NCERT Class 4 Hindi Veena Chapter 06 Jaipur Se Patra (जयपुर से पत्र) PDF Download

Read Chapter 06 Jaipur Se Patra of NCERT Class 4 Hindi

Access the official NCERT textbook for Class 4 Hindi, updated for the 2026-27 academic session. This digital resource provides the foundational knowledge required for exam success and conceptual clarity.

Chapter 06 Jaipur Se Patra PDF Resource

Access the complete PDF for Chapter 06 Jaipur Se Patra below. This focused excerpt allows students to isolate specific topics for thorough review. Cross-reference your textbook exercises with our detailed NCERT Solutions for Class 4 Hindi.

पाठ 6: जयपुर से पत्र

पूज्य पिताजी,

सादर प्रणाम! परसों रात को हम सुकशल जयपुर पहुँच गए। हमारी यात्रा बहुत अच्छी रही। अध्यापकों ने हमारा बहुत ध्यान रखा। यहाँ मौसम अच्छा है।

कल सुबह जलपान करके हम सब लोग जयपुर की सैर के लिए निकले। सबसे पहले हमने हवामहल देखा। हवामहल के पास ही जंतर-मंतर है। इस वेधशाला का निर्माण राजा सवाई जयसिंह ने किया था। हमने घूमघूमकर जंतर-मंतर देखा। इसके बाद हम रामनिवास बाग गए। यहाँ एक अच्छा कला-संग्रहालय है। यह दर्शनीय है। संग्रहालय में जयपुर के राजा-महाराजाओं के कपड़े, असत्र-शस्त्र और उनके चित्र रखे हुए हैं।

जयपुर से लगभग चौदह किलोमीटर की दूरी पर आमेर का दुर्ग है। यह बहुत पुराना और बड़ा है। आमेर में शीशमहल देखने योग्य है। शीशमहल के पास ही शिला देवी का मंदिर है। मंदिर में दर्शन करने के बाद हम नगर वापस आए। रात को हमने राजस्थान के लोकनृत्य देखे। फिर राजस्थान का विशेष व्यंजन दाल-बाटी चूरमा खाया। आज दोपहर पश्चात हम झीलों के नगर उदयपुर जाएँगे। अगला पत्र उदयपुर से लिखूँगा।

माताजी को मेरा प्रणाम और लता बहन को बहुत प्यार।

आपका पुत्र
अमर

शिक्षक की टिप्पणी

पत्र में तारीख का महत्व होता है। जब आप कोई पत्र लिखते हैं तो ऊपर बाईं ओर या दाईं ओर तारीख लिखते हैं। पत्र के अंत में अपना नाम और संबंध दिखाने वाले शब्द (आपका पुत्र, आपकी पुत्री) भी लिखते हैं। इससे पता चलता है कि पत्र किसने और कब लिखा है।

बातचीत के लिए

  1. आपको घूमना कैसा लगता है?
  2. अगर आपके आस-पास कोई ऐसा स्थान है जहाँ बाहर से लोग घूमने आते हैं तो उसके विषय में बताइए।
  3. अगर आपको किसी स्थान पर जाने का अवसर मिले तो आप कहाँ जाना चाहेंगे और क्यों?
  4. यदि आप या आपके परिवार का कोई सदस्य कहीं पर घूमने गया हो तो उसके विषय में बताइए।

समझ की बात

नीचे कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं। प्रश्नों के उत्तर में एक से अधिक विकल्प सही हो सकते हैं। सही विकल्प के आगे (☺) बनाइए -

  1. शीशमहल है -
    (क) शिला देवी मंदिर के पास
    (ख) आमेर के दुर्ग में
    (ग) हवामहल के पास
    (घ) रामनिवास बाग में
  2. पत्र -
    (क) जयपुर से लिखा गया था।
    (ख) यात्रा के बाद लिखा गया था।
    (ग) पिता को लिखा गया था।
    (घ) अमर ने लिखा था।

अनुमान और कल्पना

  1. निम्नलिखित के बारे में अनुमान लगाइए कि ये क्या और कैसे होंगे?
    (क) ताजमहल देखने के लिए आगरा जाना
    (ख) बीमारी के उपचार के लिए नगर जाना
    (ग) पढ़ाई के लिए शिलांग जाना
    (घ) भारत दर्शन पर जाना
  2. अनुमान लगाकर बताइए कि उदयपुर को झीलों का नगर क्यों कहा जाता है।

खान-पान

अमर ने जयपुर में दाल-बाटी चूरमा खाया आइए, इस व्यंजन के बारे में जानते हैं।

दाल-बाटी चूरमा एक पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन है। इसमें तीन मुख्य व्यंजन होते हैं -

दाल : यह अरहर, मूँग, चने या मसूर की दाल से बनती है। इसे कई मसालों के साथ प्रकार बनाया जाता है जिससे इसका स्वाद बदल जाता है। हरा धनिया इसके स्वाद को और भी बढ़ा देता है।

शिक्षक की टिप्पणी

जब आप किसी नई जगह घूमते हो तो वहाँ के खाने का स्वाद लेना भी जरूरी होता है। अलग-अलग जगहों के अलग-अलग पारंपरिक व्यंजन होते हैं। उदाहरण के लिए दक्षिण भारत में इडली, उत्तर भारत में छोले-भठूरे। ये व्यंजन उस क्षेत्र की संस्कृति को दर्शाते हैं और उस क्षेत्र के इतिहास के बारे में बताते हैं।

मुख्य बिंदु

  • पत्र एक व्यक्तिगत संचार का माध्यम है जिसमें लेखक अपनी भावनाओं और अनुभवों को साझा करता है।
  • जयपुर भारत का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जहाँ हवामहल, जंतर-मंतर, रामनिवास बाग और आमेर का दुर्ग देखने को मिलते हैं।
  • भारत के विभिन्न क्षेत्रों के अपने-अपने पारंपरिक व्यंजन हैं जो उस क्षेत्र की संस्कृति को दर्शाते हैं।
  • यात्रा करते समय हम न केवल नई जगहें देखते हैं बल्कि वहाँ की संस्कृति, इतिहास और रीति-रिवाजों को भी जानते हैं।

यह अध्याय के पहले 5 पृष्ठों का पूर्वावलोकन है। पूरा अध्याय पाने के लिए नीचे क्लिक करें।

NCERT Book for Class 4 Hindi Chapter 06 Jaipur Se Patra

Class 4 Hindi Chapter 06 Jaipur Se Patra Official E-Book

Download the certified NCERT Textbook for Class 4 Hindi Chapter 06 Jaipur Se Patra. Educational authorities and instructors recommend this e-textbook as the foundational reference for all terminal tests and school assessments.

English Medium NCERT Textbooks for Class 4

Access a full archive of NCERT books in English Medium tailored for Class 4 courses. Units like Chapter 06 Jaipur Se Patra deliver in-depth concepts and thorough review questions at the section close.

Additional Study Resources for Class 4 Hindi

Elevate your study routine by reviewing our comprehensive NCERT Solutions and revision notes available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I download the latest NCERT Class 4 Hindi Veena Chapter 06 Jaipur Se Patra (जयपुर से पत्र) PDF Download in PDF for 2026-27?

You can download the latest, teacher-verified PDF for NCERT Class 4 Hindi Veena Chapter 06 Jaipur Se Patra (जयपुर से पत्र) PDF Download for free on StudiesToday.com. These digital editions are updated as per 2026-27 session and are optimized for mobile reading.

Does this Hindi book follow the latest NCERT rationalized syllabus?

Yes, our collection of Class 4 Hindi NCERT books follow the 2026 rationalization guidelines. All deleted chapters have been removed and has latest content for you to study.

Why is it better to download NCERT Class 4 Hindi Veena Chapter 06 Jaipur Se Patra (जयपुर से पत्र) PDF Download chapter-wise?

Downloading chapter-wise PDFs for Class 4 Hindi allows for faster access, saves storage space, and makes it easier to focus in 2026 on specific topics during revision.

Are these NCERT books for Class 4 Hindi sufficient for scoring 100%?

NCERT books are the main source for NCERT exams. By reading NCERT Class 4 Hindi Veena Chapter 06 Jaipur Se Patra (जयपुर से पत्र) PDF Download line-by-line and practicing its questions, students build strong understanding to get full marks in Hindi.