NCERT Class 7 Hindi Malhar Chapter 10 Meera Ke Pad (मीरा के पद) PDF Download

Class 7 Hindi Chapter 10 Meera Ke Pad: NCERT Study Material

Access the official NCERT textbook for Class 7 Hindi, updated for the 2026-27 academic session. This digital resource provides the foundational knowledge required for exam success and conceptual clarity.

Read and Download Chapter 10 Meera Ke Pad

Access the complete PDF for Chapter 10 Meera Ke Pad below. This focused excerpt allows students to isolate specific topics for thorough review. Cross-reference your textbook exercises with our detailed NCERT Solutions for Class 7 Hindi.

पाठ 10: मीरा के पद

[चित्र: बरसती वर्षा के बीच एक महिला, पाठ्यपुस्तक में देखें]

(1)

बसो मेरे नैनन में नंदलाल।
मोहिन मूरति सांवरि सूरति, नैना बने विशाल।।
अधर सुधा रस मुरली राजति, उर बैजंती माल।।
क्षुद्र घटिका कटिंतट सोभित, नूपुर शब्द रसाल।।
मीरा के प्रभु सतन सुखदाई, भक्त वछल गोपाल।।

(2)

बरसे बदरिया सावन की, सावन की मन भावन की।
सावन में उमधो मेरो मनवा, भनक सुनी हरि आवन की।।
उमद घुमट चहूँ विश से आया, दामिन दम के झार लावन की।।
नहीं नहीं बंदन मेहा बरसे, शीतल पवन सोहावन की।।
मीरा के प्रभु गिरधरनागर, आनंद मंगल गावन की।।

- मीरा

शिक्षक की टिप्पणी

मीरा ने इन पदों में कृष्ण को अपने हृदय में बसने की प्रार्थना की है। पहले पद में नयन, मोहिनी मूर्ति और गोपाल शब्दों का प्रयोग करके मीरा ने कृष्ण के सौंदर्य को दर्शाया है। दोनों पदों को धीरे-धीरे पढ़ने से आप उनके भाव को समझ सकते हैं।

कवयित्री से परिचय

आपने जो रचना अभी पढ़ी है, उसे आज से लगभग 500 वर्ष पहले रचा गया था। इसे हिंदी की महान कवयित्रियों, कृष्ण भक्त और संत मीरा ने रचा था। यह माना जाता है कि मीरा बचपन से ही कृष्ण की भक्ति में मगन रहती थीं। एक राजकुमारी होते हुए भी उन्होंने संतों का जीवन चुना और महलों को त्यागकर तीर्थों की यात्राएं करने लगीं। उन्होंने मंदिरों में भजन गाना और सल्संग करना प्रारंभ कर दिया। उनके गए हुए भजन लोग आज भी श्रद्धा और प्रेम से गाते, पढ़ते और सुनते-सुनाते हैं।

पाठ से

आइए, अब हम इस कविता पर विस्तार से चर्चा करें। आगे दी गई गतिविधियों इस कार्य में आपकी सहायता करेंगी।

मेरी समझ से

(क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है? उसके सामने तारा (\) बनाइए कुछ प्रश्नों के एक से अधिक उत्तर भी हो सकते हैं।

  1. "बसो मेरे नैनन में नंदलाल" पद में मीरा किससे विनती कर रही हैं?
    • संतों से
    • भक्तों से
    • वैजंती से
    • श्रीकृष्ण से
  2. "बसो मेरे नैनन में नंदलाल" पद का मुख्य विषय क्या है?
    • प्रेम और भक्ति
    • प्रकृति की सुंदरता
    • युद्ध और शांति
    • ज्ञान और शिक्षा
  3. "बरसे बदरिया सावन की" पद में कौन-सी ऋतु का वर्णन किया गया है?
    • सर्दी
    • गर्मी
    • वर्षा
    • बसंत
  4. "बरसे बदरिया सावन की" पद को पढ़कर ऐसा लगता है, जैसे मीरा -
    • प्रसन्न हैं।
    • दुखी हैं।
    • उदास हैं।
    • चिंतित हैं।

(ख) हो सकता है कि आपके समूह के सभियों ने अलग-अलग उत्तर चुने हों। अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने?

मिलकर करें-मिलान

पाठ में से चुनकर कुछ पंक्तियों नीचे दी गई हैं। इन्हें प्रकार आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने समूह में इन पर चर्चा कीजिए और लिखिए।

शब्दअर्थ/संदर्भ
1. नंदलाल1. पर्वत को धारण करने वाले, श्रीकृष्ण
2. वैजंती माल2. श्रावण का महीना, आषाढ़ के बाद का और भाद्रपद के पहले का महीना
3. सावन3. वैजयंती फूलों की माला
4. गिरधर4. नंद के पुत्र, श्रीकृष्ण

पंक्तियों पर चर्चा

पाठ में से चुनकर कुछ पंक्तियां नीचे दी गई हैं। इन्हें पढ़कर आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने विचार अपने समूह में साझा कीजिए और लिखिए।

(क) "नहीं नहीं बंदन मेहा बरसे, शीतल पवन सोहावन की।।"

(ख) "मीरा के प्रभु सतन सुखदाई, भक्त वछल गोपाल।।"

शब्दों के रूप

आगे पुष्ठ पर शब्दों से जुड़ी कुछ गतिविधियां दी गई हैं। इन्हें आप शब्दकोश, इंटरनेट या अपने शिक्षकों की सहायता से भी पूरा कर सकते हैं।

(क) "मोहिन मूरति सांवरि सूरति, नैना बने विशाल।।"

इस पंक्ति में 'सांवरि' शब्द आया है। इसके स्थान पर ओधिकतर 'सांवली' शब्द का प्रयोग किया जाता है। इस पद में ऐसे कुछ और शब्द दिए गए हैं। इन्हें आप जिस रूप में बोलते-लिखते हैं, उस रूप में लिखिए -

  • नैनन
  • सोभित
  • भक्त वछल
  • बदरिया
  • मेरो मनवा
  • आवन
  • विश
  • मेहा

शब्द से जुड़े शब्द

नीचे दिए गए स्थानों में श्रीकृष्ण से जुड़े शब्द पाठ में से चुनकर लिखिए -

[चित्र: मुस्ली शब्द के साथ, पाठ्यपुस्तक में देखें]

पंक्ति से पंक्ति

नीचे स्तंभ 1 और स्तंभ 2 में कुछ पंक्तियां दी गई हैं। मिलती-जुलती पंक्तियों को रेखा खींचकर मिलाइए -

स्तंभ 1स्तंभ 2
1. अधर सुधा रस मुरली राजति, उर बैजंती माल1. चारों विशाओं से बादल उमड़-घुमड़ कर बरस रहे हैं, बिजली चमक रही है, वर्षा की बूंदें लग गई हैं।
2. क्षुद्र घटिका कटिंतट सोभित, नूपुर शब्द रसाल2. होठों पर सुरेली धुनों से भरी बांसुरी की शोभा बढ़ रही है और हृदय पर वैजयंती माला सजी हुई है।
3. मीरा के प्रभु सतन सुखदाई, भक्त वछल गोपाल3. सावन के महीने में मेरे मन में बहुत उदास उठ रही हैं, क्योंकि मैंने श्रीकृष्ण के आने की चर्चा सुनी है।
4. सावन में उमधो मेरो मनवा, भनक सुनी हरि आवन की4. हे मीरा के प्रभु! तुम संतों को सुख देने वाले हो और अपने भक्तों से स्नेह करने वाले गोपाल हो।
5. उमद घुमट चहूँ विश से आया, दामिन दम के झार लावन की5. कमर पर छोटी-छोटी घंटियां सजी हुई हैं और पैरों में बंधे हुए नूपुर सुंदर आवाज़ निकाल रहे हैं।

शिक्षक की टिप्पणी

मीरा के पदों में भक्ति भाव है और साथ ही प्रकृति का सुंदर चित्रण भी है। पहले पद में उन्होंने कृष्ण के अंगों का वर्णन करके उनके सौंदर्य को दर्शाया है। दूसरे पद में वर्षा ऋतु का वर्णन करते हुए उन्होंने अपनी भक्ति भावना को प्रकट किया है। जब आप इन पदों को पढ़ें, तो ध्यान रखें कि कवि का मुख्य उद्देश्य क्या है।

मुख्य बिंदु

  • मीरा एक महान भक्त कवयित्री थीं जिन्होंने कृष्ण को अपना प्रभु माना। उन्होंने राजकुमारी होने के बावजूद संतों का जीवन जिया।
  • पहले पद में मीरा कृष्ण से प्रार्थना करती हैं कि वह उनके नयनों में बस जाएं, और उनके सौंदर्य का वर्णन करती हैं।
  • दूसरे पद में मीरा वर्षा ऋतु का सुंदर चित्रण करती हैं और अपनी भक्ति में कृष्ण के आने की प्रतीक्षा दर्शाती हैं।
  • मीरा के पदों में भक्ति, प्रेम और प्रकृति तीनों का सुंदर मिश्रण है, जो आज भी लोगों को श्रद्धा और भक्ति के भाव से प्रेरित करते हैं।

यह अध्याय के पहले 5 पृष्ठों का पूर्वावलोकन है। पूरा अध्याय पाने के लिए नीचे क्लिक करें।

Chapter 10 Meera Ke Pad Digital Textbook & Resources for Class 7 Hindi

Download Textbook: Chapter 10 Meera Ke Pad (Class 7 Hindi)

Secure your copy of the NCERT Textbook for Class 7 Hindi Chapter 10 Meera Ke Pad. Widely adopted across educational institutions, final question papers map directly to the framework outlined in this chapter.

Complete Chapter E-Books for Class 7 Hindi

Access a full archive of NCERT books in English Medium tailored for Class 7 courses. Units like Chapter 10 Meera Ke Pad deliver in-depth concepts and thorough review questions at the section close.

Maximize Conceptual Clarity with NCERT E-Books

The Class 7 Hindi Chapter 10 Meera Ke Pad text is carefully engineered to build rock-solid foundational concepts. For an enriched academic journey, learners should pair this with our online NCERT Solutions and revision notes.

FAQs

Where can I download the latest NCERT Class 7 Hindi Malhar Chapter 10 Meera Ke Pad (मीरा के पद) PDF Download in PDF for 2026-27?

You can download the latest, teacher-verified PDF for NCERT Class 7 Hindi Malhar Chapter 10 Meera Ke Pad (मीरा के पद) PDF Download for free on StudiesToday.com. These digital editions are updated as per 2026-27 session and are optimized for mobile reading.

Does this Hindi book follow the latest NCERT rationalized syllabus?

Yes, our collection of Class 7 Hindi NCERT books follow the 2026 rationalization guidelines. All deleted chapters have been removed and has latest content for you to study.

Why is it better to download NCERT Class 7 Hindi Malhar Chapter 10 Meera Ke Pad (मीरा के पद) PDF Download chapter-wise?

Downloading chapter-wise PDFs for Class 7 Hindi allows for faster access, saves storage space, and makes it easier to focus in 2026 on specific topics during revision.

Are these NCERT books for Class 7 Hindi sufficient for scoring 100%?

NCERT books are the main source for NCERT exams. By reading NCERT Class 7 Hindi Malhar Chapter 10 Meera Ke Pad (मीरा के पद) PDF Download line-by-line and practicing its questions, students build strong understanding to get full marks in Hindi.