Read Chapter 09 Aadmi Ka Anupat of NCERT Class 8 Hindi
Review the NCERT Class 8 Hindi Malhar Chapter 09 Aadmi Ka Anupat (आदमी का अनुपात) PDF Download designed for Class 8 Hindi students. Published under the latest NCERT guidelines for 2026-27, this chapter-wise resource supports daily study and targeted revision.
Chapter 09 Aadmi Ka Anupat PDF Resource
Access the complete PDF for Chapter 09 Aadmi Ka Anupat below. This focused excerpt allows students to isolate specific topics for thorough review. Cross-reference your textbook exercises with our detailed NCERT Solutions for Class 8 Hindi.
पाठ 9: आदमी का अनुपात
दो व्यक्ति कमरे में
कमरे से छोटे -
कमरा है घर में
घर है मुहल्ले में
मुहल्ला नगर में
नगर है प्रदेश में
प्रदेश कई देश में
देश कई पृथ्वी पर
अनगिन नक्षत्रों में
पृथ्वी एक छोटी
करोड़ों में एक ही
सबको समेटे है
परिधि नभ गंगा की
लाखों ब्रह्मांडों में
अपना एक ब्रह्मांड
हर ब्रह्मांड में
कितनी ही पृथ्वियाँ
कितनी ही भूमियाँ
कितनी ही सृष्टियाँ
यह है अनुपात
आदमी का विराट से
इस पर भी आदमी
ईर्ष्या, अहं, स्वार्थ, घृणा, अविश्वास लीन
संख्यातीत शंख सी दीवारें उठाता है
अपने को दूजे का स्वामी बताता है
देशों की कौन कहे
एक कमरे में
दो दुनिया रचाता है
- गिरिजा कुमार माथुर
[चित्र: पहाड़ी पर बसा रंग-बिरंगा शहर और अंतरिक्ष में ग्रह, अंतरिक्ष यात्री व उपग्रह, पाठ्यपुस्तक में देखें]
शिक्षक की टिप्पणी
a) कविता में क्रम देखिए: कमरा, घर, मुहल्ला, नगर, प्रदेश, देश, पृथ्वी, नभ गंगा, ब्रह्मांड; हर अगली चीज़ पिछली से बड़ी है।
b) 'अनुपात' का अर्थ है दो चीज़ों के आकार या मात्रा की तुलना; यहाँ आदमी की तुलना 'विराट' यानी बहुत बड़े ब्रह्मांड से की गई है।
c) कठिन शब्द: 'नभ गंगा' = आकाशगंगा, 'परिधि' = घेरा, 'संख्यातीत' = जिसे गिना न जा सके।
कवि से परिचय
गिरिजा कुमार माथुर (1919-1994) का जन्म मध्य प्रदेश के अशोक नगर जनपद में हुआ था। उनके पिता देवीचरण माथुर भी कविताएँ लिखते थे। गिरिजा कुमार माथुर आकाशवाणी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। कविताओं के अतिरिक्त उन्होंने कई नाटक, गीत, कहानी और निबंध भी लिखे। उनकी अनेक कृतियाँ प्रकाशित हैं, जिनमें मंजीर, नाश और निर्माण, धूप के धान, शिलापंख चमकीले और मैं वक्त के हूँ सामने प्रमुख हैं। उन्होंने प्रसिद्ध भावांतर गीत 'होंगे कामयाब' की भी रचना की थी।
शिक्षक की टिप्पणी
a) गिरिजा कुमार माथुर का जन्म मध्य प्रदेश के अशोक नगर जनपद में हुआ; उनके पिता देवीचरण माथुर भी कवि थे।
b) उनकी प्रमुख कृतियाँ याद रखिए: मंजीर, नाश और निर्माण, धूप के धान, शिलापंख चमकीले और मैं वक्त के हूँ सामने।
c) प्रसिद्ध गीत 'होंगे कामयाब' एक भावांतर गीत है, जिसकी रचना उन्होंने की थी।
Official NCERT Textbook PDF: Class 8 Hindi Chapter 09 Aadmi Ka Anupat
Chapter Textbook PDF for Class 8 Hindi
Access the official NCERT Textbook for Class 8 Hindi Chapter 09 Aadmi Ka Anupat, updated for the current academic session. Recognized as the core reading material across schools nationwide, board evaluations rely entirely on this syllabus.
Digital E-Book Collection for Class 8 Hindi
Explore our exhaustive library of NCERT books in English Medium spanning all subjects in Class 8. Every chapter features comprehensive explanations followed by extensive end-of-chapter exercises.
Complete Your Chapter Preparation
Built to foster deep conceptual mastery, this manual serves as an ideal study tool. Complement your textbook reading by exploring our professional NCERT Solutions and revision notes online.
FAQs
You can download the latest, teacher-verified PDF for NCERT Class 8 Hindi Malhar Chapter 09 Aadmi Ka Anupat (आदमी का अनुपात) PDF Download for free on StudiesToday.com. These digital editions are updated as per 2026-27 session and are optimized for mobile reading.
Yes, our collection of Class 8 Hindi NCERT books follow the 2026 rationalization guidelines. All deleted chapters have been removed and has latest content for you to study.
Downloading chapter-wise PDFs for Class 8 Hindi allows for faster access, saves storage space, and makes it easier to focus in 2026 on specific topics during revision.
NCERT books are the main source for NCERT exams. By reading NCERT Class 8 Hindi Malhar Chapter 09 Aadmi Ka Anupat (आदमी का अनुपात) PDF Download line-by-line and practicing its questions, students build strong understanding to get full marks in Hindi.