NCERT Class 7 Hindi Malhar Chapter 09 Chidiya (चिड़िया) PDF Download

Download NCERT Class 7 Hindi Textbooks

Access the official NCERT textbook for Class 7 Hindi, updated for the 2026-27 academic session. This digital resource provides the foundational knowledge required for exam success and conceptual clarity.

Access Chapter 09 Chidiya for Class 7 Hindi

View or download the dedicated Chapter 09 Chidiya resource below. This chapter-by-chapter structuring ensures easy navigation for daily study routines. For comprehensive exam preparation, pair this reading with our verified NCERT Solutions.

पाठ 9: चिड़िया

पीपल की ऊँची डाली पर बैठी चिड़िया गाती है! तुम्हें ज्ञात क्या अपनी बोली में सुंदेश सुनाती है?

चिड़िया बेठी प्रेम-प्रीति की सीति हमें सिखलाती है! वह जग के बंदी मानव को मुक्त-मंत्र बतलाती है!

वन में जितने पंछी हैं, खंजन, कपोत, चातक, कोकिला; काक, हंस, शुक आदि वास करते सब आपस में हिलमिल!

सब मिल-जुलकर रहते हैं वे, सब मिल-जुलकर खाते हैं; आसमान ही उनका घर है; जहाँ चाहते, जाते हैं।

रहते जहाँ, बहाँ वे अपनी दुनिया एक बसाते हैं; दिन भर करते काम, रात में पेड़ों पर सो जाते हैं!

उनके मन में लोभ नहीं है, पाप नहीं, परवाह नहीं; जग का सारा माल हड़पकर जाने की भी चाह नहीं

जो मिलता है अपने श्रम से, उतना भर ले लेते हैं, बच जाता जो, औरों के लिए वे छोड़ बे देते हैं!

सीमा-हीन गगन में उड़ते, निर्भय विचरण करते हैं; नहीं कमाई से औरों की अपना घर बे भरते हैं।

कवि से परिचय

आरसी प्रसाद सिंह प्रकृति और जीवन-संघर्षों को अपनी रचनाओं में प्रमुखता से चित्रित करने वाले कवि हैं। वे अपनी रचनाओं में प्रेम, कृण्ा, त्याग-बलिदान, मुक्ति और मिल-जुलकर एक सुंदर ससार रचने की कल्पना करते रहे हैं। जैसा कि "चिड़िया" कविता में भी आपने पद्ा उठाने चिड़िया के माध्यम से किन्नी सुंदर बात कहीं है - "चिड़िया बेठी प्रेम-प्रीति की रीति हम सिखलाती है! वह जग के बंदी मानव को मुक्त-मंत्र बतलाती है!" कला/पी और आरसी उनके चिर्चित कविता साथ है।

(1911-1996)

पाठ से

आइए, अब हम इस कविता पर विस्तार से चर्चा करें। आगे दी गई गतिविधियों इस कार्य में आपकी सहायता करेंगी।

मेरी समझ से

(क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है? उसके सामने तारा (★) बनाइए कुछ प्रश्नों के एक से अधिक उत्तर भी हो सकते हैं।

  1. कविता के आधार पर बताइए कि इनमें से कौन-सा गुण पक्षियों के जीवन में नहीं पाया जाता है?
    • प्रेम-प्रीति
    • मिल-जुलकर रहना
    • लोभ और पाप
    • निर्भय विचरण
  2. "सब मिल-जुलकर रहते हैं वे, सब मिल-जुलकर खाते हैं" कविता की यह पंक्ति किन भावों की ओर संकेत करती है?
    • असमानता और विभाजन
    • प्रतिस्पर्धा और संघर्ष
    • समानता और एकता
    • स्वार्थ और ईष्या

शिक्षक की टिप्पणी

जब कविता में कहा जाता है कि "चिड़िया बेठी प्रेम-प्रीति की रीति हमें सिखलाती है", तो यह सिर्फ पक्षी के बारे में नहीं कहा जा रहा है। कवि असल में हमें बताना चाहते हैं कि हमें पक्षियों से क्या सीखना चाहिए। किसी भी कविता को समझते समय पहले यह देखिए कि कवि ने किस वस्तु या प्राणी के बारे में लिखा है, फिर सोचिए कि वह असल में हमें क्या सिखाना चाहते हैं।

  1. चिड़िया मनुष्य को स्वतंत्रता का संदेश देती है, आपके अनुसार मनुष्य के पास किन कार्यों को करने की स्वतंत्रता है और किन कार्यों को करने की स्वतंत्रता नहीं है?
  2. चिड़िया और मनुष्य का जीवन एक-दूसरे से कैसे भिन्न है?
  3. चिड़िया कहीं भी अपना घर बना सकती है, यदि आपके पास चिड़िया जैसी सुविधा हो तो आप अपना घर कहाँ बनाना चाहोगे और क्यों?
  4. यदि आप चिड़िया की भाषा समझ सकते तो आप चिड़िया से क्या बातें करते?

मिलकर करें-मिलान

कविता में से चुनकर कुछ संदर्भ नीचे दिए गए हैं। अपने समूह में इन पर बातचीत कीजिए और कारण बताइए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने?

संदर्भभाव
1. चिड़िया की बोली1. बंधन और लालच
2. सोने की कड़ियाँ2. श्रम और संतोष
3. निर्भय विचरण3. बंधन से मुक्ति
4. मुक्त-मंत्र4. स्वतंत्रता और निर्भीकता
5. दिनभर काम5. प्रेम और स्वतंत्रता का संदेश

पंक्तियों पर चर्चा

कविता से से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं, इन्हें ध्यान से पढ़िए और इन पर विचार कीजिए। आपको इनका व्या अर्थ समझ में आया? अपने विचार कक्षा में अपने समूह में साझा कीजिए और लिखिए।

(क) "चिड़िया बेठी प्रेम-प्रीति की रीति हमें सिखलाती है!"

(ख) "उनके मन में लोभ नहीं है, पाप नहीं, परवाह नहीं"

(ग) "सीमा-हीन गगन में उड़ते, निर्भय विचरण करते हैं"

सोच-विचार के लिए

नीचे कविता की कुछ पंक्तियों और उससे संबंधित प्रश्न दिए गए हैं। कविता पढ़ने के बाद अपनी समझ के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

(क) "सब मिल-जुलकर रहते हैं वे, सब मिल-जुलकर खाते हैं" पक्षियों के आपसी सहयोग की यह भावना हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी है? स्पष्ट कीजिए!

(ख) "जो मिलता है अपने श्रम से, उतना भर ले लेते हैं, बच जाता जो, औरों के लिए वे छोड़ बे देते हैं।" पक्षी अपनी आवश्यकता भर ही संचय करते हैं। मनुष्य का स्वभाव इससे भिन्न कैसे है?

(ग) "हम स्वच्छंद और क्यों तुम्हें, डाली है बेड़ी पग में?" पक्षी को स्वच्छंद और मनुष्य को बेड़ियों में क्यों बताया गया है?

शिक्षक की टिप्पणी

इस कविता में कवि ने पक्षियों के जीवन की तुलना मनुष्यों के जीवन से की है। पक्षियों के जीवन में स्वतंत्रता, समानता, आपसी प्रेम और सहयोग दिखता है, जबकि मनुष्यों के जीवन में बंधन, भेदभाव, लोभ और स्वार्थ है। कवि हमें बताना चाहते हैं कि हमें पक्षियों से ये अच्छी बातें सीखनी चाहिए और अपने जीवन में लानी चाहिए।

कविता की रचना

"सब मिल-जुलकर रहते हैं वे सब मिल-जुलकर खाते हैं" रेखांकित शब्दों पर ध्यान दिजिए ये शब्द लिखने-बोलने में एक जैसे हैं। इस तरह की शैली प्राय: कविता में आती है। अब आप सब मिल-जुलकर नीचे दी गई कविता को आगे बढ़ाइए -

संकेत - सब मिल-जुलकर हँसते हैं वे सब मिल-जुलकर गाते हैं......

..........................................

..........................................

मुख्य बिंदु

  • कविता में पक्षियों के जीवन के माध्यम से मानव जीवन के लिए सीख दी गई है। पक्षी आपस में प्रेम, समानता और सहयोग से रहते हैं, जबकि मनुष्य अक्सर स्वार्थ और लोभ से ग्रस्त रहते हैं।
  • पक्षियों के जीवन में स्वतंत्रता है। वे अपनी इच्छा से कहीं भी जा सकते हैं, जबकि मनुष्य के जीवन में बहुत सारे बंधन होते हैं जो उन्हें स्वतंत्र नहीं रहने देते।
  • कविता सिखाती है कि हमें अपने श्रम से जो मिले उतना ही लेना चाहिए और बाकी को दूसरों के लिए छोड़ देना चाहिए। यह समाज में समानता और न्याय लाता है।
  • पक्षियों के जीवन में कोई भेदभाव नहीं है। सभी पक्षी एक साथ रहते हैं, खाते हैं और उड़ते हैं, जिससे एकता और भाईचारे की भावना दिखती है।

यह अध्याय के पहले 5 पृष्ठों का पूर्वावलोकन है। पूरा अध्याय पाने के लिए नीचे क्लिक करें।

NCERT Book for Class 7 Hindi Chapter 09 Chidiya

Download Textbook: Chapter 09 Chidiya (Class 7 Hindi)

Access the official NCERT Textbook for Class 7 Hindi Chapter 09 Chidiya, updated for the current academic session. Recognized as the core reading material across schools nationwide, board evaluations rely entirely on this syllabus.

Complete Chapter E-Books for Class 7 Hindi

Browse our comprehensive suite of NCERT books in English Medium designed for Class 7 students, offering clear conceptual breakdowns and concluding practice problems.

Maximize Conceptual Clarity with NCERT E-Books

Elevate your study routine by reviewing our comprehensive NCERT Solutions and revision notes available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I download the latest NCERT Class 7 Hindi Malhar Chapter 09 Chidiya (चिड़िया) PDF Download in PDF for 2026-27?

You can download the latest, teacher-verified PDF for NCERT Class 7 Hindi Malhar Chapter 09 Chidiya (चिड़िया) PDF Download for free on StudiesToday.com. These digital editions are updated as per 2026-27 session and are optimized for mobile reading.

Does this Hindi book follow the latest NCERT rationalized syllabus?

Yes, our collection of Class 7 Hindi NCERT books follow the 2026 rationalization guidelines. All deleted chapters have been removed and has latest content for you to study.

Why is it better to download NCERT Class 7 Hindi Malhar Chapter 09 Chidiya (चिड़िया) PDF Download chapter-wise?

Downloading chapter-wise PDFs for Class 7 Hindi allows for faster access, saves storage space, and makes it easier to focus in 2026 on specific topics during revision.

Are these NCERT books for Class 7 Hindi sufficient for scoring 100%?

NCERT books are the main source for NCERT exams. By reading NCERT Class 7 Hindi Malhar Chapter 09 Chidiya (चिड़िया) PDF Download line-by-line and practicing its questions, students build strong understanding to get full marks in Hindi.