NCERT Solutions Class 11 Political Science Political Theory Chapter 05 Rights (अधिकार) in Hindi

NCERT Solutions for Class 11 Political Science: Chapter 05 अधिकार

Review structured textbook solutions for Class 11 Political Science Chapter 05 अधिकार. Built according to NCERT guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Practice Class 11 Political Science Solutions: Chapter 05 अधिकार

View or download the dedicated Chapter 05 अधिकार solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Political Science.

Question 1: अधिकार क्या हैं और वे महत्वपूर्ण क्यों हैं? अधिकारों का दावा करने के लिए उपयुक्त आधार क्या हो सकते हैं?

Answer:

अधिकार-गवर्नर के अनुसार—'अधिकार वे शक्तियाँ हैं जो नैतिक प्राणी होने के नाते मनुष्य के कार्यों की पूर्ति के लिए आवश्यक हों।'
अधिकार मूल रूप से हकदारी अथवा ऐसा दावा है जिसका औचित्य सिद्ध हो। यह बताता है कि नागरिक, व्यक्ति और मनुष्य होने के नाते हम किसके हकदार हैं। सम्मान और गरिमामपूर्ण जीवन बसर के लिए अधिकारों का दावा किया जा सकता है तथा अधिकारों की दावेदारी का दूसरा आधार यह है कि वे हमारी बेहतरी के लिए आवश्यक हैं।

मुख्य बिंदु:

• अधिकार व्यक्ति के विकास के लिए अनिवार्य स्थितियाँ हैं।
• यह समाज और राज्य से हमारी कुछ न्यूनतम माँगों को प्रस्तुत करते हैं।
• अधिकारों का आधार मनुष्य की गरिमा और उसकी नैतिक आवश्यकताएँ हैं।

आम गलतियाँ:

• अधिकारों को केवल कानून द्वारा दी गई छूट मान लेना।
• अधिकारों और कर्तव्यों में अंतर स्पष्ट न करना।
• अधिकारों के नैतिक आधार की उपेक्षा करना।

Exam Tips:

a) परिभाषा लिखते समय किसी प्रसिद्ध विचारक (जैसे गवर्नर) का उल्लेख अवश्य करें।
b) अधिकारों के अर्थ को तार्किक रूप से समझाएं।
c) उत्तर को छोटे-छोटे बिंदुओं में विभाजित करें ताकि वह स्पष्ट लगे।

 

Question 2: किन आधारों पर यह अधिकार अपनी प्रकृति में सार्वभौमिक माने जाते हैं?

Answer:

अधिकार अपनी प्रकृति में सार्वभौमिक माने जाते हैं क्योंकि प्रजातंत्र में सभी व्यक्तियों को समान रूप से प्राप्त हैं। हमारे लिए अधिकार ईश्वर प्रदत्त हैं। हमें जन्म से बहुत सारे अधिकार प्राप्त हैं। फलस्वरूप कोई भी व्यक्ति हमसे इन अधिकारों को नहीं छीन सकता।
निम्नलिखित आधारों पर अधिकारों को सार्वभौमिक माना जा सकता है:
शिक्षा का अधिकार: शिक्षा का अधिकार हमारी तर्क-शक्ति को विकसित करने में मदद करता है। हमें उपयोगी कौशल प्रदान करता है तथा जीवन में सूझ-बूझ के साथ चयन करने में सक्षम बनाता है। व्यक्ति के कल्याण के लिए इस हद तक शिक्षा को अनिवार्य समझा जाता है कि उसे सार्वभौमिक अधिकार माना जाता है।
जीविका का अधिकार: यह एक व्यक्ति के जीवन जीने का आधार है जिससे उसके जीवन का संचालन होता है।
स्वतंत्रता का अधिकार: स्वतंत्रता का अधिकार समाज में रहने वाले सभी लोगों के लिए बहुत आवश्यक माना जाता है। सभी नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्राप्त है।

मुख्य बिंदु:

• सार्वभौमिक अधिकार जाति, धर्म या लिंग के भेदभाव के बिना सभी को मिलते हैं।
• ये मानवीय गरिमा को बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं।
• शिक्षा, जीविका और स्वतंत्रता इसके प्रमुख उदाहरण हैं।

आम गलतियाँ:

• सार्वभौमिक अधिकारों का संबंध केवल मौलिक अधिकारों तक सीमित समझ लेना।
• इनके पीछे के नैतिक और सामाजिक आधारों को न लिखना।

Exam Tips:

a) सार्वभौमिकता का अर्थ स्पष्ट रूप से परिभाषित करें।
b) उदाहरण के तौर पर शिक्षा और जीविका के अधिकारों का जिक्र करें।
c) भाषा को सरल और मानक हिंदी में रखें।

 

Question 3: संक्षेप में उन नए अधिकारों की चर्चा कीजिए, जो हमारे देश में सामने रखे जा रहे हैं। उदाहरण के लिए आदिवासियों के अपने आवास और जीने के तरीके को संरक्षित रखने तथा बच्चों के बँधुआ मजदूरी के खिलाफ अधिकार जैसे नए अधिकारों को लिया जा सकता है।

Answer:

नए अधिकार जो हमारे देश के सामने रखे जा रहे हैं वे इस प्रकार हैं:
• लोकसभा तथा राज्य की विधानसभाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने की माँग।
• महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए अधिकार की माँग।
• बच्चों को प्राथमिक शिक्षा उनकी मातृभाषा में दी जाए।

मुख्य बिंदु:

• नए अधिकार समाज की बदलती हुई जरूरतों और आकांक्षाओं को दर्शाते हैं।
• इनमें हाशिए के समूहों और महिलाओं के अधिकार प्रमुख हैं।
• सांस्कृतिक पहचान और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दे भी इसमें शामिल हैं।

आम गलतियाँ:

• केवल पारंपरिक अधिकारों तक उत्तर को सीमित रखना।
• समकालीन सामाजिक मुद्दों और माँगों की अनदेखी करना।

Exam Tips:

a) वर्तमान समय के प्रासंगिक उदाहरण दें।
b) महिलाओं और बच्चों के अधिकारों से जुड़े बिंदुओं को विशेष रूप से रेखांकित करें।
c) उत्तर को बिंदुवार लिखें ताकि परीक्षक पर अच्छा प्रभाव पड़े।

 

Question 4: राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक अधिकारों में अंतर बताइए। हर प्रकार के अधिकार के उदाहरण भी दीजिए।

Answer:

राजनीतिक अधिकार: राजनीतिक अधिकार इस प्रकार हैं:
• राजनीतिक अधिकार में वोट देने का, चुनाव तथा राजनीतिक पार्टी का गठन करने का अधिकार प्राप्त है।
• कानून के समक्ष समानता।
• प्रतिनिधि चुनने का अधिकार
• अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
आर्थिक अधिकार: आर्थिक अधिकार इस प्रकार हैं:
• वे वे अधिकार हैं जो मनुष्य की आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं। जैसे– भोजन, मकान, रोजगार तथा कपड़ा।
• आर्थिक अधिकार में बेरोजगारी भत्ता तथा रोजगार की न्यूनतम गारंटी पाने का अधिकार होता है।
• पर्याप्त मजदूरी पाने का अधिकार
• कार्य करने का अधिकार
सांस्कृतिक अधिकार: सांस्कृतिक अधिकार इस प्रकार हैं:
• ये वे अधिकार हैं जो मानव के विकास तथा सुव्यवस्थित जीवन के आवश्यक हैं।
• प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार।
• शैक्षिक संस्थाओं की स्थापना का अधिकार
• अपनी इच्छानुसार वेशभूषा धारण करना तथा पूजा, त्यौहार मनाने का अधिकार।

मुख्य बिंदु:

• राजनीतिक अधिकार नागरिकों को शासन प्रक्रिया में भाग लेने योग्य बनाते हैं।
• आर्थिक अधिकार जीवन की बुनियादी जरूरतों को पूरा करते हैं।
• सांस्कृतिक अधिकार व्यक्ति की पहचान और संस्कृति को सुरक्षित रखते हैं।

आम गलतियाँ:

• तीनों प्रकार के अधिकारों के उदाहरणों को आपस में मिला देना।
• आर्थिक और सांस्कृतिक अधिकारों के अंतर को स्पष्ट न कर पाना।

Exam Tips:

a) तीनों श्रेणियों की अलग-अलग हेडिंग बनाकर उत्तर लिखें।
b) प्रत्येक श्रेणी के कम से कम दो-दो स्पष्ट उदाहरण दें।
c) उत्तर को सुव्यवस्थित और स्पष्ट रखें।

 

Question 5: अधिकार राज्य की सत्ता पर कुछ सीमाएँ लगाते हैं। उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए।

Answer:

अधिकार राज्य को कुछ विशिष्ट तरीकों से कार्य करने के लिए वैधानिक दायित्व सौंपते हैं। अधिकार राज्य का कार्य करने का क्षेत्र निश्चित करते हैं, जिससे राज्य किसी भी प्रकार का अमानवीय कार्य न कर पाए। राज्य किसी भी नागरिक के साथ जाति, भाषा, रंग आदि के आधार पर भेदभाव न कर सके। अधिकार केवल यह ही नहीं बताते कि राज्य को क्या करना चाहिए बल्कि वे ये भी सुनिश्चित करते हैं कि राज्य को क्या नहीं करना चाहिए।
उदाहरण – राज्य किसी व्यक्ति को अपनी मर्जी से गिरफ्तार नहीं कर सकता। किसी भी व्यक्ति को पकड़ने के लिए पहले गिरफ्तारी वारंट दिखाना पुलिस के लिए आवश्यक है। उसे किसी न्यायलय के सामने उस व्यक्ति की स्वतंत्रता में कटौती करने का कारण स्पष्ट करना होगा।

मुख्य बिंदु:

• अधिकार राज्य की निरंकुशता पर अंकुश लगाते हैं।
• यह नागरिकों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता की रक्षा करते हैं।
• राज्य के लिए यह अनिवार्य करते हैं कि वह कानूनी प्रक्रिया का पालन करे।

आम गलतियाँ:

• केवल यह लिखना कि अधिकार राज्य को क्या करने की छूट देते हैं, यह न लिखना कि क्या करने से रोकते हैं।
• उपयुक्त उदाहरण का अभाव होना।

Exam Tips:

a) गिरफ्तारी और वारंट वाले उदाहरण का स्पष्ट उल्लेख करें।
b) 'राज्य को क्या करना चाहिए और क्या नहीं' इस अंतर को मुख्य रूप से समझाएँ।
c) उत्तर के अंत में निष्कर्ष जैसी छोटी पंक्ति लिखें।

 

Free NCERT Textbook Explanations: Class 11 Political Science Chapter 05 अधिकार

Accessing Chapter 05 अधिकार Solutions

Access structured NCERT textbook solutions for Chapter 05 अधिकार. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 11 Political Science, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Concept-Driven Answers for Class 11 Political Science

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 05 अधिकार concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Maximizing Study Efficiency

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 11 Political Science.

FAQs

Where can I find the latest NCERT Solutions Class 11 Political Science Political Theory Chapter 05 Rights (अधिकार) in Hindi for the 2026-27 session?

The complete and updated NCERT Solutions Class 11 Political Science Political Theory Chapter 05 Rights (अधिकार) in Hindi is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Political Science are as per latest NCERT curriculum.

Are the Political Science NCERT solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the NCERT Solutions Class 11 Political Science Political Theory Chapter 05 Rights (अधिकार) in Hindi as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Political Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 NCERT solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using NCERT language because NCERT marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our NCERT Solutions Class 11 Political Science Political Theory Chapter 05 Rights (अधिकार) in Hindi will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer NCERT Solutions Class 11 Political Science Political Theory Chapter 05 Rights (अधिकार) in Hindi in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Political Science. You can access NCERT Solutions Class 11 Political Science Political Theory Chapter 05 Rights (अधिकार) in Hindi in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Political Science NCERT solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire NCERT Solutions Class 11 Political Science Political Theory Chapter 05 Rights (अधिकार) in Hindi in printable PDF format for offline study on any device.