Official NCERT Book for Class 9 Hindi: Chapter 05 Aakhiri Chattan Tak
Explore the complete NCERT textbook for Class 9 Hindi. Tailored for the 2026-27 curriculum, this resource breaks down complex topics to help students prepare effectively for school examinations.
Chapter-wise Study Material: Chapter 05 Aakhiri Chattan Tak
Access the complete PDF for Chapter 05 Aakhiri Chattan Tak below. This focused excerpt allows students to isolate specific topics for thorough review. Cross-reference your textbook exercises with our detailed NCERT Solutions for Class 9 Hindi.
पाठ 5: आखिरी चट्टान तक
मोहन राकेश
हिंदी साहित्य के बहुमुखी रचनाकार मोहन राकेश का जन्म सन् 1925 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था। उन्होंने कहानी, उपन्यास, नाटक, डायरी लेखन, यात्रा-वृत्तांत आदि अनेक विधाओं में साहित्य सृजन किया। उनकी प्रमुख रचनाएँ हैं - आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस, आधे-अधूरे (नाटक), अंधेरे बंद कमरे, अंतराल, न आने वाला कल (उपन्यास), क्वार्टर तथा अन्य कहानियाँ, नए बादल, वारिस तथा अन्य कहानियाँ (कहानी-संग्रह), मोहन राकेश की डायरी (डायरी लेखन), आखिरी चट्टान तक (यात्रा-वृत्तांत) इत्यादि। आषाढ़ का एक दिन नाटक के लिए उन्हें 'संगीत नाटक अकादमी' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कुछ समय तक उन्होंने सारिका नामक हिंदी पत्रिका का संपादन भी किया। उनके लेखन में भावों की गहराई के साथ-साथ आधुनिक जीवन की जटिलताओं और मानवीय संवेदनाओं का सूक्ष्म अंकन मिलता है। सन् 1972 को 48 वर्ष की अल्पायु में उनका निधन हो गया।
'आखिरी चट्टान तक' एक रोचक यात्रा-वृत्तांत है जिसमें लेखक ने कन्याकुमारी की अपनी यात्रा के अनुभवों को व्यक्त किया है। यात्रा-वृत्तांत में बंगाल की खाड़ी, हिंद महासागर और अरब सागर के मिलन-स्थल पर स्थित कन्याकुमारी के प्राकृतिक दृश्यों का वर्णन सजीव ढंग से किया गया है। कन्याकुमारी के समुद्री तट के जीवन से साक्षात्कार होने पर लेखक केवल वहाँ की भौगोलिक और सांस्कृतिक सुंदरता का ही वर्णन नहीं करता बल्कि अपने मन में उठने वाली भावनाओं, विस्मय, रोमांच, शांति और आत्मिक खोज को भी व्यक्त करता है। यात्रा-वृत्तांत की भाषा सहज, प्रवाहपूर्ण और चित्रात्मक है जो पाठक के मन में दृश्यों को ऐसे जीवंत कर देती है कि पाठक को लगता है कि वह भी लेखक के साथ ही यात्रा कर रहा है। प्रकृति की भव्यता और मानव-मन की गहन अनुभूतियों को यह यात्रा-वृत्तांत एक साथ उजागर करता है।
शिक्षक की टिप्पणी
a) मोहन राकेश की रचनाओं को विधा से जोड़कर याद कीजिए: 'आषाढ़ का एक दिन' नाटक है और 'आखिरी चट्टान तक' यात्रा-वृत्तांत।
b) 'आषाढ़ का एक दिन' के लिए उन्हें 'संगीत नाटक अकादमी' पुरस्कार मिला।
c) कन्याकुमारी में तीन जल-राशियाँ मिलती हैं: बंगाल की खाड़ी, हिंद महासागर और अरब सागर।
कन्याकुमारी। सुनहले सूर्योदय और सूर्यास्त की भूमि।
केप होटल के आगे बने बाथ टैंक के बाईं तरफ, समुद्र के अंदर से उभरी स्याह चट्टानों में से एक पर खड़ा होकर मैं देर तक भारत के स्थल-भाग की आखिरी चट्टान को देखता रहा। पृष्ठभूमि में कन्याकुमारी के मंदिर की लाल और सफेद लकीरें चमक रही थीं। अरब सागर, हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी - इन तीनों के संगम-स्थल-सी वह चट्टान, जिस पर कभी स्वामी विवेकानंद ने समाधि लगायी थी, हर तरफ से पानी की मार सहती हुई स्वयं भी समाधिस्थ-सी लग रही थी। हिंद महासागर की ऊँची-ऊँची लहरें मेरे आस-पास की स्याह चट्टानों से टकरा रही थीं। बलखाती लहरें रास्ते की नुकीली चट्टानों से कटती हुई आती थीं जिससे उनके ऊपर चूरा बूँदों की जालियाँ बन जाती थीं। मैं देख रहा था और अपनी पूरी चेतना से महसूस कर रहा था - शक्ति का विस्तार, विस्तार की शक्ति। तीनों तरफ से क्षितिज तक पानी-ही-पानी था, फिर भी सामने का क्षितिज, हिंद महासागर का, अपेक्षया अधिक दूर और अधिक गहरा जान पड़ता था। लगता था कि उस ओर दूसरा छोर है ही नहीं। तीनों ओर के क्षितिज को आँखों में समेटता मैं कुछ देर भूला रहा कि मैं मैं हूँ, एक जीवित व्यक्ति, दूर से आया यात्री, एक दर्शक। उस दृश्य के बीच में जैसे दृश्य का एक हिस्सा बनकर खड़ा रहा - बड़ी-बड़ी चट्टानों के बीच एक छोटी-सी चट्टान। जब अपना होश हुआ, तो देखा कि मेरी चट्टान भी तब तक बढ़ते पानी में काफी घिर गई है। मेरा पूरा शरीर सिहर गया। मैंने एक नजर फिर सामने के उमड़ते विस्तार पर डाली और पास की एक सुरक्षित चट्टान पर कूदकर दूसरी चट्टानों पर से होता हुआ किनारे पर पहुँच गया।
पच्छिमी क्षितिज में सूर्य धीरे-धीरे नीचे जा रहा था। मैं सूर्यास्त की दिशा में चलने लगा। दूर पच्छिमी तट-रेखा के एक मोड़ पर पीली रेत का एक ऊँचा टीला नजर आ रहा था। सोचा उस टीले पर जाकर सूर्यास्त देखूँगा।
यात्रियों की कितनी ही टोलियाँ उस दिशा में जा रही थीं। हम लोग टीले पर पहुँच गए। यह वह 'सैंड हिल' थी जिसकी चर्चा मैं वहाँ पहुँचने के बाद से ही सुन रहा था। सैंड हिल पर बहुत से लोग थे। आठ-दस नवयुवतियाँ, छह-सात नवयुवक और दो-तीन गाँधी टोपियों वाले व्यक्ति। वे शायद सूर्यास्त देख रहे थे। गवर्नमेंट गेस्ट हाउस के बैरे उन्हें सूर्यास्त के समय की कॉफी पिला रहे थे। उन लोगों के वहाँ होने से सैंड हिल बहुत रंगीन हो उठी थी।
शिक्षक की टिप्पणी
a) 'शक्ति का विस्तार, विस्तार की शक्ति' में वही दो शब्द उलटे क्रम में आए हैं; इस प्रयोग पर ध्यान दीजिए।
b) जिस चट्टान पर स्वामी विवेकानंद ने समाधि लगायी थी, लेखक उसे तीनों सागरों के 'संगम-स्थल-सी' बताता है।
c) 'स्याह' का अर्थ है काला, और 'अपेक्षया' का अर्थ है तुलना में।
Free study material for Hindi
Download NCERT E-Textbook: Class 9 Hindi Chapter 05 Aakhiri Chattan Tak
Download Textbook: Chapter 05 Aakhiri Chattan Tak (Class 9 Hindi)
Download the certified NCERT Textbook for Class 9 Hindi Chapter 05 Aakhiri Chattan Tak. Educational authorities and instructors recommend this e-textbook as the foundational reference for all terminal tests and school assessments.
Complete Chapter E-Books for Class 9 Hindi
Explore our exhaustive library of NCERT books in English Medium spanning all subjects in Class 9. Every chapter features comprehensive explanations followed by extensive end-of-chapter exercises.
Maximize Conceptual Clarity with NCERT E-Books
The Class 9 Hindi Chapter 05 Aakhiri Chattan Tak text is carefully engineered to build rock-solid foundational concepts. For an enriched academic journey, learners should pair this with our online NCERT Solutions and revision notes.
FAQs
You can download the latest, teacher-verified PDF for NCERT Class 9 Hindi Ganga Chapter 05 Aakhiri Chattan Tak (आखिरी चट्टान तक) PDF Download for free on StudiesToday.com. These digital editions are updated as per 2026-27 session and are optimized for mobile reading.
Yes, our collection of Class 9 Hindi NCERT books follow the 2026 rationalization guidelines. All deleted chapters have been removed and has latest content for you to study.
Downloading chapter-wise PDFs for Class 9 Hindi allows for faster access, saves storage space, and makes it easier to focus in 2026 on specific topics during revision.
NCERT books are the main source for NCERT exams. By reading NCERT Class 9 Hindi Ganga Chapter 05 Aakhiri Chattan Tak (आखिरी चट्टान तक) PDF Download line-by-line and practicing its questions, students build strong understanding to get full marks in Hindi.