CBSE Class 10 Social Science History Work Life and Leisure Hindi Assignment

Download CBSE Class 10 History Assignments

Review targeted academic assignments with the CBSE Class 10 Social Science History Work Life and Leisure Hindi Assignment. Built according to official CBSE standards for the 2026-27 term, these downloadable Class 10 History worksheets support effective daily practice for Work Life And Leisure Hindi.

Access CBSE School Assignments and Answers

Navigate directly to the solved History assignments using the digital viewer below. Each practice set includes detailed step-by-step solutions, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

 
पाठ - 6

काम, आराम और जीवन

याद रखने योग्य बातें :-

1. महानगर - किसी प्रांत अथवा देश की धनी जनसंख्या वाला विशाल नगर जो प्रायः वहां की राजधानी भी होता है।
2. शहरीकरण - किसी स्थान के शहर अथवा कस्बे के रूप में विकसित होने की प्रक्रिया।
3. परोपकारी - परोपकारी वह व्यक्ति होता है जो समाज के हित के लिए काम करता है।
4. टेनेमेंट्स - बहुत अधिक भीड़ वाले काम चलाऊ मकान। ऐसे मकान प्रायः लंदन तथा अन्य बड़े शहरों के गरीब इलाकों में पाए जाते हैं।
5. संयमता आंदोलन - इस आंदोलन में मुख्यताः कामकाजी लोगों में शराब का उपभोग कम करने पर बल दिया जाता था।
6. श्वासारोध - इसका अर्थ है - ऑक्सीजन की कमी के कारण दम घुटना।
7. व्यक्तिवाद - इसके अनुसार समुदाय की बजाय व्यक्ति की स्वतंत्रता तथा अधिकारों पर बल दिया जाता है।
8. बैरन हाँसमान - इसने नेपोलियन तृतीय के शासनकाल में फ्रांस को एक अति सुंदर शहर का रूप प्रदान किया।
9. प्रेसिडेंसी शहर - ब्रिटिश शासन के अधीन बंबई, मद्रास आदि प्रेसिडेंसी शहर कहलाते थे। क्योंकि ये प्रेसिडेंसियों की राजधानियां थीं।
10. भूमि विकास - दलदली अथवा डूबी हुई जमीन को रहने या खेती करने या किसी अन्य काम के लायक ठीक करना।
11. धुआं निरोधक कानून :- कलकत्ता भारत का पहला शहर जहां धुआं निरोधक कानून पारित किया गया।

 

बहुविकल्पीय प्रश्न:-

Question 1. चार्टिजम आंदोलन किसलिए था?
(अ) समान कार्य के लिए समान वेतन
(ब) व्यस्क पुरुष मताधिकार
(स) कार्य के लिए सीमित घंटे
(द) महिला मताधिकार
Answer: (ब) व्यस्क पुरुष मताधिकार
चार्टिजम आंदोलन 19वीं सदी में ब्रिटेन के कामगारों द्वारा लोकतांत्रिक अधिकारों और व्यस्क पुरुष मताधिकार की मांग के लिए चलाया गया था।
In simple words: यह आंदोलन पुरुषों को वोट देने का अधिकार दिलाने के लिए था।

Exam Tip: चार्टिजम आंदोलन और 'पीपुल्स चार्टर' से जुड़े तथ्य बोर्ड परीक्षा में अक्सर पूछे जाते हैं।

 

Question 2. निम्नलिखित में किस शहर का इतिहास प्रदूषण की दृष्टि से बहुत पुराना है?
(अ) बंबई
(ब) कलकत्ता
(स) मद्रास
(द) दिल्ली
Answer: (ब) कलकत्ता
कलकत्ता औद्योगिकीकरण के शुरुआती दौर में कोयले के अत्यधिक प्रयोग के कारण गंभीर प्रदूषण की चपेट में आ गया था।
In simple words: कलकत्ता में शुरुआती कारखानों के धुएं से प्रदूषण बहुत पहले फैल गया था।

Exam Tip: प्रदूषण और धुआं निरोधक कानूनों के संदर्भ में कलकत्ता का नाम महत्वपूर्ण है।

 

Question 3. निम्नलिखित में से किसने गार्डन सिटी के सिद्धान्त का विकास किया?
(अ) चार्ल्स बुथ
(ब) एण्डू मीर्न्स
(स) थॉमस हार्डी
(द) एबेनेजर हावर्ड
Answer: (द) एबेनेजर हावर्ड
एबेनेजर हावर्ड ने सुनियोजित और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर 'गार्डन सिटी' (बगीचा शहर) की अवधारणा प्रस्तुत की थी।
In simple words: एबेनेजर हावर्ड ने हरियाली से भरे शहरों की योजना बनाई थी।

Exam Tip: योजनाबद्ध नगर विकास के वैचारिक योगदानकर्ताओं के नाम याद रखें।

 

Question 4. निम्नलिखित में से किस को लौह दैत्य कहा गया?
(अ) औद्योगिक शहर
(ब) नई फैक्टरियाँ
(स) लंदन भूमिगत रेलवे
(द) टेनेमेंट्स
Answer: (स) लंदन भूमिगत रेलवे
लंदन की भूमिगत रेलवे (अंडरग्राउंड रेलवे) को शुरुआती दौर में भारी-भरकम और भयानक होने के कारण 'लौह दैत्य' कहा गया था।
In simple words: भूमिगत ट्रेन को एक बड़ा लोहे का राक्षस माना गया था।

Exam Tip: तकनीकी विकास के प्रति शुरुआती लोगों के भय को दर्शाने के लिए यह शब्द प्रयोग हुआ था।

 

Question 5. निम्न में से किस वर्ष कलकत्ता में धूँआ निरोधक कानून पारित किया गया था?
(अ) 1861
(ब) 1862
(स) 1863
(द) 1864
Answer: (स) 1863
कलकत्ता में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 1863 में धुआं नियंत्रण अधिनियम पारित किया गया था।
In simple words: साल 1863 में कलकत्ता में धुआं रोकने का कानून बना था।

Exam Tip: सन 1863 की यह तिथि बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

Question 6. दुनिया की सबसे पहली भूमिगत रेल का निर्माण कहाँ हुआ?
(अ) न्यूयार्क
(ब) मास्को
(स) लंदन
(द) कलकत्ता
Answer: (स) लंदन
विश्व की पहली भूमिगत रेलवे की शुरुआत लंदन में हुई थी ताकि शहर की यातायात समस्याओं को हल किया जा सके।
In simple words: सबसे पहले जमीन के नीचे चलने वाली रेल लंदन में बनी थी।

Exam Tip: लंदन भूमिगत रेलवे के शुरू होने से आवास और परिवहन में क्रांतिकारी बदलाव आए थे।

 

Question 7. सत्रहवीं शताब्दी में बंबई निम्न में से कितने टापुओं का समूह था?
(अ) 5
(ब) 6
(स) 7
(द) 8
Answer: (स) 7
पुर्तगालियों और अंग्रेजों के नियंत्रण से पहले बंबई सात अलग-अलग द्वीपों या टापुओं का एक समूह था जिन्हें बाद में जोड़ा गया।
In simple words: शुरुआत में बंबई सात छोटे टापुओं से मिलकर बना था।

Exam Tip: भूमि विकास और भू-भाग विस्तार के इतिहास में बंबई के सात टापुओं का जिक्र प्रमुखता से होता है।

 

Question 8. फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र' का निर्माता कौन था?
(अ) दादा साहब फालके
(ब) बी. आर. चोपड़ा
(स) दिलीप कुमार
(द) यश चोपड़ा
Answer: (अ) दादा साहब फालके
दादा साहब फालके ने भारत की पहली पूर्ण लंबाई की फीचर फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र' (1913) का निर्माण किया था।
In simple words: दादा साहब फालके ने पहली भारतीय फिल्म बनाई थी।

Exam Tip: भारतीय सिनेमा के इतिहास में दादा साहब फालके का योगदान सर्वोपरि है।

 

Question 9. दुर्गाचरण राय ने कलकत्ता नगर के विषय में कौन सा उपन्यास लिखा?
(अ) देवगानेर मর্ত্য आगमन
(ब) निर्मल
(स) गोदान
(द) दुर्गेश नंदिनी
Answer: (अ) देवगानेर मর্ত্য आगमन
दुर्गाचरण राय ने इस बंगाली उपन्यास में देवताओं के माध्यम से कलकत्ता के आधुनिक शहरी जीवन और उसकी विरोधाभासी छवियों का वर्णन किया है।
In simple words: इस उपन्यास में देवता कलकत्ता शहर की यात्रा करने आते हैं।

Exam Tip: पुस्तक और लेखक का नाम याद रखना परीक्षा के लिए बहुत जरूरी है।

 

Question 10. नवम्बर 1857 में लंदन में हुई पुलिस कार्रवाई को इनमें से किस नाम से याद किया जाता है?
(अ) खूनी रविवार
(ब) खूनी शुक्रवार
(स) खूनी सोमवार
(द) खूनी शनिवार
Answer: (अ) खूनी रविवार
लंदन के ट्राफालगर स्क्वायर में हुए प्रदर्शन पर पुलिस की बर्बर कार्रवाई को 'खूनी रविवार' के रूप में याद किया जाता है (बाद में इसी तरह की अन्य घटनाओं को भी इस नाम से पुकारा गया)।
In simple words: लंदन में प्रदर्शनकारियों पर हुई हिंसा को खूनी रविवार कहा गया।

Exam Tip: श्रमिक आंदोलनों के इतिहास में यह घटना एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

 

लघु/दीर्घ प्रश्नोत्तर

Question 1. उन्नीसवीं शताब्दी में लंडन शहर की आबादी के निरंतर बढ़ने के किन्हीं चार कारणों को स्पष्ट करें?
Answer: 1. 1810 से 1880 के बीच सत्तर वर्षों में लंदन की जनसंख्या 10 लाख से बढ़कर 40 लाख हो गई।
2. कुशल एवं शारीरिक श्रम करने वालों की संख्या में वृद्धि हुई।
3. पांच प्रकार के उद्योग के कारण अवसरों की अधिकता थी।
4. कारखाने, मोटरकार और बिजली उपकरण खुलने से लंदन की तरफ लोगों का आकर्षण बढ़ा।
In simple words: रोजगार के अवसरों और उद्योगों के विकास के कारण लंदन की आबादी तेजी से बढ़ी।

Exam Tip: जनसंख्या वृद्धि के आर्थिक और औद्योगिक कारणों को बिंदुओं में स्पष्ट लिखें।

 

Question 2. लंदन में आए उन सामाजिक परिवर्तनों की व्याख्या करें जिनके कारण भूमिगत रेलवे की जरूरत पैदा हुई। भूमिगत रेलवे के निर्माण की आलोचना क्यों हुई?
Answer: भूमिगत रेलवे की आवश्यकता उत्पन्न करने वाले सामाजिक परिवर्तन:
1. गंदी बस्तियों की भरमार, निर्धन लोगों की अल्प मृत्यु
2. 1917 की रूसी क्रांति से भय
3. मजदूरों का आंदोलन
4. समाज सुधार भावना जाग्रत होना
5. निर्धनों के लिए गृह निर्माण योजना पर विचार
6. कारखाने से घर दूर होने के कारण परिवहन साधन की जरूरत
7. सघन आबादी के कारण भूमिगत रेलवे लाइन का निर्माण

भूमिगत रेलवे के निर्माण की आलोचना:
(1) भवनों को तोड़ना पड़ा
(2) बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए
(3) सुरंग के भीतर रेल के चलने से कोयले के कण, गंध और धुएं से यात्रियों का दम घुटना।
निष्कर्ष - जो भी हो, भूमिगत रेल से लंदन की रिहायशी समस्या, यातायात सुविधाओं के बढ़ने से हल हुई।
In simple words: शहर फैलने के कारण परिवहन की जरूरत पड़ी, लेकिन निर्माण के समय घरों को तोड़ने और धुएं के कारण इसकी आलोचना हुई।

Exam Tip: परिवहन विकास के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलुओं को संतुलित रूप से प्रस्तुत करें।

 

Question 3. उन्नीसवीं सदी के मध्य में बंबई की आबादी में भारी वृद्धि क्यों हुई?
Answer: 1. 1819 में बंबई का प्रेसिडेंसी नगर बनाया जाना।
2. 1854 और 1921 के बीच 85 सूती वस्त्र मिलों की स्थापना होना।
3. 1870 के दशक तक 22 वर्ग मील की समुद्र में डूबी हुई बंबई की भूमि का विकास होना।
4. बंबई फिल्म उद्योग केन्द्र बन गया।
5. बंदरगाह के कारण रोजगार के अवसर बढ़े।
In simple words: मिलों, बंदरगाह और फिल्म उद्योग के कारण बंबई में रोजगार बढ़ा जिससे आबादी तेजी से बढ़ी।

Exam Tip: औद्योगिक विकास और बंदरगाह की भूमिका बंबई के प्रवासन में मुख्य थी।

 

Question 4. औद्योगिकीकरण के फलस्वरूप लंडन शहर में मनोरंजन तथा अवकाश के क्षेत्र में हुए सामाजिक परिवर्तनों के उदाहरण दीजिए।
Answer: लंदन में औद्योगिकीकरण के फलस्वरूप दो विरोधी वर्ग उभरे - अमीर तथा गरीब वर्ग:
(1) अमीर के मनोरंजन के लिए - लंदन सीजन
(2) मजदूर वर्ग - पब या शराबखाने
(3) आम जनता - पुस्तकालय, कला दीर्घाएं तथा संग्रहालय
(4) निम्न वर्ग - संगीत सभाएं तथा हॉल
(5) सिनेमा
In simple words: समाज के अलग-अलग वर्गों के लिए मनोरंजन के अलग-अलग साधन विकसित हुए।

Exam Tip: सामाजिक वर्गों के आधार पर मनोरंजन के साधनों का वर्गीकरण करके उत्तर लिखें।

 

Question 5. 19वीं सदी के कलकत्ता शहर की प्रदूषण समस्याओं का वर्णन कीजिए।
Answer: (1) वायु में ज्यादा धुएं तथा मटमैली हवा का होना।
(2) दलदली जमीन पर बसा होने के कारण सर्दियों में अधिक कोहरा जो धुएं के साथ मिलकर धुंध पैदा करता था।
(3) कारखाने से निकलने वाला धुआं, जल, वायु और मिट्टी प्रदूषण फैलाता था।
(4) आधुनिक मशीनों के कारण ध्वनि प्रदूषण।
In simple words: कारखानों के धुएं, जल प्रदूषण और प्राकृतिक कारणों से कलकत्ता में प्रदूषण बहुत बढ़ गया था।

Exam Tip: वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण के बिंदुओं को स्पष्ट रूप से दर्शाएं।

 

Question 6. 18 वीं शताब्दी में लंदन में, महिलाओं द्वारा अपनी आय को बढ़ाने हेतु किए गए प्रयासों को स्पष्ट कीजिए?
Answer: (1) घर पर काम करना जैसे सूत कातना, कपास को साफ करना, कपड़े रंगना।
(2) फैक्ट्रियों में श्रमिक के रूप में काम करना।
(3) घर के फालतू स्थान को किराए पर देना।
(4) सिलाई, बुनाई, माचिस बनाना।
In simple words: महिलाएं घर पर सिलाई, बुناई और किराए पर कमरे देकर अपनी आय बढ़ाती थीं।

Exam Tip: घरेलू अर्थव्यवस्था में महिलाओं के योगदान को इस उत्तर में प्रमुखता दें।

 

Question 7. लंडन को साफ करने के लिए कौन से तीन कदम उठाए गए?
Answer: (1) अपार्टमेंट के विशाल ब्लॉक बनाए गए।
(2) किराया नियंत्रण कानून लागू किया गया।
(3) ब्रिटिश राज्य ने स्थानीय शासन के साथ मिलकर 10 लाख मकान बनाए।
(4) भूमिगत रेलवे का निर्माण किया गया ताकि परिवहन सुगम हो।
In simple words: नए मकान बनाकर, कानून लाकर और परिवहन सुधारकर लंदन को साफ और बेहतर बनाया गया।

Exam Tip: आवास सुधार और स्वच्छता से जुड़े कदमों का उल्लेख अवश्य करें।

 

Question 8. दुर्गाचरण राय के अनुसार कलकत्ता का शहरी जीवन किन तीन तरीकों से विरोधी छवियों को प्रस्तुत करता था?
Answer: (1) कलकत्ता, ब्रिटिश राज्य की राजधानी थी। वर्षा का देवता वरूण देवताओं को रेल में बिठा कर यात्रा कराता है।
(2) देवता प्रदूषण व धुआं देख चकित हो जाते हैं।
(3) जगमगाते महानगर की चकाचौंध से देवता प्रभावित होते हैं।
(4) कलकत्ता में रोजगार की भरमार थी पर यहां ठग, चोर व भयंकर गरीबी भी है।
In simple words: कलकत्ता में जहाँ एक तरफ आधुनिकता और चकाचौंध थी, वहीं दूसरी तरफ गरीबी और अपराध भी थे।

Exam Tip: शहरी जीवन के विरोधाभास (अमीरी-गरीबी, विकास-प्रदूषण) को स्पष्ट करें।

 

Question 9. बंबई नगर कुछ लोगों के लिए सपनों का नगर तथा अन्य के लिए कठिनाइयों का नगर क्यों है?
Answer: (1) बंबई शहर अपने व्यापार, कारोबार व उद्योगों के कारण प्रवासियों को आकर्षित करता है।
(2) बंबई आशाओं तथा अवसरों का नगर था।
(3)फलता फूलता व्यापार निवेश के लिए पूंजी की उपलब्धता ने फिल्म उद्योग को सपनों की दुनिया बना दी।
(4) विकास के साथ समस्याएं भी - गंदी बस्तियां, चालों की बढ़ोतरी लोगों की दयनीय स्थिति तथा लगातार संघर्ष और जीवित रहने के लिए कड़ी मेहनत।
In simple words: रोजगार और फिल्म उद्योग के कारण यह सपनों का शहर था, लेकिन रहने के लिए संघर्ष और गंदी बस्तियां भी थीं।

Exam Tip: सकारात्मक (अवसर) और नकारात्मक (संघर्ष, चाल संस्कृति) दोनों पहलुओं को शामिल करें।

 

Question 10. बंबई के विकास में सहायता के लिए चलाए गए भूमि विकास की विभिन्न परियोजनाओं का वर्णन करो।
Answer: (1) 1864 में मालाबार हिल से कोलाबा के आखिरी छोर तक के प. तट को विकसित करने का ठेका बैंक बे रिक्लमेशन कंपनी को मिला।
(2) 1870 तक शहर का क्षेत्रफल 22 वर्ग किलोमीटर तक पहुंच गया।
(3) तेजी से बढ़ी आबादी के साथ ज्यादा से ज्यादा समुद्री जमीन को विकसित किया जाने लगा।
(4) भूमि विकास परियोजना बॉम्बे पोर्ट ट्रस्ट के अंतर्गत शुरू की गई जिसने सूखी गोदी का निर्माण किया। मिट्टी से 22 एकड़ का बालार्ड एस्टेट बनाया। मरीन ड्राइव भी बनाया गया।
In simple words: समुद्र को पाटकर और नई जमीन तैयार करके बंबई शहर का विस्तार किया गया।

Exam Tip: समुद्री भूमि का भराव और प्रमुख निर्माण कार्यों का उल्लेख उत्तर में जरूर करें।

Download Practice Assignments: Class 10 History Work Life And Leisure Hindi

Class 10 History Work Life And Leisure Hindi Printable Assignments

Review targeted chapter assignments for Class 10 History Work Life And Leisure Hindi. Built according to official CBSE guidelines, these downloadable problem sets help students build accuracy and prepare effectively for school tests.

Why Practice Class 10 History Assignments?

  • Syllabus Compliance: Sets reflect current CBSE evaluation criteria and official marking frameworks.
  • Multi-Format Practice: Includes varied problem types designed to deepen comprehension across all sub-topics.
  • Time Management: Routine practice optimizes pacing to finish school examinations comfortably within schedule.

Effective Strategy for Class 10 History Assignments

  1. Textbook Review: Always study the core NCERT book for Class 10 History prior to beginning the assignment.
  2. Independent Attempt: Solve Work Life And Leisure Hindi questions on your own initially before cross-checking with expert solutions.
  3. Error Tracking: Record challenging concepts in a dedicated notebook and practice online MCQ tests for revision.

FAQs

Where can I download the latest CBSE Class 10 History Work Life And Leisure Hindi assignments?

You can download free PDF assignments for Class 10 History Work Life And Leisure Hindi from StudiesToday.com. These practice sheets have been updated for the 2026-27 session covering all concepts from latest NCERT textbook.

Do these History Work Life And Leisure Hindi assignments include solved questions?

Yes, our teachers have given solutions for all questions in the Class 10 History Work Life And Leisure Hindi assignments. This will help you to understand step-by-step methodology to get full marks in school tests and exams.

Are the assignments for Class 10 History Work Life And Leisure Hindi based on the 2026 exam pattern?

Yes. These assignments are designed as per the latest CBSE syllabus for 2026. We have included huge variety of question formats such as MCQs, Case-study based questions and important diagram-based problems found in Work Life And Leisure Hindi.

How can practicing Work Life And Leisure Hindi assignments help in History preparation?

Practicing topicw wise assignments will help Class 10 students understand every sub-topic of Work Life And Leisure Hindi. Daily practice will improve speed, accuracy and answering competency-based questions.

Can I download History Work Life And Leisure Hindi assignments for free on mobile?

Yes, all printable assignments for Class 10 History Work Life And Leisure Hindi are available for free download in mobile-friendly PDF format.