Official NCERT Book for Class 3 Hindi: Chapter 04 Baya Hamari Chidiya Rani
Explore the complete NCERT textbook for Class 3 Hindi. Tailored for the 2026-27 curriculum, this resource breaks down complex topics to help students prepare effectively for school examinations.
Chapter-wise Study Material: Chapter 04 Baya Hamari Chidiya Rani
View or download the dedicated Chapter 04 Baya Hamari Chidiya Rani resource below. This chapter-by-chapter structuring ensures easy navigation for daily study routines. For comprehensive exam preparation, pair this reading with our verified NCERT Solutions.
पाठ 4: बया हमारी चिड़िया रानी!
आनंदमयी कविता
बया हमारी चिड़िया रानी! तिनके लाकर महल बनाती, ऊँची डाली पर लटकाती, खेतों से फिर दाना लाती, नदियों से भर लाती पानी।
तुझको दूर न जाने देंगे, दानों से ओगन भर देंगे, और होज़ में भर देंगे हम, मीठा-मीठा ठंडा पानी।
फिर अंडे सेयेगी त जब, निकलेंगे नन्हे बच्चे तब, हम आकर बारी-बारी से, कर लेंगे उनकी निगरानी।
फिर जब उनके पर निकलेंगे, उड़ जाएँगे बया बनेंगे, हम तब तेरे पास रहेंगे, तू मत रोना चिड़िया रानी।
- सहादेवी वर्मा
शिक्षक की टिप्पणी
इस कविता में बया चिड़िया के बारे में बताया गया है। बया अपने घोंसले को बहुत अलग तरीके से बनाती है - वह तिनकों को लटकाकर घोंसला बनाती है। कविता में दिखाया गया है कि लोग चिड़िया की कितनी देखभाल करना चाहते हैं। जब आप किसी जानवर या पक्षी की कविता पढ़ते हो, तो सोचो कि उन्हें क्या चाहिए और हम उनकी मदद कैसे कर सकते हैं।
बातचीत के लिए
- चित्र में क्या-क्या दिखाई दे रहा है?
- यह किस पक्षी का घोंसला है?
- आपके अनुसार घोंसले में बेटी बया क्या सोच रही होगी?
- चिड़िया अपना घर बनाने के लिए तिनके कहाँ से लाती होगी?
- आपने किन-किन पक्षियों के घोंसले देखे हैं?
सोचिए और लिखिए
- बया रानी अपना घर तिनको से बनाती है। हम अपना घर बनाते समय किन-किन वस्तुओं का उपयोग करते हैं? सोचकर लिखिए -
................................................................................................
................................................................................................
................................................................................................
................................................................................................
शब्दों का खेल
- नीचे दिए गए शब्दों को उलटकर लिखिए और नए शब्दों का आनंद लीजिए -
| नदी | दीन | खीरा | |
|---|---|---|---|
| बस | नीरा | ||
| दुबा | रीना |
- नीचे लिखे विपरीत अर्थ वाले शब्दों का मिलान कीजिए -
| दूर | नीची | |
|---|---|---|
| ऊँची | गर्म | |
| रोना | हँसना |
- नीचे दिए गए शब्दों में से तुक मिलने वाले शब्दों को ढूँढकर लिखिए -
रानी लाती आकर कहेंगे जब तिनके तब बनाती रहेंगो लाकर पानी जिनके
(क) ...........रानी........... - ...........पानी............
(ख) .................................-.................................
(ग) .................................-.................................
(घ) .................................-.................................
(ड) .................................-.................................
- कविता को पढ़कर पंक्तियों पूरी कीजिए -
(क) तिनके लाकर ................................. (ख) तुझको दूर ................................. ................................. महल बनाती ................................. भर देंगे
................................ लटकाती
- जब एक हो तो वह 'तिनका' कहलाता है और अनेक हो तो 'तिनके' । नीचे दिए गए एकवचन शब्दों के बहुवचन रूप लिखिए -
| एकवचन | बहुवचन | |
|---|---|---|
| (क) तिनका | - | .............................. |
| (ख) दाना | - | .......................................... |
| (ग) अंडा | - | .......................................... |
| (घ) बच्चा | - | .......................................... |
शिक्षक की टिप्पणी
शब्दों की खेल के माध्यम से आप भाषा को और अच्छी तरह समझ सकते हो। जब आप किसी शब्द को उलटाते हो, तो वह बिल्कुल नया शब्द बन जाता है। विपरीत अर्थ वाले शब्दों को खोजना आपकी शब्दावली को बढ़ाता है। याद रखो, एकवचन और बहुवचन के नियमों को समझना भी बहुत महत्वपूर्ण है।
खेल-खेल में
- कविता में आए शब्दों को खोजकर उन पर घेरा लगाइए -
| दा | ना | सी | डा | ली | था | नि |
|---|---|---|---|---|---|---|
| पी | जी | खा | भू | ही | पे | ग |
| व | धी | ती | मे | ऊँ | शा | रा |
| चि | ठ | डा | क्षी | ची | पा | नी |
| डि | हो | ज | धों | थे | वी | अँ |
| या | ति | न | का | जा | खे | डा |
- पाठ में बया रानी नदियों से पानी लाती है। वह नदियों के अतिरिक्त कहाँ-कहाँ से पानी लाती होगी? रिक्त स्थानों में लिखिए -
| पाठ में आया शब्द | पाठ के अतिरिक्त |
|---|---|
| नदी | ..........................., ..........................., ... |
| ..........................., ..........................., ... |
- अपनी मनपसंद चिड़िया का चित्र बनाइए और उसमें रंग भरिए -
[चित्र: खाली स्थान, पाठ्यपुस्तक में बनाइए]
मुख्य बिंदु
- बया एक विशेष प्रकार की चिड़िया है जो तिनकों से अपना घोंसला बनाती है और उसे पेड़ की ऊँची डाली पर लटकाती है।
- कविता में दिखाया गया है कि कैसे मनुष्य पक्षियों की देखभाल कर सकते हैं और उन्हें खाना-पानी देकर उनकी मदद कर सकते हैं।
- एकवचन शब्द एक वस्तु के लिए प्रयोग होते हैं जबकि बहुवचन शब्द एक से अधिक वस्तुओं के लिए इस्तेमाल होते हैं।
- तुक मिलाने वाले शब्द कविता को सुंदर और मजेदार बनाते हैं और उसे याद रखना आसान हो जाता है।
- शब्दों को उलटा करके नए शब्द बना सकते हैं, जिससे भाषा सीखना खेल-खेल में हो जाता है।
यह अध्याय के पहले 5 पृष्ठों का पूर्वावलोकन है। पूरा अध्याय पाने के लिए नीचे क्लिक करें।
NCERT Book for Class 3 Hindi Chapter 04 Baya Hamari Chidiya Rani
NCERT Book Class 3 Hindi Chapter 04 Baya Hamari Chidiya Rani
Download the certified NCERT Textbook for Class 3 Hindi Chapter 04 Baya Hamari Chidiya Rani. Educational authorities and instructors recommend this e-textbook as the foundational reference for all terminal tests and school assessments.
Access NCERT English Medium Textbooks
Explore our exhaustive library of NCERT books in English Medium spanning all subjects in Class 3. Every chapter features comprehensive explanations followed by extensive end-of-chapter exercises.
Enhance Learning with Official Textbooks
The Class 3 Hindi Chapter 04 Baya Hamari Chidiya Rani text is carefully engineered to build rock-solid foundational concepts. For an enriched academic journey, learners should pair this with our online NCERT Solutions and revision notes.
FAQs
You can download the latest, teacher-verified PDF for NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 04 Baya Hamari Chidiya Rani (बया हमारी चिड़िया रानी) PDF Download for free on StudiesToday.com. These digital editions are updated as per 2026-27 session and are optimized for mobile reading.
Yes, our collection of Class 3 Hindi NCERT books follow the 2026 rationalization guidelines. All deleted chapters have been removed and has latest content for you to study.
Downloading chapter-wise PDFs for Class 3 Hindi allows for faster access, saves storage space, and makes it easier to focus in 2026 on specific topics during revision.
NCERT books are the main source for NCERT exams. By reading NCERT Class 3 Hindi Veena Chapter 04 Baya Hamari Chidiya Rani (बया हमारी चिड़िया रानी) PDF Download line-by-line and practicing its questions, students build strong understanding to get full marks in Hindi.