Official CBSE VBQs for Class 10 Social Science
Explore authentic value-based practice materials through the CBSE Class 10 Social Science Popular Struggles and Movements VBQs in Hindi. Tailored for Class 10 learners, utilizing these Social Science VBQs ensures thorough preparation and strengthens moral reasoning skills before final CBSE evaluations.
Competency-Based Practice for Social Science
View or download the dedicated CBSE Class 10 Social Science Popular Struggles and Movements VBQs in Hindi resource below. Engaging with these value-based scenarios ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 exam format.
राजनीति विज्ञान – अध्याय 5: जनसंघर्ष और आंदोलन
प्रश्न 41) नेपाल के जन आंदोलन में किस प्रकार के मूल्यों का योगदान रहा?
मूल्य – सामूहिकपन, संघर्ष की चेतना।
प्रश्न 42) प्रजातंत्र के संचालन में दबाव समूहों के क्रियाकलाप किन तीन प्रकार से सहायक हैं?
मूल्य – लोकतंत्रात्मक प्रक्रियाओं की समझ।
प्रश्न 43) ‘लोकतंत्र की जीवन्तता से जनसंघर्ष का अन्दरूनी संबंध है’ इस कथन पर अपने विचार दीजिए।
मूल्य – रचनात्मकता, समझ।
प्रश्न 44) कुछ समकालीन आन्दोलनों के उदाहरणों द्वारा समझाइए कि इनमें उठाए गए मुद्दे किस प्रकार हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं?
मूल्य – जागरूकता।
प्रश्न 45) ‘जनहित समूहों की गतिविधियाँ जनता के हितों की पहरेदारी के समान होती हैं।’ इस कथन को स्पष्ट करो।
मूल्य – आधारपूर्णता, समूह कार्य।
प्रश्न 46) लोकप्रिय संघर्ष लोकतंत्र को सुनिश्चित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका कैसे निभाते हैं?
मूल्य – उपयोगिता व समझ।
उत्तर 41 :– नेपाल के जन आंदोलन में निम्न मूल्यों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है :–
1) राजतंत्र के तानाशाही कार्यों के प्रति जनता में रोष।
2) लोकतांत्रिक आकांक्षाएँ।
3) इनकी पूर्ति हेतु जनभागीदारी युक्त आन्दोलन।
उत्तर 42 :–
1) राजनैतिक दल जनता के प्रति जवाबदेह हैं। दबाव समूह उन्हें यह याद दिलाते रहते हैं।
2) सरकार जनता के हितों की अनदेखी नहीं कर सकती। दबाव समूह उन पर दबाव डालते रहते हैं।
3) दबाव समूह निष्ठापूर्वक कार्य करते हैं। उन पर चुनावी राजनीति का दबाव नहीं होता।
उत्तर 43 :– लोकतंत्र जनता के हित में कार्य करने वाली शासन प्रणाली है। समाज कई समूहों, वर्गों और उनकी आकांक्षाओं के जोड़ से बनता है। कई बार जनता के द्वारा चुनी गई सरकारें समाज के व्यापक हित में या वर्गों या समूहों के हितों में सामंजस्य नहीं बना पाती और उपेक्षा दिखाती हैं। चूँकि लोकतंत्र में जनता को अपनी बात कहने, विरोध प्रकट करने, आन्दोलन करने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त होता है। अतः जनसंघर्ष और आन्दोलनों के द्वारा सरकार को व्यापक हित में कार्य करने के लिए मजबूर किया जाता है। उदाहरण के लिए बोलिविया में जल के निजीकरण के खिलाफ हुए संघर्ष ने सरकार को अपना निर्णय वापस लेने पर मजबूर कर दिया। इस प्रकार जनसंघर्ष लोकतंत्र को परिपक्व करते हैं।
उत्तर 44 :– समकालीन समय में ऐसे कई आन्दोलन हुए हैं जो हमारे जीवन से जुड़े महत्त्वपूर्ण आयामों जैसे पर्यावरण, जीविका संकट, भ्रष्टाचार आदि से संबंधित रहे हैं। उनमें से कई आन्दोलन सफल भी हुए हैं और जनता में जागरूकता और भागीदारी के स्तर में इज़ाफ़ा किया है। उदाहरण के लिए चिपको आन्दोलन ने पर्यावरण के संवर्द्धन के महत्त्व को उजागर किया तो नर्मदा बचाओ आन्दोलन ने बड़े बाँधों के दुष्परिणामों, विस्थापन आदि मुद्दों को उठाया। इसी कड़ी में अन्ना हज़ारे द्वारा छेड़ा गया भ्रष्टाचार विरोधी आन्दोलन भी है जिसने लोकपाल की माँग को प्रमुख राजनीतिक मुद्दा बना दिया, जिस पर अभी तक की सरकारें उदासीन रही हैं।
उत्तर 45 :– ऐसे समूह जो किसी वर्ग विशेष के बजाय सामूहिक हित को बढ़ावा देना चाहते हैं, उन्हें जनहित समूह कहते हैं। इनकी गतिविधियाँ कई प्रकार से जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों और व्यापक हितों की पहरेदारी करती हैं –
1) यह ऐसे समूहों या लोगों के अधिकारों के बारे में सरकार पर दबाव बनाती हैं जिन्हें अपने अधिकारों का ज्ञान नहीं होता या गरीबी और भेदभाव के शिकार होते हैं, जैसे – असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों या बंधुआ मज़दूरों की भलाई के लिए कार्य करने वाले समूह।
2) इनका उद्देश्य किसी खास हित के बजाय व्यापक सामूहिक हितों को बढ़ावा देकर लोक कल्याणकारी समूह के रूप में कार्य करना होता है। जैसे पर्यावरण संरक्षण।
3) इनके पीछे जनता के बड़े हिस्से का समर्थन होता है, अतः सरकार इनकी बातों को गंभीरता से सुनती है।
उत्तर 46 :– लोकप्रिय संघर्ष जहाँ लोकतंत्र की स्थापना करने में अपनी भूमिका निभाते हैं, वहीं लोकतांत्रिक सरकारों को जनता के हित में लगातार कार्य करते रहने के लिए मजबूर भी करते हैं। उदाहरण के लिए औपनिवेशिक तानाशाही सरकारों के खिलाफ उपनिवेशों में चले संघर्षों के बाद उन्हें आज़ादी मिली और लोकतांत्रिक देशों का गठन किया गया। उदाहरण के लिए – भारत, दक्षिण अफ्रीका आदि। कई बार जनता द्वारा चुनी गई सरकारें भी अलोकतांत्रिक फैसले लेने लगती हैं तथा व्यापक जनहित के मुद्दों की अपेक्षा करके किसी एक समूह या वर्ग के हिसाब से कार्य करने लगती हैं। लोकप्रिय संघर्षों के माध्यम से ऐसी सरकारों को ठीक रास्ते पर चलने के लिए मजबूर किया जा सकता है। उदाहरण के लिए बोलिविया सरकार ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों के दबाव में आकर जल के निजीकरण का अलोकतांत्रिक फैसला लिया। जनता पर महँगाई का बड़ा बोझ पड़ने लगा। फेडेकोर नामक संगठन के नेतृत्व में वहाँ बड़ा आन्दोलन चलाया गया और सरकार को फैसला वापस लेने पर मजबूर किया गया। यह एक तरह से लोकतांत्रिक सरकार को लोकतांत्रिक मार्ग पर लाने जैसा कार्य था।
Free study material for Social Science
VBQs with Answers for Class 10 Social Science Democratic Politics II Chapter 05 Popular Struggles and Movements
Download VBQs for Class 10 Social Science Democratic Politics II Chapter 05 Popular Struggles and Movements
Review important VBQs for Democratic Politics II Chapter 05 Popular Struggles and Movements tailored for Class 10 learners. These structured exercises highlight core values and practical concepts essential for high-scoring exam performance.
Expert Guidance for Democratic Politics II Chapter 05 Popular Struggles and Movements VBQs
Each question includes structured solution guides mapped directly to standard CBSE textbooks, helping students evaluate their reasoning and correct mistakes early.
Enhance Analytical Depth for Class 10 Social Science
Wrap up your preparation by testing your critical thinking against standard Social Science question formats. All resources on our platform are free to access.
FAQs
The latest collection of Value Based Questions for Class 10 Social Science Democratic Politics II Chapter 05 Popular Struggles and Movements is available for free on StudiesToday.com. These questions are as per 2026 academic session to help students develop analytical and ethical reasoning skills.
Yes, all our Social Science VBQs for Democratic Politics II Chapter 05 Popular Struggles and Movements come with detailed model answers which help students to integrate factual knowledge with value-based insights to get high marks.
VBQs are important as they test student's ability to relate Social Science concepts to real-life situations. For Democratic Politics II Chapter 05 Popular Struggles and Movements these questions are as per the latest competency-based education goals.
In the current CBSE pattern for Class 10 Social Science, Democratic Politics II Chapter 05 Popular Struggles and Movements Value Based or Case-Based questions typically carry 3 to 5 marks.
Yes, you can download Class 10 Social Science Democratic Politics II Chapter 05 Popular Struggles and Movements VBQs in a mobile-friendly PDF format for free.