NCERT Solutions Class 8 Hindi पाठ 5 चिट्ठियों की अनूठी दुनिया

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 8 Hindi पाठ 5 चिट्ठियों की अनूठी दुनिया

Review structured textbook solutions for Class 8 Hindi पाठ 5 चिट्ठियों की अनूठी दुनिया. Built according to NCERT guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Download पाठ 5 चिट्ठियों की अनूठी दुनिया Textbook Solutions PDF

View or download the dedicated पाठ 5 चिट्ठियों की अनूठी दुनिया solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant 3 for पाठ 5 चिट्ठियों की अनूठी दुनिया

प्रश्न अभ्यास

पाठ से

Question 1. पत्र जैसा संतोष फ़ोन या एसएमएस का संदेश क्यों नहीं दे सकता?

उत्तर

पत्रों का अपना अलग महत्व है। पत्रों द्वारा हम अपने मनोभावों को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं लेकिन फ़ोन, एसएमएस द्वारा केवल कामकाजी बातों को संक्षिप्त रूप से व्यक्त कर सकते हैं। पत्रों को हम अपने सगे-सम्बंधियों की धरोहर के रूप में सहेज कर रख सकते हैं। परन्तु फ़ोन या एस.एम.एस को हम सहेज कर नहीं रख सकते हैं। पत्रों से आत्मीयता झलकती है। इन्हें अनुसंधान का विषय भी बनाया जा सकता है। ये कई किताबों का आधार हैं।

Question 2. पत्र को खत, कागद, उत्तरम्‌, जाबू, लेख, कडिद, पाती, चिट्ठी इत्यादि कहा जाता है। इन शब्दों से संबंधित भाषाओं के नाम बताइए।
 
(i)
खत -
उर्दू
(ii)
कागद -
कन्नड़
(iii)
उत्तरम्‌ -
तेलूगु
(iv)
जाबू -
तेलूगु
(v)
लेख -
तेलूगु
(vi)
कडिद-
तमिल
(vii)
पाती -
हिन्दी
(viii)
चिट्ठी -
हिन्दी
(ix)
पत्र -
संस्कृत


Question 3. पत्र लेखन की कला के विकास के लिए क्या-क्या प्रयास हुए? लिखिए।

उत्तर

पत्र लेखन की कला को विकसित करने के लिए स्कूली पाठयक्रमों में पत्र लेखन का विषय भी शामिल किया गया। केवल भारत में ही नहीं बल्कि विश्व के अन्य कई देशों में भी प्रयास किए गए। विश्व डाक संघ की ओर से 16 वर्ष से कम आयुवर्ग के बच्चों के लिए पत्र लेखन प्रतियोगिताएँ आयोजित करने का कार्यक्रम सन्‌ 1972 से शुरू किया गया।

Question 4. पत्र धरोहर हो सकते हैं लेकिन एसएमएस क्यों नहीं? तर्क सहित अपना विचार लिखिए।

उत्तर

पत्र लिखित रूप में होते हैं। पत्रों को लोग सहेजकर रखते हैं परन्तु एसएमएस को जल्द ही भुला दिया जाता है। एसएमएस को मोबाइल में सहेज कर रखने की क्षमता ज़्यादा समय तक नहीं होती है। परन्तु पत्रों के साथ ऐसी कोई समस्या नहीं होती है। हम जितने चाहे उतने पत्रों को धरोहर के रूप में समेट कर रख सकते हैं। दुनिया के तमाम संग्रहालयों में जानी-मानी हस्तियों के पत्रों का अनूठा संकलन भी है। पत्र देश, काल, समाज को जानने का असली साधन है।

Question 5. क्या चिट्ठियों की जगह कभी फैक्स, ई-मेल, टेलीफोन तथा मोबाइल ले सकते हैं?

उत्तर

प्रत्येक वस्तु का अपना एक अलग महत्व होता है। उसी प्रकार आज तकनीकी की दुनिया में भी चिट्ठियों की जगह कोई नहीं ले सकता है। पत्र लेखन एक साहित्यिक कला है परन्तु फेक्स, ई-मेल, टेलीफोन तथा मोबाइल जैसे तकनीकी माध्यम केवल काम-काज के क्षेत्र में महत्वपूर्ण हैं। आज ये आवश्यकताओं में आते हैं फिर भी ये पत्र का स्थान नहीं ले सकते हैं।

पाठ से आगे

Question 1. किसी के लिए बिना टिकट सादे लिफ़ाफ़े पर सही पता लिखकर पत्र बैरंग भेजने पर कौन-सी कठिनाई आ सकती है? पता कीजिए।

उत्तर

सही पता न लिखकर पत्र भेजने पर पत्र को पाने वाले व्यक्ति को टिकट की धनराशि जुर्माने के रूप में देनी होगी तभी उसे पत्र दिया जाएगा अन्यथा पत्र वापस चला जाएगा।

Question 2. पिन कोड भी संख्याओं में लिखा गया एक पता है, कैसे?


उत्तर

पिन कोड का पूरा रूप है पोस्टल इंडेक्स नंबर। यह 6 अंको का होता है। हर एक का खास स्थानीय अर्थ होता है, जैसे − 1. राज्य, 2. उपक्षेत्र 3. संबंधित डाकघर। पहला अंक राज्य, 2, 3 अंक उपक्षेत्र, 4, 5, 6 अंक डाकघर का होता है। इसके साथ व्यक्ति का नाम और नंबर आदि भी लिखना पड़ता है। पिन कोड किसी खास क्षेत्र को संबोधित करता है कि यह पत्र किस राज्य के किस क्षेत्र का है। इसके अंको में शहर का संकेत होता है। इसीलिए पिन कोड भी संख्याओं में लिखा गया एक पता है।

Question 3. ऐसा क्यों होता था कि महात्मा गांधी को दुनिया भर से पत्र 'महात्मा गांधी-इंडिया' पता लिखकर आते थे?

उत्तर
 

महात्मा गांधी अपने समय के सर्वाधिक लोकप्रिय व्यक्ति थे। वे ज्यादातर देश भ्रमण पर  थे इसलिए पत्र लिखने वाला इंडिया लिखकर पत्र भेजता था।  गाँधी जी देश के किस भाग में रह रहे हैं यह देशवासियो को पता रहता था। अत: उनको पत्र अवश्य मिल जाता था। 

भाषा की बात

Question 1. किसी प्रयोजन विशेष से संबंधित शब्दों के साथ पत्र शब्द जोड़ने से कुछ नए शब्द बनते हैं, जैस-प्रशस्ति पत्र, समाचार पत्र। आप भी पत्र के योग से बननेवाले दस शब्द लिखिए।


उत्तर
 

(i) साहित्यिक पत्र
(ii) मासिक पत्र
(ii) छः मासिक पत्र
(iv) वार्षिक पत्र
(v) दैनिक पत्र
(vi) साप्ताहिक पत्र
(vii) पाक्षिक पत्र
(viii) प्रेम पत्र
(ix) सरकारी पत्र
(x) प्रार्थना पत्र
(xi) त्याग पत्र
(xii) नियुक्ति पत्र
(xiii) मान पत्र
(xiv) बधाई पत्र
(xiv) संधि पत्र
(xvi) निमंत्रण पत्र

 

Question 2.'व्यापारिक' शब्द व्यापार के साथ 'इक' प्रत्यय के योग से बना है। इक प्रत्यय के योग से बनने वाले शब्दों को अपनी पाठ्यपुस्तक से खोजकर लिखिए।

उत्तर
 

(i) व्यवसायिक
(ii) साहित्यिक
(iii) सांस्कृतिक
(iv) दैनिक
(v) प्राकृतिक
(vi) जैविक
(vii) प्रारंभिक
(viii) पौराणिक
(ix) ऐतिहासिक
(x) स्वाभाविक
(xi) आर्थिक
(xii) माध्यमिक
(xiii) पारिश्रमिक

Question 3. दो स्वरों के मेल से होने वाले परिवर्तन को स्वर संधि कहते हैं; जैसे- रवीन्द्र = रवि + इन्द्र। इस संधि में इ + इ = ई हुई है। इसे दीर्घ संधि कहते हैं। दीर्घ स्वर संधि के और उदाहरण खोजकर लिखिए। मुख्य रूप से स्वर संधियाँ चार प्रकार की मानी गई हैं- दीर्घ, गुण, वृद्धि और यण।

ह्रस्व या दीर्घ अ, इ, उ के बाद ह्रस्व या दीर्घ अ, इ, उ, आ आए तो ये आपस में मिलकर क्रमशः दीर्घ आ, ई, ऊ हो जाते हैं, इसी कारण इस संधि को दीर्घ संधि कहते हैं; जैसे- संग्रह + आलय = संग्रहालय, महा + आत्मा = महात्मा। 
इस प्रकार के कम-से-कम दस उदाहरण खोजकर लिखिए और अपनी शिक्षिका/शिक्षक को दिखाइए। 

उत्तर

(i) विद्यालय = विद्या + आलय (आ + आ)
(ii) संग्रहालय = संग्रह + आलय (अ + आ)
(iii) हिमालय = हिम + आलय (अ + आ)
(iv) भोजनालय = भोजन + आलय (अ + आ)
(v) रवीन्द्र = रवि + इंद्र (इ + इ)
(vi) अनुमति = अनु + मति (उ + अ)
(vii) गुरूपदेश = गुरू + उपदेश (उ + उ)
(viii) सदा + एव = सदैव (आ+ ए)
(ix) सूर्य + उदय = सूर्योदय (अ + उ)
(x) सु + इच्छा = स्वेच्छा ( उ + इ)

NCERT Solutions for Class 8 Hindi पाठ 5 चिट्ठियों की अनूठी दुनिया

Textbook Solutions for Class 8 Hindi पाठ 5 चिट्ठियों की अनूठी दुनिया

Explore reliable textbook solutions for पाठ 5 चिट्ठियों की अनूठी दुनिया tailored for Class 8 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official NCERT standards for Hindi.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of पाठ 5 चिट्ठियों की अनूठी दुनिया concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Effective Self-Study and Homework Assistance

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 8 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest NCERT Solutions Class 8 Hindi पाठ 5 चिट्ठियों की अनूठी दुनिया for the 2026-27 session?

The complete and updated NCERT Solutions Class 8 Hindi पाठ 5 चिट्ठियों की अनूठी दुनिया is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 8 Hindi are as per latest NCERT curriculum.

Are the Hindi NCERT solutions for Class 8 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the NCERT Solutions Class 8 Hindi पाठ 5 चिट्ठियों की अनूठी दुनिया as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 8 NCERT solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using NCERT language because NCERT marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our NCERT Solutions Class 8 Hindi पाठ 5 चिट्ठियों की अनूठी दुनिया will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer NCERT Solutions Class 8 Hindi पाठ 5 चिट्ठियों की अनूठी दुनिया in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 8 Hindi. You can access NCERT Solutions Class 8 Hindi पाठ 5 चिट्ठियों की अनूठी दुनिया in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi NCERT solutions for Class 8 as a PDF?

Yes, you can download the entire NCERT Solutions Class 8 Hindi पाठ 5 चिट्ठियों की अनूठी दुनिया in printable PDF format for offline study on any device.