CBSE Class 8 Hindi Revision Worksheet Set 16

Download Class 8 Hindi Practice Worksheets

Access comprehensive chapter-wise worksheets for All Chapters using the CBSE Class 8 Hindi Revision Worksheet Set 16. Designed to align with the 2026-27 academic syllabus for Class 8 Hindi, these printable practice sets help students reinforce key concepts and improve their overall exam readiness.

Access All Chapters Practice Papers and Solutions

Access the complete worksheet PDF for Class 8 Hindi below. Regular practice with these targeted academic tasks builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school examinations.

पाठ - 21 कर्मवीर (कविता)

कविता पर आधारित प्रश्नोत्तर

 

Question 1. सच है विपत्ति... बनाते हैं।
प्र.1. विपत्ति के सामने आने पर कौन डर जाते हैं?
प्र.2. विपत्ति के सामने कौन विचलित नहीं होते?
प्र.3. कौन विधनों को गले लगा लेता है?

Answer:
1. विपत्ति के सामने आने पर कायर और डरपोक व्यक्ति डर जाते हैं, और घबराकर धीरज खो बैठते हैं।
2. विपत्ति के सामने बहादुर और सूरमा (वीर) परेशान नहीं होते और धीरज नहीं खोते।
3. वीर, साहसी तथा बहादुर व्यक्ति विधनों तथा मुसीबतों से नहीं घबराते अपितु मुसीबत भरे जीवन में भी अपने जीवन का रास्ता खोज ही लेते हैं।
In simple words: कायर लोग विपत्ति से घबरा जाते हैं जबकि वीर पुरुष साहस के साथ उनका सामना करते हैं।

Exam Tip: कविता के इन पंक्तियों के माध्यम से कवि ने कर्मवीर की सहनशीलता और साहस का सुंदर वर्णन किया है।

 

Question 2. मुँह से न कभी... विपत्ति पर छाते हैं।
प्र.1. वीर व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है?
प्र.2. कर्मवीर व्यक्ति मुसीबतों में भी 'उफ्' क्यों नहीं कहते?
प्र.3. 'शूलों को मूल नसनाना' का क्या अर्थ है?

Answer:
1. वीर व्यक्ति मुसीबतों का जीवन नहीं जीते अपितु मुसीबतों को समाप्त करके आगे बढ़ जाते हैं।
2. कर्मवीर व्यक्ति जानते हैं कि हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहने से मुसीबतें समाप्त नहीं होंगी। इसलिए लगातार मेहनत तथा कार्य करके अपना जीवन सरल बना ही लेते हैं।
3. कर्मवीर व्यक्ति अपने जीवन में आई मुसीबतों को जड़ से समाप्त कर देते हैं और विपत्तियों को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते।
In simple words: कर्मवीर कभी शिकायत नहीं करते बल्कि कठिन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करते हैं।

Exam Tip: 'शूलों को मूल नसनाना' मुहावरेदार प्रयोग है जिसका अर्थ बाधाओं को जड़ से उखाड़ना है।

 

Question 3. है कौन विघ्न ऐसा... जाता है।
प्र.1. कर्मवीर व्यक्ति के रास्ते में कौन टिक नहीं सकता?
प्र.2. "पर्वत के पाँव उखड़" से कवि का क्या अर्थ है?
प्र.3. कवि ने इस काव्यांश में मनुष्य की क्या विशेषता बताई है?

Answer:
1. कर्मवीर व्यक्ति के रास्ते से कौन टिक नहीं सकता? कर्मवीर व्यक्ति अपने परिश्रम और साहस के बल पर बड़ी दृढ़ता से संसार की मुसीबतों को समाप्त कर देता है इसलिए मुसीबत और बाधाएँ उसके सामने नहीं टिक पातीं।
2. कवि कहता है कि कर्मवीर के सामने बड़ी से बड़ी मुसीबतें भी ठहर नहीं पातीं और स्वयं ही कर्मवीर का जीवन सरल बना देती है।
3. कवि कहते हैं कि मानव में इतनी शक्ति है कि जब वह मन में कुछ करने की ठान लेता है तो पत्थर भी पानी बन जाता है अर्थात् कोई मुसीबत उसके मार्ग में रुकावट नहीं बनती।
In simple words: दृढ़ संकल्प वाले व्यक्ति के आगे बड़ी से बड़ी बाधाएँ भी झुक जाती हैं।

Exam Tip: ऐसे प्रश्नों में कविता की पंक्तियों के आंतरिक भाव को स्पष्ट करना आवश्यक होता है।

 

Question 4. गुण बड़े एक से एक... नहीं वह पाता है।
प्र.1. मनुष्य में कौन-कौन से गुण छिपे पड़े हैं?
प्र.2. कवि ने मनुष्य के भीतर छिपे गुणों की समानता किससे की है?

Answer:
1. मनुष्य बुद्धिमान, निष्ठावान, दृढनिश्चयी, कर्मठ, परिश्रमी तथा अत्यधिक आत्मविश्वासी है। इन्हीं गुणों के आधार पर उसने संसार में अपना नाम रोशन किया है।
2. जिस प्रकार मेहंदी में लालिमा तथा दीपक की बत्ती में रोशनी छिपी होती है। मेहंदी को कूटने से लालिमा तथा बत्ती को जलाने से रोशनी प्राप्त होती है। उसी प्रकार मनुष्य के गुणों भी संघर्षों तथा विधनों में ही प्रकट होते हैं।
In simple words: मनुष्य की क्षमताएं असीम हैं, जो कठिन परिस्थितियों में ही बाहर आती हैं।

Exam Tip: मेहंदी और दीपक का उदाहरण जीवन में संघर्ष के महत्व को समझाने के लिए दिया गया है।

 

Question 5. इस कविता का मुख्य संदेश क्या है?
Answer: कवि कहते हैं कि मनुष्य गुणों का स्वामी है। उसे जीवन में आने वाले दुखों तथा विधनों से घबराना नहीं चाहिए जो व्यक्ति परिश्रम करता है उसके सामने कोई भी मुसीबत टिक नहीं सकती। ऐसे व्यक्ति कठिनाइयों में भी लक्ष्य की ओर बढ़ते रहते हैं। उनकी कोशिशों से बड़ी से बड़ी मुश्किलें भी आसान हो जाती हैं।
In simple words: कर्मठ बनो और जीवन की हर बाधा का डटकर सामना करो।

Exam Tip: कविता का केंद्रीय भाव (संदेश) लिखते समय मुख्य प्रेरणा को संक्षेप में लिखना चाहिए।

 

पाठ्य पुस्तक के प्रश्नोत्तर

 

Question 1. कठिनाई के समय वीर और कायर व्यक्ति कैसा व्यवहार करते हैं?
Answer: कठिनाई के समय वीर व्यक्ति घबराता नहीं है। वह लगातार परिश्रम करता रहता है। उन्हें समाप्त करने के उपाय में लग जाता है इसलिए बड़ी से बड़ी मुसीबतें भी उसकी रुकावट नहीं बन पातीं। इसके विपरीत कायर व्यक्ति घबराकर मानसिक संतुलन खो देता है। संघर्ष तथा परिश्रम करना बंद कर देता है। और लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाता।
In simple words: वीर कठिनाइयों से लड़ते हैं और कायर हार मान लेते हैं।

Exam Tip: दोनों के व्यवहार की तुलनात्मक विशेषताएँ स्पष्ट रूप से लिखें।

 

Question 2. मनुष्य को विपत्ति का सामना किस प्रकार करना चाहिए?
Answer: हर मनुष्य के जीवन विपत्ति के क्षण आते ही हैं। इनसे घबराकर धीरज नहीं खोना चाहिए। निरंतर परिश्रम करते रहना चाहिए। मुस्कुराते हुए हर मुसीबत का सामना करना चाहिए जिससे वे सहन करने योग्य बन जाती हैं।
In simple words: विपत्ति के समय धैर्य और मुस्कान के साथ प्रयास जारी रखना चाहिए।

Exam Tip: धैर्य और निरंतरता ही संकट से उबरने की कुंजी है।

 

Question 3. मनुष्य के भीतर छिपे गुणों का वर्णन करने के लिए कवि ने किन उदाहरणों का आश्रय (सहारा) लिया है?
Answer: कवि ने दीपक की बत्ती तथा मेहंदी की लालिमा का उदाहरण देते हुए कहा है कि जब तक मेहंदी को पीसा नहीं जाता उसका लाल रंग दिखाई नहीं देता उसी प्रकार दीपक को बत्ती को जब तक जलाया नहीं जाता, वह रोशनी प्रदान नहीं करती। मनुष्य भी जब संघर्षों से गुजरता है तभी अपने भीतर छिपे गुणों को पहचान पाता है।
In simple words: संघर्ष और तपने से ही मनुष्य के भीतर की असली प्रतिभा बाहर आती है।

Exam Tip: उदाहरणों का उल्लेख करते हुए उनका प्रतीकात्मक अर्थ भी समझाएँ।

 

Question 4. "बत्ती जो नहीं जलाता है, रोशनी नहीं वह पाता है" पंक्ति का क्या आशय है? रोशनी को किस प्रकार प्राप्त किया जा सकता है?
Answer: दीपक की बत्ती को जलाए बिना रोशनी प्राप्त नहीं की जा सकती, इसी प्रकार संघर्ष किए बिना जीवन के सही लक्ष्य तथा अपने भीतर छिपे गुणों का पता नहीं लगाया जा सकता। जो संघर्षों से घबरा जाते हैं और परिश्रम करना छोड़ देते हैं वे जीवन के लक्ष्य को भी प्राप्त नहीं कर पाते।
In simple words: बिना संघर्ष के जीवन में सफलता या ज्ञान का प्रकाश नहीं मिल सकता।

Exam Tip: बत्ती और रोशनी को कर्म और सफलता का प्रतीक माना गया है।

 

Question 5. संकट के समय मनुष्य को किस प्रकार का व्यवहार करना चाहिए?
Answer: संकट के समय मनुष्य को घबराना नहीं चाहिए। परिश्रम करना चाहिए। लगातार मुस्कुराकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना चाहिए। मुसीबतों तथा संकट के आने पर कर्म करना नहीं छोड़ना चाहिए अपितु निरंतर कर्म में लगे रहकर विधनों को दूर करने का प्रयत्न करना चाहिए।
In simple words: संकट में कभी हिम्मत न हारें और निरंतर कर्म करते रहें।

Exam Tip: कर्मठता ही संकट की सबसे बड़ी दवा है।

 

मूल्य परक प्रश्न

 

Question 1. "कर्म ही पूजा है" - कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
Answer: मनुष्य प्राचीन काल से आज तक परिश्रम करते हुए ऊँचाइयों तक पहुँचा है। आज का आधुनिक युग और सुख सुविधा के साधन मनुष्य के परिश्रम की ही देन हैं। हम सभी जानते हैं जो मनुष्य कर्म में लगे रहते हैं वे विपत्ति को हराकर लक्ष्य को प्राप्त कर लेते हैं। जिसने कर्म को ही पूजा मानकर जीवन भर अपनाया है वह जीवन में ऊँचाइयों तक पहुँचा है। विद्यार्थी जीवन में तो वह और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कर्म अर्थात् विद्या (पढ़ाई) को पूजा मानकर ग्रहण करना चाहिए। जो व्यक्ति केवल स्वप्न देखते हैं और कर्म नहीं करते वे सफलता भी प्राप्त नहीं कर सकते। कर्म में लगातार तत्पर रहने वाला व्यक्ति ही संसार में अपना नाम रोशन कर पाता है।
In simple words: कर्म ही इंसान को महान बनाता है और सफलता की मंजिल तक पहुँचाता है।

Exam Tip: मूल्यपरक प्रश्न में अपने विचारों को नैतिक एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करें।

 

All Chapters Printable Worksheets and Exercises for Class 8 Hindi

Practice Exercises for Class 8 Hindi All Chapters

Explore reliable practice questions for All Chapters tailored for Class 8 Hindi learners. Use these structured worksheets to evaluate exam preparedness and strengthen problem-solving skills throughout the 2026 academic session.

Step-by-Step Solutions and Practice Guidelines

Designed around the official curriculum for Class 8 Hindi, these practice sheets guarantee standard compliance. Reviewing step-by-step solutions after completion sharpens your accuracy and clarifies complex sub-topics within All Chapters.

Enhance Speed with Online Practice

Wrap up your chapter revision by testing your knowledge against standard objective question formats. Explore our full library of free, up-to-date printable assignments to maximize your academic results in upcoming CBSE evaluations.

FAQs

Where can I download the 2026-27 CBSE printable worksheets for Class 8 Hindi All Chapters?

You can download the latest chapter-wise printable worksheets for Class 8 Hindi All Chapters for free from StudiesToday.com. These have been made as per the latest CBSE curriculum for this academic year.

Are these All Chapters Hindi worksheets based on the new competency-based education (CBE) model?

Yes, Class 8 Hindi worksheets for All Chapters focus on activity-based learning and also competency-style questions. This helps students to apply theoretical knowledge to practical scenarios.

Do the Class 8 Hindi All Chapters worksheets have answers?

Yes, we have provided solved worksheets for Class 8 Hindi All Chapters to help students verify their answers instantly.

Can I print these All Chapters Hindi test sheets?

Yes, our Class 8 Hindi test sheets are mobile-friendly PDFs and can be printed by teachers for classroom.

What is the benefit of solving chapter-wise worksheets for Hindi Class 8 All Chapters?

For All Chapters, regular practice with our worksheets will improve question-handling speed and help students understand all technical terms and diagrams.