Read Chapter 07 Mitra Ko Patra of NCERT Class 3 Hindi
Explore the complete NCERT textbook for Class 3 Hindi. Tailored for the 2026-27 curriculum, this resource breaks down complex topics to help students prepare effectively for school examinations.
Chapter 07 Mitra Ko Patra PDF Resource
View or download the dedicated Chapter 07 Mitra Ko Patra resource below. This chapter-by-chapter structuring ensures easy navigation for daily study routines. For comprehensive exam preparation, pair this reading with our verified NCERT Solutions.
पाठ 7: मित्र को पत्र
प्रिय मित्र अभिषेक,
नमस्ते!
आशा है कि तुम और परिवार में सभी सुकुशल होंगे और गर्मी की छुट्टियों का आनंद ले रहे होंगे। मैं अपनी छुट्टियों मनाने अपने नाना-नानी के घर गुवाहाटी आया हूँ। गुवाहाटी भारत के पूर्वोत्तर प्रदेशों का प्रवेश-द्वार है। यह एक बहुत सुंदर और विशाल महानगर है जो ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर स्थित है।
तुम्हें यह जानकर आश्चर्य होगा कि ब्रह्मपुत्र इतनी विशाल नदी है कि इसमें माजुली नाम का एक बहुत बड़ा द्वीप भी है। यह नदी में स्थित भारत का सबसे बड़ा द्वीप है। माजुली में असम के विश्वप्रसिद्ध वैष्णव मठ 'सत्र' में हमने सत्रिया नृत्य देखा। यह भारत के शास्त्रीय नृत्यों में से एक है।
गुवाहाटी नगर के समीप नीलाचल पर्वत पर कामाख्या देवी का मंदिर स्थित है। यहाँ पूरे भारत से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।
के लिए आते हैं। हम लोग पिछले गुरुवार को वहाँ दर्शन करने गए थे। हम उमांद मंदिर भी गए थे। यहाँ पहुँचने के लिए नाव से जाना पड़ता है और थोड़ा पैदल भी चलना पड़ता है।
पैदल चलते हुए नानी ने मुझे बताया कि स्वस्थ रहने के लिए खेलना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन रहता है। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद भी बहुत आवश्यक है। मैंने नानी को तुरंत बताया कि मैं तो अपने मित्रों के साथ बहुत मारे खेल खेलता हूँ। हम लोग कितने आनंद से खो-खो, पिट्ठू, क्रिकेट और फुटबॉल खेलते हैं। खेल की बात सोचते ही मुझे तुम्हारी याद आने लगी।
मैं तुम्हें यहाँ के बहुत सारे अनुभव सुनाना चाहता हूँ। जल्द ही लौटूँगा।
शेष शुभ हो। बुड़ों को प्रणाम।
तुम्हारा मित्र
रूपम
शिक्षक की टिप्पणी
जब आप किसी को पत्र लिखते हैं, तो उसे संबोधन (जैसे 'प्रिय मित्र'), विषय और फिर अपना नाम देना याद रखिए। इस पत्र में देखिए कि रूपम ने अपनी सारी बातें सुंदर तरीके से क्रम से बताई हैं। आप भी जब पत्र लिखें, तो एक विषय को शुरू करें, उसे पूरा करें, फिर दूसरा विषय लें।
बातचीत के लिए
- रूपम ने किसे पत्र लिखा और उसमें क्या लिखा है?
- पत्र के अनुसार रूपम अपनी गर्मी की छुट्टियों बिताने कहाँ गया हुआ है?
- आप अपनी गर्मी की छुट्टियों बिताने कहाँ गए थे? बताइए।
- शारीरिक श्रम के बारे में रूपम की नानीजी ने उसे क्या सलाह दी?
सोचिए और लिखिए
- इस पत्र से गुवाहाटी नगर के बारे में आपको क्या-क्या जानकारी मिली? सूची बनाइए और कुछ खेलों के नाम जानते और उन्हें खेलते होंगे। नीचे दी गई बर्गी में कुछ खेलों के नाम ढूँढिए और लिखिए -
| का | क्रि | वाँ | रा | पि | जा |
| गु | के | ली | नी | टु | कि |
| फु | ट | बा | ल | टू | ब |
| डा | हु | ल | खो | हीं | की |
| बु | या | य | खो | न | त |
| ओ | गि | लु | ली | ड | डा |
- क्या आपके घर अथवा विद्यालय में कोई अन्य खेल भी खेले जाते हैं? उनके नाम नीचे लिखिए -
........................................................................ः ........................................................................
........................................................................ ........................................................................
- पत्र में 'ज' तथा 'श' संयुक्त अक्षरों का प्रयोग हुआ है।
- 'ज' संयुक्त अक्षर त और र के मेल से बनता है।
- 'श्र' संयुक्त अक्षर श और र के मेल से बनता है।
अब आप पत्र में 'ज' तथा 'श' संयुक्त अक्षरों के प्रयोग से बने शब्दों को ढूँढकर नीचे लिखिए। आप अपनी सोच से भी 'ज' तथा 'श' संयुक्त अक्षरों के प्रयोग से बने नए शब्द लिख सकते हैं।
'ज' वाले शब्द
........................................................................ ........................................................................
........................................................................ ........................................................................
........................................................................ ........................................................................
'श्र' वाले शब्द
........................................................................ ........................................................................
........................................................................ ........................................................................
........................................................................ ........................................................................
- शब्द लड़ी बनाइए - जैसे 'धर' में अंतिम वर्ण 'र' है तो अगली कड़ी में 'र' से रसी लिखा है। अब आप इस शब्द लड़ी को पूरा कीजिए।
[चित्र: एक लड़की और खाली बक्से, पाठ्यपुस्तक में देखें]
- पत्र में आए निम्नलिखित शब्दों में से नाम बाले शब्द (संज्ञा) ढूँढकर उनमें अपनी पसंद का रंग भरिए।
उदाहरण - नगर, पर्वत, रूपम आदि।
| मैं | नानी | अभिषेक | बड़ा |
| ब्रह्मपुत्र | भारत | देवता | नीलाचल |
| खेलना | पिट्ठू | गुवाहाटी | हम |
शिक्षक की टिप्पणी
संज्ञा उन शब्दों को कहते हैं जो किसी व्यक्ति, जगह या वस्तु का नाम बताते हैं। इस पाठ में नगर, पर्वत, नदी, द्वीप, मंदिर जैसे शब्द संज्ञा हैं। क्रिया शब्द (जैसे खेलना, जाना, देखना) और विशेषण शब्द (जैसे बड़ा, सुंदर) संज्ञा नहीं होते। किसी शब्द के पहले मैं, तुम, हम, आप जैसे शब्द आएँ, तो वह संज्ञा नहीं बल्कि सर्वनाम होता है।
मुख्य बिंदु
- पत्र एक व्यक्तिगत संचार का माध्यम है जिसमें हम अपनी बातें, अनुभव और भावनाएँ दूसरे व्यक्ति को बताते हैं।
- एक अच्छे पत्र में संबोधन, सारी बातें क्रम से, और पत्र का अंत होना चाहिए जिसमें हस्ताक्षर हों।
- संज्ञा उन शब्दों को कहते हैं जो किसी व्यक्ति, स्थान या वस्तु का नाम बताते हैं।
- संयुक्त अक्षर दो या दो से अधिक अक्षरों को मिलाकर बनते हैं, जैसे 'ज्ञ' (ज + ञ) या 'श्र' (श + र)।
यह अध्याय के पहले 5 पृष्ठों का पूर्वावलोकन है। पूरा अध्याय पाने के लिए नीचे क्लिक करें।
NCERT Book for Class 3 Hindi Chapter 07 Mitra Ko Patra
NCERT Book Class 3 Hindi Chapter 07 Mitra Ko Patra
Download the certified NCERT Textbook for Class 3 Hindi Chapter 07 Mitra Ko Patra. Educational authorities and instructors recommend this e-textbook as the foundational reference for all terminal tests and school assessments.
Access NCERT English Medium Textbooks
Explore our exhaustive library of NCERT books in English Medium spanning all subjects in Class 3. Every chapter features comprehensive explanations followed by extensive end-of-chapter exercises.
Enhance Learning with Official Textbooks
Built to foster deep conceptual mastery, this manual serves as an ideal study tool. Complement your textbook reading by exploring our professional NCERT Solutions and revision notes online.
FAQs
You can download the latest, teacher-verified PDF for NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 07 Mitra Ko Patra (मित्र को पत्र) PDF Download for free on StudiesToday.com. These digital editions are updated as per 2026-27 session and are optimized for mobile reading.
Yes, our collection of Class 3 Hindi NCERT books follow the 2026 rationalization guidelines. All deleted chapters have been removed and has latest content for you to study.
Downloading chapter-wise PDFs for Class 3 Hindi allows for faster access, saves storage space, and makes it easier to focus in 2026 on specific topics during revision.
NCERT books are the main source for NCERT exams. By reading NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 07 Mitra Ko Patra (मित्र को पत्र) PDF Download line-by-line and practicing its questions, students build strong understanding to get full marks in Hindi.