग्य पानी की लगातार कमी आ रही है।
(i) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यान से पढ़िए और उचित विकल्प का चयन कर लिखिए : [1 Mark]
कथन : भूमिगत जल के प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा है।
कारण : जल के विविध स्रोतों को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
(A) कथन और कारण दोनों गलत हैं।
(B) कथन सही है, किंतु कारण गलत है।
(C) कथन गलत है, किंतु कारण सही है।
(D) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
Answer: (B) कथन सही है, किंतु कारण गलत है।
Teacher's Note:
a) गद्यांश में जल संसाधनों की बर्बादी का उल्लेख है, संरक्षण के पर्याप्त प्रयासों का नहीं।
b) कथन-कारण प्रश्न में दोनों भागों को गद्यांश से अलग-अलग जाँचें।
(ii) विश्व में पानी की माँग दिनोंदिन क्यों बढ़ रही है [1 Mark]
(A) जलवायु परिवर्तन के कारण
(B) भू-जल के गिरते स्तर के कारण
(C) कृषि योग्य भूमि के विस्तार के कारण
(D) बढ़ती हुई आबादी के कारण
Answer: (D) बढ़ती हुई आबादी के कारण
Teacher's Note:
a) गद्यांश में स्पष्ट कहा गया है कि बढ़ती आबादी के कारण पानी की माँग बढ़ रही है।
b) अन्य विकल्प गद्यांश में कारण के रूप में नहीं दिए गए हैं।
(iii) जल-संकट गहराने के प्रमुख कारण नहीं हैं । [1 Mark]
(A) लगातार गिरता भू-जल स्तर
(B) लगातार बढ़ती जनसंख्या
(C) जल स्रोतों का सुनियोजित उपयोग
(D) जल संरक्षण के अनुपयुक्त उपाय
Answer: (C) जल स्रोतों का सुनियोजित उपयोग
Teacher's Note:
a) यह "नहीं" वाला प्रश्न है, अतः वह विकल्प चुनें जो संकट का कारण नहीं बल्कि समाधान है।
b) सुनियोजित उपयोग जल-संकट को कम करता है, बढ़ाता नहीं।
(iv) 'पानी को बूँद-बूँद बचाने के बजाए हम उसे व्यर्थ कर रहे हैं।' कथन का आशय स्पष्ट कीजिए। [2 Marks]
Answer:
1. जल संसाधनों का अत्यधिक और लापरवाहीपूर्ण दोहन किया जा रहा है।
2. जल को प्रदूषित करने वाले मानवीय कृत्यों में लगातार वृद्धि हो रही है।
Teacher's Note:
a) उत्तर में गद्यांश के दूसरे अनुच्छेद के बिंदुओं का प्रयोग करें।
b) कोई भी दो प्रासंगिक बिंदु देने पर पूरे अंक मिलते हैं।
(v) पेय जल की उपलब्धता में निरंतर गिरावट क्यों आ रही है ? [2 Marks]
Answer:
1. बढ़ती हुई आबादी के कारण जल की माँग तेजी से बढ़ रही है।
2. भूजल का अतिदोहन तथा नदियों, झीलों और भूजल में औद्योगिक कचरे व रसायनों का बढ़ता स्तर।
Teacher's Note:
a) गद्यांश के अंतिम भाग से बिंदु उठाएँ।
b) कोई भी दो स्पष्ट कारण देना पर्याप्त है।
2. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : [7 Marks]
फ्रैंकलिन का प्रसिद्ध कथन है - 'वक्त को बरबाद न करो क्योंकि जीवन इसी से बना है।' समय ही जीवन है। जो अवसरों और संभावनाओं से भरा हुआ है।
जो बुद्धिमानी से इसका उपयोग करते हैं, वे सफलता की नींव रखते हैं, जबकि समय को व्यर्थ करने वाले अधूरे कार्यों और अपूर्ण लक्ष्यों के साथ रह जाते हैं। शास्त्रों में कहा गया है, 'एक-एक पैसे को जोड़कर कोई धनी बनता है, और एक-एक क्षण का उपयोग करके कोई विद्वान।' समय वास्तव में सीमित संसाधन है। जब हम किसी एक चीज के लिए 'हाँ' कहते हैं, तो किसी दूसरी चीज के लिए 'ना' कह रहे होते हैं।
प्राचीन ज्ञान भी यही सिखाता है। अवसर को समय रहते पहचानो और उसका सदुपयोग करो। मानव जीवन एक दुर्लभ उपहार है। यही जीवन हमें विवेक देता है, जो लाभकारी और सुखद के बीच अंतर करने में सक्षम बनाता है। इसलिए हर क्षण का विवेकपूर्ण उपयोग आवश्यक है। जैसे विद्यार्थी परीक्षा के आने के ठीक पहले समय को अच्छी तरह समझकर पूरी निष्ठा से पढ़ाई करते हैं, वैसे ही हमें भी जीवन के हर क्षण को उद्देश्यपूर्ण बनाना चाहिए।
हम अकसर कहते हैं, 'काश मेरे पास और समय होता।' यह सोच हमें थकान और असंतोष की ओर ले जाती है। साथ ही, हम एक तरह की नकारात्मकता से घिर जाते हैं। सच यह है कि हम सबको समान 24 घंटे मिलते हैं। फ़र्क सिर्फ इस बात से पड़ता है कि हम उनका उपयोग कैसे करते हैं।
विद्वानों ने सिखाया कि सफलता उन्हीं को मिलती है, जो अपने समय को केवल सबसे महत्त्वपूर्ण कार्यों में निवेश करते हैं। प्रकृति हमें हर दिन समय का समान उपहार देती है। समय की कद्र कीजिए, घड़ी की सूइयों की फुसफुसाहट को सुनिए और उसके संकेतों को समझिए। जो लोग हर क्षण को सार्थक बनाते हैं, वे ही जीवन में संतोष और सफलता का सच्चा संतुलन पाते हैं।
(i) निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प चुनिए : [1 Mark]
कथन : समय के सदुपयोग का सफलता से गहरा नाता है।
कारण : सफलता उन्हीं को मिलती है, जो अपने समय को सबसे महत्त्वपूर्ण कार्यों में निवेश करते हैं।
(A) कथन सही है, लेकिन कारण गलत है।
(B) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
(C) कथन गलत है और कारण सही है।
(D) कथन और कारण दोनों गलत हैं।
Answer: (B) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
Teacher's Note:
a) गद्यांश के अंतिम अनुच्छेद से पुष्टि होती है कि दोनों कथन सही हैं।
b) कारण, कथन की तार्किक व्याख्या करता है, अतः विकल्प (B) सही है।
(ii) गद्यांश के आधार पर लिखिए कि जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करते हैं, उनका जीवन कैसा होता है ? [1 Mark]
(I) सफल
(II) व्यस्त
(III) सार्थक
(IV) अनियमित
(A) केवल विकल्प (I) सही है।
(B) (II) और (III) सही हैं।
(C) (I), (II) और (III) सही हैं।
(D) (I) और (III) सही हैं।
Answer: (D) (I) और (III) सही हैं।
Teacher's Note:
a) गद्यांश में सफलता और सार्थक जीवन जीने की बात कही गई है, व्यस्त या अनियमित की नहीं।
b) विकल्पों को गद्यांश के भाव से मिलाकर जाँचें।
(iii) 'काश मेरे पास और समय होता।' ऐसी सोच किस प्रकार के व्यक्तियों की होती है ? [1 Mark]
(A) अकर्मण्य और आलसी लोगों की
(B) भाग्यवादी लोगों की
(C) समय की कद्र करने वालों की
(D) परिश्रमी लोगों की
Answer: (A) अकर्मण्य और आलसी लोगों की
Teacher's Note:
a) यह सोच नकारात्मकता और आलस्य को दर्शाती है।
b) परिश्रमी और समय की कद्र करने वाले लोग ऐसा नहीं सोचते।
(iv) समय को व्यर्थ गँवाने के क्या परिणाम होते हैं ? [2 Marks]
Answer:
1. व्यक्ति के कार्य अधूरे रह जाते हैं और लक्ष्य अपूर्ण रह जाते हैं।
2. व्यक्ति में नकारात्मकता, थकान और असंतोष की भावना पैदा हो जाती है।
Teacher's Note:
a) गद्यांश के पहले और चौथे अनुच्छेद से बिंदु लें।
b) कोई भी दो सटीक बिंदु देना पर्याप्त है।
(v) हर क्षण का विवेकपूर्ण उपयोग क्यों आवश्यक है ? [2 Marks]
Answer:
1. सफलता की प्राप्ति के लिए हर क्षण का सही उपयोग आवश्यक है।
2. उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने के लिए विवेकपूर्ण निर्णय लेना जरूरी है।
Teacher's Note:
a) गद्यांश के तीसरे अनुच्छेद के भाव को अपने शब्दों में लिखें।
b) 'विवेक' शब्द का प्रयोग उत्तर में अवश्य करें।
खंड - ख
(व्यावहारिक व्याकरण)
3. निर्देशानुसार 'पदबंध' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : [4 Marks]
(i) दूसरों की सहायता करने वाले आप महान हैं। - वाक्य में से सर्वनाम पदबंध छाँटकर लिखिए। [1 Mark]
Answer: दूसरों की सहायता करने वाले आप (सर्वनाम पदबंध)।
Teacher's Note:
a) सर्वनाम पदबंध का शीर्ष पद सर्वनाम होता है, यहाँ 'आप' शीर्ष पद है।
b) पूरा पदबंध छाँटना आवश्यक है, केवल सर्वनाम नहीं।
(ii) हम सबको एड़ियों पर अकड़कर चलना अच्छा लगता था। - रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए। [1 Mark]
Answer: क्रियाविशेषण पदबंध।
Teacher's Note:
a) क्रिया के तरीके को बताने वाला पदबंध क्रियाविशेषण पदबंध कहलाता है।
b) 'कैसे' प्रश्न पूछकर पदबंध का भेद पहचानें।
(iii) उसके साहसिक कारनामें आसपास के गाँवों में काफी चर्चित थे। - वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए। [1 Mark]
Answer: संज्ञा पदबंध।
Teacher's Note:
a) शीर्ष पद संज्ञा होने पर पदबंध संज्ञा पदबंध कहलाता है।
b) पदबंध में संज्ञा और उसके विशेषण शामिल होते हैं।
(iv) उसके पिता की प्रत्येक तीन वर्ष पर बदली होती रहती थी। वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद बताते हुए कारण भी स्पष्ट कीजिए। [1 Mark]
Answer: क्रिया पदबंध; कारण - यह क्रिया पदों का समूह है और इसका शीर्ष पद क्रिया है।
Teacher's Note:
a) कारण बताना अनिवार्य है, अतः आधा-आधा अंक भेद और कारण के लिए मिलता है।
b) शीर्ष पद पहचान कर भेद निर्धारित करें।
(v) वे सरल हृदय व्यक्ति थे। - रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए। [1 Mark]
Answer: विशेषण पदबंध।
Teacher's Note:
a) संज्ञा की विशेषता बताने वाला पदबंध विशेषण पदबंध होता है।
b) 'सरल हृदय' विशेषण के रूप में 'व्यक्ति' की विशेषता बता रहा है।
4. निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए : [4 Marks]
(i) क्योंकि गांधी जी व्यावहारिकता की कीमत को भी पहचानते थे इसलिए वे अपने विलक्षण आदर्श को चला सके। - रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए। [1 Mark]
Answer: मिश्र वाक्य।
Teacher's Note:
a) 'क्योंकि-इसलिए' जैसे समुच्चयबोधक अव्यय मिश्र वाक्य बनाते हैं।
b) आश्रित उपवाक्य की पहचान करके वाक्य-भेद बताएँ।
(ii) टोपी एक कोने में बैठकर रोने लगा। - संयुक्त वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए। [1 Mark]
Answer: टोपी एक कोने में बैठ गया और रोने लगा।
Teacher's Note:
a) दो स्वतंत्र क्रियाओं को 'और' से जोड़कर संयुक्त वाक्य बनाएँ।
b) मूल अर्थ में कोई परिवर्तन न हो, यह ध्यान रखें।
(iii) उसकी योजना किसी तरह नेपाल पहुँचने की है। - मिश्र वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए। [1 Mark]
Answer: उसकी यह योजना है कि वह किसी तरह नेपाल पहुँच जाए।
Teacher's Note:
a) 'कि' का प्रयोग करके आश्रित उपवाक्य बनाएँ।
b) प्रधान और आश्रित उपवाक्य दोनों स्पष्ट होने चाहिए।
(iv) पहले दस-पंद्रह मिनट तो मैं उलझन में पड़ा रहा। वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद बताते हुए कारण भी स्पष्ट कीजिए। - रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए। [1 Mark]
Answer: सरल वाक्य।
Teacher's Note:
a) एक ही क्रिया वाला वाक्य सरल वाक्य कहलाता है।
b) संयोजक शब्दों की अनुपस्थिति से भेद पहचानें।
(v) मुझे अच्छी तरह पता है कि वह इन्हीं जंगलों में है। - सरल वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए। [1 Mark]
Answer: इन्हीं जंगलों में उसके होने का मुझे अच्छी तरह पता है।
Teacher's Note:
a) आश्रित उपवाक्य को पदबंध में बदलकर सरल वाक्य बनाएँ।
b) 'कि' शब्द हटाकर वाक्य को संक्षिप्त करें।
5. निर्देशानुसार 'समास' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : [4 Marks]
(i) 'दाल-भात' द्वंद्व समास का उदाहरण है, कैसे ? [1 Mark]
Answer: इसमें पूर्व तथा उत्तर दोनों पद प्रधान हैं, अतः यह द्वंद्व समास का उदाहरण है।
Teacher's Note:
a) द्वंद्व समास में दोनों पद समान महत्त्व रखते हैं।
b) विग्रह करते समय 'और' का प्रयोग करें, जैसे दाल और भात।
(ii) लोग डरकर अपने-अपने पूजा-स्थलों में प्रार्थना करने लगे। - रेखांकित पद का समास-विग्रह कीजिए और समास का नाम लिखिए। [1 Mark]
Answer: पूजा के लिए स्थल - तत्पुरुष समास।
Teacher's Note:
a) तत्पुरुष समास में उत्तर पद प्रधान होता है।
b) विग्रह में कारक-चिह्न अवश्य लगाएँ।
(iii) पंचानन पद समास के किस भेद का उदाहरण है ? [1 Mark]
Answer: बहुव्रीहि समास।
Teacher's Note:
a) बहुव्रीहि समास में कोई तीसरा पद प्रधान होता है (यहाँ शिव)।
b) 'पंचानन' अर्थात जिसके पाँच मुख हैं - शिव।
(iv) नियम के अनुसार ही कार्य करो। - रेखांकित पदों के लिए उपयुक्त समस्तपद और समास के भेद का नाम लिखिए। [1 Mark]
Answer: यथानियम - अव्ययीभाव समास।
Teacher's Note:
a) अव्ययीभाव समास में पूर्व पद प्रधान और पूरा पद अव्यय बन जाता है।
b) 'यथा' उपसर्ग वाले शब्द अक्सर अव्ययीभाव समास बनाते हैं।
(v) 'कर्मधारय समास' का एक उदाहरण देकर उसका समास-विग्रह भी लिखिए। [1 Mark]
Answer: महात्मा - महान है जो आत्मा।
Teacher's Note:
a) कर्मधारय समास में विशेषण-विशेष्य या उपमान-उपमेय संबंध होता है।
b) कोई भी उपयुक्त उदाहरण स्वीकार्य है।
6. निर्देशानुसार 'मुहावरे' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : [4 Marks]
(i) 'सिर आँखों पर बिठाना' - मुहावरे का अर्थ लिखिए और मुहावरे का वाक्य में प्रयोग कीजिए। [1 Mark]
Answer: अर्थ - अत्यधिक सम्मान देना। वाक्य प्रयोग - मेहमानों ने घर आकर हमें सिर आँखों पर बिठा लिया।
Teacher's Note:
a) अर्थ और वाक्य-प्रयोग दोनों देना आवश्यक है, आधा-आधा अंक मिलता है।
b) वाक्य में मुहावरे का अर्थ स्पष्ट झलकना चाहिए।
(ii) 'महंत जी को लग रहा था कि हरिहर _____ गया है।' - रिक्त स्थान की पूर्ति उपयुक्त मुहावरे से कीजिए। [1 Mark]
Answer: धर्म संकट में पड़ गया है।
Teacher's Note:
a) रिक्त स्थान भरते समय वाक्य का व्याकरणिक ढाँचा ठीक रखें।
b) अन्य उपयुक्त मुहावरा भी स्वीकार्य है।
(iii) 'सिर पर नंगी तलवार लटकना' मुहावरे का वाक्य में इस तरह प्रयोग कीजिए कि अर्थ स्पष्ट हो जाए। [1 Mark]
Answer: कर्ज़ न चुकाने के कारण उसके सिर पर नंगी तलवार लटकी हुई है।
Teacher's Note:
a) इस मुहावरे का अर्थ है - भारी संकट का मँडराना।
b) वाक्य में स्थिति की गंभीरता स्पष्ट होनी चाहिए।
(iv) 'बिना परिश्रम के ही सफलता मिल जाना' - अर्थ को व्यक्त करने वाला एक उपयुक्त मुहावरा लिखिए। [1 Mark]
Answer: अंधे के हाथ बटेर लगना।
Teacher's Note:
a) 'अंधा चोट निशाना लगना' भी स्वीकार्य उत्तर है।
b) मुहावरे का शाब्दिक न होकर भावार्थ याद रखें।
(v) 'चकरा जाना' और 'चक्कर में पड़ना' का अर्थ लिखकर इन दोनों मुहावरों में अंतर स्पष्ट कीजिए। [1 Mark]
Answer: चकरा जाना - समझ में न आना या भ्रमित होना। चक्कर में पड़ना - झमेले या व्यर्थ के कार्यों में उलझ जाना।
Teacher's Note:
a) दोनों मुहावरों के अर्थ में सूक्ष्म अंतर स्पष्ट करें।
b) उदाहरण देकर अंतर और स्पष्ट किया जा सकता है।
खंड - ग
(पाठ्य-पुस्तक एवं पूरक पाठ्य-पुस्तक)
7. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए : [5 Marks]
गिरि का गौरव गाकर झर-झर
मद में नस-नस उत्तेजित कर
मोती की लड़ियों-से सुंदर
झरते हैं झाग भरे निर्झर!
गिरिवर के उर से उठ-उठकर
उच्चाकांक्षाओं से तरुवर
हैं झाँक रहे नीरव-नभ पर
अनिमेष, अटल, कुछ चिंतापर।
(i) 'अनिमेष' का अर्थ नहीं है [1 Mark]
(A) एकटक
(B) लगातार
(C) निर्निमेष
(D) झाँकना
Answer: (D) झाँकना
Teacher's Note:
a) 'अनिमेष' का अर्थ है बिना पलक झपकाए एकटक देखना।
b) 'झाँकना' इसका पर्यायवाची नहीं है, यह पूछे जाने पर ध्यान दें।
(ii) पद्यांश में किसकी तुलना मोती की लड़ियों से की गई है ? [1 Mark]
(A) महाकार पर्वत की
(B) झाग भरे झरने की
(C) निर्मल ताल की
(D) विशाल वृक्ष की
Answer: (B) झाग भरे झरने की
Teacher's Note:
a) पंक्ति "झरते हैं झाग भरे निर्झर" से स्पष्ट होता है।
b) उपमा वाली पंक्तियों को ध्यान से पढ़ें।
(iii) 'नीरव-नभ' का आशय है [1 Mark]
(A) बिना बादल का आकाश
(B) बादलों से भरा आकाश
(C) बादल रहित शांत आकाश
(D) तेज़ हवा से युक्त आकाश
Answer: (C) बादल रहित शांत आकाश
Teacher's Note:
a) 'नीरव' का अर्थ है शांत, और 'नभ' का अर्थ है आकाश।
b) दोनों शब्दों के अर्थ जोड़कर सही विकल्प चुनें।
(iv) पेड़ 'चिंतापर' क्यों दिखाई दे रहे हैं ? [1 Mark]
(A) वे आकाश जैसी ऊँचाई पाने के लिए विचारमग्न हैं।
(B) पर्वतों की आकांक्षाओं को पूरा नहीं कर पा रहे हैं।
(C) पर्वतों से झरने वाले झरनों की गति से भयभीत हैं।
(D) नीरव-नभ का रूप उन्हें आश्चर्यचकित कर रहा है।
Answer: (A) वे आकाश जैसी ऊँचाई पाने के लिए विचारमग्न हैं।
Teacher's Note:
a) पेड़ों की उच्चाकांक्षाओं का उल्लेख पंक्ति में स्पष्ट है।
b) 'चिंतापर' शब्द विचारमग्न होने का भाव देता है।
(v) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों के सही उत्तर चुनकर लिखिए : [1 Mark]
कथन : एकाग्रता, अटल विश्वास और लक्ष्य पर दृष्टि सफल होने के सहायक तत्व हैं।
कारण : जीवन में सफलता बिना प्रयास के भाग्य से स्वयं ही प्राप्त हो जाती है।
(A) कथन और कारण दोनों गलत हैं।
(B) कथन और कारण दोनों सहीं हैं।
(C) कथन गलत है, परंतु कारण सही है।
(D) कथन सही है, किंतु कारण गलत है।
Answer: (D) कथन सही है, किंतु कारण गलत है।
Teacher's Note:
a) कथन कविता के भाव से मेल खाता है, कारण गलत है क्योंकि सफलता के लिए प्रयास आवश्यक है।
b) दोनों को स्वतंत्र रूप से जाँचें।
8. निर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए : [6 Marks]
(i) 'मनुष्यता' कविता के आधार पर लिखिए कि 'अखंड आत्म भाव' रखने के क्या लाभ हैं ? [2 Marks]
Answer: इससे सहानुभूति, दया, परोपकार और उदारता जैसे गुणों का विकास होता है और भेदभाव से ऊपर उठकर विश्व-बन्धुत्व की भावना जागृत होती है।
Teacher's Note:
a) 'अखंड आत्म भाव' का अर्थ सभी को अपने समान समझना है।
b) कविता के मानवतावादी संदेश को उत्तर में जोड़ें।
(ii) 'साखी' में कबीर ने प्रभु प्राप्ति में सबसे बड़ी बाधा किसे और क्यों बताया है ? [2 Marks]
Answer: बाधा - अहंकार और अज्ञानता। कारण - लोग ईश्वर को इधर-उधर तलाशने में भटकते रहते हैं और सांसारिक सुख को ही वास्तविक सुख मान बैठते हैं।
Teacher's Note:
a) कबीर की साखियों में अहंकार और मोह-माया की आलोचना मुख्य विषय है।
b) बाधा और कारण दोनों स्पष्ट लिखें।
(iii) 'आत्म त्राण' कविता के संदर्भ में लिखिए कि संकट में अपनों का साथ न मिलने तथा उनसे छले जाने पर भी कवि संकट का सामना कैसे करना चाहता है ? [2 Marks]
Answer: कवि अपने साहस और पुरुषार्थ पर भरोसा करके निर्भयतापूर्वक तथा ईश्वर पर पूर्णतः विश्वास करते हुए दुख-सुख में समान भाव रखकर संकट का सामना करना चाहता है।
Teacher's Note:
a) कवि आत्मबल और साहस की बात करता है, दूसरों पर निर्भरता की नहीं।
b) कोई भी दो प्रासंगिक बिंदु देना पर्याप्त है।
(iv) 'कर चले हम फ़िदा' कविता से उद्धृत 'राम भी तुम, तुम्हीं लक्ष्मण साथियों' पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए। [2 Marks]
Answer: इस पंक्ति में देशवासियों को राम-लक्ष्मण के रूप में संबोधित किया गया है और उन्हें शत्रुओं से सीता रूपी मातृभूमि की मान-मर्यादा की रक्षा करने का आह्वान किया गया है।
Teacher's Note:
a) यहाँ मातृभूमि की तुलना सीता से की गई है।
b) रामायण के प्रतीकों का प्रयोग कर देशभक्ति का भाव व्यक्त हुआ है।
9. निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : [5 Marks]
पंछी, मानव, पशु, नदी, पर्वत, समंदर आदि की इसमें बराबर की हिस्सेदारी है। यह और बात है कि इस हिस्सेदारी में मानव जाति ने अपनी बुद्धि से बड़ी-बड़ी दीवारें खड़ी कर दी हैं। पहले पूरा परिवार एक परिवार के समान था, अब टुकड़ों में बँटकर एक दूसरे से दूर हो चुका है। पहले बड़े-बड़े दालानों-आँगनों में सब मिलजुलकर रहते थे, अब छोटे-छोटे डिब्बे जैसे घरों में जीवन सिमटने लगा है। बढ़ती हुई आबादियों ने समंदर को पीछे सरकाना शुरू कर दिया है, पेड़ों को रास्तों से हटाना शुरू कर दिया है, फैलते हुए प्रदूषण ने पंछियों को बस्तियों से भगाना शुरू कर दिया है। बारूद की विनाशलीलाओं ने वातावरण को सताना शुरू कर दिया है। अब गरमी में ज़्यादा गरमी, बेवक्त की बरसातें, ज़लज़ले, सैलाब, तूफ़ान और नित नए रोग, मानव और प्रकृति के इसी असंतुलन के परिणाम हैं। नेचर की सहनशक्ति की एक सीमा होती है। नेचर के गुस्से का एक नमूना कुछ साल पहले बंबई में देखने को मिला था और यह नमूना इतना डरावना था कि बंबई निवासी डरकर अपने-अपने पूजा-स्थल में अपने खुदाओं से प्रार्थना करने लगे थे।
(i) अपनी बुद्धि से बड़ी-बड़ी दीवारें खड़ी कर देने का आशय है - [1 Mark]
(A) धरती पर ऊँची-ऊँची इमारतों का निर्माण
(B) धरती को देश की सीमाओं में बाँधना
(C) प्रकृति के अन्य जीवों और तत्वों से दूरी
(D) बुद्धि-बल से प्रकृति को नियंत्रित करना
Answer: (C) प्रकृति के अन्य जीवों और तत्वों से दूरी
Teacher's Note:
a) गद्यांश का मूल भाव मानव और प्रकृति के बीच बढ़ती दूरी है।
b) प्रतीकात्मक अर्थ को पहचानना जरूरी है।
(ii) बंबई निवासी ईश्वर से प्रार्थना क्यों करने लगे ? [1 Mark]
(A) ईश्वर की प्रार्थना करना उनका दैनिक कर्म था।
(B) प्रार्थना करके वे अपने-अपने पूजा-स्थलों को बचा सकते थे।
(C) वे अपने तरीके से अपने प्रार्थना की शक्ति परखना चाहते थे।
(D) प्रकृति के कोप को देखकर उन्हें अपना अस्तित्व संकट में लगा।
Answer: (D) प्रकृति के कोप को देखकर उन्हें अपना अस्तित्व संकट में लगा।
Teacher's Note:
a) गद्यांश में प्रकृति के भयावह रूप का उल्लेख है।
b) डर और असुरक्षा की भावना ही प्रार्थना का कारण थी।
(iii) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए : [1 Mark]
कथन : मानव और प्रकृति के बीच बढ़ते असंतुलन का मुख्य कारण मानव की बढ़ती स्वार्थपरता है।
कारण : बुद्धि के विकास ने ही मानव को अच्छे-बुरे का ज्ञान करवाया जिससे अंततः पर्यावरण सकारात्मक रूप से प्रभावित हुआ।
(A) कथन और कारण दोनों गलत हैं।
(B) कथन गलत है, लेकिन कारण सही है।
(C) कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की गलत व्याख्या करता है।
(D) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
Answer: (C) कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की गलत व्याख्या करता है।
Teacher's Note:
a) गद्यांश के अनुसार पर्यावरण नकारात्मक रूप से प्रभावित हुआ है, न कि सकारात्मक।
b) कथन सही होने पर भी कारण की व्याख्या गलत होने पर विकल्प (C) चुनें।
(iv) प्रकृति के असंतुलन का परिणाम नहीं है [1 Mark]
(A) मौसम चक्र में परिवर्तन
(B) विकास-दर में वृद्धि
(C) प्राकृतिक आपदाओं में बढ़ोतरी
(D) नए-नए रोगों की उत्पत्ति
Answer: (B) विकास-दर में वृद्धि
Teacher's Note:
a) गद्यांश में गरमी, बरसात, तूफान और रोगों का उल्लेख है, विकास-दर का नहीं।
b) "नहीं" वाले प्रश्नों में असंबंधित विकल्प चुनें।
(v) 'पहले पूरा संसार एक परिवार के समान था' - का भाव है [1 Mark]
(A) पहले संसार परिवार की सीमाओं में नहीं बँटा था।
(B) पहले संसार में अलग-अलग देश ही नहीं थे।
(C) पहले लोग मानव और प्रकृति के संबंधों से अनजान थे।
(D) पहले के लोग सह-अस्तित्व का सम्मान करते थे।
Answer: (D) पहले के लोग सह-अस्तित्व का सम्मान करते थे।
Teacher's Note:
a) 'परिवार के समान' शब्द से मिलजुलकर रहने और सह-अस्तित्व का भाव झलकता है।
b) शाब्दिक अर्थ के बजाय भावार्थ पर ध्यान दें।
10. निर्धारित गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए : [6 Marks]
(i) वामीरो के बार-बार इंकार और उपेक्षा के बाद भी तताँरा उससे अपना गाना पूरा करने का आग्रह करता रहा, यहाँ तक कि उसका रास्ता रोककर खड़ा हो गया। वर्तमान में यदि कोई ऐसा करे तो क्या आप उसे उचित मानेंगे ? [2 Marks]
Answer: वर्तमान समय में किसी की बार-बार अनिच्छा के बावजूद रास्ता रोकना अनुचित माना जाएगा, क्योंकि यह दूसरे की व्यक्तिगत स्वतंत्रता और सहमति का उल्लंघन है। इसलिए ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।
Teacher's Note:
a) विद्यार्थियों के तर्कपूर्ण मुक्त उत्तर स्वीकार्य हैं।
b) उचित अथवा अनुचित - दोनों पक्षों में तर्क देना महत्त्वपूर्ण है।
(ii) 'गिन्नी का सोना' पाठ पाठकों को एक जागरूक और सक्रिय नागरिक बनने की प्रेरणा देता है। कथन के पक्ष में अपने विचार लिखिए। [2 Marks]
Answer: यह पाठ व्यक्तिगत हित और स्वार्थ से ऊपर उठकर आदर्शवादी बनने की प्रेरणा देता है, साथ ही समाज के प्रति उत्तरदायी और सक्रिय नागरिक बनने की सीख भी देता है।
Teacher's Note:
a) पाठ का शीर्षक 'गिन्नी का सोना' प्रतीकात्मक है, उत्तर में इसका संकेत दें।
b) आदर्शवाद और यथार्थवाद के संतुलन की बात करें।
(iii) 'तीसरी कसम' जैसी साहित्यिक और कलात्मक फ़िल्मों की व्यावसायिक सफलता संदिग्ध क्यों हो जाती है ? [2 Marks]
Answer: अधिकांश जनता में साहित्यिक कृति को समझने की समझ नहीं होती और आम दर्शक कल्पना में सुख की तलाश करते हैं जो ऐसी यथार्थवादी फ़िल्मों में लोकप्रिय मनोरंजक तत्वों की कमी के कारण नहीं मिल पाता।
Teacher's Note:
a) दर्शकों की रुचि और साहित्यिक कृति की गहराई के बीच के अंतर पर ध्यान दें।
b) कोई भी दो बिंदु देना पर्याप्त है।
(iv) 'डायरी का एक पन्ना' के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि प्रतीकात्मक समारोह एवं घटनाएँ भी सच्ची भावनाओं को जन्म दे सकती हैं। [2 Marks]
Answer: स्वतंत्रता दिवस समारोह से लोगों में उत्साह और उमंग की भावना का संचार हुआ तथा घर-बाजार की सजावट से आम जनता के देशप्रेम की सच्ची अभिव्यक्ति सामने आई। पुलिस के बंदोबस्त के बावजूद लोग एकजुट होकर समारोह में शामिल हुए।
Teacher's Note:
a) पाठ की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि (26 जनवरी 1931) का उल्लेख करें।
b) कोई भी दो उपयुक्त बिंदु देना पर्याप्त है।
11. पूरक पाठ्य-पुस्तक 'संचयन' पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में लिखिए : [6 Marks]
(i) 'जिनसे अपनापन मिले, अपने वे ही होते हैं फिर चाहे वे अलग परिवार, जाति, धर्म के ही क्यों न हों।' - 'टोपी शुक्ला' पाठ के आधार पर इस कथन के पक्ष में अपने विचार व्यक्त कीजिए। [3 Marks]
Answer: संबंधों का वास्तविक आधार अपनत्व और प्रेम-भावना होता है, धर्म या जाति नहीं। अलग-अलग धर्म के होते हुए भी टोपी और इफ़्फ़न की गहरी दोस्ती इसका सशक्त उदाहरण है। इफ़्फ़न और उसकी दादी से मिलने वाला अपनापन ही टोपी को उनकी ओर आकर्षित करता है।
Teacher's Note:
a) पाठ के प्रमुख पात्रों टोपी और इफ़्फ़न के संबंध का उल्लेख अवश्य करें।
b) कथन के पक्ष में तर्क देना आवश्यक है।
(ii) 'सपनों के से दिन' पाठ में लेखक और उन जैसे परिवारों की अपने बच्चों को पढ़वाने में अरुचि के क्या कारण रहे होंगे ? क्या वर्तमान में भी बच्चों की पढ़ाई को लेकर समान दृष्टिकोण है ? अपने विचार के पक्ष में तर्कपूर्ण उत्तर लिखिए। [3 Marks]
Answer: कारण - अभिभावक शिक्षा के वास्तविक महत्त्व को नहीं समझ पाते थे और उसे केवल आजीविका कमाने का साधन मानते थे, यह उनकी बड़ी भूल थी। वर्तमान में दृष्टिकोण बदल गया है, अधिकांश अभिभावक अब शिक्षा को सर्वांगीण विकास का माध्यम मानते हैं, हालाँकि कुछ क्षेत्रों में पुरानी सोच अब भी बनी हुई है।
Teacher's Note:
a) विद्यार्थियों के मुक्त तर्कपूर्ण उत्तर स्वीकार्य हैं।
b) कारण और वर्तमान दृष्टिकोण दोनों भागों का उत्तर देना आवश्यक है।
(iii) ठाकुरबारी में महंत जी की नियुक्ति अस्थायी थी फिर भी उन्होंने हरिहर काका की ज़मीन को ठाकुर जी के नाम करवाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए। उनके द्वारा किए जाने वाले इन कृत्यों के पीछे के संभावित कारणों का उल्लेख कीजिए। [3 Marks]
Answer: 1. महंत जी अपना वर्चस्व और सत्ता स्थापित करना चाहते थे।
2. वे ठाकुरबारी का विस्तार तथा धन और सुख-सुविधा में वृद्धि करना चाहते थे।
3. इन कृत्यों के पीछे पुनः स्थायी महंत बनने की महत्त्वाकांक्षा भी काम कर रही थी।
Teacher's Note:
a) पाठ के अनुसार महंत जी का स्वार्थ ही मुख्य कारण है।
b) कोई तीन बिंदु स्पष्ट रूप से लिखना आवश्यक है।
खंड - घ
(रचनात्मक लेखन)
12. (i) आप उत्कर्ष/प्रगति हैं। वर्तमान में तेज़ी से बदलते परिप्रेक्ष्य में किशोरों को आजीविका (करियर) संबंधी मार्गदर्शन की नितांत आवश्यकता है। इस विषय पर आधारित शृंखला शुरू किए जाने का निवेदन करते हुए दूरदर्शन निदेशालय को लगभग 80 शब्दों में एक ई-मेल लिखिए। [5 Marks]
Answer:
प्रेषक: utkarsh123@email.com
प्रति: director.doordarshan@email.com
विषय: किशोरों के लिए करियर मार्गदर्शन शृंखला आरंभ करने हेतु निवेदन
महोदय,
सविनय निवेदन है कि आज के तेजी से बदलते परिप्रेक्ष्य में किशोरों को आजीविका (करियर) संबंधी उचित मार्गदर्शन की अत्यंत आवश्यकता है। अनेक विद्यार्थी सही जानकारी के अभाव में गलत विषयों का चुनाव कर लेते हैं। मेरा अनुरोध है कि दूरदर्शन पर इस विषय पर आधारित एक शृंखला आरंभ की जाए, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ किशोरों का मार्गदर्शन करें। इससे लाखों विद्यार्थियों को लाभ होगा।
सधन्यवाद।
भवदीय/भवदीया
उत्कर्ष/प्रगति
Teacher's Note:
a) ई-मेल में From, To, Subject अनिवार्य रूप से लिखें।
b) विषय-वस्तु स्पष्ट और शब्द-सीमा के अनुरूप होनी चाहिए।
OR
(ii) 'जाड़े की शाम थी। आज रोज़ की तुलना में कोहरा अधिक ही घना था। मैं अपनी नृत्य-कक्षा से लौट रहा था।' ...... - पंक्ति को आधार बनाकर लगभग 100 शब्दों में एक लघुकथा लिखिए। [5 Marks]
Answer: जाड़े की शाम थी। आज रोज़ की तुलना में कोहरा अधिक ही घना था। मैं अपनी नृत्य-कक्षा से लौट रहा था। सड़क सुनसान थी और दूर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। अचानक मुझे एक बूढ़ी औरत सड़क किनारे काँपती हुई दिखाई दी। उसने पूछने पर बताया कि वह रास्ता भटक गई है और घर नहीं पहचान पा रही। मैंने उसे अपनी चादर उढ़ाई और पास की पुलिस चौकी तक पहुँचाया। वहाँ से उसके परिवार को सूचना दी गई। कुछ ही देर में उसका बेटा आ गया और बार-बार धन्यवाद देने लगा। उस दिन मुझे एहसास हुआ कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।
Teacher's Note:
a) लघुकथा में एक स्पष्ट संदेश या मोड़ होना चाहिए।
b) मौलिकता, भाषा और प्रभावशीलता पर अंक दिए जाते हैं।
13. निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए : [5 Marks]
(i) परिश्रम सफलता की कुंजी है
संकेत बिंदु : सूक्ति का अर्थ, विद्यार्थी जीवन में महत्त्व, वर्तमान में इसकी आवश्यकता क्यों
Answer: "परिश्रम सफलता की कुंजी है" का अर्थ है कि निरंतर मेहनत से ही व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। कोई भी सफलता बिना परिश्रम के संभव नहीं है। विद्यार्थी जीवन में परिश्रम का विशेष महत्त्व है क्योंकि यही वह समय है जब जीवन की नींव मजबूत बनाई जाती है। जो विद्यार्थी नियमित रूप से मेहनत करते हैं, वे ही आगे चलकर सफल होते हैं। वर्तमान समय में प्रतिस्पर्धा इतनी बढ़ गई है कि केवल प्रतिभा पर्याप्त नहीं है, निरंतर परिश्रम भी आवश्यक है। आज हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत, धैर्य और अनुशासन जरूरी है। इसलिए हमें आलस्य त्यागकर परिश्रम को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए, तभी हम सच्चे अर्थों में सफल हो सकते हैं।
Teacher's Note:
a) सूक्ति का अर्थ, महत्त्व और वर्तमान प्रासंगिकता - तीनों संकेत-बिंदु शामिल करें।
b) अनुच्छेद में एकसूत्रता बनाए रखें, शब्द-सीमा का ध्यान रखें।
14. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में औपचारिक पत्र लिखिए : [5 Marks]
(i) आप दसवीं कक्षा के विद्यार्थी शोभा/शोभित हैं। विद्यालय में योग की कक्षाओं की नियमित व्यवस्था हेतु प्रधानाचार्य को एक पत्र लिखिए।
Answer:
परीक्षा भवन
XYZ विद्यालय
दिनांक : XX/XX/XXXX
सेवा में,
प्रधानाचार्य महोदय,
XYZ विद्यालय
विषय: विद्यालय में योग कक्षाओं की नियमित व्यवस्था हेतु
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं शोभा/शोभित, कक्षा दसवीं की छात्रा/छात्र हूँ। आजकल विद्यार्थियों में तनाव और शारीरिक गतिविधियों की कमी देखी जा रही है, जिसका सीधा प्रभाव उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि विद्यालय में सप्ताह में कम से कम तीन दिन योग कक्षाओं की व्यवस्था करवाई जाए, जिससे सभी विद्यार्थियों को लाभ हो।
सधन्यवाद।
भवदीय/भवदीया
शोभा/शोभित
कक्षा दसवीं
Teacher's Note:
a) पत्र में प्रेषक का पता, दिनांक, विषय, संबोधन और समापन अनिवार्य हैं।
b) भाषा विनम्र और औपचारिक होनी चाहिए।
OR
(ii) आप शोभा/शोभित हैं। अपने क्षेत्र में पेय जल के बढ़ते संकट की ओर ध्यान दिलाने के लिए किसी दैनिक समाचार-पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।
Answer:
परीक्षा भवन
XYZ नगर
दिनांक : XX/XX/XXXX
सेवा में,
संपादक महोदय,
दैनिक समाचार-पत्र, XYZ नगर
विषय: क्षेत्र में पेय जल के बढ़ते संकट की ओर ध्यान दिलाने हेतु
महोदय,
आपके लोकप्रिय समाचार-पत्र के माध्यम से मैं प्रशासन का ध्यान अपने क्षेत्र में गहराते पेय जल संकट की ओर आकर्षित करना चाहता/चाहती हूँ। पिछले कुछ महीनों से जल आपूर्ति अनियमित हो गई है, जिससे निवासियों को भारी परेशानी हो रही है। कृपया इस समस्या को अपने समाचार-पत्र में स्थान देकर संबंधित विभाग तक पहुँचाने का कष्ट करें, ताकि शीघ्र समाधान हो सके।
सधन्यवाद।
भवदीय/भवदीया
शोभा/शोभित
Teacher's Note:
a) संपादक को पत्र में समस्या का ठोस विवरण और समाधान की अपेक्षा स्पष्ट होनी चाहिए।
b) पत्र प्रारूप की सभी औपचारिकताएँ पूरी करें।
15. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 40 शब्दों में विज्ञापन लिखिए : [3 Marks]
(i) 'स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर बनो' - स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के प्रति जन-जागरूकता के लिए एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
Answer: स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर बनो ! अपने देश में बना सामान खरीदें, देश की प्रगति में भागीदार बनें। स्वदेशी वस्तुएँ - गुणवत्ता में उत्तम, कीमत में किफ़ायती। आइए, स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दें। जय स्वदेशी! जय हिंद!
Teacher's Note:
a) विज्ञापन आकर्षक शीर्षक और संक्षिप्त प्रभावी भाषा में हो।
b) विषय-वस्तु, प्रस्तुति और भाषा तीनों पर अंक दिए जाते हैं।
OR
(ii) मिट्टी के बर्तन बनाने वाली कंपनी 'विरासत' की ओर से अपने उत्पादों की जानकारी देने तथा बिक्री बढ़ाने के लिए एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
Answer: 'विरासत' मिट्टी के बर्तन - शुद्धता और परंपरा का प्रतीक। सुंदर, टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल मिट्टी के बर्तन अब आपके घर के लिए, आकर्षक छूट के साथ उपलब्ध। संपर्क करें : विरासत हस्तशिल्प केंद्र। अभी खरीदें और परंपरा को अपनाएँ !
Teacher's Note:
a) उत्पाद की विशेषताएँ और संपर्क सूचना अवश्य दें।
b) चित्रात्मक और आकर्षक भाषा का प्रयोग करें।
16. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए : [4 Marks]
(i) आप स्वयंसेवी संस्था 'रोशनी' की/के अध्यक्ष प्रणीति/प्रणीष हैं। 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस' के अवसर पर मादक द्रव्यों से होने वाले नुकसान के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए संस्था द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जन साधारण को इस बात की जानकारी देने के लिए एक सूचना तैयार कीजिए।
Answer:
रोशनी (स्वयंसेवी संस्था)
सूचना
दिनांक : XX/XX/XXXX
'विश्व तंबाकू निषेध दिवस' के अवसर पर मादक द्रव्यों से होने वाले नुकसान के प्रति जन-जागरूकता हेतु हमारी संस्था 'रोशनी' द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विशेषज्ञों द्वारा तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी। सभी इच्छुक व्यक्ति इसमें भाग ले सकते हैं। स्थान एवं समय की सूचना कार्यालय से प्राप्त करें।
प्रणीति/प्रणीष
अध्यक्ष, रोशनी
Teacher's Note:
a) सूचना में शीर्षक, दिनांक, विषय-वस्तु और हस्ताक्षर अनिवार्य हैं।
b) भाषा संक्षिप्त और स्पष्ट होनी चाहिए।
OR
(ii) आप अ.ब.स. विद्यालय के वरिष्ठ विज्ञान अध्यापिका/अध्यापक प्रणीति/प्रणीष हैं। आपके विद्यालय में 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' के अवसर पर विज्ञान मेले का आयोजन होने वाला है। इस बारे में सभी विद्यार्थियों को जानकारी देने के लिए एक सूचना तैयार कीजिए।
Answer:
अ.ब.स. विद्यालय
सूचना
दिनांक : XX/XX/XXXX
समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' के अवसर पर हमारे विद्यालय में विज्ञान मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी विद्यार्थी अपने वैज्ञानिक मॉडल और प्रयोग प्रस्तुत कर सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी अपना नाम विज्ञान विभाग में शीघ्र दर्ज करवाएँ।
प्रणीति/प्रणीष
वरिष्ठ विज्ञान अध्यापिका/अध्यापक
Teacher's Note:
a) सूचना में आयोजन का विषय, उद्देश्य और भागीदारी की प्रक्रिया स्पष्ट होनी चाहिए।
b) प्रारूप में शीर्षक और हस्ताक्षर का ध्यान रखें।
Please click the link below to download pdf file of CBSE Class 10 Hindi B Question Paper 2026 Solved Code 4-4-3
Free study material for Hindi
CBSE Class 10 Hindi B Question Paper 2026 Solved Code 4-4-3 & Previous Year Question Papers for Class 10 Hindi B
Class 10 Hindi B Past Exam Papers & Resources
Access structured past examination sets for Class 10 Hindi B. Solving the CBSE Class 10 Hindi B Question Paper 2026 Solved Code 4-4-3 provided above helps students understand actual exam difficulty levels, question formats, and topic distributions for both descriptive and objective sections.
Importance of Solving CBSE Class 10 Hindi B Question Paper 2026 Solved Code 4-4-3
Practicing past question sets under timed home conditions helps refine pacing and time management skills, ensuring you complete your Hindi B examination comfortably within the official duration.
Complete Your Exam Preparation
Download digital copies of these papers for convenient offline revision anywhere. Cross-check your completed steps against our expert solution guides to ensure complete accuracy.
FAQs
The CBSE Class 10 Hindi B Question Paper 2026 Solved Code 4-4-3 is available for download on StudiesToday.com. It includes complete set with all sections so that Class 10 students can practice with the exact same paper that came in the CBSE exams.
Yes, the solutions for CBSE Class 10 Hindi B Question Paper 2026 Solved Code 4-4-3 are prepared by subject matter experts as per official marking scheme. Class 10 students will understand the structure of answers and 'step-marks' methodology Hindi B.
Solving previous year papers like CBSE Class 10 Hindi B Question Paper 2026 Solved Code 4-4-3 is important to understand repeat themes and question difficulty levels of Hindi B. It helps Class 10 students to test their time management skills too.
Yes, where applicable, CBSE Class 10 Hindi B Question Paper 2026 Solved Code 4-4-3 is available in both English and Hindi mediums. All students from Class 10 can access Hindi B study material in their preferred language.
No, all previous year question papers on StudiesToday, including CBSE Class 10 Hindi B Question Paper 2026 Solved Code 4-4-3, are provided free of charge in mobile-friendly PDF.