NCERT Class 8 Hindi Malhar Chapter 10 Tarun Ke Swapn (तरुण के स्वप्न) PDF Download

Class 8 Hindi Chapter 10 Tarun Ke Swapn: NCERT Study Material

Review the NCERT Class 8 Hindi Malhar Chapter 10 Tarun Ke Swapn (तरुण के स्वप्न) PDF Download designed for Class 8 Hindi students. Published under the latest NCERT guidelines for 2026-27, this chapter-wise resource supports daily study and targeted revision.

Read and Download Chapter 10 Tarun Ke Swapn

Access the complete PDF for Chapter 10 Tarun Ke Swapn below. This focused excerpt allows students to isolate specific topics for thorough review. Cross-reference your textbook exercises with our detailed NCERT Solutions for Class 8 Hindi.

पाठ 10: तरुण के स्वप्न

नेताजी सुभाषचंद्र बोस ऐसे स्वाधीन संपन्न समाज और राष्ट्र का सपना देखते थे जिसमें व्यक्ति सब दृष्टियों से मुक्त हो और समाज तथा राष्ट्र की सेवा में समान रूप से भागीदार बने। वे अपने उद्बोधनों में नारी मुक्ति और सभी को शिक्षा तथा समान अवसर मिलने की बात भी करते थे। अपना यह स्वप्न वे युवाओं को सौंपना चाहते थे जिससे आदर्श समाज और आदर्श राष्ट्र का रूप साकार हो सके। आइए, अब हम नेताजी के उस उद्बोधन के विषय में जानते हैं जो उन्होंने मेदिनीपुर जिला युवक-सम्मेलन में 29 दिसंबर, 1929 को युवाओं को संबोधित करते हुए प्रगट किया था।

शिक्षक की टिप्पणी

a) यह पाठ नेताजी सुभाषचंद्र बोस का उद्बोधन (भाषण) है, जो उन्होंने मेदिनीपुर जिला युवक-सम्मेलन में 29 दिसंबर, 1929 को दिया था।
b) 'उद्बोधन' का अर्थ है जगाने या प्रेरित करने वाला भाषण; 'तरुण' का अर्थ है युवा।
c) भूमिका के अनुसार नेताजी अपना स्वप्न युवाओं को सौंपना चाहते थे।

स्वप्न तो अनेकों ने देखा। हमारे नेता स्वर्गीय देशबंधु चित्तरंजन दास ने भी एक स्वप्न देखा था। वही स्वप्न उनकी शक्ति का उत्स बना और उनके आनंद का निर्झर रहा। उनके स्वप्न के उत्तराधिकारी आज हम हैं। इसलिए हमारा भी अपना एक स्वप्न है, इसी स्वप्न की प्रेरणा से हम उठते हैं, बैठते हैं, चलते हैं, फिरते हैं और लिखते हैं, भाषण देते हैं, काम-काज करते हैं। वह स्वप्न या आदर्श क्या है? हम चाहते हैं, एक नया सर्वांगीण स्वाधीन संपन्न समाज और उस पर एक स्वाधीन राष्ट्र। उस समाज में व्यक्ति सब दृष्टियों से मुक्त हो तथा समाज के दबाव से वह मरे नहीं। उस समाज में जातिभेद का स्थान नहीं हो, उस समाज में नारी मुक्त होकर समाज एवं राष्ट्र के पुरुषों की तरह समान अधिकार का उपभोग करे और समाज तथा राष्ट्र की सेवा में समान रूप से हिस्सा ले, उस समाज में अर्थ की विषमता न हो, उस समाज में प्रत्येक व्यक्ति शिक्षा और उन्नति का समान सुअवसर पाए। जिस समाज में श्रम और कर्म की पूरी मर्यादा होगी और आलसी तथा अकर्मण्य के लिए कोई स्थान नहीं रहेगा, वह राष्ट्र किसी भी विजातीय प्रभाव से हर प्रकार से मुक्त रहेगा। जो राष्ट्र हमारे स्वदेशी समाज के यंत्र के रूप में काम करेगा, सर्वोपरि वह समाज और राष्ट्र भारतवासियों का अभाव मिटाएगा या भारतवासी के आदर्श को सार्थक बनाकर ही स्थिर नहीं होगा, बल्कि विश्व-मानव के समक्ष आदर्श-समाज और आदर्श-राष्ट्र के रूप में गण्य होगा। मैं ऐसे समाज और ऐसे राष्ट्र का ही स्वप्न देखता रहा हूँ। यह स्वप्न मेरे समक्ष नित्य एवं अखंड सत्य है। इस सत्य की प्रतिष्ठा के लिए सबकुछ किया जा सकता है, हर प्रकार का त्याग किया जा सकता है, हर संकट को सहा जा सकता है और इस स्वप्न को सार्थक बनाने के दौरान प्राण देना भी है तो 'वह मरण है स्वर्ग समान'। हे मेरे तरुण भाइयो! तुम्हें देने लायक मेरे पास कुछ भी नहीं है, है सिर्फ यही स्वप्न जो हमें असीम शक्ति और अपार आनंद देता है, जो मेरे क्षुद्र जीवन को भी सार्थक बनाता है। यह स्वप्न मैं तुम्हें उपहारस्वरूप देता हूँ - स्वीकार करो।

- सुभाषचंद्र बोस

[चित्र: नेताजी सुभाषचंद्र बोस तथा खेती, खेल, विज्ञान, रेल, अंतरिक्ष रॉकेट और डिजिटल भुगतान के दृश्य, पाठ्यपुस्तक में देखें]

शिक्षक की टिप्पणी

a) नेताजी के स्वप्न वाले समाज की विशेषताएँ क्रम से पहचानिए: जातिभेद न हो, नारी को समान अधिकार हों, अर्थ की विषमता न हो, और सबको शिक्षा व उन्नति का समान अवसर मिले।
b) कठिन शब्द: 'उत्स' = स्रोत, 'निर्झर' = झरना, 'विषमता' = असमानता, 'अकर्मण्य' = काम न करने वाला, 'विजातीय' = बाहरी या पराया।
c) नेताजी ने देशबंधु चित्तरंजन दास के स्वप्न का उल्लेख किया है और स्वयं को उस स्वप्न का उत्तराधिकारी बताया है।

NCERT Book for Class 8 Hindi Chapter 10 Tarun Ke Swapn

Chapter Textbook PDF for Class 8 Hindi

Download the certified NCERT Textbook for Class 8 Hindi Chapter 10 Tarun Ke Swapn. Educational authorities and instructors recommend this e-textbook as the foundational reference for all terminal tests and school assessments.

Digital E-Book Collection for Class 8 Hindi

Access a full archive of NCERT books in English Medium tailored for Class 8 courses. Units like Chapter 10 Tarun Ke Swapn deliver in-depth concepts and thorough review questions at the section close.

Complete Your Chapter Preparation

The Class 8 Hindi Chapter 10 Tarun Ke Swapn text is carefully engineered to build rock-solid foundational concepts. For an enriched academic journey, learners should pair this with our online NCERT Solutions and revision notes.

FAQs

Where can I download the latest NCERT Class 8 Hindi Malhar Chapter 10 Tarun Ke Swapn (तरुण के स्वप्न) PDF Download in PDF for 2026-27?

You can download the latest, teacher-verified PDF for NCERT Class 8 Hindi Malhar Chapter 10 Tarun Ke Swapn (तरुण के स्वप्न) PDF Download for free on StudiesToday.com. These digital editions are updated as per 2026-27 session and are optimized for mobile reading.

Does this Hindi book follow the latest NCERT rationalized syllabus?

Yes, our collection of Class 8 Hindi NCERT books follow the 2026 rationalization guidelines. All deleted chapters have been removed and has latest content for you to study.

Why is it better to download NCERT Class 8 Hindi Malhar Chapter 10 Tarun Ke Swapn (तरुण के स्वप्न) PDF Download chapter-wise?

Downloading chapter-wise PDFs for Class 8 Hindi allows for faster access, saves storage space, and makes it easier to focus in 2026 on specific topics during revision.

Are these NCERT books for Class 8 Hindi sufficient for scoring 100%?

NCERT books are the main source for NCERT exams. By reading NCERT Class 8 Hindi Malhar Chapter 10 Tarun Ke Swapn (तरुण के स्वप्न) PDF Download line-by-line and practicing its questions, students build strong understanding to get full marks in Hindi.