NCERT Solutions Class 8 Hindi पाठ 7 क्या निराश हुआ जाए

NCERT Solutions for Class 8 Hindi: पाठ 7 क्या निराश हुआ जाए

Access comprehensive textbook solutions for पाठ 7 क्या निराश हुआ जाए using the official curriculum guides for Class 8 Hindi. Designed to align with the 2026-27 NCERT standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Practice Class 8 Hindi Solutions: पाठ 7 क्या निराश हुआ जाए

Access the complete solution PDF for Class 8 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant 3 for पाठ 7 क्या निराश हुआ जाए

प्रश्न अभ्यास


आपके विचार से

Question 1. लेखक ने स्वीकार किया है कि लोगों ने उन्हें भी धोखा दिया है फिर भी वह निराश नहीं हैं। आपके विचार से इस बात का क्या कारण हो सकता है?

उत्तर

लेखक ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों का वर्णन करते हुए कहा है की उसने धोखा भी खाया है। पर उसका मानना है कि अगर वो इन धोखों को याद रखेगा तो उसके लिए विश्वास करना बेहद कष्टकारी होगा और इसके साथ-साथ ये उन लोगों पर अंगुली उठाएगा जो आज भी ईमानदारी व मनुष्यता के सजीव उदाहरण हैं। यहीं लेखक का आशावादी होना उजागर होता है और उन्हीं लोगों का सम्मान करते हुए उनकी उपेक्षा नहीं करना चाहता जिन्होनें कठिन समय में उसकी मदद की है। इस कारण वो अभी भी निराश नहीं है।

पर्दाफाश

Question 1. दोषों का पर्दाफ़ाश करना कब बुरा रूप ले सकता है?

उत्तर

दोषों का पर्दाफ़ाश करना तब बुरा रूप ले सकता है जब हम किसी के आचरण के गलत पक्ष को उद्घाटित करके उसमें रस लेते है।  हमारा दूसरों के दोषोद्घाटन को अपना कर्त्तव्य मान लेना सही नहीं है। हम यह नहीं समझते कि बुराई समान रूप से हम सबमें विद्यमान है। यह भूलकर हम किसी की बुराई में रस लेना आरम्भ कर देते हैं और अपना मनोरंजन करने लग जाते हैं। हमें करना चाहिए बल्कि उनके अच्छाईओं को भी सरहाना चाहिए।

सार्थक शीर्षक

Question 1. लेखक ने लेख का शीर्षक 'क्या निराश हुआ जाए' क्यों रखा होगा? क्या आप इससे भी बेहतर शीर्षक सुझा सकते हैं?

उत्तर
 

लेखक ने इस लेख का शीर्षक 'क्या निराश हुआ जाए' उचित रखा है क्योंकि यह उस सत्य को उजागर करता है जो हम अपने आसपास घटते देखते रहते हैं। अगर हम एक-दो बार धोखा खाने पर यही सोचते रहें कि इस संसार में ईमानदार लोगों की कमी हो गयी है तो यह सही नहीं होगा। आज भी ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने अपनी ईमानदारी को बरकरार रखा है। लेखक ने इसी आधार पर लेख का शीर्षक 'क्या निराश हुआ जाए' रखा है। यही कारण है कि लेखक कहता है "ठगा में भी गया हूँ, धोखा मैनें भी खाया है। परन्तु, ऐसी घटनाएँ भी मिल जाती हैं जब लोगों ने अकारण ही सहायता भी की है, जिससे मैं अपने को ढाँढस देता हूँ।" 
यदि लेख का शीर्षक ''उजाले की ओर'' होता तो शायद लेखक की बात को और बल मिलता।

भाषा की बात

Question 1. दो शब्दों के मिलने से समास बनता है। समास का एक प्रकार है-द्वंद्व समास। इसमें दोनों शब्द प्रधान होते हैं।जब दोनों भाग प्रधान होंगे तो एक-दूसरे में द्वंद्व (स्पर्धा, होड़) की संभावना होती है। कोई किसी से पीछे रहना नहीं चाहता, जैसे - चरम और परम = चरम-परम, भीरु और बेबस = भीरू-बेबस। दिन और रात = दिन-रात।
'और' के साथ आए शब्दों के जोड़े को 'और' हटाकर (-) योजक चिह्न भी लगाया जाता है। कभी-कभी एक साथ भी लिखा जाता है। द्वंद्व समास के बारह उदाहरण ढूँढ़कर लिखिए।

उत्तर
 

1सुख और दुखसुख-दुख
2भूख और प्यासभूख-प्यास
3हँसना और रोनाहँसना-रोना
4आते और जातेआते-जाते
5राजा और रानीराजा-रानी
6चाचा और चाचीचाचा-चाची
7सच्चा और झूठासच्चा-झूठा
8पाना और खोनापाना-खोना
9पाप और पुण्यपाप-पुण्य
10स्त्री और पुरूषस्त्री-पुरूष
11राम और सीताराम-सीता
12आना और जानाआना-जाना

Question 2. पाठ से तीनों प्रकार की संज्ञाओं के उदाहरण खोजकर लिखिए।

उत्तर
व्यक्तिवाचक संज्ञा: रबींद्रनाथ टैगोर, मदनमोहन मालवीय, तिलक, महात्मा गाँधी आदि।
जातिवाचक संज्ञा: बस, यात्री, मनुष्य, ड्राइवर, कंडक्टर, हिन्दू, मुस्लिम, आर्य, द्रविड़, पति, पत्नि आदि।
भाववाचक संज्ञा: ईमानदारी, सच्चाई, झूठ, चोर, डकैत आदि।

Free NCERT Textbook Explanations: Class 8 Hindi पाठ 7 क्या निराश हुआ जाए

Textbook Solutions for Class 8 Hindi पाठ 7 क्या निराश हुआ जाए

Explore reliable textbook solutions for पाठ 7 क्या निराश हुआ जाए tailored for Class 8 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official NCERT standards for Hindi.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of पाठ 7 क्या निराश हुआ जाए concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Effective Self-Study and Homework Assistance

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 8 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest NCERT Solutions Class 8 Hindi पाठ 7 क्या निराश हुआ जाए for the 2026-27 session?

The complete and updated NCERT Solutions Class 8 Hindi पाठ 7 क्या निराश हुआ जाए is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 8 Hindi are as per latest NCERT curriculum.

Are the Hindi NCERT solutions for Class 8 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the NCERT Solutions Class 8 Hindi पाठ 7 क्या निराश हुआ जाए as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 8 NCERT solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using NCERT language because NCERT marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our NCERT Solutions Class 8 Hindi पाठ 7 क्या निराश हुआ जाए will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer NCERT Solutions Class 8 Hindi पाठ 7 क्या निराश हुआ जाए in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 8 Hindi. You can access NCERT Solutions Class 8 Hindi पाठ 7 क्या निराश हुआ जाए in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi NCERT solutions for Class 8 as a PDF?

Yes, you can download the entire NCERT Solutions Class 8 Hindi पाठ 7 क्या निराश हुआ जाए in printable PDF format for offline study on any device.