NCERT Class 9 Hindi Ganga Chapter 06 Reedh Ki Haddi (रीढ़ की हड्डी) PDF Download

Read Chapter 06 Reedh Ki Haddi of NCERT Class 9 Hindi

Access the official NCERT textbook for Class 9 Hindi, updated for the 2026-27 academic session. This digital resource provides the foundational knowledge required for exam success and conceptual clarity.

Chapter 06 Reedh Ki Haddi PDF Resource

Access the complete PDF for Chapter 06 Reedh Ki Haddi below. This focused excerpt allows students to isolate specific topics for thorough review. Cross-reference your textbook exercises with our detailed NCERT Solutions for Class 9 Hindi.

पाठ 6: रीढ़ की हड्डी

जगदीशचंद्र माथुर

जगदीशचंद्र माथुर का जन्म सन् 1917 में शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ और शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से। वे इंडियन सिविल सर्विस में भी चयनित हुए। बिहार राज्य के शिक्षा सचिव, आकाशवाणी के महानिदेशक, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव आदि प्रशासनिक पदों पर कार्य करते हुए वे आजीवन साहित्य-सृजन में सक्रिय रहे।

प्रयाग में अध्ययन के दौरान ही जगदीशचंद्र माथुर ने लेखन आरंभ कर दिया था। उस समय की चर्चित पत्रिकाओं चाँद और रूपाभ आदि में उनके लिखे नाटक-एकांकी छपने लगे थे। हिंदी नाटक और रंगमंच के विकास में उनके एकांकी व नाटकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐतिहासिक नाटकों के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक समस्याओं से जुड़े एकांकी-नाटक भी लिखे हैं। उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं - भोर का तारा, कोणार्क, ओ मेरे सपने, शारदीया, पहला राजा, दस तस्वीरें, जिन्होंने जीना जाना। इनकी संपूर्ण रचनाएँ जगदीशचंद्र माथुर रचनावली (चार खंड) में संकलित हैं। कोणार्क उनका सर्वाधिक चर्चित और मंचित नाटक है। सन् 1978 में उनका निधन हो गया।

'रीढ़ की हड्डी' एकांकी भारतीय समाज में परंपरागत विवाह की व्यवस्था और स्त्रियों की शिक्षा को लेकर रूढ़िगत सोच पर चोट करती है। इस एकांकी की रचना 1939 में की गई। उस समय भारतीय समाज में शिक्षा और अन्य कार्यक्षेत्रों में स्त्रियों को समान अवसर नहीं मिलते थे। इस एकांकी के माध्यम से विवाह के लिए कम पढ़ी-लिखी लड़कियों की माँग, विवाह में लेन-देन जैसी सामाजिक कुरीतियों को उजागर किया गया है। एकांकी की मुख्य पात्र उमा पढ़ी-लिखी सशक्त महिला का प्रतिनिधित्व करती है।

शिक्षक की टिप्पणी

a) 'रीढ़ की हड्डी' एक एकांकी है, जिसकी रचना 1939 में हुई।
b) जगदीशचंद्र माथुर का सबसे अधिक चर्चित और मंचित नाटक 'कोणार्क' है।
c) भूमिका के अनुसार एकांकी की मुख्य पात्र उमा है।

पात्र परिचय

पात्रपरिचय
उमालड़की
रामस्वरूप (बाबू)लड़की का पिता
प्रेमालड़की की माँ
शंकरलड़का
गोपालप्रसादलड़के का पिता
रतनरामस्वरूप का घरेलू सहायक

(मामूली तरह से सजा हुआ एक कमरा। अंदर के दरवाजे से आते हुए जिन महाशय की पीठ नजर आ रही है, वह अधेड़ उम्र के मालूम होते हैं। एक तख्त को पकड़े हुए पीछे की ओर चलते-चलते कमरे में आते हैं। तख्त का दूसरा सिरा रतन ने पकड़ रखा है।)

बाबू : अरे धीरे-धीरे चल।... अब तख्त को उधर मोड़ दे... उधर।... बस, बस।
(तख्त के रखे जाने की आवाज़ आती है।)

रतन : बिछा दें, साहब?

बाबू : (ज़रा तेज आवाज़ में) और क्या करेगा? परमात्मा के यहाँ अक्ल बँट रही थी तो तू देर से पहुँचा था क्या?... बिछा दूँ साब!... और यह पसीना किसलिए बहाया है?

रतन : (तख्त बिछाता है।) ही-ही-ही।

बाबू : हँसता क्यों है?... अरे, हमने भी जवानी में कसरतें की हैं। कलसों से नहाता था लोटों की तरह। यह तख्त क्या चीज है?... उसे सीधा कर... यों... हाँ, बस। और सुन, बहू जी से दरी माँग ला, इसके ऊपर बिछाने के लिए।... चद्दर भी, कल जो कपड़े धोने वाले के यहाँ से आई है, वही।

(रतन जाता है। बाबू साहब इस बीच में मेजपोश ठीक करते हैं। एक झाड़न से गुलदस्ते को साफ करते हैं। कुर्सियों पर भी दो चार हाथ लगाते हैं। सहसा घर की मालकिन प्रेमा का आना। गंदुमी रंग, छोटा कद। चेहरे और आवाज़ से जाहिर होता है किसी काम में बहुत व्यस्त हैं। उनके पीछे-पीछे भीगी बिल्ली की तरह रतन आ रहा है - खाली हाथ। बाबू साहब (रामस्वरूप) दोनों की तरफ देखने लगते हैं।)

शिक्षक की टिप्पणी

a) एकांकी में कोष्ठक और तिरछे अक्षरों वाली पंक्तियाँ रंग-निर्देश हैं; ये बताती हैं कि मंच पर क्या हो रहा है, इन्हें संवाद की तरह नहीं बोला जाता।
b) पात्र परिचय से संबंध पहचानिए: उमा के माता-पिता रामस्वरूप और प्रेमा हैं, शंकर के पिता गोपालप्रसाद हैं।
c) 'भीगी बिल्ली की तरह' मुहावरेदार प्रयोग है, जिसका अर्थ है डरा-सहमा हुआ।

Official NCERT Textbook PDF: Class 9 Hindi Chapter 06 Reedh Ki Haddi

Download Textbook: Chapter 06 Reedh Ki Haddi (Class 9 Hindi)

Download the certified NCERT Textbook for Class 9 Hindi Chapter 06 Reedh Ki Haddi. Educational authorities and instructors recommend this e-textbook as the foundational reference for all terminal tests and school assessments.

Complete Chapter E-Books for Class 9 Hindi

Access a full archive of NCERT books in English Medium tailored for Class 9 courses. Units like Chapter 06 Reedh Ki Haddi deliver in-depth concepts and thorough review questions at the section close.

Maximize Conceptual Clarity with NCERT E-Books

The Class 9 Hindi Chapter 06 Reedh Ki Haddi text is carefully engineered to build rock-solid foundational concepts. For an enriched academic journey, learners should pair this with our online NCERT Solutions and revision notes.

FAQs

Where can I download the latest NCERT Class 9 Hindi Ganga Chapter 06 Reedh Ki Haddi (रीढ़ की हड्डी) PDF Download in PDF for 2026-27?

You can download the latest, teacher-verified PDF for NCERT Class 9 Hindi Ganga Chapter 06 Reedh Ki Haddi (रीढ़ की हड्डी) PDF Download for free on StudiesToday.com. These digital editions are updated as per 2026-27 session and are optimized for mobile reading.

Does this Hindi book follow the latest NCERT rationalized syllabus?

Yes, our collection of Class 9 Hindi NCERT books follow the 2026 rationalization guidelines. All deleted chapters have been removed and has latest content for you to study.

Why is it better to download NCERT Class 9 Hindi Ganga Chapter 06 Reedh Ki Haddi (रीढ़ की हड्डी) PDF Download chapter-wise?

Downloading chapter-wise PDFs for Class 9 Hindi allows for faster access, saves storage space, and makes it easier to focus in 2026 on specific topics during revision.

Are these NCERT books for Class 9 Hindi sufficient for scoring 100%?

NCERT books are the main source for NCERT exams. By reading NCERT Class 9 Hindi Ganga Chapter 06 Reedh Ki Haddi (रीढ़ की हड्डी) PDF Download line-by-line and practicing its questions, students build strong understanding to get full marks in Hindi.