Value Based Questions (VBQs) for Class 10 Social Science
Access comprehensive Value Based Questions (VBQs) for Contemporary India Chapter 06 Manufacturing Industries using the CBSE Class 10 Social Science Manufacturing industry VBQs in Hindi. Designed to align with the 2026-27 CBSE academic guidelines, these competency-based resources help Class 10 Social Science students apply theoretical knowledge to real-world scenarios.
Practice Class 10 Social Science VBQs: Contemporary India Chapter 06 Manufacturing Industries
Access the complete VBQ PDF for Class 10 Social Science below. Regular practice with these targeted competency-based questions builds familiarity with expected application-level question patterns to help secure higher marks.
अध्याय – 6: विनिर्माण उद्योग
प्रश्न 27) कृषि और उद्योगों का साथ–साथ चलना किसी भी देश के विकास में किस प्रकार महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है?
मूल्य – सहयोगपूर्ण प्रकृति।
प्रश्न 28) उद्योगों की स्थापना पर प्रमुख सहायक कारकों पर प्रकाश डालते हुए देश की अर्थव्यवस्था को मज़बूत बनाने में उद्योगों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त कीजिए।
मूल्य – दूरदर्शिता।
प्रश्न 29) आपके विचार में महाराष्ट्र और गुजरात में ऐसी कौन–सी अनुकूल परिस्थितियाँ हैं, जिनके कारण प्रारंभिक वर्षों में अधिकांश सूती वस्त्र मिलें वहीं स्थापित हुईं। वर्णन कीजिए।
मूल्य – सहसंबंध स्थापना।
प्रश्न 30) भारत के लिए रसायन उद्योग बहुत महत्त्वपूर्ण क्यों है? इस कथन पर अपने विचार व्यक्त कीजिए।
मूल्य – संसाधनपूर्णता।
प्रश्न 31) देश में उद्योगों के असमान विकास का आपकी दृष्टि में क्या कारण है? स्पष्ट कीजिए।
मूल्य – आलोचनात्मक चिंतन।
प्रश्न 32) इलेक्ट्रॉनिक उद्योग ने भारत के आम लोगों के जीवन और देश की अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन ला दिया है। क्या आप इस कथन से सहमत हैं? अपने विचार व्यक्त कीजिए।
मूल्य – समझ अथवा बोधात्मकता।
प्रश्न 33) क्या आप इस कथन से सहमत हैं कि कुटीर उद्योग भी भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है? कुटीर उद्योगों की उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त कीजिए।
मूल्य – समूहकार्य, उपयोगिता।
उत्तर 27 – कृषि और उद्योग एक दूसरे से पृथक नहीं हैं, ये एक दूसरे के पूरक हैं। उदाहरणार्थ, भारत में कृषि पर आधारित उद्योगों ने कृषि पैदावार में बढ़ोतरी को प्रोत्साहित किया है। ये उद्योग कच्चे माल के लिए कृषि पर निर्भर हैं तथा इनके द्वारा निर्मित उत्पाद – जैसे सिंचाई के लिए पंप, उर्वरक, कीटनाशक दवाएँ, प्लास्टिक पाइप, मशीनें व कृषि औज़ार आदि पर किसान निर्भर हैं। इसलिए विनिर्माण उद्योग के विकास तथा स्पर्धा से न केवल कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिला है अपितु उत्पादन प्रक्रिया भी सक्षम हुई है।
उत्तर 28 – उद्योगों की स्थापना स्वभावतः जटिल है। इनकी स्थापना कच्चे माल की उपलब्धता से प्रभावित होती है। इन सभी कारकों का एक स्थान पर पाया जाना संभव नहीं है। विनिर्माण उद्योग की स्थापना के लिए वही स्थान उपयुक्त है जहाँ ये कारक उपलब्ध हों अथवा जहाँ इन्हें कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा सकता है। औद्योगिक प्रक्रिया के प्रारंभ होने के साथ–साथ नगरीकरण प्रारंभ होता है। कभी–कभी उद्योग शहरों के निकट लगाए जाते हैं। औद्योगीकरण तथा नगरीकरण साथ–साथ चलते हैं। नगर उद्योगों को बाज़ार तथा सेवाएँ जैसे – बैंकिंग, बीमा, परिवहन, श्रमिक तथा वित्तीय सलाह आदि उपलब्ध कराते हैं। कई उद्योग नगरों के पास केंद्रित होने से समूहन बचत कहते हैं।
उत्तर 29 – आरंभिक वर्षों में सूती वस्त्र उद्योग महाराष्ट्र तथा गुजरात के कपास उत्पादक क्षेत्रों तक ही सीमित थे। कपास की उपलब्धता, बाज़ार, परिवहन, पत्तनों की समीपता, आर्द्र (नमीयुक्त) जलवायु आदि कारकों ने इसके स्थानीयकरण को बढ़ावा दिया। इस उद्योग का कृषि से निकट का संबंध है और कृषकों, कपास चुनने वालों, गाँठ बनाने वालों, कताई करने वालों, रँगाई करने वालों, डिज़ाइन बनाने वालों, पैकेट बनाने वालों और सिलाई करने वालों को यह जीविका प्रदान करता है।
उत्तर 30 – भारत में रसायन उद्योग तेज़ी से विकसित हो रहा तथा फैल रहा है। इसकी भागीदारी सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 3 प्रतिशत है। यह उद्योग एशिया का तीसरा बड़ा तथा विश्व में आकार की दृष्टि से 12वें स्थान पर है। इसमें लघु तथा बृहत दोनों क्षेत्रों में विनिर्माण इकाइयाँ सम्मिलित हैं। अकार्बनिक और कार्बनिक दोनों क्षेत्रों में तीव्र वृद्धि दर्ज की गई है।
उत्तर 31 – उद्योगों के असमान विकास के निम्नलिखित कारण हैं :–
1) उद्योगों की स्थापना जटिल है। इसमें कच्चे माल की उपलब्धता, श्रमिक, पूँजी, शक्ति के साधन तथा बाज़ार आदि की उपलब्धता से प्रभावित होती है। इन सभी कारकों का एक स्थान पर पाया जाना लगभग असंभव है। फलस्वरूप विनिर्माण उद्योग की स्थापना के लिए वही स्थान उपयुक्त है जहाँ ये कारक उपलब्ध हों।
2) सरकार की गलत नीतियों के कारण भी उद्योगों पर गलत प्रभाव पड़ता है।
उत्तर 32 –
1) इस उद्योग के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के उत्पाद व्यापक रूप से तैयार किए जाते हैं, जैसे – ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, टेलीफोन, सेल्युलर फोन, पेजर, कम्प्यूटर, टेलीफोन एक्सचेंज आदि।
2) यह उद्योग डाकघरों, तारघरों, रक्षा, रेलवे, बैंक, वायुपरिवहन और मौसम विभाग के लिए उनकी आवश्यकतानुसार अनेक प्रकार के उपकरण तैयार करता है।
3) संचार में लाखों लोग मोबाइल फोन का उपयोग कर रहे हैं।
4) सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग से 31 मार्च 2005 तक 10 लाख से ज़्यादा को रोज़गार मिला है।
5) यह उद्योग विदेशी मुद्रा कमाने वाला प्रमुख उद्योग है क्योंकि इससे बहुत बड़ी संख्या में लोगों को विदेशों में रोज़गार मिल रहा है।
उत्तर 33 – कुटीर उद्योग लघु स्तर के उद्योग होते हैं जो ग्रामीण और कृषि आधारित जनसंख्या की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं तथा रोज़गार के स्रोत के रूप में अतिरिक्त आय का स्रोत भी उपलब्ध करवाते हैं। भारत की अधिकतर जनसंख्या ग्रामीण है तथा लघु उद्योगों में ही कार्यरत है। इसलिए देश की अर्थव्यवस्था और सकल घरेलू उत्पाद में इनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका है।
Free study material for Social Science
Value-Based Questions (VBQs) for Class 10 Social Science Contemporary India Chapter 06 Manufacturing Industries
Download VBQs for Class 10 Social Science Contemporary India Chapter 06 Manufacturing Industries
Explore curated Value-Based Questions (VBQs) for Contemporary India Chapter 06 Manufacturing Industries, structured according to the latest CBSE curriculum for Class 10 Social Science. These problems focus on ethical and real-world themes to strengthen analytical reasoning.
Expert Guidance for Contemporary India Chapter 06 Manufacturing Industries VBQs
Pair your practice with our comprehensive NCERT solutions for Class 10 Social Science to review detailed responses and master the underlying themes of this chapter.
Enhance Analytical Depth for Class 10 Social Science
Wrap up your preparation by testing your critical thinking against standard Social Science question formats. All resources on our platform are free to access.
FAQs
The latest collection of Value Based Questions for Class 10 Social Science Contemporary India Chapter 06 Manufacturing Industries is available for free on StudiesToday.com. These questions are as per 2026 academic session to help students develop analytical and ethical reasoning skills.
Yes, all our Social Science VBQs for Contemporary India Chapter 06 Manufacturing Industries come with detailed model answers which help students to integrate factual knowledge with value-based insights to get high marks.
VBQs are important as they test student's ability to relate Social Science concepts to real-life situations. For Contemporary India Chapter 06 Manufacturing Industries these questions are as per the latest competency-based education goals.
In the current CBSE pattern for Class 10 Social Science, Contemporary India Chapter 06 Manufacturing Industries Value Based or Case-Based questions typically carry 3 to 5 marks.
Yes, you can download Class 10 Social Science Contemporary India Chapter 06 Manufacturing Industries VBQs in a mobile-friendly PDF format for free.