CBSE Class 10 Social Science Currency and credit VBQs in Hindi

Download CBSE Class 10 Social Science VBQs: Understanding Economic Development Chapter 03 Money and Credit

Review targeted competency-based resources with the CBSE Class 10 Social Science Currency and credit VBQs in Hindi. Built according to official CBSE standards for the 2026-27 academic year, these downloadable Class 10 Social Science VBQs support holistic learning and critical reasoning for Understanding Economic Development Chapter 03 Money and Credit.

Access CBSE Value Based Questions and Answers

View or download the dedicated CBSE Class 10 Social Science Currency and credit VBQs in Hindi resource below. Engaging with these value-based scenarios ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 exam format.

अर्थशास्त्र – अध्याय 3: मुद्रा और साख

प्रश्न 66) अनौपचारिक क्षेत्रों से ऋण लेने वाले समूहों में अधिकतर ग्रामीण, अशिक्षित और गरीब ही क्यों होते हैं? यह किस प्रकार उनके शोषण को बढ़ावा देते हैं?
मूल्य – सामाजिक सद्भावना, संवेदनशीलता।

प्रश्न 67) आवश्यकताओं का दोहरा संयोग वास्तव में एक समस्या होने के साथ–साथ मानव समाज के विकास की निम्न अवस्था को भी दर्शाती है। कैसे?
मूल्य – विकास की समझ।

प्रश्न 68) अतिरिक्त राशि वाले लोगों (जमाकर्त्ता) और जिन्हें राशि की ज़रूरत है (कर्ज़दार) दोनों के बीच मध्यस्थता करके बैंक किस प्रकार एक सकारात्मक भूमिका निभाते हैं?
मूल्य – सहयोग आधारित उद्यम।

प्रश्न 69) कर्ज के जाल में फँस जाने की स्थिति का एक काल्पनिक उदाहरण दें। यह बताएँ कि ज़्यादातर अनिश्चित आय वर्ग के लोग ही क्यों उसमें फँसते हैं।
मूल्य – रचनात्मकता व कल्पनाशीलता।

प्रश्न 70) स्वयं सहायता समूह गरीबों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन किस प्रकार ला सकते हैं?
मूल्य – स्व सहायता, नेतृत्व।

प्रश्न 71) किसी व्यक्ति को एक छोटा व्यवसाय करने के लिए ऋण की ज़रूरत है, वह किस आधार पर यह निश्चित करेगा कि उसे यह ऋण बैंक से लेना चाहिए या साहूकार से?
मूल्य – सूक्ष्म विश्लेषण व शोध।

प्रश्न 72) चैक द्वारा भुगतान नकद भुगतान की अपेक्षा किस तरह से एक बेहतर विकल्प है?
मूल्य – उपयोगिता व अद्वितीयता।

प्रश्न 73) जनता द्वारा प्राप्त जमाओं का बैंक क्या करते हैं? तीन बिन्दु लिखिए।
मूल्य – बौद्धिकता।

उत्तर 66 – ऋण के औपचारिक क्षेत्र जैसे बैंक आदि ऋण देने के लिए कई शर्तें रखते हैं, जैसे रोज़गार की स्थाई प्रकृति, निश्चित वेतन संबंधी दस्तावेज़ों की माँग आदि। ग्रामीणों, गरीबों और अशिक्षित समूहों के पास इसकी अनुपलब्धता रहती है, इसीलिए वे ऊँची ब्याज दर पर आधारित किन्तु अपने आस–पास सुलभ अनौपचारिक क्षेत्रों से ऋण लेने पर मजबूर हो जाते हैं। यह उनके शोषण को कई तरीके से बढ़ाती है–
(1) ऊँची ब्याज दर देनी पड़ती है।
(2) कर्ज़दार ऋण के जाल में फँसता चला जाता है।
(3) कई बार ऋणदाता अनैतिक तरीके से इन्हें परेशान करने लगते हैं तथा उनकी संपत्ति पर कब्ज़ा जमा लेते हैं।

उत्तर 67 – जहाँ मुद्रा का उपयोग किए बिना वस्तुओं का विनिमय होता है वहाँ आवश्यकताओं का दोहरा संयोग होना अनिवार्य होता है। इसमें उस स्थिति में पहुँचना होता है जहाँ दोनों पक्ष एक–दूसरे से चीज़ें खरीदने पर सहमति रखते हों। जैसे एक जूता निर्माता को बिना मुद्रा के इस्तेमाल किए सीधे गेहूँ उगाने वाले ऐसे किसान की ज़रूरत होगी जो न केवल गेहूँ बेचना चाहता हो, बल्कि साथ में जूते खरीदना भी चाहता हो। परंपरागत और आर्थिक रूप से सरल एवं पिछड़े समाजों में वस्तु–विनिमय प्रणाली की यही व्यवस्था काम करती है। किन्तु जटिल और आधुनिक विकसित समाज में यह एक रुकावट का कार्य करेगी, अतः मुद्रा मध्यवर्ती भूमिका प्रदान करके आवश्यकताओं के दोहरे संयोग की ज़रूरत को न केवल समाप्त करती है बल्कि तीव्र एवं सरल विनिमय को संभव बनाती है।

उत्तर 68 – ऐसे लोग जिनके पास आवश्यकताओं की पूर्ति के बाद अतिरिक्त आय बच जाती है वे अपने इस अतिरिक्त धन को बैंकों में जमा कर देते हैं। इसका उन्हें लाभ मिलता है। बैंक अपनी जमा राशि का कुछ प्रतिशत अपने पास नगद के रूप में हमेशा रखते हैं जो जमाकर्त्ताओं द्वारा एक दिन में धन निकालने की संभावना पर आधारित होता है। जैसे भारत में बैंक 15 प्रतिशत हिस्सा नगद के रूप में रखते हैं। बाकी जमाराशि का बड़ा हिस्सा ऋण देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के लिए ऋण की माँग रहती है। यह समय पर कर्ज़दारों की मदद करती है जैसे – गृह लोन लेना। इसके साथ ही जमा राशि पर जो ब्याज देती है उससे कहीं अधिक दर पर कर्ज़ देती है जो उसके आय का स्रोत होता है। इस प्रकार जमाकर्त्ता और कर्ज़दार दोनों के हित में बैंक की सकारात्मक भूमिका रहती है।

उत्तर 69 – उदाहरण – छोटे किसान सपना ने अपनी 3 एकड़ ज़मीन पर मूँगफली उगाने के लिए खेती के खर्चे हेतु साहूकार से ऋण लिया। उसने सोचा था कि फसल तैयार होने पर वह कर्ज़ अदा करेगी। किन्तु कीटों के हमले से फसल बर्बाद हो जाती है तथा वह साहूकार का कर्ज़ लौटाने में असफल रहती है। साल भर में ब्याज जुड़कर वह कर्ज़ बड़ी रकम बन जाती है। अगले साल वह फिर कर्ज़ लेती है। इस साल अच्छी फसल के बावजूद इतनी कमाई नहीं होती कि वह अपना कर्ज़ वापस कर सके। उसे कर्ज़ वापस चुकाने के लिए ज़मीन का कुछ हिस्सा बेचना पड़ता है। इस प्रकार कर्ज़ के जाल में फँसकर उसकी स्थिति पहले से बदतर हो जाती है। उदाहरण से स्पष्ट है कि सपना की आय अनिश्चित प्रकृति की थी। एक बार आय कम होने पर कर्ज़ बढ़ता ही चला जाता है और उसकी पूर्ति कठिन हो जाती है।

उत्तर 70 :–
(1) महिलाओं को आर्थिक सहायता।
(2) ब्याज़ में कमी।
(3) गरीबों का संगठन।
(4) सामाजिक विषयों के बारे में जानकारी।

उत्तर 71 :–
(1) ब्याज़ की दर।
(2) भुगतान की शर्तें।
(3) ऋणाधार (गिरवी)।

उत्तर 72 :–
(1) नकद (कैश) साथ ले जाना जोखिम भरा है।
(2) चैक से भुगतान सरल है।
(3) चैक साथ ले जाना सुविधाजनक है।

उत्तर 73 :–
(1) जमाराशि के बड़े भाग को ऋण देने के लिए उपयोग करते हैं।
(2) किसान को कम ब्याज पर ऋण देते हैं।
(3) जमाकर्त्ता को ब्याज़ देते हैं।

VBQs with Answers for Class 10 Social Science Understanding Economic Development Chapter 03 Money and Credit

About Understanding Economic Development Chapter 03 Money and Credit Value-Based Questions

Explore curated Value-Based Questions (VBQs) for Understanding Economic Development Chapter 03 Money and Credit, structured according to the latest CBSE curriculum for Class 10 Social Science. These problems focus on ethical and real-world themes to strengthen analytical reasoning.

How to Use These Value-Based Questions

Pair your practice with our comprehensive NCERT solutions for Class 10 Social Science to review detailed responses and master the underlying themes of this chapter.

Real-Life Applications in Social Science

Explore our wider library of free chapter notes, worksheets, and online mock tests to support your ongoing revision and secure top-tier academic results.

FAQs

Where can I find 2026-27 CBSE Value Based Questions (VBQs) for Class 10 Social Science Understanding Economic Development Chapter 03 Money and Credit?

The latest collection of Value Based Questions for Class 10 Social Science Understanding Economic Development Chapter 03 Money and Credit is available for free on StudiesToday.com. These questions are as per 2026 academic session to help students develop analytical and ethical reasoning skills.

Are answers provided for Class 10 Social Science Understanding Economic Development Chapter 03 Money and Credit VBQs?

Yes, all our Social Science VBQs for Understanding Economic Development Chapter 03 Money and Credit come with detailed model answers which help students to integrate factual knowledge with value-based insights to get high marks.

What is the importance of solving VBQs for Class 10 Understanding Economic Development Chapter 03 Money and Credit Social Science?

VBQs are important as they test student's ability to relate Social Science concepts to real-life situations. For Understanding Economic Development Chapter 03 Money and Credit these questions are as per the latest competency-based education goals.

How many marks are usually allocated to VBQs in the CBSE Social Science paper?

In the current CBSE pattern for Class 10 Social Science, Understanding Economic Development Chapter 03 Money and Credit Value Based or Case-Based questions typically carry 3 to 5 marks.

Can I download Social Science Understanding Economic Development Chapter 03 Money and Credit VBQs in PDF for free?

Yes, you can download Class 10 Social Science Understanding Economic Development Chapter 03 Money and Credit VBQs in a mobile-friendly PDF format for free.