Official CBSE Assignments for Class 9 Hindi
Review targeted academic assignments with the CBSE Class 9 Hindi gillu Assignment. Built according to official CBSE standards for the 2026-27 term, these downloadable Class 9 Hindi worksheets support effective daily practice for Sanchayan Chapter 01 Gillu.
Solved Practice Assignments for Hindi
View or download the dedicated CBSE Class 9 Hindi gillu Assignment resource below. Engaging with these assignments under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum.
पाठ 1 - गिल्लू (लेखिका - महादेवी वर्मा)
प्रश्न 1. सोनजुही में लगी पीली कली को देख लेखिका के मन में कौन से विचार उमड़ने लगे?
Answer: सोनजुही में लगी पीली कली को देख लेखिका के मन में छोटे से जीव गिल्लू की याद ताजा हो आई क्योंकि गिल्लू इसी लता की हरियाली में छिपकर बैठता था। वह महादेवी के निकट जाकर कंधे पर कूदकर उन्हें चौंका देता था। गिल्लू को सोनजुही के नीचे समाधि दी गई थी। इसलिए लेखिका को लगा कि गिल्लू ने पीली कली के रूप में फिर से जन्म लिया है।
In simple words: सोनजुही की पीली कली को देखकर लेखिका को अपने प्रिय गिलहरी गिल्लू की याद आ गई।
Exam Tip: उत्तर में सोनजुही की लता, गिल्लू का छिपना और पुनर्जन्म की भावना का उल्लेख अवश्य करें।
प्रश्न 2. पाठ के आधार पर कौए को एक साथ समादृत और अनादृत प्राणी क्यों कहा गया है?
Answer: 1. अनादृत - कौए की आवाज कर्कश होती है। वह गंदी चीजें खाता है तथा उसे गंदा समझा जाता है।
2. समादृत - लोगों का मानना है कि (पितृपक्ष में) हमारे पूर्वज श्राद्ध के समय काग बनकर प्रकट होते हैं। हम उन्हें श्राद्ध के समय बुलाकर भोजन कराते हैं तथा हम सोचते हैं कि यह भोजन हमारे पितरों तक पहुँच गया है। श्राद्ध के समय काक को समादृत माना जाता है।
In simple words: कौए को उसकी आदतों के कारण अनादृत और पितरों का प्रतीक माने जाने के कारण समादृत कहा गया है।
Exam Tip: इस प्रश्न के उत्तर को दो बिंदुओं (अनादृत और समादृत) में विभाजित करके स्पष्ट लिखें।
प्रश्न 3. गिलहरी के घायल बच्चे का उपचार किस प्रकार किया गया?
Answer: कौए के द्वारा घायल हो जाने पर लेखिका को लगा कि गिल्लू अब नहीं बच सकता। लेकिन लेखिका इसे उठाकर कमरे में लाई। रुई से रक्त पोंछकर पेनिसिलिन का मरहम लगाया। फिर धीरे-धीरे रुई की पतली बत्ती दूध में भिगोकर उसे पिलाने की कोशिश की गई। लेकिन प्रयास असफल रहा। कई घंटे के उपचार के बाद उसने मुंह में पानी की कुछ बूंदें टपकाई जा सकी। तीन दिन बाद गिल्लू स्वस्थ हो गया।
In simple words: घायल गिल्लू की मरहम-पट्टी की गई और दूध-पानी पिलाकर उसकी देखभाल की गई जिससे वह तीन दिन में ठीक हो गया।
Exam Tip: उपचार के चरणों (रक्त पोंछना, मरहम लगाना, दूध की बत्ती देना) का क्रम सही रखें।
प्रश्न 4. लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए गिल्लू क्या करता था?
Answer: लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए गिल्लू लेखिका के पैर तक आकर सर से पर्दे पर चढ़ जाता और फिर तेजी से उतरता। उसका यह दौड़ने का क्रम तब तक चलता जब तक वह उसे पकड़ने के लिए उठ नहीं जाती थी।
In simple words: गिल्लू पर्दे पर चढ़कर और दौड़कर लेखिका का ध्यान अपनी ओर खींचता था।
Exam Tip: गिल्लू की नटखट गतिविधि और पर्दे पर चढ़ने की बात मुख्य रूप से लिखें।
प्रश्न 5. गिल्लू को मुक्त करने की आवश्यकता क्यों समझी गई और उसके लिए लेखिका ने क्या उपाय किया?
Answer: जैसे ही गिल्लू के जीवन का प्रथम बसंत आया, बाहर की गिलहरियाँ खिड़की की जाली के पास आकर चिक-चिक करने लगीं। गिल्लू भी जाली के पास बैठकर अपनेपन से बाहर झांकता, तब लेखिका को लगा कि उसे मुक्त कर देना चाहिए। लेखिका ने उसे मुक्त करने के लिए जाली का एक कोना खोल दिया।
In simple words: बसंत आने पर अन्य गिलहरियों को देखकर लेखिका ने गिल्लू की स्वाभाविक स्वतंत्रता के लिए जाली का कोना खोल दिया।
Exam Tip: प्रथम बसंत और खिड़की की जाली का प्रसंग उल्लेख करना अनिवार्य है।
प्रश्न 6. गिल्लू किन अर्थों में परिचारिका की भूमिका निभा रहा था?
Answer: लेखिका के मोटर दुर्घटना में आहत हो जाने पर वह तकिए पर बैठने बैठकर अपने नन्हें-नन्हें पंजों से उनके, सिर और बालों को हौले-हौले सहलाता रहता था। इस तरह वह एक परिचारिका की भूमिका निभा रहा था।
In simple words: लेखिका के बीमार या घायल होने पर गिल्लू एक नर्स (परिचारिका) की तरह उनकी सेवा करता था।
Exam Tip: 'परिचारिका' शब्द का अर्थ सेविका या नर्स होता है, इसे लेखिका की सेवा के संदर्भ में समझाएं।
प्रश्न 7. गिल्लू की किन चेष्टाओं से यह आभास मिलने लगा था कि उसका अंत समय समीप है?
Answer: गिलहरी के जीवन की अवधि लगभग दो वर्ष होती है। जब गिल्लू का अंत समय आया तो उसने दिन भर न कुछ खाया और न बाहर गया। वह अपने अंतिम समय में अपने झूले से उतरकर लेखिका के बिस्तर पर निश्चित ले गया। उसके पंजे पूरी तरह ठंडे हो चुके थे। वह अपने ठंडे पंजों से लेखिका की उंगली पकड़कर उसके हाथ से चिपक गया। लेखिका ने हीटर जलाकर उसे गर्मी देने का प्रयास किंतु कोई लाभ न हुआ। महादेवी जी को लगने लगा कि गिल्लू का अंत समय समीप है।
In simple words: भोजन त्यागना, झूले से उतरकर बिस्तर पर आना और ठंडे पंजों से उंगली पकड़ना उसके अंतिम समय के लक्षण थे।
Exam Tip: गिल्लू के जीवन काल (लगभग दो वर्ष) और उसकी अंतिम शारीरिक गतिविधियों का वर्णन करें।
प्रश्न 8. 'प्रभात की प्रथम किरण के स्पर्श के साथ ही वह किसी और जीवन में जागने के लिए सो गया' का आशय स्पष्ट कीजिए।
Answer: सुबह के सूर्य के उगते ही गिल्लू के जीवन का मार्मिक अंत हो गया। सुबह का उजाला पुनः फैलाने के लिए वह मृत्यु की गोद में समा गया। मृत्यु का आभास वेदनापूर्ण था। उसने पारिवारिक माहौल को अवसाद से भर दिया।
In simple words: सुबह होते ही गिल्लू की मृत्यु हो गई, जिससे घर में गहरा शोक छा गया।
Exam Tip: इस पंक्ति के माध्यम से गिल्लू की मृत्यु और उससे उत्पन्न दुख को स्पष्ट करें।
प्रश्न 9. सोनजुही की लता के नीचे बनी गिल्लू की समाधि से लेखिका के मन में किस विश्वास का जन्म होता है?
Answer: गिल्लू को सोनजुही से लगाव था (वह उसकी सघन छाया में छिपकर बैठ जाता था)। उसकी हरियाली इसके मन को आती थी। सोनजुही की पीली कली का लता पर खिलना इस लघुगात के पुनः लौटने की आशा की जागृत करता है। लेखिका ने गिल्लू की समाधि सोनजुही के नीचे बनाई थी। जब सोनजुही पर पीली कली लगी तो महादेवी जी ने सोचा शायद गिल्लू ने इस पीली कली के रूप में फिर से जन्म लिया है।
In simple words: सोनजुही पर खिली पीली कली को देखकर लेखिका को विश्वास हुआ कि गिल्लू ने उसी कली के रूप में पुनर्जन्म लिया है।
Exam Tip: सोनजुही से गिल्लू के विशेष लगाव और पुनर्जन्म की कल्पना को उत्तर का मुख्य आधार बनाएं।
Free study material for Hindi
Sanchayan Chapter 01 Gillu Printable Assignments & Solutions for Class 9 Hindi
Revision Assignment: Sanchayan Chapter 01 Gillu (CBSE)
Explore reliable practice questions for Sanchayan Chapter 01 Gillu tailored for Class 9 learners. Use these structured worksheets to evaluate preparedness and strengthen core problem-solving skills.
Maximize Exam Scores with Chapter Practice Sets
- Exam Alignment: Questions strictly follow contemporary CBSE sample papers and grading schemes.
- Comprehensive Coverage: Features objective drills, case studies, and structured descriptive problems for Sanchayan Chapter 01 Gillu.
- Pacing & Precision: Regular problem-solving builds critical calculation speed and test-taking accuracy.
Effective Strategy for Class 9 Hindi Assignments
- Textbook Review: Always study the core NCERT book for Class 9 Hindi prior to beginning the assignment.
- Independent Attempt: Solve Sanchayan Chapter 01 Gillu questions on your own initially before cross-checking with expert solutions.
- Error Tracking: Record challenging concepts in a dedicated notebook and practice online MCQ tests for revision.
FAQs
You can download free PDF assignments for Class 9 Hindi Sanchayan Chapter 01 Gillu from StudiesToday.com. These practice sheets have been updated for the 2026-27 session covering all concepts from latest NCERT textbook.
Yes, our teachers have given solutions for all questions in the Class 9 Hindi Sanchayan Chapter 01 Gillu assignments. This will help you to understand step-by-step methodology to get full marks in school tests and exams.
Yes. These assignments are designed as per the latest CBSE syllabus for 2026. We have included huge variety of question formats such as MCQs, Case-study based questions and important diagram-based problems found in Sanchayan Chapter 01 Gillu.
Practicing topicw wise assignments will help Class 9 students understand every sub-topic of Sanchayan Chapter 01 Gillu. Daily practice will improve speed, accuracy and answering competency-based questions.
Yes, all printable assignments for Class 9 Hindi Sanchayan Chapter 01 Gillu are available for free download in mobile-friendly PDF format.