NCERT Solutions Class 8 Hindi पाठ 3 बस की यात्रा

NCERT Solutions for Class 8 Hindi: पाठ 3 बस की यात्रा

Explore reliable textbook solutions for पाठ 3 बस की यात्रा tailored for Class 8 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final NCERT evaluations.

Practice Class 8 Hindi Solutions: पाठ 3 बस की यात्रा

Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant 3 for पाठ 3 बस की यात्रा

प्रश्न अभ्यास

कारण बताएं

Question 1. "मैंने उस कंपनी के हिस्सेदार की तरफ पहली बार श्रद्धाभाव से देखा।" लेखक के मन में हिस्सेदार साहब के लिए श्रद्धा क्यों जग गई ?

उत्तर

लेखक के मन में बस कंपनी के हिस्सेदार साहब के लिए श्रद्धा इसलिए जाग गई कि वह इतनी खटारा बस को चलाने का साहस जुटा रहा था। कंपनी का हिस्सेदार अपनी पुरानी बस की खूब तारीफ़ कर रहा था| ऐसे व्यक्ति के प्रति श्रद्धा भाव ही उमड़ता है।
 

Question 2. "लोगों ने सलाह दी कि समझदार आदमी इस शाम वाली बस से सफ़र नहीं करते।"

• लोगों ने यह सलाह क्यों दी ?

उत्तर

लोगों ने लेखक को यह सलाह इसलिए दी क्योंकि इस बस का कोई भरोसा नहीं है कि यह कब और कहाँ रूक जाए, शाम बीतते ही रात हो जाती है और रात रास्ते में कहाँ बितानी पद जाए, कुछ पता नहीं रहता। उनके अनुसार यह बस डाकिन की तरह है। 


Question 3. "ऐसा जैसे सारी बस ही इंजन है और हम इंजन के भीतर बैठे हैं।"

• लेखक को ऐसा क्यों लगा ?


उत्तर

जब बस का इंजन स्टार्ट हुआ तब सारी बस झनझनाने लगी। लेखक को ऐसा प्रतीत हुआ कि पूरी बस ही इंजन है। मानो वह बस के भीतर न बैठकर इंजन के भीतर बैठा हुआ हो।

 
Question 4.''गज़ब हो गया। ऐसी बस अपने आप चलती है।''
• लेखक को यह सुनकर हैरानी क्यों हुई?

उत्तर

लेखक को बस की स्थिति देखकर लग रहा था की बस नही चल पाएगी परन्तु जब उसने बस के हिस्सेदार से पूछा तो उसने कहा चलेगी ही नही, अपने आप चलेगी। एक तो खास्ता-हालत बस ऊपर से अपने आप आप इस कारण लेखक को हैरानी हुई।

Question 5. "मैं हर पेड़ को अपना दुश्मन समझ रहा था।"
• लेखक पेड़ों को अपना दुश्मन क्यों समझ था ?


उत्तर

लेखक को पेड़ों से डर लग रहा था कि कहीं उसकी बस किसी पेड़ से टकरा न जाए। एक पेड़ निकल जाने पर वह दूसरा पेड़ का इंतज़ार करता था कि बस कहीं इस पेड़ से न टकरा जाए। यही वजह है कि लेखक को हर पेड़ अपना दुश्मन लग रहा था।

पाठ से आगे

Question 1. 'सविनय अवज्ञा आंदोलन' किसके नेतृत्व में, किस उद्देश्य से तथा कब हुआ था? इतिहास की उपलब्ध पुस्तकों आधार पर लिखिए।

उत्तर

'सविनय अवज्ञा आंदोलन' गांधीजी के नेतृत्व में, भारत को पूर्ण स्वाधीनता दिलाने के लिए 1930 ई. में हुआ था।

भाषा की बात

Question 1.बस, वश, बस तीन शब्द हैं-इनमें बस सवारी के अर्थ में, वश अधीनता के अर्थ में, और बस पर्याप्त (काफी) के अर्थ में प्रयुक्त होता है, जैसे-बस से चलना होगा। मेरे वश में नहीं है। अब बस करो। उपर्युक्त वाक्य के समान तीनों शब्दों से युक्त आप भी दो-दो वाक्य बनाइए।


उत्तर
 

(1) बस - वाहन
(i) हमारी स्कूल बस हमेशा सही वक्त पर आती है।
(ii) 507 नंबर बस ओखला गाँव जाती है।

(2) वश - अधीन
(i) मेरे क्रोध पर मेरा वश नहीं चलता।
(ii) सपेरा अपनी बीन से साँप को वश में रखता है।

(3) बस - पर्याप्त (काफी)
(i) बस, बहुत हो चुका।
(ii) तुम खाना खाना बस करो।

Question 2. ''हम पाँच मित्रों ने तय किया कि शाम चार बजे की बस से चलें। पन्ना से इसी कंपनी की बस सतना के लिए घंटे भर बाद मिलती है।''

ने, की, से आदि शब्द वाक्य के दो शब्दों के बीच संबंध स्थापित कर रहे हैं। ऐसे शब्दों को कारक कहते हैं। इसी तरह जब दो वाक्यों को एक साथ जोड़ना होता है 'कि' का प्रयोग होता है।
• कहानी में से दोनों प्रकार के चार वाक्यों को चुनिए।

उत्तर

(i)  बस कंपनी के एक हिस्सेदार भी उसी बस से जा रहे थे।
(ii)  बस सचमुच चल पड़ी और हमें लगा कि यह गाँधी जी के असहयोग और सविनय अवज्ञा आंदोलनों के वक्त अवश्य चलती होगी।
(iii)  यह समझ में नहीं आता था कि सीट पर हम बैठे हैं।
(iv)  ड्राइवर ने तरह-तरह की तरकीबें की पर वह नहीं चली।

Question 3. ''हम फ़ौरन खिड़की से दूर सरक गए। चाँदनी में रास्ता टटोलकर वह रेंग रही थी।''

'सरकना' और 'रेंगना' जैसी क्रिया दो प्रकार की गति बताती है। ऐसी कुछ और क्रियाएँ एकत्र कीजिए जो गति के लिए प्रयुक्त होती हैं, जैस-घूमना इत्यादि। उन्हें वाक्यों में प्रयोग कीजिए।

उत्तर

रफ्तार - बस की रफ्तार बहुत ही तेज़ थी।

चलना - बस का चलना ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो हवा से बातें कर रही हो।
गुज़रना - वह उस रास्ते से गुज़र रहा है।

Question 5. भाषा की दृष्टि से देखें तो हमारी बोलचाल में प्रचलित अंग्रेजी शब्द फर्स्ट क्लास में दो शब्द हैं-फर्स्ट और क्लास। यहाँ क्लास का विशेषण है फर्स्ट। चूँकि फर्स्ट संख्या है, फर्स्ट क्लास संख्यावाचक विशेषण का उदाहरण है।

महान आदमी में किसी आदमी की विशेषता है महान। यह गुणवाचक विशेषण है। संख्यावाचक विशेषण और गुणवाचक विशेषण के उदाहरण खोजकर लिखिए।

उत्तर

(i) गुणवाचक विशेषण - हरी घास, छोटा आदमी

(ii) संख्यावाचक विशेषण - चार संतरे, दूसरी बिल्ली

Step-by-Step Textbook Answers: Class 8 Hindi पाठ 3 बस की यात्रा

Textbook Solutions for Class 8 Hindi पाठ 3 बस की यात्रा

Access structured NCERT textbook solutions for पाठ 3 बस की यात्रा. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 8 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 8 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for NCERT exams.

Effective Self-Study and Homework Assistance

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of पाठ 3 बस की यात्रा with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest NCERT Solutions Class 8 Hindi पाठ 3 बस की यात्रा for the 2026-27 session?

The complete and updated NCERT Solutions Class 8 Hindi पाठ 3 बस की यात्रा is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 8 Hindi are as per latest NCERT curriculum.

Are the Hindi NCERT solutions for Class 8 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the NCERT Solutions Class 8 Hindi पाठ 3 बस की यात्रा as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 8 NCERT solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using NCERT language because NCERT marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our NCERT Solutions Class 8 Hindi पाठ 3 बस की यात्रा will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer NCERT Solutions Class 8 Hindi पाठ 3 बस की यात्रा in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 8 Hindi. You can access NCERT Solutions Class 8 Hindi पाठ 3 बस की यात्रा in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi NCERT solutions for Class 8 as a PDF?

Yes, you can download the entire NCERT Solutions Class 8 Hindi पाठ 3 बस की यात्रा in printable PDF format for offline study on any device.