Read Chapter 16 Chandrayaan of NCERT Class 3 Hindi
Explore the complete NCERT textbook for Class 3 Hindi. Tailored for the 2026-27 curriculum, this resource breaks down complex topics to help students prepare effectively for school examinations.
Chapter 16 Chandrayaan PDF Resource
View or download the dedicated Chapter 16 Chandrayaan resource below. This chapter-by-chapter structuring ensures easy navigation for daily study routines. For comprehensive exam preparation, pair this reading with our verified NCERT Solutions.
पाठ 16: चंद्रयान (संवाद)
सुनें कहानी
(कक्षा में अध्यापिका का आगमन और सभी बच्चों का अभिवादन)
सभी विद्यार्थी - सुप्रभात अध्यापिका जी!
अध्यापिका - सुप्रभात बच्चो! आज हम चाँद के बारे में कुछ बातचीत करते हैं। आप सभने चाँद देखा है न! आपने चाँद की बहुत-सी कविताएँ भी गाई हैं।
सभी विद्यार्थी - जी हाँ... हमने चाँद देखा है। चाँद कभी दिखाई देता है और कभी नहीं भी दिखता।
अध्यापिका - अच्छा! ऐसा क्यों होता है कि चाँद कभी दिखता है और कभी नहीं दिखता?
एक विद्यार्थी - अध्यापिका जी! चाँद का मन है, वह दिखे न दिखे।
दूसरी विद्यार्थी - वह बादलों के साथ छुपन-छुपाई खेलता होगा।
तीसरी विद्यार्थी - मेरा तो बहुत मन करता है कि मैं चाँद पर जाऊँ!
अध्यापिका - क्या हम चाँद पर जा सकते हैं?
सभी विद्यार्थी - जी हाँ...!
शिक्षक की टिप्पणी
इस संवाद को पढ़ते समय विभिन्न पात्रों की आवाज़ और भाव को समझो। अध्यापिका जी का स्वर शांत और सिखाने वाला है, जबकि बच्चों के जवाब उत्सुकता और जिज्ञासा से भरे हुए हैं। जब तुम किसी संवाद को सुनाते हो या पढ़ते हो, तो हर पात्र को अलग-अलग तरीके से बोलना चाहिए।
अध्यापिका - कैसे?
सभी विद्यार्थी - रॉकेट से...
अध्यापिका - ठीक है! अब यह बताओ कि क्या कोई रॉकेट अभी तक चाँद पर गया है?
सभी विद्यार्थी - हाँ... हाँ! गया है! एक नहीं... कई गए हैं!
अध्यापिका - अच्छा! अच्छा! अब सीखते हैं कि कौन-सा रॉकेट?
एक विद्यार्थी - बैज्ञानिकों को इतनी दूर जाकर पानी का पता लगाने की क्या आवश्यकता थी? हमारे घर के आस-पास पानी से भरे तीन-चार पोखर हैं।
अध्यापिका - हाँ, बिलकुल ठीक कहा। एक रहस्य जानने के बाद बैज्ञानिकों की जिज्ञासा और बढ़ी। उन्होंने फिर से रॉकेट भेजने की योजना बनाई और उन्होंने दूसरा रॉकेट भेजा और इसे 'चंद्रयान-2' का नाम दिया; पर यह कुछ खराबी के कारण चाँद पर उतर नहीं पाया। बैज्ञानिकों ने हार नहीं मानी। वे फिर से अपने कार्य में जुट गए... और उनका परिश्रम रंग लाया। इस बार चंद्रयान-3 चाँद पर पहुँच गया। आप सभने टीवी पर देखा होगा!
एक विद्यार्थी - मैं टीवी पर तो नहीं देख पाई थी, पर मैंने रेडियो पर सुना था।
एक अन्य विद्यार्थी - और प्रधानाध्यापिका ने भी तो सुनाया था।
[चित्र: चाँद पर चंद्रयान, पाठ्यपुस्तक में देखें]
[चित्र: चाँद, पृथ्वी और तारे, पाठ्यपुस्तक में देखें]
अध्यापिका - तो देखा आपने, अपने देश के बैज्ञानिकों के परिश्रम का फल!
एक विद्यार्थी - अब चाँद पर क्या चल रहा है?
अध्यापिका - बहुत अच्छा प्रश्न, शाबाश! आपको पता है जो मशीन चाँद पर उतरी है, उसका नाम 'विक्रम लैंडर' है। यह लैंडर अपने साथ एक अन्य मशीन लेकर गया है जिसका नाम 'प्रज्ञान' है। यही प्रज्ञान चाँद पर घूम-घूमकर यह पता लगा रहा है कि चाँद की मिट्टी पृथ्वी जैसी है या नहीं; चाँद पर रहना संभव है या नहीं...
एक विद्यार्थी - यह तो हमें पता ही नहीं था! (आश्चर्य से)
अध्यापिका - तो देखा आपने, लगातार प्रयास करने से कठिन से कठिन काम भी सफल होता है।
विद्यार्थी - हम सब वो चँदा वाला गाना गाएँ?
अध्यापिका - आओ! सब मिलकर गाते हैं।
"चँदा के गाँव में, तारों की छाँव में,
हम सेर करने जाएँगे, हम सेर करने जाएँगे।
हम कैसे जाएँगे? हम कैसे जाएँगे?
हम चँद्रयान से जाएँगे, हम चँद्रयान से जाएँगे!"
शिक्षक की टिप्पणी
संवाद को पढ़ते समय ध्यान दो कि हर बच्चे का सवाल अलग है और अध्यापिका सभी को प्रोत्साहित करती हैं। चंद्रयान की यह कहानी तुम्हें बताती है कि असफलता से सीखकर हम फिर से कोशिश कर सकते हैं। विक्रम लैंडर और प्रज्ञान के नाम याद रखो - ये भारत की सफलता की कहानी हैं।
बातचीत के लिए
- आप आकाश में सूरज, चाँद, तारे एवं बहुत कुछ और भी देखते हैं। चाँद से जुड़ा अपना कोई अनुभव, कोई रोचक बात या कोई कविता सुनाइए।
- आपने कक्षा दो की अपनी पाठ्यपुस्तक सारंगी 2 में चाँद के बारे में पढ़ा है न! कुछ याद करके सुनाइए कि क्या पढ़ा था?
- आपको कुछ ऐसे त्योहारों के बारे में अवश्य पता होगा जिनका चाँद के दिखने से बहुत गहरा संबंध है। याद करके बताइए कि वे कौन-से त्योहार हैं?
- आपने चँद्रयान के बारे में जो कुछ सुना, पढ़ा या देखा है, बताइए।
सोचिए और लिखिए
- यह पाठ अध्यापिका और विद्यार्थियों के बीच एक संवाद है। यह संवाद किस विषय पर है?
..................................................................................................................................................................................................................... - दिए गए प्रश्नों के उचित विकल्प का चयन कर सही {✓} का चिह्न लगाइए -
(i) चाँद पर जाने के लिए किस बाहन का प्रयोग किया जाता है?
(क) रॉकेट
(ख) बस
(ग) हवाई जहाज
मुख्य बिंदु
- चंद्रयान भारत के वैज्ञानिकों द्वारा बनाया गया एक अंतरिक्ष यान है जो चाँद पर पहुँचता है।
- विक्रम लैंडर और प्रज्ञान नामक मशीनें चाँद पर जाकर वहाँ की जानकारी एकत्र करती हैं।
- लगातार प्रयास और परिश्रम करने से कठिन काम भी संभव हो जाते हैं।
- संवाद के माध्यम से बच्चों की जिज्ञासा को शांत करना और ज्ञान देना एक अच्छा तरीका है।
यह अध्याय के पहले 5 पृष्ठों का पूर्वावलोकन है। पूरा अध्याय पाने के लिए नीचे क्लिक करें।
NCERT Book for Class 3 Hindi Chapter 16 Chandrayaan
NCERT Book Class 3 Hindi Chapter 16 Chandrayaan
Secure your copy of the NCERT Textbook for Class 3 Hindi Chapter 16 Chandrayaan. Widely adopted across educational institutions, final question papers map directly to the framework outlined in this chapter.
Access NCERT English Medium Textbooks
Access a full archive of NCERT books in English Medium tailored for Class 3 courses. Units like Chapter 16 Chandrayaan deliver in-depth concepts and thorough review questions at the section close.
Enhance Learning with Official Textbooks
Elevate your study routine by reviewing our comprehensive NCERT Solutions and revision notes available on our platform free of charge.
FAQs
You can download the latest, teacher-verified PDF for NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 16 Chandrayaan (चंद्रयान) PDF Download for free on StudiesToday.com. These digital editions are updated as per 2026-27 session and are optimized for mobile reading.
Yes, our collection of Class 3 Hindi NCERT books follow the 2026 rationalization guidelines. All deleted chapters have been removed and has latest content for you to study.
Downloading chapter-wise PDFs for Class 3 Hindi allows for faster access, saves storage space, and makes it easier to focus in 2026 on specific topics during revision.
NCERT books are the main source for NCERT exams. By reading NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 16 Chandrayaan (चंद्रयान) PDF Download line-by-line and practicing its questions, students build strong understanding to get full marks in Hindi.