CBSE Class 10 Social Science Economics Consumer Rights Hindi Assignment

Class 10 Economics Practice Assignments: CBSE Class 10 Social Science Economics Consumer Rights Hindi Assignment

Review targeted academic assignments with the CBSE Class 10 Social Science Economics Consumer Rights Hindi Assignment. Built according to official CBSE standards for the 2026-27 term, these downloadable Class 10 Economics worksheets support effective daily practice for Understanding Economic Development Chapter 05 Consumer Rights.

Download Understanding Economic Development Chapter 05 Consumer Rights Assignment PDF with Solutions

Navigate directly to the solved Economics assignments using the digital viewer below. Each practice set includes detailed step-by-step solutions, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

पाठ - 5

उपभोक्ता अधिकार

याद रखने योग्य बातें :-
(1) एफ. ए. ओ - खाद्य एवं कृषि संगठन
(2) डब्ल्यू. एच. ओ - विश्व स्वास्थ्य संगठन
(3) आई. एस. ओ - अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन
(4) आई. एस. आई - भारतीय मानक संस्था
(5) बी. एस. आई - भारतीय मानक ब्यूरो
(6) पी. डी. एस - सार्वजनिक वितरण प्रणाली
(7) एन. सी. सी - राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग
(8) रैल्फ नाडर - उपभोक्ता आंदोलन का जन्मदाता
(9) उपभोक्ता - वह व्यक्ति जो बाजार से चीजें खरीदकर उनका उपयोग करता है।
(10) उत्पादक - वह व्यक्ति जो चीजों का निर्माण करता है।
(11) विश्व उपभोक्ता दिवस - 15 मार्च
(12) राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस - 24 दिसम्बर
(13) मानकीकरण - उत्पादों की गुणवत्ता, आकार तथा बनावट निश्चित करने की प्रक्रिया
(14) उपभोक्ता जागरूकता :- उपभोक्ताओं का अपने अधिकारों एवं कर्त्तव्यों के प्रति सचेत

 

बहुविकल्पीय प्रश्न

Question 1. कोपरा का अर्थ किससे है?
(क) सभी के लिए समान कार्यक्रम
(ख) सभी उपभोक्ताओं का संरक्षण
(ग) उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम
(घ) भ्रष्टाचार रोकथाम करने वाला प्राधिकरण
Answer: (ग) उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम
कोपरा (COPRA) का पूर्ण रूप उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम है जो उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करता है।
In simple words: कोपरा उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम को कहा जाता है।

Exam Tip: कोपरा (Consumer Protection Act - COPRA) से संबंधित प्रश्न बोर्ड परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं।

 

Question 2. एग्मार्क प्रमाण पत्र है
(क) सभी बिजली की वस्तुओं का
(ख) सभी प्रकार के जूतों का
(ग) खाद्य तेलों का
(घ) रेफ्रीजरेटरों का
Answer: (ग) खाद्य तेलों का
एग्मार्क (AGMARK) प्रमाण पत्र खाद्य पदार्थों और कृषि उत्पादों की गुणवत्ता और शुद्धता को प्रमाणित करता है।
In simple words: खाद्य तेलों और कृषि उत्पादों पर एग्मार्क का निशान होता है।

Exam Tip: विभिन्न उत्पादों पर लगने वाले मानक चिह्नों जैसे आईएसआई, हॉलमार्क और एग्मार्क में अंतर स्पष्ट रखें।

 

Question 3. उपभोक्ता कल्याण संगठन के विश्व स्तरीय संस्थान को कहते हैं?
(क) उपभोक्ता इंटरनेशनल
(ख) जिला उपभोक्ता न्यायालय
(ग) कोपरा
(घ) संयुक्त राष्ट्र
Answer: (क) उपभोक्ता इंटरनेशनल
उपभोक्ता इंटरनेशनल वैश्विक स्तर पर उपभोक्ता आंदोलनों और संगठनों का संघ है।
In simple words: विश्व स्तर पर उपभोक्ता कल्याण के लिए उपभोक्ता इंटरनेशनल कार्य करता है।

Exam Tip: अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के नाम याद रखें।

 

Question 4. भारत में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है -
(क) 24 दिसम्बर
(ख) 21 दिसम्बर
(ग) 25 दिसम्बर
(घ) 22 दिसम्बर
Answer: (क) 24 दिसम्बर
भारत में हर साल 24 दिसम्बर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 1986 में उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू हुआ था।
In simple words: 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है।

Exam Tip: विश्व उपभोक्ता दिवस (15 मार्च) और राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस (24 दिसंबर) की तारीखों में भ्रमित न हों।

 

Question 5. आई. एस. आई शब्द चिन्ह (लोगो) देखा जा सकता है
(क) सोने के आभूषणों पर
(ख) खाद्य तेलों पर
(ग) अनाजों पर
(घ) बिजली के समान पर
Answer: (घ) बिजली के समान पर
आईएसआई (ISI) चिह्न विद्युत उपकरणों और अन्य औद्योगिक वस्तुओं पर सुरक्षा और गुणवत्ता की गारंटी के रूप में देखा जाता है।
In simple words: बिजली के सभी सामानों पर आईएसआई मार्क होता है।

Exam Tip: विद्युत उपकरणों के लिए आईएसआई मार्क अनिवार्य है।

 

Question 6. उत्पादक के घटकों की विस्तृत जानकारी निम्न में से किसके द्वारा सुनिश्चित की जाती है?
(क) सुरक्षा पाने का अधिकार
(ख) सूचना पाने का अधिकार
(ग) प्रतिनिधित्व का अधिकार
(घ) क्षतिपूर्ति निवारण का अधिकार
Answer: (ख) सूचना पाने का अधिकार
सूचना पाने के अधिकार के तहत उपभोक्ता को किसी भी वस्तु के निर्माण, सामग्री, मूल्य और एक्सपायरी डेट की जानकारी पाने का हक है।
In simple words: वस्तु के बारे में पूरी जानकारी सूचना पाने के अधिकार से मिलती है।

 


Question 7. भारत में उस एजेंसी को ज्ञात कीजिए जो वस्तुओं और सेवाओं के लिए मानक निर्धारित करती है?
(क) राष्ट्रीय उपभोक्ता न्यायालय
(ख) ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैण्डर्ड्स
(ग) कोपरा
(घ) उपभोक्ता इंटरनेशनल
Answer: (ख) ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैण्डर्ड्स
भारत में बीआईएस (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैण्डर्ड्स) उत्पादों के मानक निर्धारित करती है।
In simple words: भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) गुणवत्ता के मानक तय करती है।

Exam Tip: बीआईएस (BSI/BIS) का पूरा नाम याद रखें।

 

Question 8. आप हॉलमार्क चिह्न पाएंगे :-
(क) जेवर पर
(ख) सोने का आभूषण पर
(ग) बिजली के तार पर
(घ) हीटर
Answer: (क) जेवर पर
हॉलमार्क सोने और चांदी के आभूषणों की शुद्धता का प्रमाण होता है।
In simple words: सोने-चांदी के जेवरों पर हॉलमार्क का चिह्न होता है।

Exam Tip: आभूषणों की शुद्धता के लिए हॉलमार्क का प्रयोग होता है।

 

Question 9. जिला स्तर की अदालतों में कितनी राशि तक के मुकदमों की सुनवाई होती है?
(क) 10 लाख रूपये तक
(ख) 20 लाख रूपये तक
(ग) 1 करोड़ रूपये तक
(घ) 1 करोड़ रूपये से अधिक
Answer: (ख) 20 लाख रूपये तक
(नोट: संशोधित उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत अब जिला आयोग की सीमा बढ़ाई गई है, परंतु पारंपरिक पाठ्यपुस्तक के अनुसार जिला स्तर पर 20 लाख रुपये तक के मामलों की सुनवाई होती थी। वर्तमान संशोधित नियमों के अनुसार जिला आयोग 1 करोड़ रुपये तक के मामलों की सुनवाई करता है, किंतु पारंपरिक पाठ्यक्रम उत्तर कुंजी के अनुसार विकल्प (ख) सही माना गया है)।
In simple words: जिला स्तर पर तय सीमा तक के मुकदमों की सुनवाई होती है।

Exam Tip: त्रि-स्तरीय उपभोक्ता अदालत की वित्तीय सीमाओं (जिला, राज्य, राष्ट्रीय) को याद रखें।

 

Question 10. संयुक्त राष्ट्र ने उपभोक्ता संरक्षण के लिए दिशा निर्देशों को कब अपनाया?
(क) 1983
(ख) 1984
(ग) 1985
(घ) 1986
Answer: (ग) 1985
संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 1985 में उपभोक्ता संरक्षण के लिए दिशा-निर्देश अपनाए थे।
In simple words: संयुक्त राष्ट्र ने 1985 में उपभोक्ता संरक्षण के नियम अपनाए।

Exam Tip: यह एक महत्वपूर्ण सन (Year) आधारित प्रश्न है।

 

लघु/दीर्घ प्रश्न (3/4 अंक)

Question 1. पांच तरीके बताइए जिनमें उपभोक्ता का दुकानदारों द्वारा वस्तु खरीदते समय शोषण किया जाता है?
Answer: उपभोक्ता शोषण के मुख्य तरीके निम्नलिखित हैं:
(1) घटिया किस्म की वस्तु देना
(2) कम माप या तौल करना
(3) निर्धारित मूल्य से ऊँची कीमत वसूल करना
(4) नकली वस्तु देना
(5) मिलावटी या दोषपूर्ण वस्तु देना
(6) जमाखोरी और कालाबाजारी करना
(7) असत्य या अधूरी सूचना देना
(8) बुरा व्यवहार करना
In simple words: कम तौलना, अधिक कीमत लेना और घटिया सामान बेचना शोषण के तरीके हैं।

Exam Tip: कम से कम 4-5 स्पष्ट बिंदु लिखें ताकि पूरे अंक मिल सकें।

 

Question 2. कोपरा का पूरा नाम बताओ यह उपभोक्ताओं की कैसे मदद करता है?
Answer: (1) कोपरा का पूरा नाम 'उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम' (Consumer Protection Act) है।
(2) दुकानदारों की मनचाही कीमत वसूलने, घटिया वस्तु देने, कम तौलने, मिलावट को रोकने तथा नकली वस्तुओं से उपभोक्ताओं को बचाने के लिए यह अधिनियम बनाया गया।
(3) यह अधिनियम व्यावसायिक कंपनियों और सरकार पर दबाव डालने में सफल हुआ।
In simple words: कोपरा उपभोक्ताओं को अनुचित व्यापारिक प्रथाओं से सुरक्षा प्रदान करता है।

Exam Tip: कोपरा अधिनियम का पूरा नाम और उसके उद्देश्य अवश्य लिखें।

 

Question 3. भारत सरकार ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा के हित में क्या कदम उठाये है बताओ?
Answer: भारत सरकार ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा के हित में निम्नलिखित कदम उठाए हैं:
(1) कानूनी कदम - उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम (COPRA, 1986) लागू करना।
(2) प्रशासनिक कदम - सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) और मानकीकरण संस्थाओं की स्थापना।
(3) तकनीकी कदम - आईएसआई, हॉलमार्क और एग्मार्क जैसे गुणवत्ता मानक तय करना।
In simple words: सरकार ने कानून बनाकर और मानक चिह्न लागू करके उपभोक्ताओं की रक्षा की है।

Exam Tip: उठाए गए कदमों को श्रेणियों (कानूनी, प्रशासनिक, तकनीकी) में बांटकर लिखने से अच्छा प्रभाव पड़ता है।

 

Question 4. मान लीजिए आपको केमिस्ट से कुछ दवाइयों को खरीदने के लिए कहा जाता है आप दवाइयां खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखेंगे?
Answer: दवाइयां खरीदते समय हमें निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए:
(1) दवाई बनाने की तारीख (Manufacturing Date) देखेंगे।
(2) दवाई पर समाप्त होने वाली तारीख (Expiry Date) देखेंगे।
(3) न्यूनतम खुदरा मूल्य (MRP) देखेंगे।
(4) समुचित रसीद (Cash Memo) लेंगे।
In simple words: हमेशा एक्सपायरी डेट, निर्माण तिथि और पक्की रसीद देखकर ही दवा खरीदें।

Exam Tip: यह व्यावहारिक प्रश्न है, इसमें एक्सपायरी डेट और रसीद का जिक्र अवश्य करें।

 

Question 5. उपभोक्ता के चार कर्त्तव्य लिखो?
Answer: उपभोक्ता के चार प्रमुख कर्त्तव्य निम्नलिखित हैं:
(1) उपभोक्ता को वस्तु के गुण और गुणवत्ता के बारे में अच्छी तरह देखना चाहिए।
(2) उसको वस्तु के साथ वारंटी कार्ड भी ले लेना चाहिए।
(3) खरीदारी के बाद पक्की रसीद (कैश मेमो) अवश्य लेनी चाहिए।
(4) वस्तु पर अंकित आईएसआई (ISI) या एग्मार्क का चिह्न भी देखना चाहिए।
In simple words: रसीद लेना, गुणवत्ता जांचना और मानक चिह्न देखना उपभोक्ता के कर्तव्य हैं।

Exam Tip: कर्तव्यों और अधिकारों में अंतर स्पष्ट रखते हुए उत्तर लिखें।

 

Question 6. उपभोक्ता के कोई चार अधिकार बताओ?
Answer: उपभोक्ता के चार मुख्य अधिकार निम्नलिखित हैं:
(1) सुरक्षा का अधिकार
(2) सूचना पाने का अधिकार
(3) चुनने का अधिकार
(4) सुनवाई का अधिकार
(5) क्षतिपूर्ति निवारण का अधिकार
(6) उपभोक्ता जागरूकता का अधिकार
In simple words: सुरक्षा, सूचना, चयन और सुनवाई उपभोक्ता के प्रमुख अधिकार हैं।

Exam Tip: उपभोक्ता अधिकारों की सूची उपभोक्ता आंदोलन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

 

Question 7. न्याय पाने के लिए उपभोक्ता को कहाँ जाना चाहिए?
Answer: (1) उपभोक्ता को गैर (अनुचित) व्यापारिक कार्य और शोषण के खिलाफ न्याय पाने का अधिकार है।
(2) अगर किसी उपभोक्ता का कोई नुकसान होता है तो उसे क्षतिपूर्ति का अधिकार है जिसके लिए वह त्रि-स्तरीय उपभोक्ता अदालतों में जा सकता है:
- उपभोक्ता फोरम (जिला स्तर)
- राज्य उपभोक्ता अदालत
- राष्ट्रीय उपभोक्ता अदालत
In simple words: शोषण के खिलाफ उपभोक्ता जिला, राज्य या राष्ट्रीय उपभोक्ता अदालत में जा सकता है।

Exam Tip: तीनों स्तरों के नाम (जिला, राज्य, राष्ट्रीय) अवश्य लिखें।

 

Question 8. उपभोक्ता संरक्षण परिषद और उपभोक्ता अदालत में क्या अन्तर है?
Answer: (1) उपभोक्ता संरक्षण परिषद :- ये उपभोक्ता का मार्गदर्शन करती है कि कैसे उपभोक्ता अदालत में मुकदमा दर्ज कराये। यह जनता को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक भी करती है।
(2) उपभोक्ता अदालत :- लोग उपभोक्ता अदालत में न्याय पाने के लिए जाते हैं। यह दोषी को दंड देती है तथा उन पर जुर्माना लगाती है या सजा देती है।
In simple words: परिषद जागरूकता और मार्गदर्शन करती है जबकि अदालत न्याय और सजा देती है।

 


Question 9. आरटीआई 'सूचना का अधिकार' से क्या अर्थ है?
Answer: सन् 2005 के अक्टूबर में भारत सरकार ने एक कानून लागू किया जो आरटीआई या सूचना पाने के अधिकार के नाम से जाना जाता है। यह अपने नागरिकों को सरकारी विभागों के क्रियाकलापों की सभी सूचनाएं पाने का अधिकार सुनिश्चित करता है।
In simple words: सूचना का अधिकार (RTI) नागरिकों को सरकारी विभागों से जानकारी मांगने का अधिकार देता है।

Exam Tip: आरटीआई (RTI) लागू होने का वर्ष (2005) और उसका मुख्य उद्देश्य जरूर लिखें।

 

Download Practice Assignments: Class 10 Economics Understanding Economic Development Chapter 05 Consumer Rights

Chapter Practice Questions for Class 10 Economics

Explore reliable practice questions for Understanding Economic Development Chapter 05 Consumer Rights tailored for Class 10 learners. Use these structured worksheets to evaluate preparedness and strengthen core problem-solving skills.

Key Advantages of Solving Understanding Economic Development Chapter 05 Consumer Rights Assignments

  • Curriculum Standards: Assignments match modern CBSE sample formats to ensure relevant preparation.
  • Thorough Revision: Detailed problem sets reinforce core concepts and eliminate conceptual weak spots.
  • Execution Speed: Timed practice with assignment sets sharpens overall response timing.

Steps to Complete Understanding Economic Development Chapter 05 Consumer Rights Assignments Successfully

  1. Concept Foundation: Review the NCERT book for Class 10 Economics thoroughly before diving into assignment tasks.
  2. Self-Evaluation: Solve exercises independently before inspecting professional answer guides.
  3. Progress Monitoring: Note down complex formulas or concepts, clearing them up using available online practice aids.

FAQs

Where can I download the latest CBSE Class 10 Economics Understanding Economic Development Chapter 05 Consumer Rights assignments?

You can download free PDF assignments for Class 10 Economics Understanding Economic Development Chapter 05 Consumer Rights from StudiesToday.com. These practice sheets have been updated for the 2026-27 session covering all concepts from latest NCERT textbook.

Do these Economics Understanding Economic Development Chapter 05 Consumer Rights assignments include solved questions?

Yes, our teachers have given solutions for all questions in the Class 10 Economics Understanding Economic Development Chapter 05 Consumer Rights assignments. This will help you to understand step-by-step methodology to get full marks in school tests and exams.

Are the assignments for Class 10 Economics Understanding Economic Development Chapter 05 Consumer Rights based on the 2026 exam pattern?

Yes. These assignments are designed as per the latest CBSE syllabus for 2026. We have included huge variety of question formats such as MCQs, Case-study based questions and important diagram-based problems found in Understanding Economic Development Chapter 05 Consumer Rights.

How can practicing Understanding Economic Development Chapter 05 Consumer Rights assignments help in Economics preparation?

Practicing topicw wise assignments will help Class 10 students understand every sub-topic of Understanding Economic Development Chapter 05 Consumer Rights. Daily practice will improve speed, accuracy and answering competency-based questions.

Can I download Economics Understanding Economic Development Chapter 05 Consumer Rights assignments for free on mobile?

Yes, all printable assignments for Class 10 Economics Understanding Economic Development Chapter 05 Consumer Rights are available for free download in mobile-friendly PDF format.